डेली करेंट अफेयर्स और GK | 25 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Feb 2020 10:38 AM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs in hindi july december 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रम्प भारत की यात्रा पर।

  • अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति, डोनाल्ड जे. ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत की यात्रा पर हैं।
  • उनकी यात्रा में भारत के तीन शहर अहमदाबाद, आगरा और नई दिल्ली शामिल हैं।
  • उन्होंने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प इवेंट में हिस्सा लिया। अक्टूबर 2019 में, न्यू हैम्पशायर में पीएम मोदी के लिए इसी तरह का आयोजन ‘हाऊडी मोदी’ किया गया था।
  • सरदार पटेल स्टेडियम को मोटेरा स्टेडियम के रूप में जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।
  • डोनाल्ड ट्रम्प भारत आने वाले 7 वें अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। भारत आने वाले अन्य छह अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट डी आइजनहावर (1959), रिचर्ड निक्सन (1969), जिमी कार्टर (1978), बिल क्लिंटन (2000), जॉर्ज डब्ल्यू बुश (2006) और बराक ओबामा (2010 और 2015) हैं।

 

2. चेन्नई में वेसल खोज तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।

  • भारतीय तटरक्षक बल और ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल संयुक्त रूप से चेन्नई में वेसल सर्च तकनीक पर कोर्स और प्रशिक्षण का आयोजन कर रहे हैं।
  • कोर्स 24 फरवरी से शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल की मोबाइल प्रशिक्षण टीम भारतीय तटरक्षक कर्मियों, सीमा शुल्क अधिकारियों और तमिलनाडु पुलिस के तटीय सुरक्षा समूह के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।
  • भारतीय तटरक्षक बल:
    • इसका गठन 1978 में हुआ था।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • यह रक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है।
    • यह भारतीय नौसेना को समर्थन देने के लिए काम करता है।

 

3. शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 में संशोधन।

  • शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 में संशोधन करके अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता और प्रसिद्ध निशानेबाजों को अधिक हथियार देने की अनुमति दी गई है।
  • संशोधन अधिनियम के तहत, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता और प्रसिद्ध निशानेबाज छूट वाले वर्ग में अधिकतम 12 हथियार रख सकते हैं।
  • अब भारतीय नागरिकों को क्यूरियो श्रेणी में छोटे हथियार प्राप्त करने और रखने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होगी।
  • लेकिन, क्यूरियो श्रेणी में छोटे हथियारों का उपयोग करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होगी। क्यूरियो श्रेणी में छोटे हथियारों को लाने या ले जाने के लिए लाइसेंस की भी आवश्यकता होगी।

 

4. गणतंत्र दिवस परेड -2020 में सर्वश्रेष्ठ मार्च करने वाली सैन्य टुकडियों को ट्रॉफी प्रदान की गई ।

  • भारतीय वायु सेना और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को गणतंत्र दिवस परेड 2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी की ट्रॉफी दी गई है।
  • जबकि भारतीय वायु सेना ने भारत की तीन सैन्य सेवाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीती है, जबकि CISF ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सहायक बलों की श्रेणी के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल की ट्रॉफी जीती है।
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का गठन 1969 में किया गया था। इसकी जिम्मेदारियों में रणनीतिक स्थापना, कुछ निजी क्षेत्र की इकाइयों और दिल्ली में स्थित महत्वपूर्ण सरकारी भवनों को सुरक्षा प्रदान करना शामिल है। यह जेड प्लस, जेड, एक्स, वाई श्रेणी में भी सुरक्षा प्रदान करता है।
  • भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी और 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।      

 

5. एससी कॉलेजियम द्वारा विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी।

  • सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय, त्रिपुरा उच्च न्यायालय और मणिपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
  • विनोद चटर्जी कुल, संजय धर और पुनीत गुप्ता के नामों को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अनुमोदित किया गया।
  • सत्य गोपाल चट्टोपाध्याय और अहन्तमे बिमोल सिंह के नामों को क्रमशः त्रिपुरा उच्च न्यायालय और मणिपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अनुमोदित किया गया।
  • सर्वोच्च न्यायालय कोलेजियम में वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश बोबडे, जस्टिस एन रमना, अरुण मिश्रा, आर नरीमन और आर बनुमथी शामिल हैं।

 

