150+ Paryayvachi Shabd in Hindi - पर्यायवाची शब्द


2024-02-03 | Priyanka Chaudhary

Paryayvachi shabd in hindi list

पर्यायवाची शब्द क्या होते हैं?

वे शब्द जो अर्थ की दृष्टि से समान होते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

जैसे-  सूर्य- रवि, दिनकर, भास्कर

अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं?

ऐसे शब्द जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें अनेकार्थी शब्द कहते हैं।

जैसे - अपेक्षा- इच्छा, आवश्यकता, आशा

उत्तर प्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में जहाँ भी सामान्य हिंदी से प्रश्न पूछे जाते हैं, 2-3 प्रश्न पर्यायवाची शब्द से पूछे जाते हैं।

UP Police Constable Exam के लिए महत्वपूर्ण 150 पर्यायवाची शब्द की List

  1. आँख – नयन, लोचन, चक्षु, अक्षि, दृग, नेत्र।
  2. अमृत – सुधा, अमी, पीयूष, सोम।
  3. आग – अग्नि, अनल, पावक, ज्वाला, हुताश, कृशानु।
  4. आकाश – गगन, नभ, व्योम, अम्बर, आसमान, शून्य।
  5. अमर- चिरंजीवी, अनश्वर, अजर-अमर।
  6. अतिथि – अभ्यागत, मेहमान, पाहुना, आगन्तुक।
  7. अभिनंदन- स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन।
  8. अन्धकार – तिमिर, अँधेरा, तम।
  9. असुर – दानव, दनुज, दैत्य, राक्षस, निशाचर, मनुजाद, यातुधान।
  10. अपवित्र- अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित।
  11. अभद्र- असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट।
  12. अकिंचन- गरीब, निर्धन, दीनहीन, दरिद्र।
  13. अकृतज्ञ- अहसान- फ़रामोश, बेवफा, नमकहराम।
  14. अजीब- अदभुत, अनोखा, विचित्र, विलक्षण।
  15. आभूषण – गहना, भूषण, अलंकार, जेवर।
  16. आखेटक- शिकारी, बहेलिया, अहेरी, लुब्धक, व्याध।
  17. आचार्य- शिक्षक, अध्यापक, प्राध्यापक, गुरु।
  18. आजादी- स्वाधीनता, स्वतंत्रता, मुक्ति।
  19. आत्मा- रूह, जीवात्मा, जीव, अंतरात्मा।
  20. आदमी- मानव, मनुष्य, मनुज, मानुष, इंसान।
  21. आनन- चेहरा, मुखड़ा, मुँह, मुखमंडल, मुख।
  22. आबरू- सम्मान, प्रतिष्ठा, इज्जत।
  23. इन्द्र – महेन्द्र, देवराज, सुरेन्द्र, सुरपति, सुरेश, पुरन्दर, शक्र, देवेन्द्र।
  24. इंसाफ- न्याय, फैसला, अद्ल।
  25. ईश्वर – परमात्मा, परमेश्वर, भगवान्, प्रभु, जगदीश, सर्वेश।
  26. ईप्सा- इच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा।
  27. ईर्ष्या- विद्वेष, जलन, कुढ़न, ढाह।
  28. उपवन – उद्यान, वाटिका, बाग बगीचा आराम, कानन
  29. उत्पति- उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय।
  30. उद्धार- मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई।
  31. उपाय- युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न।
  32. उत्साह- उमंग, जोश, उछाह।
  33. उद्दंड- ढीठ, अशिष्ट, बेअदब, गुस्ताख़।
  34. उद्देश्य- लक्ष्य, प्रयोजन, मकसद।
  35. उन्नति- प्रगति, तरक्की, विकास, उत्कर्ष।
  36. उपहास- परिहास, मजाक, खिल्ली।
  37. कमल – राजीव, सरोज, पंकज, जलज, नीरज पयोज, नलिन।
  38. कौशल- दक्षता, चातुर्य, पटुता, निपुणता
  39. कपड़ा – वस्त्र, वसन, पट, चीर, अम्बर।
  40. कामदेव – अनंग, मदन, काम, मनोज।
  41. कटक- फौज, सेना, पलटन, लश्कर, चतुरंगिणी।
  42. कमला- लक्ष्मी, महालक्ष्मी, श्री, हरप्रिया।
