डेली करेंट अफेयर्स और GK | 16 और 17 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Feb 2020 11:32 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 1254 करोड़ रूपये से अधिक की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 1254 करोड़ रूपये से अधिक की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
  • उन्होंने वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया।
  • साथ ही प्रधानमंत्री ने चंदौली जिले में पंडित उपाध्याय की 63 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। यह देश में उनकी सबसे ऊंची मूर्ति है।
  • इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने श्री जगदगुरू विश्वाराध्य गुरूकुल की शताब्दी समारोह के समापन सत्र में भी हिस्सा लिया। उन्होंने श्री सिद्धांत शिखामणि ग्रंथ का 19 भाषाओं में अनूदित संस्करण और ग्रंथ का एक मोबाइल ऐप जारी किया।

 

2. समुद्री प्रदूषण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए भारत और नार्वे के मध्य महासागर संवाद।

  • समुद्री प्रदूषण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए भारत और नार्वे के मध्य महासागर संवाद शुरू किया गया है।
  • भारत ने समुद्र में प्लास्टिक कचरे की समस्या से निपटने के लिए नार्वे के साथ महासागर संवाद शुरू किया है।
  • दोनों देशों ने पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, विशेष रूप से, समुद्री प्रदूषण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने का फैसला किया है।
  • इसके साथ ही भारत और नार्वे ने सतत विकास वाली समुद्री अर्थव्यवस्था पर समूहों का गठन किया है।
  • हाल ही में भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नार्वे के पर्यावरण मंत्री स्वेनंग रोतेवत्न ने गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय बैठक की।
  • यह बैठक प्रवासी प्रजातियों पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन के एक हिस्से के तौर पर आयोजित की गई।

 

3. अरविंद केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

  • आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
  • दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने श्री केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
  • केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेन्द्र पाल गौतम को शामिल किया है।
  • शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच साझा करने के लिए आम आदमी पार्टी ने विभिन्न वर्गों के उन 50 लोगों को भी आमंत्रित किया था जिन्होंने पिछले पांच साल में दिल्ली सरकार के कार्यों में विशेष सहयोग दिया।

 

4. भारत और बांग्लादेश, संयुक्त सैन्य अभ्यास संप्रीति-9 मेघालय के उमरोई में संपन्न।

  • भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास संप्रीति-9 मेघालय के उमरोई में 16 फरवरी 2020 को संपन्न हुआ।
  • अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करना था।
  • इस अभ्यास ने दोनों देशों के सैन्य कर्मियों को आतंकवाद-रोधी अभियानों पर अपने अनुभव साझा करने और विशेष रूप से जंगल और अर्ध-शहरी इलाकों में आपदा प्रबंधन के लिए नागरिक अधिकारियों को सहायता प्रदान करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान किया।
  • इस अभ्यास को दोनों देशों द्वारा वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है।
  • अभ्यास का आठवां संस्करण बांग्लादेश के तंगेल में आयोजित किया गया था।
     

5. विश्व स्नोशो चैम्पियनशिप 2020 का आयोजन जापान के मियोको में।

  • विश्व स्नोशो चैम्पियनशिप 2020 का आयोजन जापान के मियोको में किया गया।
  • चैंपियनशिप में अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इटली, जर्मनी, स्पेन, स्वीडन और फ्रांस सहित 17 देशों के एथलीटों ने भाग लिया।
  • भारतीय एथलीटों ने विश्व स्नोशो चैम्पियनशिप में विभिन्न श्रेणियों में तीन पदक हासिल किए।
  • अयान बिन शहनाज़ ने रजत पदक जीता, जबकि ज़ैन अली और मुज़म्मिल हुसैन मीर अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।
  • विश्व स्नोशो चैंपियनशिप, वर्ल्ड स्नोशो फेडरेशन द्वारा आयोजित की जाने वाली वार्षिक प्रतियोगिता है, जो 2006 में पहली बार आयोजित की गई थी।

 

