डेली करेंट अफेयर्स और GK | 08 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 17:54 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. पुर्तगाल के राष्ट्रपति मारसेलो रोबेलो डिसूजा 13 फरवरी से चार दिन की भारत यात्रा पर आयेंगे।

  • पुर्तगाल के राष्ट्रपति मारसेलो रोबेलो डिसूजा, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निमंत्रण पर 13 फरवरी को चार दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं।
  • उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।
  • यह उनकी पहली भारत  यात्रा है।
  • पुर्तगाल:
    • स्पेन की सीमा पर स्थित इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित, पुर्तगाल एक दक्षिणी यूरोपीय देश है।
    • इसकी राजधानी लिस्बन और मुद्रा यूरो है।

    

 

2. देश भर में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम शुरू।

  • सरकार ने देश भर में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम शुरू किया है।
  • केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2024 तक पीएम 10 और पीएम 2.5  के प्रदूषण की मात्रा को 30% से घटाकर 20% करना है।
  • इस कार्यक्रम के लिए सौ से अधिक शहरों की पहचान की गई है।
  • इस कार्यक्रम के तहत 5 लाख से कम आबादी वाले प्रत्येक शहर को दस-दस लाख रूपये और पांच से दस लाख की आबादी वाले प्रत्येक शहर को बीस लाख रूपये आवंटित किये गये हैं।

 

3. सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के आभूषणों की सूची और मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी० एन० रामचंद्रन नायर की नियुक्ति।

  • उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के आभूषणों की सूची और मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के लिए केरल के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी० एन० रामचंद्रन नायर को नियुक्त किया है।
  • पंडालम राज-परिवार के विभिन्न संप्रदायों के द्वारा इन आभूषणों पर दावा किया गया है।
  • उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर प्रशासन पर एक मसौदा तैयार करने के लिए राज्य सरकार को और चार सप्ताह का समय दिया है।
  • सबरीमाला मंदिर:
    • सबरीमाला मंदिर पेरियार टाइगर रिजर्व के अंदर, केरल के पठानमथिट्टा जिले में स्थित है।
    • यह मंदिर हिंदू ब्रह्मचारी देवता अयप्पन को समर्पित है, जिन्हें धर्म संस्था के नाम से भी जाना जाता है।
    • सबरीमाला की परंपराएँ शैववाद, शक्तिवाद, वैष्णववाद और अन्य परंपराओं का संगम हैं।

 

4. केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जल्दी ही बागवानी नीति की घोषणा।

  • जम्मू-कश्मीर सरकार जल्दी ही बागवानी नीति की घोषणा करेगी।
  • इसका उद्देश्य बाजार की चुनौतियों से निपटना और उत्पादन बढ़ाना है।
  • यह नीति जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को दूर करने पर भी विशेष ध्यान देगी।
  • इस नीति से जम्मू-कश्मीर में बागवानी से राजस्व मौजूदा आठ हजार करोड़ रुपये वार्षिक से बढ़ाकर पचास हजार करोड़ रुपये वार्षिक करने में मदद मिलेगी।
  • बागवानी इस केन्द्र शासित प्रदेश में करीब 33 लाख लोगों की आजीविका का स्रोत है। सात लाख परिवार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बागवानी क्षेत्र पर निर्भर है।

 

5. अंतर्राष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम (PISA) -2021 परीक्षा के लिए भारत की तैयारी जोरों पर।

  • मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम-2021 परीक्षा के लिए भारत की तैयारी जोरों पर है।
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ इस परीक्षा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • इस भागीदारी के द्वारा भारतीय छात्रों को 21 वीं सदी में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए तैयार किया जाएगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम (PISA):
    • इस कार्यक्रम को 1997 में आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) द्वारा शुरू किया गया था।
    • इसका उद्देश्य छात्र उपलब्धि पर नियमित, विश्वसनीय और नीति संगत संकेतक विकसित करना है।

 

6.प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित सोलह लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला।

  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित सोलह लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।
  • इस योजना के तहत पिछले महीने तक 73 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना:
    • यह योजना भारत सरकार की कौशल विकास के लिए एक पहल है।
    • इसका प्रारंभ वर्ष 2015 में किया गया था।
    • इसका उद्देश्य लोगों को प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार को बढ़ावा देना है।

 

 

7. अभिषेक डालमिया बंगाल क्रिकेट संघ के सबसे युवा अध्यक्ष।

  • बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक बंगाल क्रिकेट संघ के सबसे युवा अध्यक्ष बन गये हैं।
  • अभिषेक बंगाल क्रिकेट संघ के 18वें अध्यक्ष बन गये हैं।
  • 38 वर्षीय अभिषेक अध्यक्ष बनने से पहले इस संगठन के संयुक्त सचिव थे।
  • यह पद सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से खाली हुआ था।
  • लोढ़ा समिति की सिफारिश के अनुसार अभिषेक का कार्यकाल 22 महीने का होगा।

 

8. जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मिजोरम ने जीत ली।

  • मिजोरम ने जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली है।
  • डॉ. बी सी राय ट्रॉफी के लिए शिलांग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में मिजोरम ने पंजाब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
  • अंडर-17 प्रतियोगिता में पिछले पांच वर्ष में चौथी बार दोनों टीमें आमने-सामने थीं।
  •  पंजाब ने 2015-16 और 2016-17 की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
  • पिछले वर्ष मिजोरम ने पंजाब को दो एक से हराकर ट्रॉफी जीती थी।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. मारसेलो रोबेलो डिसूजा किस देश के राष्ट्रपति हैं?

A. ब्राजील

B. पोलैंड

C. पुर्तगाल

D. वियतनाम

 

2. भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत किस वर्ष तक पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा को वर्तमान 30% से 20% करने का लक्ष्य निर्धारित किया है?

A. 2022

B. 2025

C. 2024

D. 2030

 

3. सबरीमाला मंदिर किस टाईगर रिजर्व के अंदर स्थित है?

A. पेरियार टाईगर रिजर्व

B. बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व

C. कान्हा टाईगर रिजर्व

D. बांदीपुर टाईगर रिजर्व

 

4. जम्मू कश्मीर एक......................है?

A. राज्य

B. केंद्र शासित प्रदेश

C. उपरोक्त दोनों

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

5. अंतर्राष्ट्रीय छात्र मुल्यांकन कार्यक्रम (PISA) किस संस्था द्वारा 1997 में शुरू किया गया था?

A. विश्व बैंक

B. विश्व स्वास्थ्य संगठन

C. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन

D. यूरोपीय यूनियन

 

6. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का प्रारंभ किस वर्ष किया गया था?

A. 2013

B. 2015

C. 2017

D. 2019

 

7. हाल ही में अभिषेक डालमिया किस राज्य के क्रिकेट संघ के सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं?

A. बंगाल

B. उत्तर प्रदेश

C. महाराष्ट्र

D. तमिलनाडु

 

8. बीते दिनों जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता किस राज्य ने जीत ली है?

A. केरल

B. हरियाणा

C. पंजाब

D. मिजोरम

 

उत्तर

1. C

2. C

3. A

4. B

5. C

6. B

7. A

8. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x