डेली करेंट अफेयर्स और GK | 06 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:26 AM IST

Happy February get 35% Off
Use Coupon code FEB26

january 2026 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
january 2026 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
january 2026 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
january 2026 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. सरकार ने यस बैंक के जमाकर्ताओं के लिए निकासी सीमा 50,000 रुपये प्रति माह की।

  • सरकार ने निजी ऋणदाता यस बैंक के जमाकर्ताओं के लिए निकासी सीमा, एक महीने के लिए 50,000 रुपये कर दी है।
  • यह सीमा 3 अप्रैल 2020 तक प्रभावी रहेगी।
  • चिकित्सा, उच्च शिक्षा, विवाह और अपरिहार्य आपातकाल जैसे मामलों में निकासी की सीमा में कुछ छूट दी गई है।
  • यस बैंक के बोर्ड को निजी ऋणदाता की वित्तीय स्थिति में गंभीर गिरावट के कारण 30 दिनों की अवधि के लिए आर बी आई द्वारा अधिगृहीत किया गया है।
  • एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रशांत कुमार को यस बैंक के लिए प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

2. स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में “क्रोनिकल्स ऑफ चेंज चैंपियन्स” नामक पुस्तक का विमोचन किया।

  • महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ज़ुबिन ईरानी ने नई दिल्ली में क्रोनिकल्स ऑफ चेंज चैंपियन्स नाम की पुस्तक का विमोचन किया।
  • इस पुस्तक में बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राज्य और जिला स्तर पर शुरू की गई, 25 अभिनव पहलुओं को संकलित किया गया है।
  • बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ योजना की शुरूआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2015 में हरियाणा के पानीपत में की थी।
  • योजना के अंतर्गत हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बालक-बालिका अनुपात में सुधार भी देखा गया है।

 

3. मौसम में बदलाव का नोवल कोरोनावायरस के प्रसार पर कोई प्रभाव नहीं।

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा है कि मौसम में बदलाव का नोवल कोरोनावायरस के प्रसार पर कोई प्रभाव नहीं होगा।
  • भार्गव ने इस दावे का खंडन किया है कि वायरस कम तापमान में फैलता है, उन्होंने कहा कि अब तक ऐसी कोई खोज साबित नहीं हुई है।
  • भार्गव ने बताया कि वायरस हवा से नहीं बल्कि मानव संपर्क से फैलता है।
  • कोरोनावायरस:
    • वायरस का एक बड़ा परिवार है जो सामान्य सर्दी से लेकर गंभीर बीमारियों जैसे मध्य पूर्व रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS-CoV) और गंभीर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS-CoV) का कारण बनता है।
    • नोवल कोरोनावायरस (nCoV) एक नया संक्रमण है जो पहले कभी मनुष्यों में नहीं पाया गया है।
    • कोरोनावायरस जानवरों और लोगों के बीच संचारित होते हैं।

 

4. असंगठित श्रमिकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला-सह-जागरूकता कार्यक्रम कुलगाम में संपन्न।

  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PMSYM) योजना के तहत असंगठित श्रमिकों के लिए कौशल विकास पर दो दिवसीय कार्यशाला-सह-जागरूकता कार्यक्रम कुलगाम, जम्मू कश्मीर में संपन्न हुआ।
  • कार्यक्रम का आयोजन जिला रोजगार और परामर्श केंद्र, कुलगाम द्वारा किया गया था।
  • पीएम-एसवाईएम योजना:
    • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का प्रारंभ 5 मार्च 2019 को गांधीनगर गुजरात से किया गया था।
    • यह उन असंगठित श्रमिकों के लिए एक पेंशन योजना है जिनकी मासिक आय 15000 रू तक है।
    • इसके अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पुरी होने के पश्चात उन्हें 3000 रू मासिक की पेंशन प्रदान की जाएगी।

 

5. कारा ने सभी हितधारकों से गोद लेने की प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए सुझाव मांगे है।

  • केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण, (CARA) ने भावी दत्तक माता-पिता, बाल कल्याण समितियों और आम जनता सहित सभी हितधारकों से गोद लेने की प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए सुझाव और प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की है।
  • केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण:
    • एक वैधानिक निकाय है, जो हेग कन्वेंशन के तहत केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में देश और अंतर-देश में गोद लेने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है और नियंत्रित करता है।
    • इसे 1990 में बनाया गया था और यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

 

6. गूगल ने दिल्ली क्लाउड क्षेत्र खोलने की घोषणा की।

  • हाल ही में गूगल ने दिल्ली क्लाउड क्षेत्र खोलने की अपनी योजना की घोषणा की है।
  • इस क्लाउड क्षेत्र के 2021 में शुरू होने का अनुमान है, दिल्ली क्लाउड क्षेत्र में सेवा अवरोधों से बचाने के लिए तीन क्षेत्र होंगे।
  • यह कंपनी का दूसरा क्लाउड क्षेत्र होगा।
  • तीन साल पहले 2017 में मुंबई में पहला क्लाउड क्षेत्र लॉन्च किया था।
  • नया क्लाउड क्षेत्र गूगल के मौजूदा नेटवर्क का विस्तार करेगा जो एशिया प्रशांत में 8 क्षेत्रों और वैश्विक स्तर पर 22 क्षेत्रों में है।
  • गूगल क्लाउड क्षेत्र गूगल क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म सेवाओं को मीडिया और मनोरंजन, खुदरा और विनिर्माण जैसे उद्योगों में वैश्विक संगठनों के लिए सक्षम बनाएगा।

