डेली करेंट अफेयर्स और GK | 09 और 10 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 17:56 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान देशभर में शुरू।

  • एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान देशभर में शुरू हो गया है।
  • यह कार्यक्रम 28 फरवरी तक चलेगा।
  • 18 दिन तक चलने वाला यह अभियान सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आयोजित किया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक संपर्क बढ़ाने का विचार सामने रखा था।
  • इसका उद्देश्य देश की जनता के बीच भावनात्मक एकता के परंपरागत ताने-बाने को और मजबूत बनाना है।
  • साथ ही इसका उद्देश्य देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की समृद्ध संस्कृति तथा  विरासत, खान-पान, हस्तकलाओं और रीति-रीवाजों को प्रदर्शित करना है।

 

2. बांग्लादेश ने पहली बार आई.सी.सी. अंडर-19 विश्व कप जीत लिया है।

  • बांग्लादेश ने डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर भारत को तीन विकेट से हराकर पहली बार  आई.सी.सी. अंडर-19 विश्व कप जीत लिया है।
  • भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 121 गेंदों में 88 रन बनाए।
  • बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली को उनकी कप्तानी और नाबाद 43 रन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
  • यह अंडर-19 विश्व कप का 13 वां संस्करण था।
  • इसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था।

 

3. पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गिरिराज किशोर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

  • 83 वर्ष के, हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गिरिराज किशोर का  कानपुर में अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
  • गिरिराज किशोर को उनके उपन्यास पहला गिरमिटिया के लिए जाना जाता है, जो महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका प्रवास पर आधारित है।
  • गिरिराज किशोर को वर्ष 2000 में व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया था और वर्ष 2002 में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने उन्हें पीएच.डी की मानद उपाधि प्रदान की थी।
  • उन्हें साहित्य अकादमी सम्मान भी प्रदान किया गया था।

 

4. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान संत गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

  • हर साल माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर संत गुरु रविदास की जयंती मनाई जाती है।
  • माना जाता है की काशी में जन्में भक्तिकालीन संत रविदास या रैदास का जन्म 1482 ई. में हुआ था।
  • संत रविदास के 40 सबद गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज हैं। उनकी एक कहावत ‘जो मन चंगा तो कठौती में गंगा' काफी प्रचलित है।
  • संत रविदास भगवान कृष्ण की परमभक्त मीराबाई के गुरु थे।
  • समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए उन्होंने सौहार्द और भाईचारे की भावना पर बल दिया था, जो आज भी प्रासंगिक है।

 

5. स्विटजरलैंड में समलैंगिकों से जुड़े एक नए कानून पर जनमत-संग्रह कराया गया।

  • स्विटजरलैंड में समलैंगिकों से जुड़े एक नए कानून पर जनमत-संग्रह कराया गया है।
  • स्विटजरलैंड की संसद में यह कानून 2018 में पारित हुआ था।
  • नए कानून से यौन व्यवहार सहित जातीय और धार्मिक आधारों पर भेदभाव को बढ़ावा मिलने की आशंका को देखते हुए, दक्षिणपंथी स्विस पीपुल्‍स पार्टी इसका विरोध कर रही है।
  • स्विटजरलैंड:
    • स्विट्जरलैंड एक मध्य यूरोपीय देश है, जिसमें कई झीलें, गांव और आल्प्स की ऊंची चोटियां हैं।
    • इसकी राजधानी बर्न और मुद्रा स्विस फ्रैंक है।

 

 

6. निश्चल, अनुराधा, योगेश ने राष्ट्रीय राइफल / पिस्टल ट्रायल के अंतिम दिन जीत हासिल की।

  • हरियाणा की निश्चल ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टी 2 में शीर्ष सम्मान हासिल किया।
  • राष्ट्रीय राइफल और पिस्टल शूटिंग ट्रायल के अंतिम दिन, भारतीय नौसेना के निशानेबाज योगेश सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल टी 2 और अनुराधा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल, स्पर्धाओं में जीत हासिल की।
  • अनुराधा ने मनु भाकर को पछाड़ते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जीत हासिल की।
  • मनु भाकर ने फाइनल में 243.5 के स्कोर के साथ जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टी 2 इवेंट पर कब्जा किया।

 

7. उत्तर प्रदेश सरकार  ने छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इंटर्नशिप योजना की घोषणा की है।

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 10वीं, 12वीं और स्नातक कक्षाओं के छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इंटर्नशिप योजना की घोषणा की है।
  • इस योजना के तहत छात्रों को विभिन्न तकनीकी संस्थाओं और उद्योगों से जोड़ा जाएगा।
  • छह महीने या एक वर्ष की अवधि की इंटर्नशिप के दौरान प्रत्येक छात्र को 2500 रुपए की मानदेय राशि दी जाएगी।
  • इसमें से 1500 रुपए केंद्र सरकार की ओर से और 1000 रुपए राज्य सरकार की ओर से होंगे।
  • इंटर्नशिप पूरी  होने के बाद राज्य सरकार छात्रों के लिए रोजगार की भी व्यस्था करेगी। इसके लिए अलग से एक मानव संसाधन प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।

 

8. जम्मू और कश्मीर विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार परिषद (एसटीआईसी) का पुनर्गठन।

