डेली करेंट अफेयर्स | 01 और 02 जनवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 19:48 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. सरकार ने कच्चे परिष्कृत पाम तेल पर आयात शुल्क में कटौती की।

  • सरकार ने कच्चे व परिष्कृत पाम तेल पर आयात शुल्क में कटौती की है।
  • परिष्कृत पाम तेल पर आयात शुल्क में कटौती करके इसे 50 प्रतिशत से 45 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • कच्चे पाम तेल पर आयात शुल्क में कटौती करके इसे 40 प्रतिशत से 37.5 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • यह कटौती आसियान समझौते और भारत मलेशिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते के तहत की गई है।

 

2. वर्ष 2019 इसरो के लिए उपलब्धियों से भरा हुआ।

  • वर्ष 2019 इसरो के लिए उपलब्धियों से भरा हुआ रहा है।
  • इस वर्ष इसरो ने 13 लॉन्च मिशन सहित कई सफल उपग्रह प्रक्षेपण भी किये हैं।
  • इसरो ने इस वर्ष श्री हरिकोटा से PSLV-C44 के द्वारा माइक्रोसैट-आर, कलामसैट वी-2 लॉन्च किया था।
  • इस वर्ष इसरो का महत्वाकांक्षी मिशन चन्द्रयान-2 भी लॉन्च किया गया था।
  • इसरो के द्वारा तमिलनाडु के थुथुकुडी जिले में एक नये रॉकेट लॉन्च पैड की स्थापना की जाएगी।
  • इसका उपयोग छोटे उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए किया जाएगा।

 

3. बुनियादी ढ़ांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार 102 लाख करोड़ रूपये परियोजनाओं में निवेश करेगी।

  • बुनियादी ढ़ांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार 102 लाख करोड़ रूपये परियोजनाओं में निवेश करेगी।
  • बुनियादी ढ़ांचा क्षेत्र में सरकार यह निवेश अगले पांच सालों में करेगी।
  • प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में बुनियादी ढ़ांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए 102 लाख करोड़ रूपये के निवेश की धोषणा की थी।
  • इसके लिए एक कार्यबल का गठन किया गया था, कार्यबल ने संबंधित पक्षों से विचार विमर्श करके इन परियोजनाओं की पहचान की है।

 

4. विनोद कुमार यादव को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  • विनोद कुमार यादव को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • उन्हें कैबिनेट की नियुक्ति समिति के द्वारा एक वर्ष के लिए रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति:
    • यह भारत सरकार के अंतर्गत कुछ शीर्ष पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा करती है।
    • इसकी अध्यक्षता भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा की जाती है।

 

5. प्रशांत महासागरीय द्वीपीय राष्ट्र पलाऊ ने रीफ के लिए विषाक्त सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगाया।

  • प्रशांत महासागरीय द्वीपीय राष्ट्र पलाऊ ने रीफ के लिए विषाक्त सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • छोटे प्रशांत महासागरीय द्वीपीय राष्ट्र पलाऊ ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए ऐसा किया है।
  • पलाऊ के राष्टपति ने बताया कि अधिकांश सनस्क्रीन में पाये जाने वाले रसायन रीफ के लिए विषाक्त थे, इस कारण से उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • 2009 में दुनिया का पहला शार्क अभ्यारण्य पलाऊ में बनाया गया था।
  • पलाऊ:
    • यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित, 500 द्वीपों का एक समूह है, जो माइक्रोनेशिया का एक हिस्सा है।
    • इसकी राजधानी नार्गुलमुद व मेलेकेक हैं।

 

6. गिनी-बिसाऊ में उमारो सिसोको इमबोलो ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।

  • हाल ही में गिनी-बिसाऊ में उमारो सिसोको इमबोलो ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।
  • उन्हें इन चुनावों में 53.55 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं।
  • गिनी- बिसाऊ:
    • यह पश्चिमी अफ्रीका के अटलांटिक तट पर स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है, जो कि अपने राष्ट्रीय उद्यानों व वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है।
    • इसकी राजधानी बिसाऊ है।

 

7. एम एस धोनी को पिछले दशक की ईएसपीएन क्रिकइंफो की वनडे टी 20 टीमों का कप्तान चुना गया है।

  • एम एस धोनी को पिछले दशक की ईएसपीएन क्रिकइंफो की वनडे व टी 20 टीमों का कप्तान चुना गया है।
  • भारतीय कप्तान विराट कोहली को टेस्ट, वन डे व टी 20 तीनों टीमों में जगह दी गई है।
  • इसके अलावा ईएसपीएन क्रिकइंफो ने दशक की अपनी टेस्ट एकादश में कप्तान विराट कोहली व गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को भी शामिल किया है।
  • वहीं ईएसपीएन क्रिकइंफो ने दशक की महिला टीम में भारत की महिला बल्लेबाज मिताली राज व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को शामिल किया गया है।