 

7. सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए अनुसूचित जनजाति घटक रणनीति को अपनाया है।

  • सरकार ने देश भर में आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए अनुसूचित जनजाति घटक रणनीति को अपनाया है।
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम आदिवासी महिलाओं के लिए आदिवासी महिला सशक्तीकरण योजना लागू कर रहा है।
  • योजना के तहत, अनुसूचित जनजाति की महिलाएं आय सृजन के लिए कार्य कर सकती हैं।
  • 1 लाख रुपये तक की योजना के लिए 90 प्रतिशत तक के ऋण रियायती 4 % की दर से प्रदान किए जाते हैं।
  • असम की गायत्री देवी एक ऐसी संस्था से जुड़ी हैं जो शिल्प कौशल में व्यावसायिक प्रशिक्षण देती है।
  • महिला उत्थान की कहानियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में हैस टैग आई डब्लू डी और हैस टैग बेटी पढ़ाओं देश बढ़ाओं के तहत साझा किया जा रहा है।

 

8. खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग अंडर -21 के पहले संस्करण की घोषणा की गई।

  • भारतीय खेल प्राधिकरण, द्वारा हॉकी इंडिया के साथ मिलकर खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग अंडर -21 के पहले संस्करण की घोषणा की गई।
  • इस लीग का आयोजन हॉकी इंडिया द्वारा मार्च से नवंबर के बीच तीन चरणों में तीन अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा।
  • देश में खेल ओर खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी।

 

9. चौथा वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव 16-20 मई तक कोच्चि में आयोजित किया जाएगा।

  • चौथा वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव (GAF) 16 से 20 मई तक कोच्चि, केरल में आयोजित किया जाएगा।
  • 5 दिवसीय आयोजन का विषय-“आयुर्वेद चिकित्सा पर्यटन: भारत की विश्वसनीयता को साकार करना”  है।
  • यह दुनिया भर में कहीं भी आयोजित होने वाला सबसे बड़ा आयुर्वेदिक आयोजन होगा और आयुर्वेद के क्षेत्र से विशेषज्ञ, हितधारक और व्यापार खोजकर्ता इसमें शामिल होगें।

 

10. ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमाओं पर ब्याज दर घटाकर 8.5% की।

  • सेवानिवृत्ति निधि निकाय, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(EPFO) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भविष्य निधि जमाओं पर ब्याज दर घटाकर 8.5 प्रतिशत कर दी है।
  • पहले यह दर 8.65 प्रतिशत थी।
  • श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने नई दिल्ली में यह घोषणा की।
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO):
    • यह एक वैधानिक निकाय है।
    • इसकी स्थापना 4 मार्च 1952 को की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में सरकार ने किस बैंक के जमाकर्ताओं के लिए निकासी सीमा, एक महीने के लिए 50,000 रुपये कर दी है?

  1. यस बैंक
  2. ऐक्सिस बैंक
  3. आई डी बी आई बैंक
  4. एच डी एफ सी बैंक

2. क्रोनिकल्स ऑफ चेंज चैंपियन्स नामक पुस्तक में निम्नलिखित में से किस योजना के विभिन्न पहलुओं को बताया गया है?

  1. सौभाग्य योजना
  2. मिड डे मील योजना
  3. बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ योजना
  4. सेतु भारतम योजना

3. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का प्रारंभ किस वर्ष किया गया?

  1. 2015
  2. 2017
  3. 2019
  4. 2013

4. केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण किस प्रकार का निकाय है?

  1. संवैधानिक
  2. वैधानिक
  3. गैर वैधानिक
  4. इनमे से कोई भी नहीं

5. हाल ही में गूगल ने कहां एक नया क्लाउड क्षेत्र खोलने की घोषणा की है?

  1. मुम्बई
  2. दिल्ली
  3. कोलकाता
  4. चेन्नई

6. आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं को सरकार व्यवसाय करने के लिए किस दर से 1 लाख रुपये तक श्रृण प्रदान करेगी?                                                                     

  1. 2%
  2. 3%
  3. 4%
  4. 5%

7. चौथा वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव मई 2020 में कहां आयोजित किया जाएगा?

  1. केरल
  2. कर्नाटक
  3. मध्य प्रदेश
  4. गुजरात

8. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. हैदराबाद
  2. बेंगलुरू
  3. मुम्बई
  4. नई दिल्ली

 

उत्तर

1. A

2. C

3. C

4. C

5. B

6. C

7. A

8. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

JANUARY 2026

SAGA

Buy Now



x