डेली करेंट अफेयर्स और GK | 05 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:26 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. कंपनी (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2019 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।

  • हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कंपनी (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2019 को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस विधेयक के द्वारा कंपनी अधिनियम 2013 में संशोधन किया जाएगा।
  • नये विधेयक से भारतीय कंपनियां विदेशी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हो पाएंगी।
  • इससे पूंजी, निवेशक आधार और बेहतर मूल्यांकन के द्वारा भारतीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा में वृद्धि हो सकेगी।
  • वित्त मंत्रालय के द्वारा विदेशी विनिमय और प्रतिभूति कानूनों के अंतर्गत सूचीबद्ध कंपनियों के लिए नियम बनाये जाएंगें।
  • इस  विधेयक से कानून का पालन करने वाली कंपनियों को सरलता होगी साथ ही देश में आपराधिक न्याय प्रणाली की बाधाएं भी खत्म होंगी।

 

2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एफडीआई नीति को मंजूरी प्रदान की।

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नीति को मंजूरी प्रदान कर दी है।
  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति में संशोधन का उद्देश्य एयर इंडिया में विदेशी निवेश को अनुमति प्रदान करना है।
  • अब अप्रवासी भारतीय (NRI) स्वत: मंजूरी प्रक्रिया के द्वारा एयर इंडिया के 100% शेयर खरीद सकते हैं।
  • इससे पूर्व, अप्रवासी भारतीय केवल 49 प्रतिशत तक ही शेयर खरीद सकते थे।

 

3. लद्दाख में, थिनलास चोरोल ने ट्रैकिंग उद्योग में महिला ट्रैकिंग गाइड के रूप में मिशाल पेश की।

  • लद्दाख में, एक युवा महिला थिनलास चोरोल ने पुरुष वर्चस्व वाले ट्रैकिंग उद्योग में महिला ट्रैकिंग गाइड के रूप में मिशाल पेश की है।
  • अन्य महिलाओं को ट्रैकिंग गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए, उन्होंने केवल महिलाओं द्वारा संचालित पहली महिला ट्रैवल कंपनी भी खोली है।
  • अप्रैल से सितंबर तक हर ट्रैकिंग सीजन में, वह 20 से 30 ग्रामीण महिलाओं को ट्रैकिंग गाइड के रूप में काम करने के लिए प्रशिक्षित करती है।
  • भारत सरकार ने उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार और महिला ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया से सम्मानित किया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला उत्थान की कहानियों को हैस टैग आई डब्लू डी और हैस टैग बेटी पढ़ाओं देश बढ़ाओं के तहत साझा किया जा रहा है।

 

4. लोकसभा में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान कानून संशोधन विधेयक, 2020 पेश किया गया।

  • हाल ही में लोकसभा में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, संजय धोत्रे द्वारा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान कानून संशोधन विधेयक, 2020 पेश किया गया।
  • प्रस्तावित कानून के द्वारा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2014 की धारा 41 की उप-धारा (3) में एक पेटेंट त्रुटि में सुधार किया जाएगा और स्पष्टता लिए “निर्वाचित" शब्द को "नामित" के साथ बदला जाएगा।
  • इस विधेयक के द्वारा, शेष 5 आईआईआईटी-पीपीपी के साथ-साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी वाले 15 मौजूदा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों को डिग्रियां प्रदान करने की शक्तियों सहित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में घोषित किया जा सकेगा।

 

5. ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने की।

  • हाल ही में जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत की।
  • यह 5 वर्षीय चरण (2020-2021 से 2024-2025), 1 अप्रैल 2020 से लागू किया जाएगा।
  • इस चरण के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में ठोस और तरल कचरा प्रबंधन की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
  • इस दौरान शौचालय के निर्माण और उसके इस्तेमाल सहित पहले चरण की उपलब्धियों को बनाए रखने पर बल दिया जाएगा साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति इस चरण के लाभ से वंचित न रहे।
  • ज्ञातव्य है कि स्वच्छ भारत मिशन 2 अक्टूबर 2014 को प्रारंभ किया गया था।

 

6. श्रीलंका बिम्सटेक (BIMSTEC) में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार क्षेत्र का नेतृत्व करेगा।

  • श्रीलंका बिम्सटेक (BIMSTEC) में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार क्षेत्र का नेतृत्व करेगा और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए भविष्य में अधिक सुविधा देने की भी योजना है।
  • यह निर्णय कोलंबो में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के 20 वें सत्र के दौरान श्रीलंका के विदेश सचिव रविनाथ आर्यसिंह की अध्यक्षता में लिया गया।
  • बिम्सटेक (BIMSTEC):
    • बंगाल की खाड़ी में बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए सात देशों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
    • इसकी स्थापना 6 जून 1997 को की गई थी और इसका मुख्यालय ढ़ाका, बांग्लोदश में स्थित है।
    • इसके सदस्य बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान हैं।