6. प्रवासी वन्यजीवों के संरक्षण पर सम्मेलन कॉप -13 का उद्घाटन गुजरात के गांधी नगर में।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के गांधी नगर में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन संधि में शामिल देशों के सम्मेलन कॉप -13 का उद्घाटन किया।
  • सम्मेलन के दौरान प्रवासी वन्यजीवों के संरक्षण पर विचार विमर्श किया गया।
  • सम्मेलन का थीम है- 'इस उपग्रह को जोड़ने वाली प्रवासी प्रजातियों का स्वागत है'। कॉप-13 का लोगो दक्षिण भारत की पारम्परिक कला 'कोलम' से प्रेरित है।
  • लोगो में, अमूर फाल्कन, हम्पबैक व्हेल और समुद्री कछुओं जैसी मुख्य प्रवासी प्रजातियों को दर्शाने के लिए कोलम कला का उपयोग किया गया है।
  • कॉप-13 का शुभंकर, “गिबी (Gibi) - द ग्रेट इंडियन बस्टर्ड” है। यह गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजाति है, जिसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत सर्वोच्च संरक्षण दर्जा दिया गया है।
  • भारत 1983 से प्रवासी वन्यजीव संरक्षण संधि में शामिल है।

 

7. तमिलनाडु में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के लिए थिरुमथिकार्ट, मोबाइल ऐप विकसित किया गया।

  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), त्रिची, तमिलनाडु ने थिरुमथिकार्ट - स्वयं सहायता समूहों के (सेल्फ हेल्प ग्रुप) उत्पादों के लिए एक मोबाइल ऐप विकसित किया है।
  • ऐप विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साथ समन्वय में विकसित किया गया है।
  • ऐप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सहज तरीके से बाजार के अवसरों तक पहुंचने में मदद करना है।
  • यह प्लेटफ़ॉर्म स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों को व्यापक दर्शकों को दिखाने के लिए भी सक्षम करेगा।

 

8. फिल्म फेयर पुरस्कार 2020 घोषित किये गये।

  • हाल ही में गोवाहाटी, असम में फिल्म फेयर पुरस्कार 2020 की घोषणा की गई।
  • फिल्म फेयर 2020 समारोह में हिन्दी फिल्म गली ब्वॉय ने कई पुरस्कार जीते हैं।
  • असम में आयोजित समारोह में रणबीर सिंह को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
  • इसी फिल्म के लिए सर्वोत्तम निर्देशक का पुरस्कार जोया अख्तर को दिया गया।
  • सर्वोत्तम अभिनेता का क्रिटिक अवॉर्ड आयुष्मान खुराना को फिल्म आर्टिकल-15 के लिए मिला।
  • सर्वोत्तम अभिनेत्री का क्रिटिक अवॉर्ड भूमि पेडनेककर और तापसी पन्नू को फिल्म सांड की आंख के लिए मिला है।

 

9. वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (FATF) की महत्वपूर्ण बैठक पेरिस, फ्रांस में शुरू हुई।

  • अंतर-सरकारी संगठन- वित्तीय कार्रवाई कार्यदल की महत्वपूर्ण बैठक पेरिस, फ्रांस में शुरू हुई।
  • छह दिन की बैठक में दो सौ पांच देशों के आठ सौ से अधिक प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक और अन्य संगठन, अपराध और आतंकवाद को बढ़ावा देने की गतिविधियों के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई पर विचार विमर्श करेंगे।
  • बैठक के पूर्ण सत्र में आकंतवाद के लिए धन मुहैया कराने में पाकिस्तान की भूमिका की जांच की जाएगी।
  • पेरिस स्थित इस निगरानी संगठन ने जून 2018 में पाकिस्तान को ग्रे-लिस्ट यानी संदिग्ध सूची में रखा था। उसे अक्तूबर 2019 तक कार्य योजना पूरी करने का निर्देश दिया गया था, अन्यथा, निगरानी संगठन की ब्लैकलिस्ट में डाले जाने की चेतावनी दी गई थी।
  • कार्यबल ने अक्तूबर की अपनी बैठक में इस बात पर गौर किया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को धन मुहैया कराए जाने की रोकथाम के लिए सौंपे गए 27 दायित्वों में से केवल पांच पर ही काम किया। अंतर-सरकारी संगठन ने पाकिस्तान से फरवरी 2020 तक पूरी कार्ययोजना पर अमल के लिए कहा था।
  • फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स:
    • 1989 में जी-7 की पहल पर मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए नीतियों को विकसित करने के लिए स्थापित एक अंतर-सरकारी संगठन है।
    • इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है।

