डेली करेंट अफेयर्स और GK | 19 मई 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 20 May 2021 13:44 PM IST

Main Headlines:

Happy Diwali get 35% Off
Use Coupon code DIWALI24

current affairs book of last six months january august 2024 in hindi Rs.199/- Read More
current affairs book of last six months january august 2024 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan june 2024 in detail Rs.219/- Read More
half yearly financial awareness jan july 2024 Rs.199/- Read More


Half Yearly (Jan- June 2024 , Detailed)
2024 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: महत्वपूर्ण दिन

1. विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस: 17 मई

  • विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस हर साल 17 मई को मनाया जाता है।
  • यह इंटरनेट के उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इंटरनेट समाज और अर्थव्यवस्था के बीच की खाई को पाटने में मदद करता है।
  • यह प्रौद्योगिकी के विभिन्न माध्यमों से हमारे जीवन में संचार के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
  • 2021 का विषय "चुनौतीपूर्ण समय में डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाना" है।
  • यह 1969 से प्रतिवर्ष 17 मई को मनाया जा रहा है।
  • इसे पहले अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ कन्वेंशन पर हस्ताक्षर करने और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के निर्माण की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।

World Telecommunication and Information Society Day

(Source: News on AIR)

 

विषय: विविध

2. नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट ने ऑडियो-विज़ुअल गाइड ऐप लॉन्च किया।

  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2021 के अवसर पर, राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) ने ऑडियो-विज़ुअल गाइड ऐप लॉन्च किया है।
  • ऐप संग्रहालय के दर्शकों को गैलरी में प्रदर्शित भारतीय आधुनिक कला से संबंधित उपाख्यानों और कहानियों को सुनने में सक्षम करेगा।
  • इसे आगंतुकों को संग्रहालय देखने का बेहतर तरीका प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हर साल 18 मई को मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय:
    • इसकी स्थापना 1954 में हुई थी।
    • यह संस्कृति मंत्रालय के तहत एक प्रमुख संग्रहालय है।
    • इसमें 2000 से अधिक कलाकारों की कला का संग्रह है।
 

विषय: जैव प्रौद्योगिकी और बीमारी

3. डीएसटी के तहत राष्ट्रीय महत्व के एक संस्थान, एससीटीआईएमएसटी, ने नई मल्टीप्लेक्स आरटी-पीसीआर किट विकसित की है।

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के तहत राष्ट्रीय महत्व के एक संस्थान श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (एससीटीआईएमएसटी) ने नई मल्टीप्लेक्स आरटी-पीसीआर किट विकसित की है।
  • कोविड-19 के विभिन्न म्युटेंट स्ट्रेंस का पता लगाने की सुविधा प्रदान करने के लिए नॉवल जीन लक्ष्य के साथ नई किट को विकसित किया गया है।
  • कोरोना वायरस अन्य आरएनए वायरस की तुलना में बहुत कम त्रुटियां करते हैं। एस, आर, और एन जीन में म्युटेशंस अक्सर आरटी-पीसीआर जाँच में हस्तक्षेप करते हैं।
  • नई किट दो एसएआरएस सीओवी2 जीनों को टार्गेट करती है: आरडीआरपी और ओआरएफबी-एनएसपी14। इसमें आंतरिक नियंत्रण के रूप में ह्युमन आरएनएसई पी जीन होता है।
  • ओआरएफबी-एनएसपी14 कोविड-19 में सबसे कम म्युटेटेड जीन में से एक है। अभी तक, बाजार में कोई अन्य किट ओआरएफबी-एनएसपी14 को टार्गेट नहीं करती है।
  • नई किट में मल्टीप्लेक्स टैकमैन केमिस्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। यह सिंगल रिएक्शन में तीनों जीनों को एक साथ बढ़ाता है।
  • जाँच के लिए एम्प्लिफिकेशन समय 45 मिनट है। इसमें नैसॉफैरिन्जियल स्वैब नमूनों से आरएनए अलगाव के लिए आवश्यक समय शामिल नहीं है।
  • 14 मई 2021 को, एससीटीआईएमएसटी ने किट के व्यावसायीकरण के लिए ह्यूवेल लाइफसाइंसेज, हैदराबाद के साथ एक नॉन-एक्सक्लुसिव लाइसेंस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • आरटी-पीसीआर: आरटी-पीसीआर का पूर्ण रूप रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन है। यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें आरएनए को रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन के माध्यम से डीएनए में परिवर्तित किया जाता है और डीएनए टार्गेट्स को पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (पीसीआर) का उपयोग करके बढ़ाया जाता है।

(Source: PIB)

विषय: समाचार में व्यक्तित्व

4. वरिष्ठ वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील ने इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टिया के वैज्ञानिक सलाहकार समूह (आईएनएसएसीओजी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।

