डेली करेंट अफेयर्स और GK | 04 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:26 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 61 वें ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किये गये।

  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में, 15 कलाकारों को, 61 वें ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किये गये।
  • ललित कला अकादमी पुरस्कार कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता देने के लिए दिए जाते हैं।
  • यह भारत सरकार द्वारा प्रदत्त ललित कलाओं में सर्वोच्च सम्मान है।
  • ललित कला अकादमी की स्थापना 1954 में की गई थी और इसका पहला पुरस्कार 1955 में जैमिनी रॉय को दिया गया था।
  • इसमें पुरस्कार स्वरूप एक पट्टिका, एक शॉल और एक लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं।

 

2. इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम-युविका 2020 की पंजीकरण संख्या में वृद्धि।

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युविका 2020 की पंजीकरण संख्या 74 हजार से 1 लाख 53 हजार हो गई है।
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त की है।
  • इसरो ने इस कार्यक्रम की शुरूआत 2019 में की थी। इस वर्ष यह इस कार्यक्रम का दूसरा सत्र है।
  • इसका मुख्य लक्ष्य युवाओं को अंतरिक्ष कार्यक्रम से जोड़ना और उनमें विज्ञान के लिए जिज्ञासा को बढ़ावा देना है।

 

3. बांग्लादेश के प्रमुख बौध संघनायक सुधानंद महाथेरो का ढाका में निधन हो गया।

  • बांग्लादेश के प्रमुख बौध कृस्ति प्रचार संघ संघनायक, 88 वर्षीय, सुधानंद महाथेरो का ढाका में निधन हो गया।
  • वह बांग्लादेश के बौद्धों में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे।
  • बांग्लादेश सरकार ने समाज सेवा के लिए उन्हें 2012 में एक्यूशी पुरस्कार से सम्मानित किया था।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार, बौद्ध धर्म बांग्लादेश का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है।

 

4. 3 मार्च: विश्व श्रवण दिवस।

  • प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य कान की सुरक्षा और बधीरता से बचाव के लिए जागरूकता फैलाना है।
  • इस वर्ष इसका विषय- जीवन के लिए श्रवण, सुनाई हानि आप को सीमित न करें  है।

 

5. 68वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक चैंपियनशिप-2019 हरियाणा के पंचकुला में शुरू।

  • 68वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक चैंपियनशिप-2019 हरियाणा के पंचकुला में शुरू हुई।
  • प्रतियोगिता का उद्घाटन, केन्द्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आई.टी.बी.पी. के बेसिक ट्रेनिंग सेंटर में किया।
  • यह प्रतियोगिता 3 से 7 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

 

6. भारत सरकार ने इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों के वीजा निलंबित किये।

  • भारत सरकार ने इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों को दिये गये सभी नियमित वीजा और ई-वीजा पर रोक लगा दी है।
  • ऐसे व्यक्ति जिनकी अपरिहार्य कारणों से भारत की यात्रा जरूरी है, अपने नजदीकी भारतीय दूतावास या वाणिज्य़ दूतावास से नया वीजा ले सकते हैं।
  • साथ ही सरकार ने चीन में कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति के कारण पैरासिटामोल, विटामिन बी-वन और विटामिन बी-12 सहित 26 औषधियों और दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • अब इन दवाओं के निर्यात के लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय से लाइसेंस लेना जरूरी है।

 

7. सीमा वर्मा को व्हाइट हाऊस कोरोना वायरस टास्क फोर्स का एक प्रमुख सदस्य नियुक्त किया गया।

  • हाल ही में सीमा वर्मा को कोरोना वायरस से निपटने के लिए, व्हाइट हाऊस कोरोना वायरस टास्क फोर्स का एक प्रमुख सदस्य नियुक्त किया गया है।
  • इस टास्क फोर्स का गठन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किया गया है।
  • सीमा वर्मा, प्रमुख भारतीय-अमरीकी स्वास्थ्य नीति सलाहकार हैं।
  • इस बीमारी से अमरीका में अब तक छह लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 90 अन्य पीड़ित हैं।

 

8. नेपाल के न्यायिक अधिकारियों का प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम राजस्थान के जोधपुर में प्रारंभ

  • नेपाल के उच्चतम न्यायालय के 30 न्यायिक अधिकारियों का सात दिवसीय प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर, राजस्थान में शुरु हो गया है।
  • यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला बैच है।
  • दूसरे बैच का प्रशिक्षण 23 से 29 मार्च 2020 के मध्य होगा।
  • यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नेपाल सरकार के अनुरोध पर किया गया है।
  • इस कार्यक्रम में भाग ले रहे अधिकारियों को मुकदमा प्रबंधन और न्यायालय प्रबंधन के साथ-साथ सूचना तथा संचार तकनीक के विषय पर भी प्रशिक्षण दिया जायेगा।
  • यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (ITEC) कार्यक्रम के अंतर्गत कराया जा रहा है।

