डेली करेंट अफेयर्स और GK | 07 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Feb 2020 11:55 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. वित्तवर्ष 2019-20 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने छठी और आखिरी द्विमासिक मौद्रिकनीति की घोषणा की।

  • देश में आर्थिक मंदी के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तवर्ष 2019-20 के लिए छठी द्विमासिक मौद्रिकनीति समीक्षा में मूल नीतिगत दरों में यथास्थिति बरकरार रखी है।
  • रेपो रेट 5.15% और रिवर्स रेपो रेट 4.90% में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • मार्जिनल स्टैंडिंग फैसेलिटी (MSF) की दर और बैंक दर 5.40% के स्तर पर ही बरकरार रखी गई है।
  • रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में छह सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से से यह निर्णय लिया है।

 

2. वियतनाम के उप राष्ट्रपति डांग थाई नॉक थिन्ह 11 से 13 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर।

  • वियतनाम के उप राष्ट्रपति डांग थाई नॉक थिन्ह 11 से 13 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
  • इस दौरान वह उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और बोधगया की यात्रा भी करेंगे।
  • साथ ही भारत और वियतनाम के बीच सीधी उड़ान की घोषणा की जाएगी।
  • वियतनाम के उपराष्ट्रपति की यात्रा दोनों देशों के बीच 2016 में स्थापित व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी।
  • वियतनाम:
    • वियतनाम दक्षिण चीन सागर पर एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है, जो अपने समुद्र तटों, नदियों और बौद्ध पैगोडा के लिए जाना जाता है।
    • इसकी राजधानी हनोई और मुद्रा वियतनामी डोंग है।

 

3. कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार डा. एन एस धर्मशक्तु को प्रदान किया गया।

  • डा. एन एस धर्मशक्तु को कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • यह पुरस्कार उन्हें और कुष्ठ मिशन ट्रस्ट को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा प्रदान किया गया।
  • कुष्ठ उन्मूलन की दिशा में भारत ने प्रति दस हजार की आबादी में कुष्ठरोग के एक से भी कम मामले का स्तर हासिल कर लिया है।
  • कुष्ठ रोग, जिसे हेन्सन रोग के रूप में भी जाना जाता है, एक पुरानी संक्रामक बीमारी है जो माइकोबैक्टीरियम लेप्राई के कारण होती है।

 

4. नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रिकॉर्ड 328 दिन बिताए।

  • नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रिकॉर्ड 328 दिन बिता कर सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आई हैं।
  • कोच ने 11 महीने के मिशन के बाद पृथ्वी पर वापसी की है, जो एक महिला द्वारा अंतरिक्ष में बिताए गए सबसे अधिक समय का विश्व रिकॉर्ड है।
  • कोच ने अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन द्वारा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताए 289 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ा है।
  • कोच के मेडिकल डेटा नासा के वैज्ञानिकों के लिए विशेष रूप से मूल्यवान होंगे क्योंकि एजेंसी मंगल पर लंबी अवधि के मानव मिशन के लिए योजना तैयार कर रही है।

 

5. हॉलिवुड के जानेमाने वयोवृद्ध अभिनेता किर्क डगलस का कैलीफोर्निया में देहान्त।

  • 103 साल के हॉलिवुड के जानेमाने वयोवृद्ध अभिनेता, किर्क डगलस का कैलीफोर्निया में देहान्त हो गया।
  • उनका जन्म न्यूयार्क में 1916 में हुआ था।
  • उन्होंने 1940 से 2000 के बीच छह दशक तक नब्बे से अधिक फिल्मों में काम किया।
  • हॉलिवुड के स्वर्ण युग के दौर में उन्होंने ख्याति प्राप्त की और चार ऑस्कर पुरस्कार जीते।
  • किर्क डगलस को आई एम स्पार्टाक्स में उनकी यादगार भूमिका के लिए जाना जाता है।

 

6. भारतीय खेल प्राधिकरण ने देश के सात शहरों में हाई परफार्मेंस केंद्र बनाने की घोषणा की ।

