डेली करेंट अफेयर्स और GK | 15 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Feb 2020 11:54 AM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. भारत और पुर्तगाल ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

  • भारत और पुर्तगाल ने रक्षा, निवेश, परिवहन, बन्दरगाह, संस्कृति, उद्योग और योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूज़ा के द्वारा नई दिल्ली में इन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।
  • ज्ञातव्य है कि पुर्तगाल के राष्ट्रपति चार दिन की यात्रा पर भारत में हैं। यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
  • अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डिसूज़ा महाराष्ट्र और गोवा भी जाएंगे।
  • पुर्तगाल
    • स्पेन की सीमा पर स्थित इबेरियन प्रायद्वीप पर पुर्तगाल एक दक्षिणी यूरोपीय देश है।
    • इसकी राजधानी लिस्बन और मुद्रा यूरो है।

 

2. कर्मचारी राज्य बीमा निगम, ने गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव खर्च में वृद्धि की।

  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम, ने गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव खर्च 5000 से बढ़ाकर 7500 रुपये कर दिया है।
  • यह वृद्धि उन महिलाओं के लिए है, जो ईएसआईसी औषधालयों की मातृत्व सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम नहीं हैं।
  • ईएसआईसी ने यह निर्णय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 181 वीं बैठक के दौरान लिया।
  • मंत्रालय ने कहा, लिविंग इंडेक्स की लागत में वृद्धि को देखते हुए प्रसव खर्चों की मौजूदा राशि में वृद्धि की गई है।

3. जम्मू और कश्मीर के लिए नौ मेडिकल कॉलेज, दो एम्स को मंजूरी दी गई है।

  • हाल ही में जम्मू और कश्मीर में दो एम्स के अलावा नौ मेडिकल कॉलेजों को भी मंजूरी दी गई है।
  • इसको अगस्त 2022 तक 30 महीनों में पूरा करने का अनुमान है।
  • केंद्र सरकार ने जनवरी 2019 में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत जम्मू के जिला सांबा के विजयपुर में एक एम्स स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • इस परियोजना को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) द्वारा निष्पादित किया जा रहा है।

4. इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (IFAD) की 43 वीं बैठक रोम में आयोजित की गई।

  • हाल ही में इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (IFAD) की 43 वीं बैठक रोम में आयोजित की गई।
  • बैठक में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन 2030 तक 100 मिलियन लोगों को गरीबी की खाई में धकेल देगा। इनमें से आधे असर कृषि पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के कारण होंगे।
  • बैठक में जलवायु आपातकाल से उत्पन्न एक भयावह स्थिति से बचने के लिए ग्रामीण विकास पर अधिक खर्च करने की अपील की गई।
  • इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (IFAD)
    • संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो विकासशील देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी और भूख को कम करने के लिए काम करती है।
    • इसका मुख्यालय रोम में स्थित है।

5. तीन दिवसीय जैविक खाद्य उत्सव कार्यक्रम 21 फरवरी से दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

  • महिला और बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, जैविक उत्पादों के उत्पादन और प्रसंस्करण में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में एक जैविक खाद्य उत्सव का आयोजन कर रहा है।
  • प्रदर्शनी का आयोजन वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनने में सक्षम बनाने की पहल के तहत किया जा रहा है।
  • 21-23 फरवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न राज्यों की करीब 150 महिला उद्यमी भाग लेंगी।
  • भारत में जैविक खाद्य उत्पादकों की सबसे बड़ी संख्या है और जैविक कृषि के लिए समर्पित भूमि के मामले में नौवें स्थान पर है।

6. आईएनएस जमुना को श्रीलंका के तट पर हाइड्रोग्राफिक सर्वे पर तैनात किया गया।

  • हाल ही में भारतीय नौसेना का सैंडहाक वर्ग का हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण जहाज, आईएनएस  जमुना (जे16) श्रीलंका के तट पर तैनात किया गया।
  • श्रीलंका के दक्षिण पश्चिम तट पर संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने के लिए आपसी समझौते के आधार पर इस जहाज को तैनात किया गया है।
  • दो महीने की तैनाती अवधि में, जहाज विस्तृत हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण और कई तट-आधारित सर्वेक्षण गतिविधियों को अंजाम देगा ।
  • इसके अतिरिक्त श्रीलंका की नौसेना के जवानों को बंदरगाह में हर परिचालन मोड़ के दौरान हैंड्स ऑन प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

7. 'एपियर ऑन व्हील्स' केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शुरू किया गया।

  • एपियर ऑन व्हील्स को केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • इस अनूठी अवधारणा को खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा डिजाइन किया गया है।
  • इस अवधारणा को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि भारत में मधुमक्खी बक्सों और जीवित मधुमक्खी कालोनियों के रखरखाव में श्रम और लागत में कमी आए।
  • यह प्लेटफ़ॉर्म एक स्थान से दूसरे स्थान तक 20 बी बॉक्स ले जा सकता है और इसे किसी भी उपयुक्त गंतव्य तक खींचने के लिए ट्रेक्टर या ट्रॉली से जोड़ा जा सकता है।
  • हनी मिशन को 2017 में खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग एक वैधानिक निकाय है जिसे खादी और ग्रामोद्योग आयोग अधिनियम, 1956 के तहत स्थापित किया गया था।

