डेली करेंट अफेयर्स और GK | 13 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Feb 2020 11:54 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2020 को मंजूरी दी।

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2020 को मंजूरी दे दी है।
  • यह विधेयक बजट सत्र के दूसरे चरण में संसद में पेश किया जायेगा।
  • इस विधेयक में किसानों के हित और कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग का प्रावधान किया गया है।
  • इसके साथ ही इससे देशभर में जैविक कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

 

2. नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए दो दिन के बिम्सटेक सम्मेलन का उद्घाटन नई दिल्ली में।

  • गृहमंत्री अमित शाह ने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए दो दिन के बिम्सटेक सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन किया।
  • इस सम्मेलन का आयोजन स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने किया है।
  • सम्मेलन के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी के बढ़ते खतरों पर चर्चा होगी।
  • एशिया में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार बढ़ रही है और बिम्सटेक इस वैश्विक खतरे से निपटने का एक उपयुक्त मंच है।
  • बिम्सटेक
    • बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी से जुड़े सात देशों का क्षेत्रीय संगठन है।
    • इस संगठन में भारत के अलावा बंगलादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।

 

3. हरियाणा के मानेसर में 20वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन।

  • गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने हरियाणा के मानेसर में एन.एस.जी. द्वारा आयोजित  20वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया ।
  • यह संगोष्ठी समुदाय की सुरक्षा के लिए आतंकवाद के विभिन्न प्रकार और विस्फोटक यंत्रों से उत्पन्न खतरे से निपटने के विभिन्न तौर-तरीकों से संबंधित है।
  • श्री रेड्डी ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलेरेंस की नीति अपना रखी है।
  • इस नीति के कारण देश में अनेक आतंकी मॉड्यूल्स और वामपंथी अतिवाद की गतिविधियां कम हुई हैं।
  • आतंकवाद से निपटने के लिए हमें भी नई और आधुनिक प्रौद्योगिकी और हथियारों से लैस होने की जरूरत है।
  • इस संगोष्ठी में एन.एस.जी. के महानिदेशक अनूप कुमार सिंह भी शामिल हुए।

 

4. नई दिल्ली में आयुष्मान भारत के तहत स्कूल में स्वास्थ्य और आरोग्य दूत कार्यक्रम की शुरूआत।

  • स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, मानव संसाधन विकासमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नई दिल्ली में आयुष्मान भारत के तहत स्कूल में स्वास्थ्य और आरोग्य दूत कार्यक्रम की शुरूआत की।
  • छात्रों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाने के लिए प्रत्येक स्कूल के दो शिक्षकों को स्वास्थ्य और आरोग्य दूत बनाया जाएगा।
  • प्रारंभ में इस कार्यक्रम को दो सौ जिलों में शुरू किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम को फिट इंडिया अभियान, ईट राइट अभियान और पोषण अभियान जैसे कार्यक्रमों से प्रभावी ढ़ंग से जोड़ा जाएगा, जिससे स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा।
  • साथ ही इससे सबके लिए स्वास्थ्य की कल्पना भी साकार होगी।

 

5. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी।

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है।
  • यह विधेयक बजट सत्र के दूसरे चरण में संसद में पेश किया जायेगा।
  • यह विधयेक देश के बारह बड़े बंदरगाहों के प्रशासन के लिए 1963 में बने कानून का स्थान लेगा।
  • इस प्रस्तावित कानून से बंदरगाहों की समग्र कार्यकुशलता में बेहतरी आएगी।

 

6. यूरोपीय संघ और खाड़ी देशों के राजदूतों का जम्मू कश्मीर दौरा।

  • यूरोपीय संघ और खाड़ी देशों के राजदूतों के 25 सदस्यीय दल का जम्मू कश्मीर में आगमन हुआ है।
  • इस दल में जर्मनी, कनाडा, फ्रांस, न्यूजीलैंड, मैक्सिको, इटली, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रिया, उज्बेकिस्तान, पोलैंड के अलावा यूरोपीय संघ के दूत भी है।
  • यह दल अगस्त 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर से हटाये जाने के बाद वहाँ की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के लिए आया है।
  • ज्ञातव्य है कि केन्द्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 के प्रावधान हटा दिए थे और उसे दो केन्द्रशासित प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

 

7. विश्व रेडियो दिवस -13 फरवरी 2020।

  • रेडियो के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और सरकारों को रेडियो के माध्यम से जानकारी प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष यह इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस का 9 वां संस्करण है।
  • इस वर्ष की थीम है: "रेडियो और विविधता"
  • 2012 में , संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 67 वें सत्र में औपचारिक रूप से 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाने का संकल्प अपनाया था।
  • ऑल इंडिया रेडियो (AIR) की स्थापना 1937 में हुई थी और वर्तमान में 92 भाषाओं और बोलियों में हर दिन 607 बुलेटिनों का प्रसारण करता है।

 

8. भारत ने श्रीलंका के साथ दोहरे कराधान से बचाव समझौते में संशोधन किया।

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और श्रीलंका के बीच दोहरे कराधान से बचाव समझौते (DTAA) में संशोधन करने वाले प्रोटोकॉल के हस्ताक्षर और अनुसमर्थन को मंजूरी दे दी है।
  • 22 जनवरी 2013 को हस्ताक्षर किए गए दोहरे कराधान से बचाव समझौते में संशोधन किया गया है और यह सरकार को कर चोरी को रोकने में सक्षम करेगा।
  • डीटीएए एक कर संधि है जो दो या अधिक देशों के बीच हस्ताक्षरित होती है ताकि इन देशों में एक करदाता को एक ही आय के लिए दो बार कर का भुगतान न करने पड़े।

 

9. त्रिपुरा में जनजातियों के प्रथागत कानूनों को संहिताबद्ध किया जाएगा।

  • त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (TTAADC) द्वारा तीन जनजातीय समुदायों के प्रथागत कानूनों को संहिताबद्ध करने का संकल्प पेश किया गया है।
  • मिजो, कैपेंग और माल्सम समुदायों के कानूनों को संहिताबद्ध करने के लिए अलग-अलग बिल पेश किए गए हैं।
  • त्रिपुरा:
    • राजधानी: अगरतला
    • वर्तमान राज्यपाल: रमेश बैस
    • वर्तमान मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब

 

10. केरल सरकार की कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

  • केरल के वित्त मंत्री टी. एम. थॉमस इसाक ने साफ़ किया है कि राज्य सरकार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु नहीं बढ़ाएगी और साथ ही यह भर्ती पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी।
  • उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कर्मचारियों को उन निष्क्रिय योजनाओं से निकालकार स्थानीय निकायों और अन्य विभागों से जोड़ने की अपनी योजना पर कायम रहेगी।
  • केरल:
    • राजधानी: तिरुवनंतपुरम
    • वर्तमान गवर्नर: आरिफ मोहम्मद खान
    • वर्तमान मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन
    • स्टेट बर्ड: ग्रेट हॉर्नबिल
    • राजकीय वृक्ष: नारियल का पेड़
    • राज्य पुष्प: कनीकोना

 

11. टोमाकुला गुडेम बैराज का नाम सम्मक्का के नाम पर रखा जाएगा।

  • टोमाकुला गुडेम बैराज का नाम महान आदिवासी योद्धा और वन की देवी, सम्मक्का के नाम पर रखा जाएगा।
  • यह गोदावरी नदी पर बैराज बनाया जा रहा है।
  • गंगा नदी के बाद गोदावरी नदी भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. निम्नलिखित में से कौन सा देश बिम्सटेक संगठन का सदस्य नहीं है?

A. भारत

B. श्रीलंका

C. नेपाल

D. पाकिस्तान

 

2. हाल ही में एन.एस.जी द्वारा आयोजित 20वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन कहाँ किया गया?

A. हरियाणा

B. पंजाब

C. उत्तर प्रदेश

D. राजस्थान

 

3. आयुष्मान भारत के तहत स्कूल में स्वास्थ्य और आरोग्य दूत कार्यक्रम की शुरूआत कहाँ की गई?

A. नई दिल्ली

B. लखनऊ

C. भोपाल

D. पटना

 

4. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है। यह विधेयक बंदरगाहों के प्रशासन के किस वर्ष के कानून का स्थान लेगा?

A. 1952

B. 1963

C. 1974

D. 1985

 

5. हाल ही में यूरोपीय संघ और खाड़ी देशों के राजदूतों के 25 सदस्यीय दल ने किस केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया?

A. जम्मू और कश्मीर

B. पुदृदूचेरी

C. चंडीगढ़

D. नई दिल्ली

 

6. विश्व रेडियो दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

A. 5 फरवरी

B. 10 फरवरी

C. 13 फरवरी

D. 25 फरवरी

 

7. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ दोहरे कराधान से बचाव समझौते में संशोधन किया है?

A. मालदीव

B. सिंगापुर

C. श्रीलंका

D. ब्रिटेन

 

8. हाल ही में त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद ने तीन आदिवासी कुलों के प्रथागत कानूनों को संहिताबद्ध करने का निर्णय लिया है, इनमें से कौन उसमें शामिल नहीं है?

A. मिजो

B. कैपेंग

C. माल्सम

D. खासी

 

9. सम्मक्का बैराज किस नदी पर बनाया जा रहा है?

A. गोदावरी

B. कृष्णा

C. नर्मदा

D. कावेरी

 

उत्तर

1. D

2. A

3. A

4. B

5. A

6. C

7. C

8. D

9. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x