 

8. गुजरात सरकार के द्वारा अखिल भारतीय गुजराती समाज संकलन समिति बनाई गई।

  • गुजरात सरकार के द्वारा अखिल भारतीय गुजराती समाज संकलन समिति बनाई गई है।
  • मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस समिति के मुख्य संरक्षक व प्रवासी गुजराती मामलों के मंत्री समिति के अध्यक्ष होंगे।
  • इस समिति का उद्देश्य राज्य के बाहर रहने वाले गुजरातियों को राज्य की विकास प्रक्रिया में शामिल करना है।
  • गुजरात की कला, संस्कृति और विरासत के संरक्षण व विकास के लिए इस समिति की बैठक वर्ष में दो बार की जाएगी।

 

9. प्रगति मैदान मैट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट स्टेशन किया गया।

  • दिल्ली सरकार की नामकरण समिति ने प्रगति मैदान मैट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट स्टेशन किया।
  • दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा है कि यह समिति मुकरबा चौक और फ्लाईओवर व बदरपुर आदि जगह का नाम बदलने के संबंध में भी अनुशंसा करेगी।

 

10. भारत 2026 में जर्मनी को पछाड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

  • वर्ल्ड इकोनोमिक लीग 2020 शीर्षक की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2026 तक 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन कर, जर्मनी को पछाड़ विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हालांकि सरकार ने यह लक्ष्य 2024 तक हासिल करना निर्धारित किया है।
  • ब्रिटेन के एक आर्थिक और व्यापारिक अनुसंधान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2034 तक जापान से आगे निकलकर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  • भारत 2019 में ब्रिटेन व फ्रांस से आगे निकलकर विश्व की 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

 

 11. चुनाव आयोग ने PPRTMS नामक ऑन लाईन प्रणाली लॉन्च की।

  • चुनाव आयोग ने PPRTMS नामक ऑन लाईन प्रणाली लॉन्च की है।
  • चुनाव आयोग ने राजनीतिक दल के पंजीकरण से संबंधित आवेदनों की स्थिति की जानकारी आसान बनाने के लिए राजनीतिक दल पंजीकरण सूचना प्रबंधन प्रणाली PPRTMS नामक ऑन लाईन सिस्टम प्रारंभ किया है।
  • इसके तहत 1 जनवरी से राजनीतिक दल के पंजीकरण के आवेदक अपने आवेदनों की प्रगति एस.एम.एस व ई-मेल के द्वारा जान सकेंगे।
  • पंजीकरण के इच्छुक संगठन को अस्तित्व में आने की तारीख से 30 दिन के भीतर आयोग को आवेदन देना होगा।
  • चुनाव आयोग:
    • एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय है।
    • इसकी स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गई थी।

 

12. यूनिसेफ रिपोर्ट के अनुसार 2019 में बाल हिंसा शोषण के 1,70,000 से अधिक मामले।

  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष अर्थात् यूनिसेफ ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार 2019 में बाल हिंसा व शोषण के 1,70,000 मामले अधिक सामने आये हैं।
  • 2010 के बाद से बाल हिंसा व शोषण के मामलों में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। अतः इसे ’डेडली डेकेड’ का नाम दिया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र कनवेंशन के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को बच्चे के रूप में परिभाषित किया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र बाल कोष अर्थात् यूनिसेफ:
    • यूनिसेफ की स्थापना 11 दिसम्बर 1946 को संयुक्त राष्ट्र के द्वारा न्यूर्याक में की गई थी।
    • यह पूरे विश्व में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थय और सुरक्षा आदि से संबंधित कार्य करने के लिए विख्यात है।

 

13. रेलवे सुरक्षा बल को भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा का नाम दिया गया।

  • हाल ही में रेल मंत्रालय के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल को भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा का नाम दिया गया।
  • साथ ही रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल को ग्रुप-ए का भी दर्जा दिया।
  • इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने किराए में मामूली वृद्धि भी की है।
  • यह वृद्धि केवल गैर उपनगरीय खंडों में दैनिक उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर की जाएगी।

 