  • लेफ्टिनेंट गवर्नर जी सी मुर्मू जम्मू और कश्मीर विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार परिषद (एसटीआईसी) का पुनर्गठन करेंगे।
  • परिषद के 24 सदस्यों में जम्मू और कश्मीर सरकार के पांच प्रतिनिधि, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान और विकास संस्थानों के 10 और केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के आठ सदस्य शामिल हैं।
  • जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम को एसटीआईसी की छह सदस्यीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
  • जम्मू-कश्मीर एसटीआईसी सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के एक साधन के रूप में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की क्षमता का दोहन करने का प्रयास कर, यह सुनिश्चित करेगा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रयास केवल वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक संस्थानों तक ही सीमित ना रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर आगे बढ़ें।
  • विभिन्न योजनाओं के संचालन के माध्यम से, परिषद बाल विज्ञान कांग्रेस और विज्ञान प्रतिभा संवर्धन टेस्ट जैसे विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम आयोजित करेगी, युवा वैज्ञानिकों को पुरस्कार प्रदान करेगी, और वैज्ञानिकों को फेलोशिप या सहायता प्रदान करेगी।

 

9. काम्या कार्तिकेयन माउंट एकांकागुआ पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गई हैं।

  • नेवी चिल्ड्रन स्कूल (मुंबई) की छात्रा दक्षिण अमेरिका में माउंट एकांकागुआ पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गई हैं।
  • उन्होंने 01 फरवरी 2020 को 6962 मीटर की ऊँचाई के पर्वत शिखर पर भारतीय तिरंगे को फहराया।
  • एकांकागुआ, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है।

 

10. लखनऊ घोषणापत्र 2020, पहले भारत-अफ्रीका रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में अपनाया गया।

  • लखनऊ में आयोजित 11 वीं रक्षा प्रदशर्नी के दौरान, 06 फरवरी को पहले भारत-अफ्रीका रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में, लखनऊ घोषणा को अपनाया गया।
  • साथ ही भारत और अफ्रीका के मध्य रक्षा उद्योग के क्षेत्र में गहन सहयोग, आतंकवाद और उग्रवाद, समुद्री डकैती, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, हथियार तस्करी और अन्य सहित आम सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग करने पर सहमति बनी है।
  • इसके अलावा नाइजीरिया, इथियोपिया और तंजानिया में रक्षा अकादमियों और कॉलेजों की स्थापना पर सहमति बनी है।
  • इस दौरान मार्च 2019 में पहली बार अफ्रीका इंडिया फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (AFINDEX) की शुरुआत की सराहना की गई।

 

11. 92 वाँ अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर अवार्ड्स 2020) घोषित किया गया।

  • 92 वाँ अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर अवार्ड्स 2020) अमरीका के लॉस एंजेल्स, कैलिफोर्निया में घोषित किया गया।
  • प्रमुख पुरस्कार इस प्राकर हैं-

                1. सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- ब्रैड पिट- वन्स अपॉन ए टाइम…इन हॉलीवुड

2. सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- लौरा डर्न- मैरिज स्टोरी

3. सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म- टॉय स्टोरी 4- जोश कोले, मार्क नीलसन और जोनास रिवेरा

4. सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म-पैरासाइट -दक्षिण कोरिया

5. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- बोंग जून-हो-पैरासाइट

6. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- जोकिन फीनिक्स- जोकर

7. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- रेनी ज़ेल्वेगर - जूडी

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में किस देश ने पहली बार अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप जीत लिया है?

A. भारत

B. बांग्लादेश

C. ऑस्ट्रेलिया

D. न्यूजीलैंड

 

2. गिरीराज किशोर का हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, वे किस क्षेत्र के संबंधित थे?

A. साहित्य

B. खेल

C. विज्ञान

D. चिकित्सा

 

3. संत रविदास निम्नलिखित में से किसके गुरू थे?

A. मीराबाई

B. तुकाराम

C. राजाराम मोहन राय

D. शिवाजी

 

4. हाल ही में किस देश में समलैंगिकों से जुड़े एक नए कानून पर जनमत संग्रह करवाया गया?

A. ब्रिटेन

B. अमेरिका

C. वियतनाम

C. स्विट्जरलैंड

 

5. राष्ट्रीय राइफल और पिस्टल शूटिंग के ट्रायल में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल र्स्पधा किसने जीत ली है?

A. अनुराधा

B. विजया वर्मा

C. वंदना भाकर

D. नंदना सिंह

 

6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंटर्नशिप योजना की घोषण की है?

A. उत्तर प्रदेश

B. बिहार

C. तमिलनाडु

D. केरल

 

7. जी सी मुर्मू किस केंद्रशासित प्रदेश के राज्यपाल हैं?

A. चंडीगढ़

B. पुद्दूचेरी

C. दिल्ली

D. जम्मू और कश्मीर

 

8. हाल ही में कौन माउंट एकांकागुआ पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गई हैं?

A. काम्या कार्तिकेयन

B. सौम्या टंडन

C. विद्या दिव्यकीर्ति

D. पूजा वशिष्ठ

 

9. भारत और अफ्रीका के मध्य हाल ही में कौन सा घोषणा पत्र अपनाया गया है?

A. लखनऊ घोषणा पत्र

B. हैदराबाद घोषणा पत्र

C. इंदौर घोषणा पत्र

D. चेन्नई घोषणा पत्र

 

10. हाल ही में किसे सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का अकादमी पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया है?

A. पैरासाइट

B. मैरिज स्टोरी

C. जोकर

D. जूडी

 

उत्तर

1. B

2. A

3. A

4. D

5. A

6. A

7. D

8. A

9. A

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x