  • वरिष्ठ वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील ने इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टिया के वैज्ञानिक सलाहकार समूह (आईएनएसएसीओजी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • आईएनएसएसीओजी भारत में कोविड-19 के परिसंचारी स्ट्रेंस की निगरानी के लिए पिछले साल दिसंबर में केंद्र सरकार द्वारा स्थापित एक फोरम है।
  • कोरोनावायरस के छह वैरिएंट्स ऑफ़ कंसर्न में से, भारत तीन प्रकारों/वैरिएंट्स से निपट रहा है। वे बी.1.1.7 (यूके वैरिएंट्स), बी.1.351(दक्षिण अफ्रीका वैरिएंट्स), और पी.1 (ब्राजील वैरिएंट्स) हैं।
  • पिछले साल, महाराष्ट्र के मामलों में पहली बार डबल म्यूटेंट- एक भारतीय संस्करण जिसे बी.1.617 कहा जाता है के निशान दिखाई दिए थे।

विषय: कॉर्पोरेट/कंपनियां

5. सीसीआई ने जीपीएल फाइनेंस एंड इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड (जीपीएल) द्वारा यस एएमसी और यस ट्रस्टी के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

  • भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जीपीएल द्वारा यस एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) लिमिटेड (यस एएमसी) और यस ट्रस्टी लिमिटेड (यस ट्रस्टी) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
  • जीपीएल फाइनेंस एंड इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड (जीपीएल) यस एएमसी और यस ट्रस्टी के 100% इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करेगा।
  • जीपीएल यस म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण करेगा और इसका एकमात्र प्रायोजक बन जाएगा। यह भारतीय रिजर्व बैंक में एक गैर जमा लेने वाली और गैर व्यवस्थित महत्वपूर्ण गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में पंजीकृत है।
  • जीपीएल को एक निवेश कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह प्रशांत खेमका द्वारा स्थापित एक निवेश प्रबंधन और निवेश सलाहकार समूह व्हाइट ओक ग्रुप का हिस्सा है।
  • यस एएमसी और यस ट्रस्टी यस बैंक लिमिटेड समूह से संबंधित हैं। यस एएमसी यस म्यूचुअल फंड के लिए एक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी / निवेश प्रबंधक के रूप में कार्य करता है।

विषय: महत्वपूर्ण दिन

6. विश्व एड्स वैक्सीन दिवस 18 मई को मनाया जाता है।

  • विश्व एड्स वैक्सीन दिवस प्रतिवर्ष 18 मई को पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
  • पहला विश्व एड्स वैक्सीन दिवस 18 मई 1998 को मनाया गया था।
  • विश्व एड्स वैक्सीन दिवस एड्स के बारे में जागरूकता पैदा करने और इसके टीके की आवश्यकता के बारे में जागरूकता पैदा करने लिए मनाया जाता है।
  • वर्तमान में, एचआईवी को रोकने के लिए कोई टीका नहीं है। विश्व एड्स वैक्सीन दिवस को एचआईवी वैक्सीन जागरूकता दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
  • एड्स का फुल फॉर्म एक्वायर्ड इम्यूनोडिफीसिअन्सी सिंड्रोम है। यह एक वायरल रोग है।
  • एड्स पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में 1981 में दर्ज किया गया था और तब से यह एक विश्वव्यापी महामारी के रूप में फैल गया।
  • ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) एक वैश्विक महामारी है जो मनुष्यों को संक्रमित करती है और समय के साथ- साथ एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) का कारण बनती है। एड्स शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाता है।

विषय: सरकारी योजनाएं और पहल

7. दिल्ली सरकार ने उन बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा की जिनके माता-पिता दोनों की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई।

  • दिल्ली सरकार ने उन बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु कोविड-19 के कारण हो गई है।
  • इसके अलावा, दिल्ली सरकार प्रत्येक परिवार, जिसने कोविड -19 के कारण कोई सदस्य को खो दिया है उनको 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।
  • 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि के अलावा, दिल्ली सरकार 2,500 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान करेगी यदि मृतक एक कमाने वाला सदस्य था।
  • 25 वर्ष की आयु तक के बच्चों को 2,500 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी यदि बच्चों ने कोविड-19 के कारण दोनों माता-पिता या एकल अभिभावक को खो दिया है।
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिया जाएगा, भले ही उनके पास राशन कार्ड न हो।

विषय: राज्य समाचार/ मणिपुर

8. मणिपुर सरकार ने सब्जी पहुंचाने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

  • मणिपुर सरकार ने घर पर सब्जियों पहुंचाने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
  • 'मोमा मार्केट' मोबाइल ऐप लॉकडाउन जिलों में घर-घर ताजी सब्जियों पहुंचाने में मदद करेगा।
  • मणिपुर ऑर्गेनिक मिशन एजेंसी (मोमा) राज्य के बागवानी और मृदा संरक्षण विभाग की एक इकाई है।
  • किसान उत्पादक कंपनियां और मणिपुर ऑर्गेनिक मिशन एजेंसी (मोमा) राज्य के विभिन्न फार्म्स से सब्जियाँ खरीदेगी।

