डेली करेंट अफेयर्स और GK | 23-24 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 16 Jan 2021 15:36 PM IST

MAGNIFICENT May OFFER get 25% Off
Use Coupon code MAY23

six months banking awareness july december 2022 Rs.199/- Read More
yearly current affairs 2023 in english Rs.299/- Read More
six months current affairs 2022 july december Rs.199/- Read More
half yearly current affairs july december july december 2022 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2022 , InShort)
2022 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. सतत विकास लक्ष्य सम्मेलन 2020 का आयोजन गुवाहाटी, असम में किया गया।

  • नीति आयोग द्वारा असम के गुवाहाटी में सतत विकास लक्ष्य सम्मेलन 2020 का आयोजन किया गया।
  • सम्मेलन का उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्यों की भागीदारी, सहयोग और विकास को बढ़ावा देना है।
  • तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में पूर्वोत्तर राज्यों, केन्द्रीय मंत्रालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय विभाग के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
  • इस सम्मेलन में सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण, आर्थिक समृद्धि और सतत आजीविका, जलवायु के अनुकूल कृषि, स्वास्थ्य और पोषण आदि विषयों पर तकनीकी सत्र होंगे।

 

2. जीएसआई ने स्पष्ट किया कि सोनभद्र जिले में 3,000 टन सोने के विशाल भंडार का अनुमान गलत है।

  • जीएसआई ने स्पष्ट किया कि सोनभद्र जिले में 3,000 टन सोने के विशाल भंडार का अनुमान नहीं लगाया गया है।
  • इसने स्पष्ट किया कि कुल सोना जो 52806.25 टन अयस्क संसाधन से निकाला जा सकता है, लगभग 160 किलोग्राम है न कि 3350 टन।
  • साथ ही जीएसआई ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र ने सोने के लिए कई अन्वेषण कार्य किए हैं लेकिन परिणाम उत्साहजनक नहीं थे।
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण:
    • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI), 1851 में स्थापित, भारत सरकार के खान मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक संगठन है ।
    • इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है।

 

3. अटल इनोवेशन मिशन ने देश भर में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

  • नीति आयोग की अग्रणी पहल- अटल नवप्रवर्तन मिशन से देशभर में नवाचार और उद्यमिता को काफी बढ़ावा मिला है।
  • अटल नवप्रवर्तन मिशन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 24 फरवरी, 2016 को  मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई थी।
  • इस मिशन के अंतर्गत विद्यालयों में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं, ताकि युवा प्रतिभाओं में जिज्ञासा, सृजनात्मकता और कल्पनाशीलता को बढ़ावा दिया जा सके।
  • इस मिशन का उद्देश्य कल्पनाशीलता को डिजाइन करने में युवाओं को कुशल बनाना तथा कंप्यूटर के माध्यम से सोच-विचार की प्रवृति को बढ़ावा देना भी है।

 

4. खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ओडिशा के कटक में।

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के कटक में पहली बार आयोजित की जा रही खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
  • इस तरह भारत विश्वविद्यालय खेलों का आयोजन करने वाले देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।
  • प्रतियोगिताओं में देशभर के 159 विश्वविद्यालयों के 3400 विद्यार्थी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
  • छह टीम स्पर्धाओं में रगबी को भी शामिल किया गया है।
  • प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे के आई आई टी विश्वविद्यालय की छात्रा और फर्राटा धाविका दुति चंद भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।

 

5. हिस्टोरिकल गैस्ट्रोनोमिका-इंडस डायनिंग एक्पीरियंस प्रदर्शनी का आयोजन नई दिल्ली में।

  • राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में भारत के प्राचीन भोजन की हिस्टोरिकल गैस्ट्रोनोमिका-इंडस डायनिंग एक्पीरियंस नाम से एक अनूठी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
  • राष्ट्रीय संग्रहालय और वन स्टेशन मिलियन स्टोरीज (OSMS) ने इस प्रदर्शनी को संयुक्त रूप से आयोजित किया है।
  • इस प्रदर्शनी में हड़प्पा संस्कृति की खाद्य आदतों की शुरुआत, भोजन बनाने के तरीकों और उससे संबंधित वास्तुशिल्प का प्रदर्शन किया गया है।
  • इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण सिंधु-सरस्वती सभ्यता का भोजन है, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शेफ सब्यसाची गौरई ने तैयार किया है।
  • यह प्रदर्शनी प्रागैतिहासिक काल के खान-पान की जानकारी पाने का दुर्लभ अवसर है।

 

6. फ्रांस के 43 साल पुराने फेसेनहीम परमाणु बिजलीघर को बंद करने की कार्रवाई शुरू की गई।

  • फ्रांस की सरकारी ऊर्जा कंपनी ईडीएफ ने देश के 43 साल पुराने फेसेनहीम परमाणु बिजलीघर को बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • 2011 में जापान में फुकुशिमा संयंत्र में हुई दुर्घटना के बाद से परमाणु संयंत्र को बंद करने की मांग की जाने लगी थी।
  • विशेषज्ञों का कहना है कि फेसेनहीम संयंत्र के निर्माण की गुणवत्ता और इसके सुरक्षा मानदंड को फुकुशिमा से भी निचले दर्जे के है।
  • फ्रांस:
    • पश्चिमी यूरोप में स्थित फ्रांस, मध्ययुगीन शहरों, अल्पाइन गांवों और भूमध्य समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है।
    • इसकी राजधानी पेरिस है और मुद्रा यूरो, सीएफपी फ्रैंक है।