8. सरकार द्वारा कोणार्क सूर्य मंदिर को संरक्षित करने का निर्णय लिया गया।

  • केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा के कोणार्क सूर्य मंदिर को संरक्षित और बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
  • कोणार्क सूर्य मंदिर:
    • मंदिर का निर्माण 13 वीं शताब्दी में गंगा वंश के प्रसिद्ध शासक राजा नरसिम्हदेव प्रथम ने करवाया था।
    • मंदिर को 1984 में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल किया गया था।
    • मंदिर सूर्य भगवान को समर्पित है और 7 घोड़ों और 24 पहियों वाले एक विशाल रथ के आकार में बनाया गया है।

9. पृथ्वी का भविष्य रिपोर्ट जारी।

  • "द फ्यूचर ऑफ अर्थ, 2020" रिपोर्ट को दक्षिण एशिया फ्यूचर अर्थ रीजनल ऑफिस, दिवेचा सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने जारी किया है।
  • रिपोर्ट 2050 तक कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और ग्लोबल वार्मिंग को 2 डिग्री सेल्सियस से कम करने के लिए तैयार की गई है।
  • रिपोर्ट में 5 वैश्विक जोखिमों की पहचान की गई है: जलवायु परिवर्तन, चरम मौसम, जैव विविधता हानि, खाद्य संकट और जल संकट।
  • रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2014-2018 की अवधि 1880 के बाद से भूमि और महासागर पर सबसे गर्म दर्ज की गई थी।
  • रिपोर्ट बताती है कि पृथ्वी पर जीवन के नुकसान के रुझानों को उलटने के लिए संरक्षण के नए तरीकों की आवश्यकता है।

10. उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास को प्रकाशित करने का एससी का आदेश।

  • सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए हालिया आदेश में, राजनीतिक दलों को लोकसभा और राज्य विधानसभा के उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास को प्रकाशित करना आवश्यक है, साथ ही उन कारणों का भी हवाला दिया जाना है जो उन्हें संदिग्ध अपराधियों को नामित करने के लिए मजबूर करते हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 129 और 142 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए आदेश पारित किया है।
  • राजनीतिक दलों को भारत के चुनाव आयोग को 72 घंटे के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करना आवश्यक है।
  • प्रकाशित जानकारी में अपराध की प्रकृति, विशेष उम्मीदवार के खिलाफ आरोप, संबंधित न्यायालय, केस नंबर, आदि शामिल होना चाहिए।
  • 2019 में, 43% सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित थे।

11. संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि ने भारत को विकासशील देश की सूची से हटा दिया है।

  • संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के कार्यालय द्वारा भारत को विकासशील और सबसे कम विकसित देशों की सूची से हटा दिया गया है।
  • इस सूची में वे देश शामिल थे जो काउंटरवेलिंग ड्यूटी की जांच के संबंध में लाभ का दावा करने के लिए पात्र हैं।
  • ब्राजील, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम को भी सूची से हटा दिया गया है।
  • सीवीडी जांच के संबंध में अधिमान्य उपचार अमेरिका की सामान्यीकृत प्रणाली योजना(GPS) के अंतर्गत आता है।
  • काउंटरवैलिंग ड्यूटी कुछ सामानों के आयात पर लगाया गया कर है ताकि माल की डंपिंग को रोका जा सके या सब्सिडी के नकारात्मक प्रभाव को बेअसर किया जा सके।

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में भारत और पुर्तगाल ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के 14 समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इनमें से कौन सा विषय उनमें शामिल नहीं है?

A. रक्षा

B. परिवहन

C. योग

D. उपर्युक्त सभी शामिल हैं

2. कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव खर्च 5000 से बढ़ाकर...........रुपये कर दिया है।

A. 5500

B. 6500

C. 7500

D. 8500

3. हाल ही में इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट की 43 वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई?

A. रोम

B. न्यूयॉर्क

C. नई दिल्ली

D. मॉस्को

4. तीन दिवसीय जैविक खाद्य उत्सव कार्यक्रम 21 फरवरी से दिल्ली में किस मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाएगा?

A. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

B. गृह मंत्रालय

C. रक्षा मंखलय

D. महिला और बाल विकास मंत्रालय

5. हाल ही में आईएनएस जमुना को........................ के तट पर हाइड्रोग्राफिक सर्वे पर तैनात किया गया।

A. बांग्लादेश

B. श्रीलंका

C. जापान

D. वियतनाम

6. हाल ही में सरकार द्वारा 'एपियर ऑन व्हील्स'लॉन्च किया गया है। यह............................... द्वारा डिजाइन किया गया है।

A. ट्राइफेड

B. एपीडा

C. केवीआईसी

D. नाबार्ड

7. ओडिशा में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर सरकार द्वारा बहाल किया जाएगा। मंदिर किस शासक द्वारा बनाया गया था?

A. नरसिम्हदेव प्रथम

B. राजराजा चोल

C. कृष्णदेव राय

D. रणजीत सिंह

8. फ्यूचर ऑफ अर्थ 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन पांच वैश्विक जोखिमों में से एक नहीं है?

A. क्लाइमेट चेंज

B. जैव विविधता हानि

C. प्राकृतिक आपदाएँ

D. पानी का संकट

9. कुछ सामानों के आयात पर काउंटरवेलिंग ड्यूटी किस कारण से लगाई जाती है?

A. माल की डंपिंग रोकने के लिए

B. सब्सिडी के नकारात्मक प्रभाव को बेअसर करने के लिए

C. A और B दोनों

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर

1. D

2. C

3. A

4. A

5. B

6. C

7. A

8. C

9. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x