डेली करेंट अफेयर्स और GK | 01 और 02 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:25 AM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code HOLI24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. सरकार ने लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया।

  • सरकार ने शिक्षा के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।
  • देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत अभी से हो चुकी है और यह अभियान वर्षभर चलेगा।
  • इस दिशा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अत्यन्त सफल रहा है जिसकी बदौलत शिक्षा में उच्चतर स्तर पर बालकों के मुकाबले बालिकाओं के दाखिलों में सभी पाठ्यक्रमों में इज़ाफा हुआ है।
  • साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 की लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • योग ओलंपियाड की तर्ज पर स्कूल-स्तर पर बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा।

 

2. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने अमरीका और तालिबान के बीच हुए समझौते को अस्वीकार कर दिया है।

  • अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अमरीका और तालिबान के बीच हुए समझौते की विद्रोही बंदियों की रिहाई से संबंधित एक महत्वपूर्ण शर्त को अस्वीकार कर दिया है।
  • उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ण युद्धविराम के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हिंसा में कमी लाने के प्रयास जारी रखे जाएंगे।
  • अमरीका और तालिबान के कतर में हुए ऐतिहासिक समझौते में 10 मार्च तक 1000 सरकारी बंदियों को छोडे जाने के बदले में 5000 तालिबान बंदियों की रिहाई की बात कही गई थी।
  • अफगानिस्तान:
    • यह एशिया में स्थित एक लैंडलॉक देश है।
    • इसकी राजधानी काबुल और मुद्रा अफ़गान अफ़गानी है।
    • अफगानिस्तान की सीमाएं पूर्व और दक्षिण में पाकिस्तान, पश्चिम में ईरान, उत्तर में तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, और ताजिकिस्तान और उत्तर पूर्व में चीन से मिलती हैं।

 

3. ग्रीस ने लगभग 10,000 शरणार्थियों को अपने यहां आने से रोक दिया है।

  • ग्रीस ने तुर्की की सीमा पार करने का प्रयास कर रहे लगभग 10,000 शरणार्थियों को अपने यहां आने से रोक दिया है।
  • ग्रीस के सुरक्षाबल इवरोस नदी के किनारे भी गश्त लगा रहे हैं जो सीमापार करने का प्रमुख स्थान है। यहां लाउडस्पीकरों के जरिये ग्रीस की सीमा में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी भी दी जा रही है।
  • इस बीच यूरोपीय संघ की सीमा सुरक्षा एजेंसी फ्रेंटेक्स ने कहा है कि हजारों शरणार्थियों की तुर्की से होकर यूरोप में प्रवेश की कोशिशों को ध्यान में रखते हुए तुर्की से लगने वाली यूरोप के देशों की सीमाओं पर चौकसी बढा दी गई है।
  • ग्रीस:
    • ग्रीस दक्षिण पूर्व यूरोप में एक ऐसा देश है जहाँ पूरे एजियन और आयोनियन समुद्र में हजारों द्वीप हैं।
    • इसकी राजधानी एथेंस और मुद्रा यूरो है।
  • तुर्की:
    • तुर्की यूरेशिया में स्थित एक देश है।
    • इसकी राजधानी अंकारा है और मुद्रा नई तुर्कीश लीरा है।
    • राष्ट्रपति-रिसेप तैयिप ईदोगान

 

4. ओडिशा के भुवनेश्वर में पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल का समापन हो गया ।

  • पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने 17 स्वर्ण, 19 रजत और 10 कांस्य सहित 46 पदक जीतकर चैम्पियन्स ट्रॉफी अपने नाम की।
  • सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला तीसरे स्थान पर रहा।
  • सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय ने सत्रह स्वर्ण, 11 रजत और 9 कांस्य सहित 37 पदक जीते।
    पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला ने 13 स्वर्ण, 6 रजत और 14 कांस्य सहित 33 पदक अपने नाम किये।
  • इन खेलों में कुल 113 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया।
  • खेलों के आखिरी दिन कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (KIIT) का प्रतिनिधित्व करने वाली भारत की सबसे तेज़ महिला धावक दुतीचंद ने 200 मीटर फाइनल में 23.66 सैकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

 

5. द्रोणाचार्य अवार्डी जोगिंदर सिंह सैनी का पटियाला में निधन हो गया।

  • 90 वर्षीय वयोवृद्ध एथलेटिक्स कोच और द्रोणाचार्य अवार्डी जोगिंदर सिंह सैनी का पटियाला में उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया।
  • सैनी 1970 से 1990 के बीच कई वर्षों तक मुख्य राष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच रहे थे।
  • वह 1970 में तत्कालीन एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कोच बने।
  • सैनी को भारतीय एथलेटिक्स में उनके योगदान के लिए 1997 में द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला।
  • वह 1978 में एशियाई खेलों में आठ स्वर्ण सहित 18 पदक जीतने वाली भारतीय एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच थे।
     

6. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में सुपोषित माँ अभियान शुरू किया।

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा कोटा में सुपोषित माँ अभियान शुरू किया गया है।
  • नवजात और गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखना 'सुपोषित माँ अभियान' का मुख्य उद्देश्य है।
  • यह योजना गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करेगी।
  • प्रारंभ में, योजना में 1,000 गर्भवती महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
  • इस अभियान के तहत, 1,000 महिलाओं को एक महीने के लिए खाद्य सामग्री दी जाएगी।
  • अभियान के पहले चरण में, 1,000 गर्भवती महिलाओं को 17 किग्रा संतुलित आहार के 1,000 किट प्रदान किए गए।

 