  43. कलानाथ- चंद्रमा, कलाधर, सुधाकर, सोम, सुधांशु, हिमांशु, तारापति।
  44. काग- कौआ, कागा, काक, वायस।
  45. कामधेनु- सुरभि, सुरसुरभि, सुरधेनु।
  46. किनारा – तट, तीर, कूल, कगार।
  47. किरण – कर, अंशु, लेखा।
  48. कृष्ण – केशव, श्याम, गोपाल, माधव, गिरिधर, नन्दनन्दन, यशोदानन्दन।
  49. कोयल – पिक, कोकिला, वसन्तदूत।
  50. गंगा – भागीरथी, मन्दाकिनी, त्रिपथगा, जाह्नवी, देवनदी, सुरसरिता, सुरसरि।
  51. गल्ला- अन्न, अनाज, फसल, खाद्यान्न।
  52. गाथा- कथा, कहानी, किस्सा, दास्तान।
  53. गज- हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल।
  54. गाय- गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, दोग्धी, रोहिणी।
  55. घर – गृह, भवन, सदन, आगार, गेह, निकेतन।
  56. घोड़ा – अश्व, हय, बाजि, तुरंग।
  57. घन- मेघ, बादल, घटा, अंबुद, अंबुधर।
  58. चन्द्रमा – शशि, चाँद, निशाचर, विधु, इन्दु, सुधाकर, सोम।
  59. चन्द्रिका – ज्योत्स्ना, कौमुदी, शशिकला, चाँदनी।
  60. चंडी- दुर्गा, अंबा, काली, कालिका, जगदंबिका, भगवती।
  61. चंदन- गंधराज, गंधसार, मलयज।
  62. चाँदनी – रोशनी, चंद्रिका, जयोत्स्ना
  63. चतुरानन- विधाता, ब्रह्मा, सृष्टा, सृष्टिकर्ता।
  64. चारु- कमनीय, मनोहर, आकर्षक, खूबसूरत।
  65. चावल- तंदुल, धान, भात।
  66. चूहा- मूसा, मूषक, मुसटा, उंदुर।
  67. चेरी- दासी, सेविका, बाँदी, नौकरानी, अनुचरी।
  68. चेला- शागिर्द, शिष्य, विद्यार्थी।
  69. चोरी- स्तेय, चौर्य, मोष, प्रमोष।
  70. जंगल – अरण्य, वन, विपिन, कानन, कान्तार।
  71. जल – पानी, नीर, सलिल, वारि, पया
  72. छाछ- मही, मठा, मठ्ठा, लस्सी, छाछी।
  73. तलवार – असि, खड्ग, करवाल, चन्द्रहास।
  74. तारा – सितारा, नक्षत्र, उडु, तारक।
  75. तालाब – सर, सरोवर, जलाशय, ताल, तडाग।
  76. तीर – बाण, शर, इषु, विशिख।
  77. तमा- रजनी, रात, निशा, रात्रि।
  78. तरनी- नौका, नाव, किश्ती, नैया।
  79. तंज- कटाक्ष, ताना, व्यंग्य, फबती, छींटाकशी।
  80. दिन – दिवस, वासर, वार, दिवा।
  81. देवता – अमर, विबुध, सुर, देव, अजर।
  82. देह – काया, शरीर, तन, गात्र, वपु, तनु।
  83. धनुष – चाप, कोदण्ड, धनु, कार्मुक, शरासन।
  84. दरीचा- खिड़की, गवाक्ष, झरोखा।
  85. दुश्मन- रिपु, वैरी, अरि, शत्रु, बैरी।
  86. देश- राष्ट्र, राज्य, मुल्क।
  87. द्राक्षा- अंगूर, दाख, रसा, रसाला।
  88. नदी – सरित, सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी।
  89. निष्ठुर- निर्दयी, निर्मम, संगदिल, क्रूर, कठोर।
  90. नीरस- फीका, बेरस, बेजायका, अस्वाद।
  91. नूतन- नव, नवल, नव्य, नवीन।
  92. नश्वर- नाशवान, फानी, क्षयी, क्षर, भंगुर, मर्त्य।
  93. पत्थर – पाषाण, पाहन, प्रस्तर, अश्म।
  94. पक्षी– विहग, विहंगम, खग, द्विज।
  95. पार्वती- उमा, सती, गिरिजा, शैलजा, अपर्णा
  96. पति – भर्त्ता, आर्यपुत्र, स्वामी, कान्त, प्राणनाथ।
  97. पत्नी – भार्या, गृहिणी, घरवाली, सहधर्मिणी, अर्धांगिनी।
  98. पिता – बाप, जनक, ताता – सुत, तनय, तनुज, आत्मज, बेटा।
  99. पुत्र – सुता, तनया, तनुजा, आत्मजा, बेटी।
  100. पुत्री – सुता, बेटी, तनुजा
  101. पता – किसलय, पल्लव, पर्ण, पत्र।
  102. प्यार- अनुराग, स्नेह, प्रीति, प्रेम
  103. पहाड़ – पर्वत, गिरि, अचल, शैल, भूधर, नग।