 

9. जॉर्डन के अम्मान में एशिया-ओशेनिया ओलिंपिक बॉक्सिंग क्वालिफाइंग टूर्नामेंट शुरू हुआ।

  • जॉर्डन के अम्मान में एशिया ओशेनिया ओलिंपिक बॉक्सिंग क्वालिफाइंग टूर्नामेंट शुरू हो गया है।
  • यह क्वालिफाइंग टूर्नामेंट पहले चीन के वुहान में होना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे जॉर्डन में आयोजित किया गया।
  • अफ्रीकन क्वालिफायर से 33 मुक्केबाज पहले ही ओलिंपिक में जगह पक्की कर चुके हैं।
  • यूरोपीय क्वालिफाइंग प्रतियोगिता मार्च 2020 में लन्दन में होगी।
  • इसके बाद अमरीकी क्वालिफाइंग स्पर्धा ब्यूनस आयर्स में होगी।
  • इन महाद्वीपीय स्पर्धाओं में क्वालिफाई नहीं कर पाये मुक्केबाजों को मई 2020 में पेरिस में विश्व टूर्नामेंट में एक और मौका मिलेगा।
  • इन सभी क्वालिफायर में चुने गये मुक्केबाज़ तोक्यो में ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों में भाग लेंगे।

 

10. खाद्य और आतिथ्य मेला, आहार (AAHAR) का 35 वां संस्करण - नई दिल्ली में शुरू हुआ।

  • खाद्य और आतिथ्य मेला, आहार (AAHAR) का 35 वां संस्करण - नई दिल्ली में शुरू हुआ।
  • यह 5 दिवसीय मेला 3 से 7 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।
  • यह मेला भारत व्यापार संवर्धन संगठन, आईटीपीओ द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण और कई शीर्ष उद्योग संघों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
  • यह कार्यक्रम ऊर्जा-कुशल बनने के लिए परिचालन और खाद्य सुरक्षा चिंताओं और नवाचारों में एक अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा, जिससे बजट-अनुकूल कच्चे माल की उत्पादकता बढ़ेगी।
  • इस मेले में हांगकांग, इजरायल, इंडोनेशिया, जापान, पोलैंड, रूस, स्विट्जरलैंड, यूके और यूएई आदि देश भागीदार के रूप में शामिल होंगे।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. 1955 में पहला ललित कला अकादमी पुरस्कार किसे प्रदान किया गया था?

  1. जैमिनी रॉय
  2. कल्पना दत्त
  3. सुधाकर चतुर्वेदी
  4. नारायणी सिंह      

2. हाल ही में चर्चा में रहने वाला युविका 2020 क्या है?

  1. एक वायरस
  2. इसरो का युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम
  3. महिला सशक्तिकरण योजना
  4. पृथ्वी का नया उपग्रह

3. हाल ही में किस देश के बौध संघनायक सुधानंद महारेथो का निधन हो गया?

  1. भूटान
  2. जापान
  3. श्रीलंका
  4. बांग्लोदश

4. विश्व श्रवण दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 3 मार्च
  2. 3 अप्रैल
  3. 3 मई
  4. 3 जून

5. अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक चैंपियनशिप का कौन सा संस्करण हरियाणा के पंचकुला में आयोजित किया जा रहा है?

  1. 65 वां
  2. 66 वां
  3. 67 वां
  4. 68 वां

6. भारत सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निम्नलिखित में से किन देशों के नागरिकों के वीजा निलंबित कर दिये हैं?

  1. इटली
  2. जापान
  3. दक्षिण कोरिया
  4. उपरोक्त सभी

7. व्हाइट हाऊस कोरोना वायरस टास्क फोर्स का एक प्रमुख सदस्य किसे नियुक्त किया गया है?

  1. सीमा वर्मा
  2. सपना चौधरी
  3. वंदना सिंह
  4. सुषमा शर्मा

8. नेपाल के न्यायिक अधिकारियों का प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत के किस राज्य में आयोजित किया जा रहा है?

  1. कर्नाटक
  2. राजस्थान
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मध्य प्रदेश

9. एशिया ओशेनिया ओलिंपिक बॉक्सिंग क्वालिफाइंग टूर्नामेंट हाल ही में कहां शुरू हुआ?

  1. भारत
  2. वियतनाम
  3. जॉर्डन
  4. न्यूजीलैंड

10. खाद्य और आतिथ्य मेंला आहार का 35 वां संस्करण हाल ही में कहां प्रारंभ हुआ है?

  1. भोपाल
  2. जयपुर
  3. नई दिल्ली
  4. वाराणसी

 

उत्तर

1. A

2. B

3. D

4. A

5. D

6. D

7. D

8. B

9. C

10. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x