डेली करेंट अफेयर्स और GK | 26 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Feb 2020 10:38 AM IST

MAGNIFICENT May OFFER get 25% Off
Use Coupon code MAY23

six months banking awareness july december 2022 Rs.199/- Read More
yearly current affairs 2023 in english Rs.299/- Read More
six months current affairs 2022 july december Rs.199/- Read More
half yearly current affairs july december july december 2022 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2022 , InShort)
2022 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. भारत और अमरीका के मध्य तीन अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर सहमति।

  • भारत और अमरीका ने 3 अरब डॉलर के रक्षा सौदे को अंतिम रूप दिया और स्वास्थ्य तथा तेल क्षेत्र सहित तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
  • भारत ने अमरीका से तीन अरब डॉलर से अधिक मूल्य के अपाचे तथा एमएच-60 रोमियो हेलीकाप्टर सहित अत्याधुनिक अमरीकी सैन्य उपकरण खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • दोनों देशों के स्वास्थ्य विभागों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये।
  • केन्द्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और अमरीका के खाद्य तथा औषध प्रशासन (USFDA) के बीच चिकित्सा उत्पादों की सुरक्षा के बारे में एक और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये।
  • भारतीय तेल निगम ने अमरीका के एक्सोन मोबिल भारत एल एन जी लिमिटेड तथा चार्ट इंडस्ट्रीज के साथ सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर किये।

 

2. निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा के द्विवर्षीय चुनाव की घोषणा की।

  • निर्वाचन आयोग ने यह घोषणा की कि राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को द्विवर्षीय चुनाव होंगे।
  • इस साल अप्रैल में सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र (सात सीट) और तमिलनाडु (छह सीट) से खाली हो रही हैं।
  • राज्य सभा:
    • राज्य सभा संसद का एक स्थायी सदन है।
    • इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो वर्ष के बाद सेवानिवृत्त होते हैं।
    • राज्य सभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 निर्धारित की गई है। जिसमें से 238 सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किये जाते हैं जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते हैं।

 

3. बिमस्टेक ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन ढाका, बांग्लादेश में ।      

  • बिमस्टेक ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन ढाका, बांग्लादेश में किया गया।
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के ऊर्जा सलाहकार डॉक्टर तोफीक-ए-इलाही चौधरी ने ढाका में बिमस्टेक के ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए घोषणा की कि बिमस्टेक, म्यांमार-थाईलैंड से भारत तक करीब 3000 किमी लम्बा विद्युत ग्रिड स्थापित करने के लिए कार्यरत है।
  • इस ग्रिड के निर्माण से सदस्य देशों की विद्युत मांग और आपूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ पहुंचेगा, क्योंकि बिजली का मूल्य घटेगा तथा उन्हें निर्बाध बिजली की आपूर्ति होती रहेगी।
  • संगठन के सदस्य देशों ने 2018 में क्षेत्रीय ऊर्जा ग्रिड स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।
  • बिमस्टेक (BIMSTEC):
    • बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान सहित दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के सात देशों का संगठन है।
    • इसकी स्थापना 1997 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय ढाका, बांग्लादेश में है।

 

4. असम समझौते के खंड-छह पर गठित उच्च स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री सर्बानन्द सोनोवाल को सौंपी ।

  • असम समझौते के खंड-छह पर गठित उच्च स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट गुवाहाटी में मुख्यमंत्री सर्बानन्द सोनोवाल को सौंप दी है।
  • सेवानिवृत्त न्यायाधीश बिपल्व कुमार शर्मा की अध्यक्षता वाली इस उच्च स्तरीय समिति ने रिपोर्ट में राज्य के लोगों के हितों के संरक्षण के उपायों की सिफारिश की है।
  • असम सरकार रिपोर्ट को आगे की कार्यवाही के लिए गृह मंत्रालय भेजेगी।
  • केन्द्र और असम सरकार ने असम समझौते के खंड-छह को लागू करने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

 

5. एकीकृत वाहन पंजीकरण कार्ड शुरू करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

  • मध्य प्रदेश एकीकृत वाहन पंजीकरण कार्ड शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है और एकीकृत ड्राइविंग लाइसेंस शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश के बाद, देश का दूसरा राज्य है।
  • ये कार्ड देश भर में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण कार्ड में एकरूपता लाने के लिए जारी किए जा रहे हैं।
  • नए कार्डों में कार्ड के दोनों तरफ अधिक विस्तृत जानकारी छपी होगी। यह देश भर में मान्यता प्राप्त एक अद्वितीय संख्या भी धारण करेगा।
  • एकीकृत ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड में पहाड़ी और खतरनाक क्षेत्रों में चालक की क्षमता और आपातकालीन संपर्क नंबर के बारे में भी जानकारी होगी।