6. बांग्लादेश में बाल कुपोषण दर में गिरावट आई।

  • मल्टीपल इंडिकेटर क्लस्टर सर्वे (MICS), 2019 से पता चलता है कि पिछले छह वर्षों में बांग्लादेश में बच्चों के कुपोषण की दर में गिरावट आई है।
  • बांग्लादेश ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (BBS) और यूनिसेफ ने मिलकर सर्वे का संचालन किया है।
  • यूनिसेफ ने 1990 के दशक में ग्लोबल मिक्स प्रोग्राम विकसित किया है। मल्टीपल इंडिकेटर क्लस्टर सर्वे बच्चों और महिलाओं की स्थिति पर डेटा एकत्र करती है।
  • यूनिसेफ:
    • संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) का गठन 1946 में किया गया था। इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में है।
    • यह दुनिया भर में बच्चों को सहायता प्रदान करने का काम करता है।

 

7. 22 वें विधि आयोग के गठन की घोषणा।

  • सरकार ने 22वें विधि आयोग के गठन की औपचारिक घोषणा की है।
  • 22 वें विधि आयोग में एक पूर्णकालिक अध्यक्ष, चार पूर्णकालिक सदस्य, दो पदेन सदस्य और अधिकतम पांच अंशकालिक सदस्य होंगे।
  • कानूनी मामलों के विभाग के सचिव और विधायी विभाग के सचिव इसके पदेन सदस्य होंगे। अध्यक्ष और आयोग के सदस्यों के नामों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
  • आयोग का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
  • यह कानून मंत्रालय के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संदर्भित कानूनी संस्थाओं पर भी अपनी राय देगा।
  • विधि आयोग:
    • विधि आयोग एक सलाहकार, गैर-वैधानिक निकाय है।
    • स्वतंत्र भारत का पहला कानून आयोग 1955 में गठित किया गया था। विधि आयोग का गठन हर तीन साल में किया जाता है।
    • फर्स्ट लॉ कमीशन का गठन ब्रिटिश भारत में 1834 में हुआ था। लॉर्ड मैकाले इसके अध्यक्ष थे।

 

8. राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी जनवरी 2022 में भारत द्वारा की जाएगी।

  • भारत राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी जनवरी 2022 में चंडीगढ़ में करेगा।
  • राष्ट्रमंडल खेल महासंघ-CGF ने लंदन में 21 से 23 फरवरी के बीच हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया।
  • बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में इसके पदकों को रैंकिंग के लिए शामिल किया जायेगा।
  • इन दोनों स्पर्धाओं का आयोजन चंडीगढ़ में जनवरी 2022 में होगा जबकि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त 2022 तक बर्मिंघम में होगा।
  • इस फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।
  • भारत ने निशानेबाजी को हटाये जाने के बाद 2022 बर्मिंघम खेलों के बहिष्कार की चेतावनी दी थी।

 

9. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ओमान के खिलाड़ी यूसुफ अब्दुलरहीम अल बलूशी पर 7 साल प्रतिबंध लगाया।

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ओमान के खिलाड़ी यूसुफ अब्दुलरहीम अल बलूशी को मैच फिक्सिंग करने की कोशिश में उनकी भागीदारी के लिए सात साल के लिए क्रिकेट के सभी प्रकारों से प्रतिबंधित कर दिया है।
  • अल बलूशी ने आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के चार आरोपों को स्वीकार किया।
  • आरोप सभी संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पुरुषों के टी 20 विश्व कप क्वालिफायर 2019 से संबंधित हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC):
    • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद क्रिकेट की वैश्विक शासी निकाय है।
    • यह 1909 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों द्वारा इंपीरियल क्रिकेट सम्मेलन के रूप में स्थापित किया गया था।
    • इसका मुख्यालय दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में है।

 

10. वाराणसी में लगभग 4,000 साल पुरानी शहरी बस्ती का पता लगा।

  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर्वेक्षणकर्ताओं की एक टीम द्वारा वाराणसी में लगभग 4,000 साल पुरानी शहरी बस्ती का पता लगाया गया।
  • वाराणसी से 13 किलोमीटर दूर बभनियाव गाँव में इस स्थल का पता चला है।
  • यह प्राचीन ग्रंथों में वर्णित शिल्प गांवों में से एक हो सकता है।
  • सर्वेक्षण में, 5 वीं शताब्दी से 8 वीं शताब्दी के दौरान के मंदिरों, मिट्टी के बर्तन जो 4,000 साल पुरानी हैं और दीवारें जो 2,000 साल पुरानी हैं, का पता चला ।

 

11. भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त।

  • भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • उनके नाम की घोषणा नई दिल्ली में पार्टी के महासचिव और केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडे ने दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी और पार्टी विधायकों की उपस्थिति में की।
  • श्री बिधूड़ी बदरपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

 

12. पट्टन प्रगति कार्यक्रम तेलंगाना में शुरू हुआ।

  • पट्टन प्रगति, एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जो शहरी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना करता है, तेलंगाना में फैले सभी 140 नगरपालिकाओं और नगर निगमों में शुरू हुआ।
  • यह कार्यक्रम गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम, पाले प्रगति, की तर्ज पर शुरू किया गया है, जिसे जमीनी स्तर पर लोगों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली थी।
  • इस कार्यक्रम के तहत डंप यार्ड बनाने और लोगों को शिक्षित करने और प्रभावी निपटान के लिए ठोस और तरल कचरे के पृथक्करण के बारे में शिक्षित करने के अलावा स्वच्छता अभियान और हरित पहलों की परिकल्पना की गई है।
  • इसके अलावा नियोजन और विकास में निवासियों की भागीदारी बढ़ाने और कार्य के प्रभावी कार्यान्वयन के उद्देश्य से, सरकार ने 15 सदस्यों के साथ चार समितियों का गठन करने का निर्णय लिया है।
  • साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा, जल्द ही राज्य भर में साक्षरता के स्तर में सुधार के लिए एक विशेष अभियान की घोषणा करेंगे।

 

13. मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इस्तीफा दिया।   

  • मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपना त्यागपत्र देश के राजा को सौंप दिया।
  • 94 वर्ष के महातिर ने उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा सरकार गिराने और प्रधानमंत्री बनने जा रहे अनवर इब्राहिम को पद भार संभालने से रोकने की कोशिशों के बाद यह निर्णय लिया है।
  • अनवर के पैक्ट ऑफ होप गठबंधन के प्रतिद्वंद्वी और विपक्षी नेता नई सरकार बनाने का प्रयास करते नजर आए।
  • इस गठबंधन को 2018 में चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली थी।
  • मलेशिया:
    • मलेशिया एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है।
    • यह अपने समुद्र तटों, वर्षावनों और मलय, चीनी, भारतीय और यूरोपीय सांस्कृतिक प्रभावों के मिश्रण के लिए जाना जाता है।
    • इसकी राजधानी कुआलालंपुर और मुद्रा मलेशियाई रिंगिट है।

Malaysia map dca 25 feb 2020

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. डोनाल्ड ट्रम्प भारत आने वाले कौन से क्रम के अमेरिकी राष्ट्रपति हैं?

A. दूसरे

B. तीसरे

C. सातवें

D. छठें

2. वेसल खोज तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम हाल ही में भारत के किस तट पर शुरू हुआ?

A. चेन्नई

B. मुम्बई

C. कोलकाता

D. कोच्ची

3. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन किस वर्ष किया गया था?

A. 1959

B. 1969

C. 1979

D. 1989

4. बांग्लादेश ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने किस संस्था के साथ संयुक्त रूप से मल्टीपल इंडिकेटर क्लस्टर सर्वे का संचालन किया है?

A. विश्व बैंक

B. यूनिसेफ

C. गेट्स फाउंडेशन

D. एशियाई विकास बैंक

5.सरकार ने हाल ही में नये विधि आयोग के गठन की औपचारिक घोषणा की है। यह भारत का कौन से क्रम का विधि आयोग होगा?

A. 21वें

B. 22वें

C. 23वें

D. 24वें

6. राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी जनवरी 2022 में किस देश द्वारा की जाएगी?

A. ब्रिटेन

B. भारत

C. न्यूजीलैंड

D. श्रीलंका

7. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मैच फिक्सिंग के आरोप में यूसुफ अब्दुलरहीम अल बलूशी पर 7 साल प्रतिबंध लगा दिया है। वे किस देश के क्रिकेट खिलाड़ी हैं?

A. ओमान

B. पाकिस्तान

C. बांग्लादेश

D. अफगानिस्तान

8. हाल ही में भारत के किस शहर में 4000 साल पुरानी शहरी बस्ती का पता चला है?

A. पटना

B. भोपाल

C. वाराणसी

D. कोच्ची

9.दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

A. रामवीर सिंह बिधूड़ी

B. सरोज पांडे

C. मनोज तिवारी

D. उपरोक्त में से काई नहीं

10. शहरी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रम पट्टन प्रगति किस राज्य में शुरू किया गया है?

A. तेलंगाना

B. आंध्र प्रदेश

C. कर्नाटक

D. केरल

11. महातिर मोहम्मद जिन्होंने राजनीतिक अस्थिरता के कारण हाल ही में त्यागपत्र दे दिया। निम्नलिखित में से किस देश के प्रधानमंत्री थे?

A. वियतनाम

B. मलेशिया

C. ब्राजील

D. कतर

 

उत्तर

1. C

2. A

3. B

4. B

5. B

6. B

7. A

8. C

9. A

10. A

11. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x