France map hindi current affairs 23 24 february 2020

 

7. दक्षिण सूडान के, विद्रोही नेता रीक माचर ने देश के पहले उप राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

  • हाल ही में दक्षिण सूडान के विद्रोही नेता रीक माचर ने देश के पहले उप राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।
  • रीक माचर संक्रमण सरकार में 36 महीनों तक सेवा देने के लिए दक्षिण सूडान के पहले उप राष्ट्रपति बने हैं।
  • राष्ट्रपति सालवा कीर ने युद्ध की आधिकारिक समाप्ति की सराहना की और कहा कि शांति अब अपरिवर्तनीय है क्योंकि एक वर्ष से अधिक की देरी के बाद नई एकता सरकार का गठन किया गया है।
  • दक्षिण सूडान:
    • पूर्व-मध्य अफ्रीका में एक देश है। इसने 2011 में सूडान गणराज्य से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
    • इसकी राजधानी जुबा और मुद्रा दक्षिण सूडानी पाउंड है।

South Sudan Map hindi current affairs 23-24 feb 2020

 

8. जीव-जंतुओं की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण से संबंधित 13वां सम्मेलन गांधीनगर में संपन्न।

  • जीव-जंतुओं की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण के लिए इससे संबंधित संयुक्त राष्ट्र संधि पर हस्ताक्षर करने वाले देशों का 13वां सम्मेलन सी एम एस-सीओपी-13 गुजरात में गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में संपन्न हो गया।
  • इस सम्मेलन में भाग ले रहे देशों ने प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण के लिए गांधीनगर घोषणापत्र को मंजूरी दी।
  • इस घोषणापत्र में नई वैश्विक जैव-विविधता रणनीति के तहत प्रवासी प्रजातियों के महत्व पर ज़ोर दिया गया है।
  • सम्मेलन में एशियाई हाथी, तेंदुआ और हुकना सहित दस नई प्रजातियों को वैश्विक वन्यजीव प्रजाति में शामिल करने के लिए सहमति बनी है।
  • भारतीय अभिनेता रणदीप हुड्डा को 2023 तक के लिए प्रवासी प्रजाति दूत मनोनीत किया गया।

 

9. 24 फरवरी: केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस।

  • 24 फरवरी हर साल देशभर में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिन केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग द्वारा मनाया जाता है।
  • 24 फरवरी 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक कानून बनाया गया था।
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य आम लोगों को उत्पाद एवं सीमा शुल्क की महत्ता के विषय में बताना है।
  • यह एक अप्रत्यक्ष कर है।
  • अप्रत्यक्ष करों के लिए देश में 1 जुलाई 2017 से वस्तु एवं सेवाकर को लागू किया गया है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में सतत विकास लक्ष्य सम्मेलन 2020 का आयोजन कहाँ किया गया?

A. गोवाहाटी

B. नई दिल्ली

C. वाराणसी

D. कोलकाता

2. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

A. कोलकाता

B. मुम्बई

C. चेन्नई

D. नई दिल्ली

3. अटल नवप्रवर्तन मिशन को किस वर्ष मंजूरी दी गई थी?

A. 2015

B. 2016

C. 2017

D. 2018

4. खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हाल ही में कहाँ किया गया?

A. ओडिशा

B. कर्नाटक

C. उत्तर प्रदेश

D. महाराष्ट्र

5. हिस्टोरिकल गैस्ट्रोनोमिका-इंडस डायनिंग एक्पीरियंस प्रदर्शनी का आयोजन हाल ही में कहाँ किया गया?

A. नई दिल्ली

B. हिसार

C. अमृतसर

D. मदुरई

6. फेसेनहीम परमाणु बिजलीघर जिसे बंद किया जा रहा है, किस देश में स्थित है?

A. जापान

B. ब्रिटेन

C. फ्रांस

D. रूस

7. हाल ही में रिक मचर ने किस देश के पहले उप राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?

A. दक्षिण सूडान

B. नाइजीरिया

C. दक्षिण अफ्रीका

D. मोरक्को

8. 2023 तक के लिए किस भारतीय अभिनेता को प्रवासी प्रजाति दूत मनोनीत किया गया?

A. आमिर खान

B. अक्षय कुमार

C. रणदीप हुड्डा

D. अनुपम खेर

9. गाँधीनगर घोषणा पत्र निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

A. प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण

B. ऊर्जा दक्षता

C. महिला सुरक्षा

D. वित्तीय समावेशन

10. हर साल देशभर में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस किस दिन मनाया जाता है?

A. 24 जनवरी

B. 24 फरवरी

C. 24 मार्च

D. 24 अप्रैल

 

उत्तर

1. A

2. A

3. B

4. A

5. A

6. C

7. A

8. C

9. A

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog