डेली करेंट अफेयर्स और GK | 03 जनवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 19:50 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. 107 वीं विज्ञान कांग्रेस का आज बेंग्लुरू में उद्घाटन।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 107 वीं विज्ञान कांग्रेस का बेंग्लुरू, कर्नाटक में उद्घाटन करेंगे।
  •  इस साल की विज्ञान कांग्रेस का विषय- ग्रामीण विकास में विज्ञान प्रौद्योगिकी  है।
  • 5 दिन चलने वाले इस सम्मेलन में देश विदेश के वैज्ञानिक व विशेषज्ञ, वैज्ञानिक नवाचार व शोध के विषय पर चर्चा करेंगे।
  • सम्मेलन में कृषि  पोषाहार, जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता व कैंसर जैसे संवेदनशील विषयों पर 28 पूर्ण सत्र आयोजित होंगे।
  • इसमें नोबेल पुरस्कार विजेता जर्मनी के स्टेफन हेल तथा इजराइल के अदा योनाथ भी शामिल होने वाले हैं।

 

2. प्रधानमंत्री ने देश के वैज्ञानिकों को आने वाले दशक के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों को आने वाले दशक के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • उन्होंने यह बात कल बेंग्लुरू में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की 5 युवा प्रयोगशालाएं राष्ट्र को समर्पित करते हुए वैज्ञानिकों से कही।
  • ये प्रयोगशालाएं बेंग्लुरू, मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता हैदराबाद में स्थित हैं।
  • ये प्रयोगशालाएं भावी रक्षा प्रणाली के विकास में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगी।

 

3. 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फैलोशिप प्रदान की गई।

  • विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फैलोशिप प्रदान की।
  • इस फैलोशिप का उद्देश्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मौलिक अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
  • इस फैलोशिप में प्रतिमाह 25,000 रूपये दिये जाते हैं। इसके अतिरिक्त 5 वर्ष में अनुसंधान अनुदान के रूप में 5 लाख रूपये भी दिये जाते हैं।
  • इस फैलोशिप की शुरूवात देश की स्वतंत्रता की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर की गयी थी, ताकि प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को वित्तीय स्वतंत्रता के साथ अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

 

4. भारत पहली बार जलवायु परिवर्तन निष्पादन सूचकांक में शीर्ष 10 देशों में शामिल हुआ।

  • भारत पहली बार जलवायु परिवर्तन निष्पादन सूचकांक में शीर्ष 10 देशों में शामिल हो गया है।
  •  यह एक बड़ी उपलब्धि है। इससे पता चलता है कि मौजूदा समय में भारत सरकार के द्वारा किये गये सभी उपाय व गतिविधियां व्यापक सुधार की दिशा में है।
  • भारत सरकार ने वर्ष 2022 तक बिजली उत्पादन में गैर जीवाश्म ईंधनों की क्षमता को बढ़ाकर 175 गीगावाट तक और उसके बाद आगे भविष्य में 450 गीगावाट तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

 

5. नेपाल के राष्ट्रपति ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विजिट नेपाल ईयर 2020 कैंपेन लॉन्च किया।

  • नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विजिट नेपाल ईयर 2020 कैंपेन लॉन्च किया है।
  • इस कैंपेन का उद्देश्य नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देना है और देश में वर्ष 2020 में 20 लाख पर्यटकों को आकर्षित करना है, क्योंकि नेपाल आने वाले समय में पर्यटन को राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का एक मुख्य स्तंभ बनाना चाहता है।
  • विजिट नेपाल ईयर 2020 कैंपेन विश्व समुदाय के समक्ष नेपाल की एक नयी छवि पेश करने में सहायक सिद्ध होगा।

 

6. 5 वीं नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप-2020 का लेह में शुभारंभ।

  • 5 वीं नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप-2020 लेह में शुरू हो गई है।
  • सबसे पहला मैच पुरूष अंडर-20 हरियाणा और चंडीगढ़ के मध्य खेला गया था।
  • यह टूर्नामेंट 7 जनवरी तक चलने वाला है।
  • यह भारतीय आइस हॉकी चैंपियनशिप है।
  •  इसका आयोजन लेह में लद्दाख विंटर स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा किया जाता है।
  • पहली बार इसका आयोजन वर्ष 2001 में किया गया था।

 

7. गृह मंत्री ने शहरी विकास लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपदा प्रबंधन अग्निशमन सेवा के महत्व पर जोर दिया।

  • भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने शहरी विकास लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपदा प्रबंधन व अग्निशमन सेवा के महत्व पर विशेष जोर दिया है।
  • यह बात उन्होंने नागपुर में गृहमंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अग्नि सेवा महाविद्यालय के नये परिसर के उद्घाटन के अवसर पर कही। 
  • इसी के साथ गृहमंत्री के द्वारा नागपुर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल अकादमी की भी आधारशिला रखी गई। इस अकादमी में प्रतिवर्ष 5000 लोगों को आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने देश के विभिन्न भागों के 15 अग्नि सेवा अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति अग्नि सेवा पदक प्रदान किये।

 

8. जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय हरित कोर दोबारा शुरू किया गया।

  • हाल ही में जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय हरित कोर दोबारा शुरू किया गया है। इसे 10 वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया था।
  • यह केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का एक पर्यावरण शिक्षा, जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
  • जम्मू कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लगातार प्रयासों के बाद इसे दोबारा शुरू किया गया है।
  • इसके साथ ही केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए 2 करोड़ 60 लाख रूपये की अनुदान सहायता राशि भी मंजूर की है।

 

9. असम के चिड़ियाघर में लुप्तप्राय हरगिला का सबसे पहले प्रजनन।

  • असम के चिड़ियाघर में लुप्तप्राय हरगिला का सबसे पहले प्रजनन कराया गया है।
  • असम के राज्य चिड़ियाघर सह वनस्पति उद्यान और आरण्यक के संयुक्त प्रयास से अपनी तरह के पहले प्रयोग में लुप्तप्राय हरगिला का चिड़िया के बाड़े में एक कृत्रिम परिवेश में प्रजनन कराकर चुजों की एक जोड़ी प्राप्त की गई है, जो स्वयं में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
  • ऐसा प्रयोग किसी चिड़ियाघर में पहली बार किया गया है।
  • हरगिला, एक दुर्लभ प्रकार का सारस है, जो कि वर्तमान में बड़े पेड़ो की अंधाधुंध कटाई व आर्द्रभूमि के घटने से सिमटते आवास स्थल के कारण विलुप्त होने की कगार पर है।

 

10. 2020 को नर्स मिडवाइफ वर्ष के रूप में नामित किया गया है।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 2020 को नर्स मिडवाइफ वर्ष के रूप में नामित किया गया है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह निर्णय फ्लोरेंस नाइटिंगल की 200 वीं जयंति के उपलक्ष में लिया है।
  • फ्लोरेंस नाइटिंगल एक अंग्रेजी समाज सुधारक थीं, जिनका जन्म 1820 में हुआ था।
  • क्रिमिया के युद्ध के समय उन्होंने घायल सैनिकों की सेवार्थ एक नर्सिंग कैंप का संचालन किया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. 107 वीं विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा ?

a. कर्नाटक

b. बिहार

c. पश्चिम बंगाल

d. उत्तर प्रदेश

 

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की 5 युवा प्रयोगशालाएं राष्ट्र को समर्पित की है, इनमें से कौन उनमें शामिल नही है?

a. बेंग्लुरू

b. मुम्बई

c. चेन्नई

d. नई दिल्ली

 

3. स्वर्ण जयंती फैलोशिप के अंतर्गत प्रतिमाह कितनी राशि प्रदान की जाती है?

a. 25,000 रूपये

b. 20,000 रूपये

c. 30,000 रूपये

d. 50,000 रूपये

 

4. भारत सरकार ने वर्ष 2022 तक बिजली उत्पादन में गैर जीवाश्म ईंधनों की वर्तमान क्षमता को बढ़ाकर .......................... तक करना निर्धारित किया है?

a. 450 गीगावाट

b. 175 गीगावाट

c. 250 गीगावाट

d. 350 गीगावाट

 

5. विद्या देवी भंडारी किस देश की राष्ट्रपति हैं?

a. नेपाल

b. श्रीलंका

c. मॉरीशस

d. बांग्लादेश

 

6. हाल ही में गृहमंत्री ने कहाँ पर राष्ट्रीय अग्नि सेवा महाविद्यालय परिसर का उद्घाटन किया है?

a. नई दिल्ली

b. पटना

c. हैदराबाद

d. नागपुर

 

7. बीते दिनों नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप का कौन सा संस्करण लेह में शुरू हुआ है?

a. पाँचवां

b. पहला

c. दूसरा

d. सातवां

 

8. जम्मू कश्मीर में एक पर्यावरण शिक्षा, जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम, दोबारा शुरू किया गया है, इसका नाम क्या है?

a. राष्ट्रीय हरित कोर

b. पर्यावरण प्रशिक्षण और राष्ट्र

c. राष्ट्रीय पर्यावरण शिक्षा

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

9. हाल ही में किस राज्य के चिड़ियाघर में हरगिला का सफल प्रजनन कराया गया है?

a. ओडीशा

b. महाराष्ट्र

c. असम

d. गुजरात

 

10. विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 2020 को किस रूप में नामित किया गया है?

a. नर्स व मिडवाइफ वर्ष

b. पोषण वर्ष

c. बाल स्वास्थ्य वर्ष

d. महिला स्वास्थ्य वर्ष

 

उत्तर

1. a

2. d

3. a

4. b

5. a

6. d

7. a

8. a

9. c

10. a

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x