विषय: अंतरिक्ष और आईटी

9. ईरान ने अपना सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर 'सिमोर्घ' लॉन्च किया।

  • ईरान ने अपना सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर 'सिमोर्घ' लॉन्च किया है।
  • वर्तमान में, इसके पास 0.56 पेटाफ्लॉप की प्रसंस्करण शक्ति है, लेकिन यह अगले दो महीनों में एक पेटाफ्लॉप प्रसंस्करण क्षमता प्राप्त कर लेगा।
  • इसे तेहरान के अमीरकबीर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एयूटी) द्वारा विकसित किया गया है।
  • इसका उपयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ट्रैफिक और मौसम डेटा और इमेज प्रोसेसिंग के विश्लेषण के लिए किया जाएगा। इसका उपयोग कुछ स्थानीय निजी फर्मों के लिए क्लाउड होस्टिंग के लिए भी किया जाएगा।
  • इसमें लगभग 250 वर्ग मीटर के क्षेत्र में 42 रैक शामिल हैं। इसे 10 पेटाफ्लॉप की क्षमता तक पहुंचने के लिए अपग्रेड किया जाएगा।
  • ईरान:
    • ईरान पश्चिमी एशिया में स्थित है।
    • यह आर्मेनिया, अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
    • इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर तेहरान है।
    • इसके राष्ट्रपति हसन रूहानी हैं।
    • ईरानी रियाल ईरान की मुद्रा है।

विषय: खेल

10. शिव सुंदर दास को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया।

  • बीसीसीआई ने इंग्लैंड के आगामी सात मैचों के दौरे के लिए शिव सुंदर दास को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया हैं।
  • शिव सुंदर दास पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं। उन्होंने 23 टेस्ट खेले हैं और 1300 से अधिक रन बनाए हैं।
  • अभय शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
  • मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं।

विषय: विविध

11. रिलायंस जियो सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय सबमरीन केबल प्रणाली का निर्माण करेगी।

  • रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी सबमरीन केबल प्रणाली का निर्माण करेगी।
  • रिलायंस जियो इस प्रोजेक्ट को कई ग्लोबल पार्टनर्स और सबमरीन केबल सप्लायर्स के साथ पार्टनरशिप में पूरा करेगी।
  • यह बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एशिया-एक्सप्रेस (आईएएक्स) और भारत-यूरोप-एक्सप्रेस (आईईएक्स) केबल सिस्टम का निर्माण करेगा।
  • भारत-एशिया-एक्सप्रेस (आईएएक्स) भारत को सिंगापुर, थाईलैंड और मलेशिया से जोड़ेगा जबकि भारत-यूरोप-एक्सप्रेस (आईईएक्स) भारत को मध्य पूर्व और यूरोप से जोड़ेगा।
  • ये सबमरीन केबल प्रणाली 200 टीबीपीएस की क्षमता प्रदान करेगा। इसका उपयोग इंटरनेट और दूरसंचार सेवाओं के प्रवाह के लिए देशों को जोड़ने के लिए किया जाएगा।
  • आईएएक्स का निर्माण 2023 के मध्य तक किया जाएगा और आईईएक्स प्रणाली 2024 की शुरुआत तक सेवा के लिए तैयार हो जाएगी।
  • ये दोनों सिस्टम रिलायंस जियो ग्लोबल फाइबर नेटवर्क से भी जुड़ेंगे।
  • रिलायंस जियो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

(Source: Reliance Industries)

विषय: पर्यावरण और पारिस्थितिकी

12. पश्चिमी घाट में मिली स्किंक की एक नई प्रजाति।

  • पश्चिमी घाट में स्किंक की एक नई प्रजाति मिली है। इसे सबडॉलूसेप्स नीलगिरीएंसिस  नाम दिया गया है।
  • इसका रंग रेतीला भूरा है और इसकी लंबाई 7 सेमी है। यह पश्चिमी घाट के शुष्क पर्णपाती क्षेत्र में पाया गया है।
  • यह भारत में खोजी गई स्किंक की तीसरी प्रजाति है।
  • सबडॉलूसेप्स नीलगिरीएंसिस  को एक कमजोर प्रजाति के रूप में माना जाता है। जंगल की आग, आवास निर्माण और ईंट भट्ठा उद्योग इस प्रजाति के लिए मुख्य खतरे हैं।
  • पश्चिमी घाट, जिसे सह्याद्री हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तर में सतपुड़ा श्रेणी से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक फैली हुई है। यह भारत के जैव विविधता हॉट-स्पॉट में से एक है।
  • स्किंक:
    • यह छिपकली परिवार का हिस्सा है।
    • वे गैर विषैले होते हैं।
    • वे आम तौर पर मांसाहारी और विशेष रूप से कीटभक्षी होते हैं।

 

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x