डेली करेंट अफेयर्स और GK | 14 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Feb 2020 11:54 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. मनप्रीत सिंह: प्लेयर ऑफ द ईयर 2019।

  • इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन द्वारा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द ईयर 2019 के रूप में नामित किया गया है।
  • 1999 में इन पुरस्कारों की शुरूआत के बाद से वह प्लेयर ऑफ द ईयर के रूप में नामित होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
  • मनप्रीत सिंह ने बेल्जियम के आर्थर वैन डोरेन और अर्जेंटीना के लुकास विला को हराकर यह पुरस्कार जीता।

 

2. राजीव बंसल को एयर इंडिया के अध्यक्ष और एमडी के रूप में नियुक्त किया गया।

  • नागालैंड कैडर के 1988 बैच के IAS अधिकारी राजीव बंसल को एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • अन्य नियुक्तियाँ हैं:
    • देबाशीष पांडा- सचिव- वित्तीय सेवा विभाग
    • राजकुमार- सचिव- रक्षा उत्पादन
    • उषा शर्मा- सचिव- युवा मामले
    • पवन कुमार अग्रवाल- सचिव- उपभोक्ता मामले
    • राजीव रंजन- सचिव- मत्स्य विभाग
    • सरस्वती प्रसाद- सचिव- अनुसूचित जनजाति आयोग

 

3. प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर सुषमा स्वराज भवन रखा जाएगा।

  • सरकार नई दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र और विदेशी सेवा संस्थान का नाम बदलकर सुषमा स्वराज भवन और सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस रखेगी।
  • सुषमा स्वराज पूर्व विदेश मंत्री थीं और चार बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा के लिए चुनी गईं।
  • उन्होंने 1998 में छोटी अवधि के लिए दिल्ली के सीएम के रूप में भी काम किया था।
  • हाल ही में, उन्हें मरणोपरांत वर्ष 2020 के लिए पद्म विभूषण दिया गया था।

 

4. संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन का नेतृत्व आलोक शर्मा करेंगे।

  • आलोक शर्मा संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन सीओपी 26 का नेतृत्व करेंगे।
  • भारतीय मूल के आलोक को व्यवसाय, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति के लिए राज्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया।
  • कोप  26 नवंबर 2020 में ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित किया जाएगा।
  • कोप 25  दिसंबर 2019 में मैड्रिड, स्पेन में आयोजित किया गया था।

 

5. मुक्केबाज अमित पंघाल को ओलम्पिक क्वालीफायर्स में शीर्ष रैंकिंग दी गई।

  • मुक्केबाज अमित पंघाल को ओलम्पिक क्वालीफायर्स के 52 किलोग्राम भारवर्ग में शीर्ष रैंकिंग दी गई है।
  • इसके साथ ही पंघाल पिछले एक दशक में इस श्रेणी में शीर्ष विश्व रैंकिंग पाने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गये हैं।
  • यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय हैं।
  • अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की बॉक्सिंग टास्कफोर्स रैंकिंग सूची जारी की गई है।
  • इस रैंकिंग में 2019 में कॉन्टीनेंटल चैम्पियनशिप और गेम्स तथा पिछली दो विश्व चैम्पियनशिप में खिलाडियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया है।

 

6. चंद्रकांत दादा पाटिल को भाजपा की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  • हाल ही में, चंद्रकांत दादा पाटिल को भाजपा की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • साथ ही प्रभात लोढ़ा को भाजपा का मुंबई प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।

 

7. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इम्फाल में 'आंगनफू हुनबा' (अर्ली पैडी क्रॉप) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इम्फाल ईस्ट में अर्पित मेय लीकाई में 'आंगनफू हुनबा' (अर्ली पैडी क्रॉप) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • यह वर्ष की पहली धान की फसल की बोवाई का उत्सव है।
  • इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने भूजल पंप करके सिंचाई की सुविधा प्रदान करने के लिए 260 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है और इस परियोजना को केंद्र की मंजूरी का इंतजार है।
  • सरकार ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा पर्याप्त कृषि योग्य भूमि और बड़ी संख्या में किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।

 

8. रक्षा और आंतरिक सुरक्षा पर पांच सदस्यीय समूह का गठन।

  • 15 वें वित्त आयोग द्वारा रक्षा और आंतरिक सुरक्षा पर पांच सदस्यीय समूह का गठन किया गया है।
  • आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह समूह के प्रमुख होंगे।
  • गृह सचिव और रक्षा सचिव समूह के सदस्य होंगे।
  • पैनल यह जांच करेगा कि क्या रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के वित्तपोषण के लिए एक अलग तंत्र स्थापित किया जाना चाहिए, और यदि हां, तो इस तरह के तंत्र का संचालन कैसे किया जा सकता है।
  • ज्ञातव्य है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 280 के अंर्तगत वर्णित वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय है।

 

9. कोलकाता में पूर्व-पश्चिम मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन।

  • रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता में साल्ट लेक स्टेडियम और सेक्टर पांच को जोड़ने वाले पूर्व-पश्चिम मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया।
  • श्री गोयल ने केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ इस बहुप्रतिक्षि 4.88 किलोमीटर लम्बाई वाले सेक्शन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
  • इस लाइन पर सेवाएं विधिवत शुरू हो गई है।
  • इस कॉरिडोर के दूसरे चरण का काम दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. निम्नलिखित में से किसे इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन द्वारा वर्ष 2019 का खिलाड़ी नामित किया गया है?

A. मनप्रीत सिंह

B. आर्थर वैन डोरेन

C. लुकास विला

D. फैजल सारी

 

2. एयर इंडिया के अध्यक्ष और एमडी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. राजकुमार

B. उषा शर्मा

C. राजेश वर्मा

D. राजीव बंसल

 

3. सरकार ने किस प्रसिद्ध व्यक्तित्व के नाम पर नई दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलने का फैसला किया है?

A. अटल बिहारी वाजपेयी

B. सुषमा स्वराज

C. अरुण जेटली

D. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

 

4. संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन कोप 26 को कहाँ आयोजित किया जाएगा?

A. एम्स्टर्डम

B. ग्लासगो

C. मैड्रिड

D. नई दिल्ली

 

5. हाल ही में किस भारतीय बॉक्सर को अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की बॉक्सिंग टास्क फोर्स ने नंबर 1 स्थान दिया है?

A. शिवा थापा

B. विकास कृष्ण यादव

C. अमित पंघाल

D. विजेंद्र सिंह

 

6. भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. चंद्रकांत दादा पाटिल

B. मंगल प्रभात लोढ़ा

C. श्वेत मलिक

D. अश्वनी शर्मा

 

7. 'आंगनफू हुनबा' नामक एक कार्यक्रम, जिसका अर्थ है कि पहली फसल धान की बुवाई, निम्न में से किस राज्य में शुरू की गई है?

A. असम

B. मणिपुर

C. त्रिपुरा

D. मिजोरम

 

8. हाल ही में 15 वें वित्त आयोग ने__________ पर पांच सदस्यीय पैनल गठित किया है।

A. रक्षा और आंतरिक सुरक्षा

B. शासन

C. सांस्कृतिक विरासत संरक्षण

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

9. हाल ही में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ____________ में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किया है।

A. बेंगलुरु

B. पुणे

C. कोलकाता

D. चंडीगढ़

 

 

उत्तर

1. A

2. D

3. B

4. B

5. C

6. A

7. B

8. A

9. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x