 

6. 91 वर्ष के मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन हो गया।

  • 91 वर्ष के मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति और तीस साल तक सत्ता पर काबिज रहे मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन हो गया।
  • मिस्र के पूर्व वायुसेना अध्यक्ष होस्नी मुबारक 14 अक्तूबर 1981 को देश के उपराष्ट्रपति बने और केवल आठ दिन बाद उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • होस्नी मुबारक ने मिस्र में मंद गति के, लेकिन मज़बूत आर्थिक विकास को दिशा दी और इस्राइल के साथ दशकों तक चले युद्ध के बाद अपने देश को सैन्य संघर्षों से आमतौर पर अलग बनाए रखा।
  • लगभग तीन दशक तक सत्ता में बने रहने के बाद मुबारक को देशभर में 18 दिन चले विरोध प्रदर्शनों के बाद 11 फरवरी, 2011 को इस्तीफा देना पड़ा।
  • मिस्र:
    • मिस्र, एक उत्तरी अफ्रीकी देश है, जो पूर्वोत्तर अफ्रीका को मध्य पूर्व से जोड़ता है।
    • इसकी राजधानी कैरो और मुद्रा मिस्री पाउण्ड है।

7. ओडिशा के गहिरमाथा में डॉल्फिन की संख्या आधे से कम दर्ज की गई है।

  • चिलिका झील में ओडिशा के वन विभाग द्वारा आयोजित एक वार्षिक जनगणना में, राज्य में डॉल्फिन की आबादी 233 पाई गई है।
  • गहिरमाथा में डॉल्फ़िन की संख्या एक वर्ष में आधे से भी कम हो गई है।
  • 2015 के जनगणना में कुल 270 डॉल्फ़िन दर्ज की गई थी।
  • गहिरमाथा समुद्री अभ्यारण्य ओडिशा में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है और ओलिव रिडले कछुओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ब्रीडिंग नेस्ट वाला समुद्र तट है।
  • चिलिका झील एक खारे पानी की झील है और एक रामसर स्थल भी है।
  • डॉल्फ़िन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I में सूचीबद्ध हैं और उनकी आईयूसीएन स्थिति लुप्तप्राय है। इसके अलावा, ये साइट्स (CITES) के परिशिष्ट I और सीएमएस (CMS) के परिशिष्ट II में शामिल हैं।

 

8. स्पाइस प्लस (SPICe +): विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की सेवाओं को एकीकृत करने के लिए एक वेब फॉर्म।

  • स्पाइस प्लस एक एकीकृत वेब रूप है जिसे भारत में व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
  • स्पाइस प्लस, स्पाइस फॉर्म को बदल देगा और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के डीआईएन आवंटन, पैन, ईपीएफओ, ईएसआईसी पंजीकरण, जीएसटीआईएन का आवंटन आदि जैसी 10 सेवाओं को एकीकृत करेगा।
  • यह भारत में व्यवसाय शुरू करने के लिए समय और लागत बचाएगा।
  • भारत ने पिछले कुछ वर्षों में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में अपनी रैंक में सुधार किया है यानी 2014 में 142 वें से 2019 में 63 वें स्थान पर आ गया है ।

                                                                                                      

9. पी. शंकरन का 72 वर्ष की आयु में निधन।

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. शंकरन का बीमारी के कारण 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • वह पूर्व स्वास्थ्य और पर्यटन मंत्री थे और 1947 में पैदा हुए थे।
  • उनके माता-पिता केलू नायर और मक्कम पेरम्बरा, स्वतंत्रता सेनानी थे।

 

10. उच्च न्यायालय ने कहा सबूत का दायित्व, नागरिकता का दावा करने वाले व्यक्ति पर है।