 

7. सुनील जोशी को राष्ट्रीय चयन पैनल का अध्यक्ष बनाया गया।

  • भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) द्वारा राष्ट्रीय चयन पैनल का अध्यक्ष बनाया गया।
  • सीएसी ने पूर्व सदस्य हरविंदर सिंह को भी पांच सदस्यीय समूह में जगह दी है।
  • क्रिकेट सलाहकार समिति एक साल के बाद पैनल के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा और उसके अनुसार सिफारिशें करेगा।

 

8. सरकार ने सेतु भारतम योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं को 50 प्रतिशत से कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

  • सरकार ने सेतु भारतम योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों पर रोड ओवर ब्रिज या रोड अंडर ब्रिज के सभी लेवल क्रॉसिंग को बदलने की परिकल्पना की है।
  • 2020 तक सुरक्षित और सुगम प्रवाह और 50 प्रतिशत से कम सड़क दुर्घटनाओं को सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यक्रम लागू किया जा रहा है।
  • सेतु भारतम योजना , 4 मार्च 2016 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध यात्रा के लिए रेल ओवर-ब्रिज बनाने या अंडरपास के लिए शुरू की थी।

 

9. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे और दिल्ली, दुनिया के शीर्ष 50 इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थानों में शामिल।

  • हाल ही में जारी एक प्रमुख वैश्विक रैंकिंग के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे और दिल्ली, दुनिया के शीर्ष 50 इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थानों में शामिल हैं।
  • आईआईटी- बॉम्बे 44 वें स्थान पर, जबकि आईआईटी-दिल्ली 47 वें स्थान पर था।
  • वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 में,  पांच आईआईटी - जिसमें खड़गपुर, मद्रास और कानपुर भी शामिल हैं, ने टॉप 100 में जगह बनाई है।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय 162 वैश्विक रैंकिंग के साथ कला और मानविकी श्रेणी में देश का शीर्ष संस्थान है।

 

10. इसरो ने उपग्रह जीसैट-1 का प्रस्तावित प्रक्षेपण स्थगित किया।

  • इसरो ने भारत के तेजी से घुमने वाले भू-अवलोकन उपग्रह जीसैट-1 का प्रस्तावित प्रक्षेपण तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
  • प्रक्षेपण की अगली तारीख अभी निर्धारित नहीं है।
  • इसरो:
    • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, भारत सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी है।
    • इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में है।
    • यह 15 अगस्त 1969 को स्थापित किया गया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में कंपनी द्वितीय संशोधन विधेयक 2019 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है, इस विधेयक के द्वारा किस कानून में संशोधन प्रस्तावित है?

  1. कंपनी अधिनियम 2013
  2. कंपनी अधिनियम 2012
  3. कंपनी अधिनियम 2015
  4. कंपनी अधिनियम 2014

2.  नागर विमानन क्षेत्र में नयी एफडीआई नीति के तहत अप्रवासी भारतीय अब एयर इंडिया के कितने प्रतिशत शेयर खरीद सकते हैं?

  1. 25
  2. 49
  3. 100
  4. 51

3. लद्दाख की युवा महिला थिनलास चोरोल का संबंध किस उद्योग से है?

  1. ट्रैकिंग उद्योग
  2. ऊनी कपड़ा उद्योग
  3. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
  4. सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग

4. स्वच्छ भारत मिशन का प्रारंभ किस वर्ष किया गया था?

  1. 2013
  2. 2014
  3. 2015
  4. 2016

5. बिम्सटेक में विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार क्षेत्र का नेतृत्व कौन सा देश करेगा?

  1. भारत
  2. भूटान
  3. बांग्लादेश
  4. श्रीलंका

6. हाल ही में बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने राष्ट्रीय चयन पैनल का अध्यक्ष किसे बनाया है?

  1. सुनील जोशी
  2. सचिन तेंदुलकर
  3. हरविंदर सिंह
  4. अनिल कुंबले

7. भारत सरकार किस योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों पर रोड ओवर ब्रिज या रोड अंडर ब्रिज के सभी लेवल क्रॉसिंग को बदलने की परिकल्पना कर रही है?

  1. भारत निर्माण योजना
  2. सेतु भारतम योजना
  3. कायाकल्प योजना
  4. सागरमाला परियोजना

8. हाल ही में जारी वैश्विक रैंकिंग के अनुसार इनमें से कौन सा संस्थान शीर्ष 50 इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थानों में शामिल हैं?

  1. आई आई टी बॉम्बे
  2. आई आई टी दिल्ली
  3. A और B दोनो
  4. उपरोक्त में कोई नहीं

9. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. बेंगलुरू
  2. कोच्ची
  3. चेन्नई
  4. हैदराबाद

 

उत्तर

1. A

2. C

3. A

4. B

5. D

6. A

7. B

8. C

9. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x