 

10. अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर व्यापक विचार-विमर्श के लिये दो दिवसीय सम्मेलन जर्मनी के म्यूनिख़ में शुरू हुआ।

  • अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर व्यापक विचार-विमर्श के लिये दो दिवसीय सम्मेलन जर्मनी के म्यूनिख़ में शुरू हुआ।
  • भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सम्मेलन में हिस्सा लिया।
  • सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इस दिशा में और अधिक वैश्विक राजनीतिक प्रयास ज़रूरी हैं।
  • जर्मनी:
    • जर्मनी एक पश्चिमी यूरोपीय देश है, जिसमें वनों, नदियों, पर्वत श्रृंखलाओं और उत्तरी समुद्र तटों का परिदृश्य है।
    • इसकी राजधानी बर्लिन ओर मुद्रा यूरो है।

 

11. मणिपुर में लुई-न्गाई-नी त्यौहार मनाया गया।

  • मणिपुर में नागा जनजातियों ने ऊखरूल में आयोजित मेले में संस्कृति के माध्यम से एकता संदेश के साथ बीज बुवाई का त्यौहार लुई-न्गाई-नी मनाया।
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि लुई-न्गाई-नी  त्यौहार नागा जनजातियों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।
  • मणिपुर पूर्वोत्तर भारत में एक राज्य है, जिसकी राजधानी इंफाल है।
  • यह उत्तर में भारतीय राज्यों नागालैंड, दक्षिण में मिजोरम और पश्चिम में असम से घिरा है; म्यांमार इसके पूर्व में स्थित है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस रेलगाड़ी का उद्घाटन किया। यह रेलगाड़ी तीन शिव धामों को आपस में जोड़ेगी इनमें से कौन उनमें शामिल नहीं है?

A. वाराणसी

B. उज्जैन

C. ओंकारेश्वर

D. सोमनाथ

2. भारत ने समुद्र में प्लास्टिक कचरे की समस्या से निपटने के लिए किस देश के साथ महासागर संवाद शुरू किया है?

A. ब्रिटेन

B. जापान

C. श्रीलंका

D. नार्वे

3. अनिल बैजल किस केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल हैं?

A. चंडीगढ़

B. लद्दाख

C. दिल्ली

D. लक्षद्वीप

4. हाल ही में किन दो देश की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास संप्रीति-9 मेघालय के उमरोई में संपन्न हुआ?

A. भारत और बांग्लादेश

B. भारत और श्रीलंका

C. भारत और वियतनाम

D. भारत और रूस

5. विश्व स्नोशो चैम्पियनशिप 2020 का आयोजन किस देश में किया गया?

A. जापान

B. भारत

C. रूस

D. स्वीडन

6. प्रवासी वन्यजीवों के संरक्षण पर सम्मेलन, कॉप-13 का शुभंकर, गिबी..........................है।

A. द ग्रेट इंडियन बस्टर्ड

B. समुद्री कछुओं

C. हम्पबैक व्हेल

D. अमूर फाल्कन

7. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी,त्रिची, तमिलनाडु ने थिरुमथिकार्ट, मोबाइल ऐप विकसित किया है। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. महिलाओं को सशक्त बनाना

B. विकलांगों को सहायता देना

C. बच्चों को शिक्षा में सहायता करना

D. वृद्ध जन को पेंशन प्राप्त करने में सहायता करना।

8. सर्वोत्तम अभिनेता क्रिटिक का फिल्म फेयर पुरस्कार 2020 निम्नलिखित में से किसे प्रदान किया गया?

A. रणबीर सिंह

B. आयुष्मान खुराना

C. विक्की कौशल

D. अक्षय कुमार

9. वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (FATF) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

A. 1999

B. 1989

C. 1979

D. 1969

10. अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर व्यापक विचार विमर्श के लिये दो दिवसीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?

A. पोलैंड

B. स्पेन

C. ब्रिटेन

D. जर्मनी        

11. भारत में बीज बुवाई का त्यौहार लुई-न्गाई-नी किस जनजाति के द्वारा मनाया जाता है?

A. गारो

B. भूटिया

C. नागा

D. लेप्चा

 

उत्तर

1. D

2. D

3. C

4. A

5. A

6. A

7. A

8. B

9. B

10. D

11. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x