  104. पृथ्वी – धरती, भू, भूमि, धरा, अवनी, मही, वसुधा।
  105. प्रकाश – ज्योति, द्युति, कान्ति, उजाला।
  106. फूल – पुष्प, सुमन, कुसुम, प्रसून।
  107. बादल – मेघ, घन, वारिद, जलद, जलधर, पयोद।
  108. बिजली – दामिनी, तड़ित, चंचला, चपला, विद्युत्।
  109. ब्राह्मण – द्विज, भूसुर, भूदेव, विप्रा
  110. बाल- कच, केश, चिकुर, चूल।
  111. बंजर- अनुपजाऊ, अनुर्वर, ऊसर।
  112. भौंरा – भ्रमर, अलि, द्विरेफ, मधुप, मधुकर, षट्पद।
  113. भाल- मस्तक, पेशानी, माथा, ललाट।
  114. भाला- बर्छा, बरछा, नेजा, कुंत, शलाका।
  115. भुजा- भुज, बाहु, बाँह, बाजू।
  116. भेद- फर्क, अंतर, भिन्नता, विषमता।
  117. भक्त- आराधक, अर्चक, पुजारी, उपासक, पूजक।
  118. माता – माँ, जननी, जाया, अम्बा।
  119. मोर – मयूर, केकी, सारंग, शिखी
  120. मोक्ष – निर्वाण, कैवल्य, मुक्ति परमपद।
  121. मंतव्य- अभिमत, सम्मति, राय, सलाह, विचार।
  122. मकड़ी- मकरी, लूता, लूतिका, लूत।
  123. मकर- मगर, मगरमच्छ, घड़ियाल, नक्र, ग्राह, झषराज।
  124. मयूख- किरन, किरण, रश्मि, अंशु, मरीचि।
  125. मरहूम- स्वर्गवासी, मृत, गोलोकवासी, दिवंगत।
  126. यमुना – सूर्यसुता, कालिन्दी, सूर्यतनया, तरणि-तनूजा, रविसुता।
  127. याज्ञसेनी- पांचाली, द्रौपदी, सैरंध्री, द्रुपदसुता, कृष्णा।
  128. यामिनी- रजनी, रात, रात्रि, रैन, राका, निशा।
  129. युग- जुग, दौर, मन्वंतर, काल, कल्प, जमाना।
  130. युद्ध- संग्राम, संघर्ष, समर, लड़ाई, रण, द्वंद्व।
  131. यकीन- भरोसा, ऐतबार, आस्था, विश्वास।
  132. राजा – नृप, भूप, भूपति, नरेश, नृपति, महीप।
  133. रावण- दशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र।
  134. रक्त- खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित।
  135. लक्ष्मी – पद्म, रमा, कमला, श्री, चंचला।
  136. वृक्ष – पेड़, पादप, विटप, द्रुम, तरु।
  137. वारिश- वर्षण, वृष्टि, वर्षा, पावस, बरसात।
  138. वीर्य- जीवन, सार, तेज, शुक्र, बीज।
  139. वज्र- कुलिस, पवि, अशनि, दभोलि।
  140. वायु- हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत।
  141. शहद- पुष्परस, मधु, आसव, रस, मकरन्द।
  142. सरस्वती- गिरा, वाणी, शारदा, भारती, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी, महाश्वेता।
  143. संसार – विश्व, जगत्, दुनिया।
  144. सर्प – साँप, भुजंग, नाग, अहि, विषधर, व्याल, फणि।
  145. समुद्र – सागर, सिन्धु, रत्नाकर, जलधि, जलनिधि, नदीश, उदधि, पयोधि।
  146. सिंह – शेर, मृगपति, वनराज, केसरी।
  147. सुन्दर – रम्य, काम्य, कमनीय, मनोहर, ललाम, ललित, अभिराम।
  148. सुगन्ध – सौरभ, सुरभि, खूशबू, महक।
  149. सूर्य – सूरज, रवि, आदित्य, दिनकर, भानु, भास्कर, दिनेश, दिवाकर।
  150. सेना – अनी, कटक, चमू, फौज, दल।
  151. सोना – स्वर्ण, हेम, कनक, कंचन, कुन्दन।
  152. सौन्दर्य – सुषमा, शोभा, सुन्दरता।
  153. स्त्री – नारी, महिला, अबला, रमणी, ललना, कान्ता, वामा।

Priyanka Chaudhary

Joined On : 01-Jan-19

Priyanka is an expert in General Awareness and has experience of over 7 years of teaching various subjects of General Awareness and Current Affairs.

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x