  • नूर बेगम ने विदेशी ट्रिब्यूनल के आदेश के खिलाफ गुवाहाटी उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जिसने उन्हें विदेशी घोषित कर दिया था।
  • गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा कि नागरिकता का दावा करने वाले व्यक्ति पर सबूत का दायित्व निहित है।
  • नूर बेगम 25 मार्च 1971 से पहले भारत में निवास करने वाले किसी भी पूर्वज के साथ अपने संबंध साबित नहीं कर पाई थीं।
  • राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के तहत, असम में रहने वाले लोगों को भारतीय नागरिक का दर्जा पाने के लिए, यह दस्तावेज पेश करने है कि उनके पूर्वज 25 मार्च, 1971 से पहले भारत में रह रहे थे और उन पूर्वजों से उनका जुड़ाव भी था।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 5-11 नागरिकता से संबंधित है, जबकि नागरिकता अधिनियम भारतीय नागरिकता के अधिग्रहण और निलंबन के तरीकों को परिभाषित करता है।
  • नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 ने तीन देशों (अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश) से छह समुदायों को कानूनी प्रवासियों के रूप में घोषित करने के लिए नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन किया है जो भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

11. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 के लिए चेतावनी जारी की है।

  • चूंकि चीन में कोविड-19 के मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है और संक्रमण अन्य देशों में भी फैल रहा है, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी को महामारी (पंडेमिक) में बदलने की चेतावनी दी है।
  • चीन में, कोरोवायरस  के कारण 2,600 से अधिक लोग मारे गए हैं और 77,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं।
  • एक बीमारी को पंडेमिक घोषित किया जाता है जब यह नई बीमारी कम प्रतिरक्षा वाले लोगों को होता है और उम्मीदों से परे दुनिया भर में फैलता है। यह तय करने के लिए कोई सीमा नहीं है।
  • एपिडेमिक, बीमारी के मामलों में अचानक वृद्धि है जो एक देश या समुदाय के लिए अद्वितीय हो सकती है। जैसे इबोला, सार्स, आदि।
  • एंडेमिक एक दुर्लभ बीमारी है जो महामारी के रूप में व्यापक नहीं है लेकिन किसी विशेष क्षेत्र के समुदाय में मौजूद है। जैसे मलेरिया, चिकन पॉक्स, आदि।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर                                                     

1. भारत ने किस देश के साथ अपाचे तथा एमएच-60 रोमियो हेलीकाप्टर की खरीद के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

A. रूस

B. अमेरिका

C. जापान

D. जर्मनी

2. राज्य सभा के कितने सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते हैं?

A. 10

B. 14

C. 12

D. 15

3. बिमस्टेक ऊर्जा सम्मेलन किस देश में आयोजित किया गया?

A. बांग्लादेश

B. भारत

C. म्यांमार

D. श्रीलंका

4. असम समझौते के खंड छह पर उच्च स्तरीय समिति किसकी अध्यक्षता में गठित की गई ?

A. बिपल्व कुमार शर्मा

B. एच एल दत्तू

C. आर एस शर्मा

D. विश्वेश्वर दत्त

5. हाल ही में एकीकृत वाहन पंजीकरण कार्ड शुरू करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?

A. मध्य प्रदेश

B. उत्तर प्रदेश 

C. राजस्थान

D. कर्नाटक

6. हाल ही में मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन हो गया। वे किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?

A. लीबिया

B. मिस्र

C. नाईजीरिया

D. कतर

7. गहिरमाथा समुद्री अभ्यारण्य के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

A. यह ओडिशा के भितरकनिका नेशनल पार्क के भीतर स्थित है।

B. यह ओलिव रिडले कछुओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा घोंसला बनाने वाला समुद्र तट है।

C. यहाँ कोई डॉल्फिन नहीं पाई जाती हैं।

D.  A और B दोनों

8. स्पाइस प्लस (SPICe +) एक एकीकृत वेब फॉर्म है जिसे निम्नलिखित मंत्रालयों में से किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?

A. वित्त मंत्रालय

B. कारपोरेट मामलों का मंत्रालय

C. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

D. मानव संसाधन और विकास मंत्रालय

9. पी. शंकरन का हाल ही में गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया। वह निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संबंधित थे?

A. पत्रकारिता

B. राजनीति

C. अभिनय

D. शिक्षा

10. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?

A. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 5-11 नागरिकता से संबंधित है।

B. संविधान का अनुच्छेद 6 नागरिकता प्राप्त करने के तरीकों को परिभाषित करता है।

C. राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के तहत, भारत में रहने वाले लोगों के लिए कट-ऑफ तारीख 25 मार्च 1971 है।

D. नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के छह समुदायों को नागरिकता के लिए पात्र घोषित किया गया है।

11. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड-19  को _____ घोषित किया गया है।

A. पंडेमिक

B. एपिडेमिक

C. सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल

D. B और C दोनों

 

उत्तर

1. B

2. C

3. A

4. A

5. A

6. B

7. D

8. B

9. B

10. B

11. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog