डेली करेंट अफेयर्स और GK | 12 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 17:47 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. कोविड-2019: नये कोरोना वायरस से हुई बीमारी का आधिकारिक नाम।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ. टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस ने जिनेवा में घोषणा की, कि नये कोरोना वायरस से हुई बीमारी का आधिकारिक नाम कोविड-2019 है।
  • नया नाम कोरोना, वायरस और डिजीज से लिया गया है और साथ में 2019 उस वर्ष के लिए है जिसमें यह वायरस सामने आया था।
  • कोरोना वायरस शब्द उसके नवीनतम प्रारूप को बताने की बजाय केवल उस समूह का उल्लेख करता है जिसका वह सदस्य है।
  • साथ ही डॉ. ग़ैबरेयेसस ने इस नये वायरस से यथासंभव आक्रामक तरीके से निपटने के लिए आह्वान किया है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन को इस वायरस के प्रकोप के बारे में पिछले वर्ष 31 दिसंबर को जानकारी मिली थी।

 

2. तूफान सिआरा के प्रभाव से ब्रिटेन में भारी वर्षा।

  • ब्रिटेन में तूफान सिआरा के प्रभाव से भारी वर्षा हुई है और 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके असर से बड़े क्षेत्र में बाढ़ आ गई है और यात्रा में बाधा उत्पन्न हो गई है।
  • खराब मौसम का असर फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड और जर्मनी में भी पड़ा और कई उड़ाने रद्द करनी पड़ी।
  • जर्मनी में फ्रैंकफर्ट, बर्लिन, म्यूनिख, पोलोन और हनोवर हवाई अड्डों पर तूफान का काफी असर रहा और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी।
  • तूफान सिआरा यूरोप महाद्वीप में विनाश का कारण बन रहा है।

 

3. राष्ट्रीय शीतकालीन खेल 7 मार्च से गुलमर्ग में आयोजित होंगे।

  • पांच दिन के राष्ट्रीय शीतकालीन खेल 7 मार्च से गुलमर्ग में शुरू होंगे।
  • इनका आयोजन खेलो इंडिया के तहत किया जाएगा।
  • खेल और युवा मामलों के सचिव सरमद हफीज ने इन खेलो की तैयारियों की समीक्षा की।
  • इन खेलों के अंतर्गत तीस स्पर्धाएं होंगी, जिनमें स्नो बोर्डिंग, स्नो स्किंग और स्नो शो शामिल है।
  • देशभर से आठ सौ खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे।

 

4. भारत की फॉरवर्ड लालरेम्सियामी को 2019 एफआईएच (FIH) महिला राइजिंग स्टार ऑफ़ द ईयर के रूप में नामित किया गया है।

  • अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा भारतीय फॉरवर्ड लालरेम्सियामी को 2019 एफआईएच महिला राइजिंग स्टार ऑफ़ द ईयर के रूप में नामित किया गया है।
  • 19 वर्षीय लालरेम्सियामी ने यह पुरस्कार अर्जेंटीना की जूलियट जानकुनास और नीदरलैंड की फ्रेडरिक माल्टा से आगे निकलकर लिया है।
  • लालरेम्सियामी पहली बार 2018 में हॉकी महिला विश्व कप में व्यापक चेतना में आई, जब वह टूर्नामेंट के स्टैंड-आउट खिलाड़ियों में से एक थी।
  • तब से वह भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं।

 

5. राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन भोपाल में किया गया।

  • मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 11 फरवरी को राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया।
  • उद्घाटन सत्र को मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुखदेव पानसे और जल पुरुष के नाम से मशहूर राजेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया।
  • राष्ट्रीय जल सम्मेलन में जानेमाने जल विशेषज्ञों ने देश में पानी के बढ़ते संकट पर चिंता व्यक्त की।
  • मध्यप्रदेश में जल संकट दूर करने और राज्य को जल से समृद्ध बनाने के लिए राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • राज्य में नर्मदा, चम्बल, सोन, बेतना और सिंध नदी के कारण भरपूर जल था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से भूजल स्तर में गिरावट होने से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में जल संकट उत्पन्न हो गया है।

 

6. विश्व यूनानी दिवस: 11 फरवरी।

  • विश्व यूनानी दिवस हर साल 11 फरवरी को महान यूनानी विद्वान हकीम अजमल खान की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा में यूनानी चिकित्सा पद्धति की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाना है।
  • भारत में यूनानी शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों की सबसे बड़ी संख्या है।
  • हकीम अजमल खान एक महान यूनानी चिकित्सक और समाज सुधारक थे। वह जामिया मिलिया इस्लामिया (नई दिल्ली) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