14. स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 के परिणामों की घोषणा।

  • हाल ही में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में पहली और दूसरी तिमाही के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 के परिणामों की घोषणा की है।
  • इस स्वच्छता सर्वेक्षण में 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में इंदौर शीर्ष पर है।
  • जबकि 1 लाख से 10 लाख के मध्य की जनसंख्या वाले शहरों में जमशेदपुर शीर्ष पर है।
  • इस सर्वेक्षण में अपशिष्ट जल उपचार व पुर्नुपयोग तथा जल-मल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. सरकार ने परिष्कृत व कच्चे पाम तेल पर आयात शुल्क में क्रमशः 50 प्रतिशत व 40 प्रतिशत से कटौती करके कितना कर दिया है?

a. 45% और 37.5%
b. 45%और 35%
c. 42.5% और 37.5%
d. 40% और 30%

 

2. इनमें से कौन सा मिशन 2019 में इसरो के द्वारा लॉन्च नहीं किया गया था?

a. माइक्रोसैट-आर 
b. कलामसैट-वी-2 
c. आदित्य एल-1 
d. चंद्रयान-2 


3. भारत सरकार अगले 5 सालों में किस क्षेत्र के विकास के लिए 102 लाख करोड़ रूपये परियोजनाओं में निवेश करने वाली है? 

a. स्वास्थ्य 
b. शिक्षा 
c. बुनियादी ढ़ांचा 
d. योग्यता निर्माण

 

4. हाल ही में किसे रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? 

a. विनोद कुमार यादव 
b. अजय त्यागी
c. अतुल सोबती 
d. शशांक मनोहर 

 

5. हाल ही में रीफ के लिए विषाक्त सनस्क्रीन पर किस देश ने प्रतिबंध लगा दिया है?

a. फिजी 
b. सोलेमन द्वीप 
c. पलाऊ  
d. पोलिनेशिया

 

6. हाल ही में गिनी-बिसाऊ के राष्ट्रपति चुनाव में कौन विजयी हुआ है?

a. उमारो सिसोको इमबोलो 
b. डोमिंगो सिमोइस परेरा 
c. जोस पेड्रो सांबू 
d. उपरोक्त में कोई नहीं 

 

7. निम्नलिखित में से किसे ईएसपीएन क्रिकइंफो की वनडे व टी 20 टीमों का कप्तान चुना गया है?

a. विराट कोहली 
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. रोहित शर्मा 
d. कुलदीप यादव 

 

8. गुजरात सरकार के द्वारा अखिल भारतीय गुजराती समाज संकलन समिति किस उद्देश्य के लिए बनाई गई है? 

a. राज्य के निर्बल लोगों के कल्याण के लिए।
b. राज्य के बाहर रहने वाले गुजरातियों को राज्य की विकास प्रक्रिया में शामिल करने के लिए।
c. गुजरात व देश के बाहर निवास कर रहें राज्यवासियों को वापिस राज्य में लाने के लिए। 
d. राज्य के युवकों को योग्यता प्रशिक्षण देने के लिए। 

 

9. दिल्ली के किस मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट स्टेशन कर दिया गया है?

a. प्रगति मैदान 
b. बाराखंभा 
c. करकरडूमा 
d. लक्ष्मीनगर 

 

10. हाल ही में चुनाव आयोग ने PPRTMS नामक ऑन लाईन प्रणाली लॉन्च की है, इसका क्या उद्देश्य है?

a. आधार को वोटर कार्ड से लिंक करना
b. वोटर्स की सूची रखना
c. राजनीतिक पार्टियों को उनके आवेदन के बारे में अपडेट रखना
d. चुनाव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का ब्यौरा रखना

 

11. संयुक्त राष्ट्र कनवेंशन के अनुसार किस आयु से कम व्यक्ति को बच्चे के रूप में परिभाषित किया गया है?

a. 15
b. 16 
c. 17 
d. 18

 

12. वर्ल्ड इकोनोमिक लीग 2020 शीर्षक की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2026 तक विश्व की............................. सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

a. दूसरी 
b. चौथी 
c. पांचवी 
d. छठी 

 

13. रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल का नया नाम क्या रखा है?

a. भारतीय अर्द्धसैन्य रेलवे बल 
b. केंद्रीय रेलवे सुरक्षा बल
c. भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा 
d. भारतीय सरकार रेलवे बल

 

14. स्वच्छता सर्वेक्षण में 1 लाख से 10 लाख के मध्य की जनसंख्या वाले शहरों में कौन सा शहर शीर्ष पर है?

a. भोपाल 
b. जमशेदपुर 
c. नई दिल्ली 
d. खरगोन

 

उत्तर

1.a

2.c

3.c

4.a

5.c

6.a

7.b

8.b

9.a

10.c

11.d

12.b

13.c

14.b

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x