7. त्रिपुरा सरकार और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने राज्य में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • त्रिपुरा सरकार और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने राज्य में धलाई जिले के मनु प्रखण्ड में कृषि उपकरणों को रखने के लिए छह केंद्रों का निर्माण करने के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह परियोजना कार्पोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत शुरू की गई है।
  • इन उपकरण केंद्रों में कृषि, पशुपालन और मछली पालन से संबंधित उपकरण रखे जाएंगे।
  • इन उपकरणों को न्यूनतम किराए पर किसानों, स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य जरूरतमंदों को दिया जाएगा।
  • इस परियोजना से कम से कम 6,000 परिवारों को फायदा होगा।

 

8. पुतनहल्ली झील को अनुपचारित सीवेज से खतरा।

  • पुतनहल्ली झील को अनुपचारित सीवेज से खतरा है।
  • आसपास के क्षेत्रों के दो हिस्सों से कच्चा सीवेज पिछले साल से झील में प्रवेश करने लगा है।
  • पुतनहल्ली झील, कर्नाटक में स्थित एक छोटी, मीठे पानी की झील है।
  • यहां पर पुतनहल्ली पक्षी अभ्यारण्य भी स्थित है।

 

9. कन्वेंशन ऑन माइग्रेटरी स्पीशीज़ (CMS) द्वारा वन्यजीवों की सूची में नए बदलाव किये गये।

  • कन्वेंशन ऑन माइग्रेटरी स्पीशीज़ (CMS) द्वारा वन्यजीवों की सूची में नए बदलाव के साथ, वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत में प्रवासी जीवों की कुल संख्या 457 प्रजातियों तक है। इस आंकड़े में सर्वाधिक पक्षियों की 83% यानि की 380 प्रजातियां शामिल हैं।
  • जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) ने पहली बार हाल ही में गुजरात में आयोजित सम्मेलन (COP 13) से पहले सीएमएस परिशिष्ट के तहत भारत की प्रवासी प्रजातियों की सूची तैयार की थी। इसमें प्रजातियों की संख्या को 451 पर रखा गया था।
  •  इसमें छह नई प्रजातियों एशियाई हाथी, महान भारतीय बस्टर्ड, बंगाल फ्लोरिकन, समुद्री सफेद-टिप शार्क, यूरियाल और चिकनी हथौड़ा शार्क, को बाद में जोड़ा गया था।

 

10. केंद्र सरकार एएसआई (ASI) के तहत स्मारकों की सूची की समीक्षा करने की योजना बना रही है।

  • केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि केंद्र सरकार के संरक्षण में स्मारकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि सरकार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत स्मारकों की सूची की समीक्षा करने की योजना बना रही है।
  • केंद्र द्वारा संरक्षित स्मारकों की सूची में कई वर्षों में पर्याप्त वृद्धि नहीं देखी गई और राज्य सरकारों के तहत महत्वपूर्ण स्थलों को सूची में जोड़ा जा सकता है।
  • दूसरी ओर, कुछ स्मारक है जिन्हें केंद्रीय सूची से हटाकर राज्य सरकारों के अधीन रखा जा सकता है।
  • वर्तमान में, 3,691 स्मारकों को देश भर में एएसआई द्वारा संरक्षित किया गया है, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक संख्या 745 है।
  • केंद्र द्वारा संरक्षित स्मारकों की सूची 10,000 तक जा सकती है। अकेले तमिलनाडु में, लगभग 7,000 मंदिर हैं, जिनमें से कई सैकड़ों साल पुराने हैं।
  • ज्ञातव्य है कि प्राचीन स्मारकों और पुरातत्व स्थलों और अवशेष अधिनियम, 1958, उन स्मारकों और स्थलों की सुरक्षा करता है जो 100 वर्ष से अधिक पुराने हैं।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 8 फरवरी
  2. 8 मार्च
  3. 8 अप्रैल
  4. 8 मई

2. अशरफ गनी निम्नलिखित में से किस देश के राष्ट्रपति हैं?

  1. कतर
  2. मिस्त्र
  3. अफगानिस्तान
  4. सीरिया

3. इवरोस नदी किस देश में बहती है?

  1. ब्रिटेन
  2. पोलैंड
  3. ग्रीस
  4. रूस

4. महिला धावक दुतीचंद ने खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल में कौन सा पदक जीता है?

  1. स्वर्ण
  2. रजत
  3. कांस्य
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

5. हाल ही में जोगिंदर सिंह सैनी का निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंध रखते थे?

  1. खेल
  2. अभिनय
  3. लेखन
  4. राजनीति

6. हाल ही में नवजात और गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से किस अभियान की शुरूआत की गई है?

  1. सुपोषित माँ अभियान
  2. सुपोषित नवजात अभियान
  3. सुपोषित वातावरण अभियान
  4. सुपोषित घर अभियान

7. भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने कृषि उपकरणों को रखने के लिए छह केंद्रों का निर्माण करने के लिए किस राज्य कि साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

  1. असम
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार
  4. त्रिपुरा

8. पुतनहल्ली झील किस राज्य में स्थित है?

  1. केरल
  2. कर्नाटक
  3. तमिलनाडु
  4. आंध्र प्रदेश

9. कन्वेंशन ऑन माइग्रेटरी स्पीशीज़ द्वारा तैयार वन्यजीवों की नई सूची के अनुसार भारत में प्रवासी जीवों की संख्या में सर्वाधिक प्रतिशत किसका है?

  1. पक्षी
  2. सरिसृप
  3. स्तनधारी
  4. मछली

10. भारत में एएसआई द्वारा संरक्षित सर्वाधिक स्मारक किस राज्य में है?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. तमिलनाडृ
  3. मध्य प्रदेश
  4. राजस्थान

 

उत्तर

1. B

2. C

3. C

4. A

5. A

6. A

7. D

8. B

9. A

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x