 

7. नदी, नालों को साफ करने के लिए मन कृष्णा अभियान शुरू किया गया।

  • कृष्णा जिला प्रशासन द्वारा नदी, नालों को साफ करने के लिए बड़े पैमाने पर स्वच्छ ड्राइव, मन कृष्णा का शुभारंभ किया गया है।
  • अभियान को स्वच्छ कृष्णा-गोदावरी नहर मिशन और प्लास्टिक विरोधी अभियान के हिस्से के रूप में शुरू किया गया है।
  • कृष्णा नदी:
    • कृष्णा नदी महाबलेश्वर के पास से निकलती है और महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों से गुजरने के बाद बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करती है।
    • भीमा और तुंगभद्रा, इस नदी की दो सबसे बड़ी सहायक नदियाँ हैं।
    • यह भारत की सबसे लंबी नदियों में से एक है।

 

8. 2019 में सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय मौतों की संख्या 62% बढ़ गई।

  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने लोकसभा में किए गए एक सवाल के जवाब में बताया कि सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय होने वाली मौतों की संख्या 2018 में 68 से बढ़कर 2019 में 110 हो गई थी।
  • 18 राज्यों में किए गए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार, 31 जनवरी 2020 तक इन राज्यों में 48,345 मैनुअल स्कैवेंजर्स हैं। इसके साथ ही देश भर में मैनुअल स्कैवेंजर्स की कुल संख्या 62,904 है।
  • मैनुअल स्कैवेंजिंग प्रोहिबिशन ऑफ़ एम्प्लॉयमेंट एस मैन्युअल स्कवेंजर्स एंड देइर रिहैबिलिटेशन एक्ट, 2013 के तहत निषिद्ध है।
  • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का गठन 1994 में एक सांविधिक निकाय के रूप में किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अधिनियम 1993 के समाप्त होने के बाद, आयोग अब सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के एक गैर-सांविधिक निकाय के रूप में कार्य कर रहा है।

 

9. संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित हो गया।

  • संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित हो गया है।
  • विधेयक में कर्नाटक में बेलगावी और धारवाड़ के सिद्दी जनजातियों (उत्तर कन्नड़ में रहने वाले लोगों को छोड़कर क्योंकि वे पहले से ही सूची में हैं) के साथ परिवारा और तलवारा समुदायों को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

 

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. नए कोरोनवायरस के कारण होने वाली बीमारी के लिए डब्ल्यूएचओ (WHO) ने आधिकारिक नाम क्या दिया है?

A. एन-कोव 2019

B. कोविड 2019

C. कोरोना 2019

D. एन- कोविड 2020

 

 2. तूफान सिआरा निम्न में से किस महाद्वीप में विनाश का कारण बन रहा है?

A. एशिया

B. अफ्रीका

C. यूरोप

D. ऑस्ट्रेलिया

 

3. पांच दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता निम्नलिखित में से किसके द्वारा आयोजित की जाएगी?

A. गुलमर्ग

B. लद्दाख

C. शिमला

D. औली

 

4. निम्नलिखित में से किसे 2019 एफआईएच (FIH) महिला राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया है?

A. जूलियट जनकुनास

B. फ्रेडरिक माल्टा 

C. लालरेम्सियामी

D. रानी रामपाल

 

5. विश्व यूनानी दिवस हर साल ______ को मनाया जाता है

A. 10 फरवरी

B. 11 फरवरी

C. 12 फरवरी

D. 13 फरवरी

 

6. मन कृष्णा अभियान निम्नलिखित में से किस उद्देश्य के लिए शुरू किया गया है?

A. भगवान कृष्ण का त्योहार मनाने के लिए

B. नदी नहरों को साफ करने के लिए

C. मैनुअल स्कैवेंजिंग पर रोक लगाने के लिए

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

7. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग एक _________ निकाय है।

A. स्वायत्त

B. संवैधानिक

C. सांविधिक

D. गैर-सांविधिक

 

8. संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक के माध्यम से निम्न में से किस जनजाति को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल किया जाएगा?

A. परिवारा

B. तलवारा

C. बेलागवी की सिद्दी जनजाति

D. उपरोक्त सभी

 

9. निम्नलिखित में से कौन जल पुरूष के नाम से प्रसिद्ध है?

A. कमलनाथ

B. राजेश्वर दत्त

C. राजेंद्र सिंह

D. सी वी राव

 

उत्तर

1. B

2. C

3. A

4. C

5. B

6. B

7. D

8. D

9. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x