डेली करेंट अफेयर्स और GK | 06 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Feb 2020 11:55 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


                                                                

1. सरकार ने अगले पांच वर्षों में पांच अरब डॉलर के रक्षा निर्यात का लक्ष्य तय किया।

  • लखनऊ में रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में भारत का निर्यात का लक्ष्य पांच अरब अमरीकी डॉलर (लगभग 35 हज़ार करोड़ रुपये) होगा।
  • उत्तर प्रदेश लखनऊ में आयोजित इस 11 वीं रक्षा प्रदर्शनी का विषय है - "भारत: रक्षा विनिर्माण का उभरता केन्द्र"
  • यह प्रदर्शनी हर दो वर्ष में आयोजित होती है जिसमें सैनिक मंचों और हथियारों का प्रदर्शन होता है।
  • पांच दिन की इस रक्षा प्रदर्शनी में 38 देशों के रक्षा मंत्री, 172 विदेशी रक्षा कंपनियों के शीर्ष अधिकारी और 856 भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

 

2. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठित करने के बारे में गजट अधिसूचना जारी।

  • सरकार ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठित करने के बारे में गजट अधिसूचना जारी कर दी है।
  • ट्रस्ट का कार्यालय दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में होगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ का भूखंड उपलब्ध  कराने के लिए आवंटन पत्र पहले ही जारी कर दिया है।

 

3. बैंकिंग विनियमन अधिनियम में संशोधन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी।

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में सहकारी बैंकों को मजबूत करने के लिए बैंकिंग विनियमन अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी है।
  • इस प्रस्तावित कानून में भारतीय रिजर्व बैंक के बैंकिंग-विनियमन संबंधी दिशा निर्देशों को सहकारी बैंकों में भी लागू करने प्रावधान है।
  • लेकिन प्रशासनिक मामलों में ये बैंक सहकारिता-पंजीयक के दिशा निर्देशों से संचालित होंगे।
  • इस कदम के द्वारा सहकारी बैंकों के कामकाज में और अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता आयेगी।

 

4. पांच भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों को राष्ट्रीय संस्थान का दर्जा प्रदान किया जाएगा।

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों को राष्ट्रीय संस्थान का दर्जा प्रदान करने की स्वीकृति दे दी है।
  • सूरत, भोपाल, भागलपुर, अगरतला औैर रायचूर में स्थित पीपीपी मॉडल पर बने ऐसे पांच संस्थान अब बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी, बी टेक अथवा मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी या पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सकेंगे।
  • साथ ही मंत्रिमंडल ने भारतीय सूचना तकनीक संस्थान नियमन संशोधन विधेयक 2020 के लिए मंजूरी दे दी है।
  • इस विधेयक में पीपीपी मॉडल पर बने इस तरह के मौजूदा 15 संस्थानों के अलावा इन पांच संस्थानों को भी राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनने और डिग्री प्रदान करने की अनुमति होगी।

 

5. राष्ट्रीय साइबर अपराध सूचना पोर्टल में साइबर अपराध के 33 हजार 152 मामले दर्ज।

  • राष्ट्रीय साइबर अपराध सूचना पोर्टल में पिछले महीने की 30 तारीख तक साइबर अपराध के 33 हजार 152 मामले दर्ज किये गये।
  • यह बात राज्य सभा में गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कही।
  • राष्ट्रीय साइबर अपराध सूचना पोर्टल 30 अगस्त 2019 को गृहमंत्रालय द्वारा चालू किया गया था।
  • गृहमंत्रालय ने देश में साइबर अपराधों से कारगर और समन्वित तरीके से निपटने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र--आई फोर सी भी बनाया है।

 

6. मध्य प्रदेश बाघ एवम् घड़ियाल की सर्वाधिक संख्या वाला राज्य।

  • सर्वाधिक बाघों वाले राज्य का गौरव प्राप्त करने के बाद अब मध्य प्रदेश सर्वाधिक घडियालों वाला राज्य भी बन गया है।
  • अब, मध्य प्रदेश में घडियालों की संख्या बढ़कर लगभग 1200  हो गई है।
  • घडियालों की यह संख्या देश में सबसे ज्यादा है। इससे पहले मध्य प्रदेश को 526 बाघों के साथ टाइगर स्टेट का दर्जा दिया गया था।

 

7. जयपुर के पुराने शहर को विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रमाण पत्र जारी।

  • यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अज़ाउले ने जयपुर के पुराने शहर को यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रमाण पत्र जारी किया है।
  • यूनेस्को ने पिछले वर्ष जुलाई में जयपुर के पुराने शहर को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया था।
  • जयपुर, ग्रिड प्लान, वास्तुशिल्प और गुलाबी रंग से बनाए गए भवनों के लिए प्रसिद्ध है।
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर का निर्माण 1727 ई. में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने करवाया था।

 

8. महाराष्ट्र में नए प्रमुख बंदरगाह की स्थापना।

  • महाराष्ट्र में दहानु के पास वाधवन में एक नया प्रमुख बंदरगाह स्थापित करने की योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल की प्रमुख स्वीकृति मिली है।
  • परियोजना की लागत 65,000 करोड़ रु से अधिक होगी और भूमि स्वामी मॉडल (लैंड लोर्ड मॉडल) पर स्थापित किया जाएगा।
  • एक विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) का गठन किया जाएगा, जिसमें जेएनपीटी प्रमुख भागीदार होगा और यह एसपीवी पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए जिम्मेदार होगा, जबकि निजी क्षेत्र द्वारा सभी व्यावसायिक गतिविधियों को पीपीपी मोड में किया जाएगा।
  • वर्तमान में, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट महाराष्ट्र में स्थित देश का सबसे बड़ा बंदरगाह है और उत्तर कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और पंजाब को सेवाएं प्रदान करता है।
  • भारत, वाधवन बंदरगाह के विकास के बाद शीर्ष 10 कंटेनर बंदरगाहों वाले देशों की सूची में प्रवेश करेगा।