  • भारतीय खेल प्राधिकरण और हाकी इंडिया ने जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ियों के लिये देश के सात शहरों में हाई परफार्मेंस केंद्र बनाने की घोषणा की है।
  • इसका उद्देश्य 2024 और 2028 के ओलंपिक के लिये प्रतिभाओं को तैयार करना है।
  • ये अकादमियां खेलो इंडिया योजना के तहत शुरू की जायेगी।
  • यह केंद्र दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, राष्ट्रीय हाकी अकादमी, ओडिशा के सुंदरगढ, भोपाल और बेंगलुरू में अगले तीन महीने में शुरू हो जायेंगे जबकि बाकी तीन केंद्र इम्फाल, पुणे और रांची में अगले एक वर्ष में शुरू होंगे।
  • इनके अंतर्गत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के मौके भी दिये जायेंगे।

 

7. बंगाल की राखी हल्दर ने सीनियर महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

  • 35वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंम्पियनशिप में बंगाल की राखी हल्दर ने 64 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
  • उन्होंने चंडीगढ़ की हरजिंदर कौर को हराकर यह पदक जीता है।
  • जून 2019 में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में हल्दर ने 214 किलोग्राम वज़न उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया था।
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता में किया गया है।

 

8. भारत- मध्य एशिया व्यापार परिषद नई दिल्ली में आयोजित।

  • भारत- मध्य एशिया व्यापार परिषद नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • परिषद को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि मध्य एशिया, भारत के लिए दूर-दराज का क्षेत्र नहीं है बल्कि वह भारत के विस्तारित पड़ोस का हिस्सा है।
  • उन्होंने भारतीय उद्योगों से कहा कि वह मध्य एशिया के बाजारों के लिए पहल करें।
  • भारत- मध्य एशिया विकास बल बनाने पर कार्य चल रहा है।
  • भारत और मध्य एशिया के बीच हवाई गलियारा की संभावना पर गौर किया जा रहा है, ताकि कारोबार को बढ़ावा मिल सके।
  • मध्य एशियाई देशों के पांच उद्योग निकायों के साथ साझेदारी में फिक्की ने परिषद का शुभारंभ किया।
  • 2019 में समरकंद में आयोजित भारत-मध्य एशियाई वार्ता के परिणामों से इस परिषद का गठन किया गया है।
  • मध्य एशिया में पांच स्वतंत्र गणराज्य, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल हैं।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. मौद्रिक नीति समिति की बैठक के दौरान लिए गए निर्णय के अनुसार वर्तमान रेपो दर क्या है?

A. 5.00%

B. 5.15%

C. 5.25%

D. 5.33%

 

2. निम्न में से किसे कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

A. डॉ. केएन मिश्रा

B. डॉ. देवी शेट्टी

C. डॉ.एन.एस. धर्मशक्तु

D. डॉ के श्रीनाथ रेड्डी

 

3. डांग थाई नगोक थिन्ह निम्नलिखित में से किस देश के उपराष्ट्रपति हैं?

A. थाईलैंड

B. लाओस

C. वियतनाम

D. कंबोडिया

 

4. क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में अधिकतम समय बिताने वाली पहली महिला बनने के 11 महीने के मिशन के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आईं। वह निम्नलिखित देशों में से किस देश से संबंधित है?

A. यूएसए

B. यूके

C. फ्रांस

D. इटली

 

5. किर्क डगलस का हाल ही में निधन हो गया था, वह ________ थे।

A. चित्रकार

B. अभिनेता

C. राजनेता

D. डॉक्टर

 

6. निम्नलिखित में से किसने सीनियर महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 64 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता है?

A. हरजिंदर कौर

B. पुनम यादव

C. संतोषी मत्स

D. राखी हलदर

 

7. निम्न में से कौन सा देश मध्य एशियाई क्षेत्र का हिस्सा नहीं है?

A. कजाकिस्तान

B. ताजिकिस्तान

C. अफगानिस्तान

D. उज्बेकिस्तान

 

 

उत्तर

1. B

2. C

3. C

4. A

5. B

6. D

7. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x