 

9. विवाद से विश्वास विधेयक लोकसभा में पेश किया गया।

  • केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रत्यक्ष कर संबंधित, विवाद से विश्वास विधेयक 2020 को लोकसभा में पेश किया गया है।
  • यह बिल विवादित कर के लिए एक संरचित और सूत्र-आधारित समाधान प्रदान करना चाहता है।
  • केंद्रीय बजट 2020-21 में विवाद से विश्वास योजना प्रस्तावित की गई थी, जिसके तहत एक करदाता केवल विवादित करों की राशि का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी होगा और 31 मार्च, 2020 तक भुगतान किए गए कर पर ब्याज तथा जुर्माना पूरी तरह से माफ कर दिया जाएगा।

 

10. भारत और रूस के बीच पहली बार टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर।

  • भारत और रूस के बीच 2 मिलियन मीट्रिक टन यूरल्स ग्रेड कच्चे तेल के आयात के संबंध में पहली बार तेल खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • यह सौदा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और रूस के रोसनेफ्ट के बीच किया गया है।
  • रोसनेफ्ट रूस की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी है जबकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) भारत की सबसे बड़ी वाणिज्यिक तेल कंपनी है।

 

11. मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना।

  • 2017-19 के दौरान किसानों को 11.69 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं।
  • मृदा पोषक तत्वों की गिरावट को दूर करने के लिए वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गई थी।
  • कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करता है जिससे किसानों को मृदा स्वास्थ्य के विभिन्न मापदंडों और मिट्टी के पोषक तत्वों को समझने में मदद मिली है, जिससे विवेकपूर्ण तरीके लागू करके मिट्टी की उत्पादकता में सुधार किया जा सकता है।
  • राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद ने एक अध्ययन किया है जिसके अनुसार मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) सिफारिशों से रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में 8-10% की कमी और उत्पादकता में 5-6% की वृद्धि हुई है।

 

12. भारतीय नौसेना को जल्द ही अपनी तीसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी मिलेगी।

  • भारतीय नौसेना को दिसंबर 2020 तक अपनी तीसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी, करंज मिलेगी।
  • प्रोजेक्ट 75 आई (75-I ) के तहत, छह स्कॉर्पीन पनडुब्बियों को मॉज़गन डॉक लिमिटेड (एमडीएल) में स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप मॉडल के माध्यम से विकसित किया जाना है।
  • इन पनडुब्बियों में उन्नत एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) सिस्टम होगा।
  • दो पनडुब्बियां आईएनएस कलवरी और आईएनएस खंडेरी पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल हैं।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1.रक्षा प्रदर्शनी 2020 का विषय क्या है?

A. भारत रक्षा विनिर्माण का उभरता केन्द्र

B. भारत और रक्षा उद्योग

C. भारत और रक्षा विनिर्माण उद्योग

D. विश्व और रक्षा विनिर्माण उद्योग

 

2.राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कार्यालय कहाँ स्थित होगा?

A.अयोध्या

B. वाराणसी

C. लखनऊ

D. दिल्ली

 

3. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों को राष्ट्रीय संस्थान का दर्जा प्रदान करने की स्वीकृति दे दी है। इसमें से कौन से संस्थान इस सूची में शामिल हैं?

A. सूरत

B. भोपाल

C. भागलपुर

D. उपरोक्त सभी

 

4. राष्ट्रीय साइबर अपराध सूचना पोर्टल किस मंत्रालय द्वारा चालू किया गया था?

A. गृहमंत्रालय

B. रक्षा मंत्रालय

C. महिला एवम बाल विकास मंत्रालय

D. उपरोक्त में कोई नहीं

 

5. भारत में सर्वाधिक घडियालों वाला राज्य कौन सा है?

A.मध्य प्रदेश

B. उत्तर प्रदेश

C. कर्नाटक

D. ओडीशा

 

6. हाल ही में भारत की यात्रा करने वाले ऑड्रे अज़ाउले, किस संस्था के महानिदेशक हैं?

A. विश्व बैंक

B. विश्व स्वास्थ्य संगठन

C. यूनेस्को

D. यूरोपीय यूनियन

 

7.हाल ही में भारत ने किस देश से पहली बार कच्चा तेल आयात करने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं?

A. कुवैत

B. अमेरिका

C. रूस

D. यू ए ई

 

8. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र में एक नये प्रमुख बंदरगाह के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है, यह बंदरगाह किस मॉडल के अंतर्गत बनाया जाएगा?

A. लैंड लोर्ड मॉडल

B. सर्विस पोर्ट मॉडल

C. हाईब्रिड मॉडल

D. उपरोक्त में कोई नहीं

 

9. हाल ही में विवाद से विश्वास बिल लोकसभा में पेश किया गया, इस बिल का उद्देश्य क्या है?

A. कर अनुपालन को आसान बनाना

B. करदाता को कर में छूट देना

C. नागरिकों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ाना

D. सरकार को अधिक सुदृढ़ बनाना

                              

10. भारतीय नौसेना में दिसंबर 2020 में शामिल होने वाली पनडुब्बी का नाम क्या है?

A. करंज

B. कलवरी

C. खांडेरी

D. विभावरी

 

उत्तर

1. A

2. D

3. D

4. A

5. A

6. C

7. C

8. A

9. A

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x