डेली करेंट अफेयर्स और GK | 07 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:26 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. पहले खेलों इंडिया शीतकालीन गेम्स का गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर में शुभारंभ।

  • जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में पहले खेलो इंडिया विंटर गेम्स का शुभारंभ हुआ।
  • इन खेलों का आयोजन जम्मू और कश्मीर खेल परिषद द्वारा केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।
  • इन शीतकालीन खेलों का आयोजन 7 से 11 मार्च 2020 के मध्य किया जाएगा।
  • इस 5 दिवसीय आयोजन में लगभग 900 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
  • इसमें स्नो स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग, स्की माउंटेनियरिंग, आइस स्टॉक, स्नो रग्बी और स्नो बेसबॉल सहित 30 इवेंट होंगे।

 

2. 7 मार्च को पूरे देश में जन औषधी दिवस मनाया गया।

  • 7 मार्च: पूरे देश में जन औषधी दिवस के रूप में मनाया गया।    
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन औषधी दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
  • इस अवसर पर केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र में हुए समारोह में भाग लिया।
  • वर्तमान में देश के 700 जिलों में लगभग 622 जन औषधि केंद्र हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष रूप से गरीबों और वंचितों को सस्ती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनऔषधि केंद्र पूरे देश में खोले गये हैं।

 

3. खनिज कानून (संशोधन) विधेयक, 2020 लोकसभा में पारित किया गया।

  • हाल ही में लोकसभा में खनिज कानून (संशोधन) विधेयक, 2020 पारित किया गया।
  • इस विधेयक के द्वारा खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 और कोयला खान (विशेष प्रावधान) अधिनियम 2015 में संशोधन किया जाएगा।
  • साथ ही दिवाला और दिवालियापन संहिता (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2019 भी लोकसभा में पारित किया गया।

 

4. महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक।

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक कार्यशाला में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) महिला सशक्तीकरण की दिशा में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
  • पिछले 5 वर्षों में एलपीजी कवरेज 55 % से बढ़कर 97 % हो गया है।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना:
    • इस योजना की शुरूआत 1 मई 2016 को की गई थी।
    • इस योजना का उद्देश्य बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 50 मिलियन एलपीजी कनेक्शन वितरित करना है।
    • योजना पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत चलायी जा रही है।

 

5. भारत की महिला क्रिकेट टीम, टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में।

  • भारत की महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पंहुच गई है।
  • फाइनल में भारत का मुकाबला 4 बार की टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा।
  • महिला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मेलबर्न में खेला जाएगा।

 

6. चौथे टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स (TOISA) 2019 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।

  • हाल ही में चौथे टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स (TOISA) 2019 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • अवार्ड्स में विश्व चैंपियन शटलर पीवी सिंधु को स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ ईयर नामित किया गया।
  • साथ ही सिंधु, ने अनब्रेकेबल स्पिरिट ऑफ स्पोर्ट्स पुरस्कार भी जीता।
  • भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया, जबकि हॉकी के दिग्गज और तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर को आइकन ऑफ सेंचुरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने मेंटर ऑफ ईयर का पुरस्कार जीता, जबकि पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा को कोच ऑफ ईयर के रूप में मान्यता दी गई।

 

7. बांग्लादेश स्थित अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन, लगातार 5 वें वर्ष दुनिया का शीर्ष एनजीओ।

  • हाल ही में जिनेवा स्थित संगठन एनजीओ सलाहकार, जो शीर्ष 500 वैश्विक गैर सरकारी संगठनों के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर हर साल रैंकिंग प्रकाशित करता है, द्वारा 2020 की रैंकिंग की घोषणा की गई है।
  • रैंकिंग में बांग्लादेश स्थित अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन (BRAC) ने लगातार 5 वें वर्ष दुनिया के शीर्ष एनजीओ के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।
  • यह रैंकिंग लोक सलाहकार एनजीओ के प्रभाव, नवाचार, शासन और स्थिरता पर केंद्रित है।
  • बीआरएसी (BRAC):
    • 1971 में बीआरएसी की स्थापना सर फज़ल हसन आबेद ने की थी।
    • इसका उद्देश्य छोटे पैमाने पर राहत और पुनर्वास परियोजना के द्वारा देश लौटने वाले शरणार्थियों की मदद करना था।
    • वर्तमान में, यह बांग्लादेश, एशिया और अफ्रीका के 11 देशों में काम करता है।
    • बीआरएसी ने हाल ही में 250 मिलियन लोगों के जीवन को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ एक नई 2030 रणनीति की घोषणा की है।

 

8. श्रीलंका के कच्चातीवू द्वीप में सेंट एंटनी के तीर्थ का वार्षिक उत्सव शुरू।

  • श्रीलंका के कच्चातीवू द्वीप में सेंट एंटनी के तीर्थ का वार्षिक उत्सव शुरू हो गया है।
  • सेंट एंटनी को समुद्री किसान के संरक्षक संत के रूप में पूजा जाता है। मंदिर द्वीप पर एकमात्र संरचना है और पिछली शताब्दी के शुरुआती वर्षों में बनाया गया था।     
  • भारत के 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं को देश की नौकाओं में द्वीप पर ले जाया जा रहा है।
  • भारत के नागरिकों को दोनों सरकारों के बीच एक समझौते के अनुसार, कच्चातीवू जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट या श्रीलंकाई वीजा रखने की आवश्यकता नहीं है।
  • ज्ञातव्य है कि कच्चातीवू एक निर्जन द्वीप है, जो भारत और श्रीलंका के बीच विवादित द्वीप था, 1974 में इसे भारत सरकार ने श्रीलंका को सौंप दिया था।

 

9. रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने क्वांटम कॉइन की निष्पक्षता के लिए एक नया परीक्षण तैयार किया।

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त संस्थान, रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने क्वांटम कॉइन या बिट क्यूबिट की निष्पक्षता के लिए एक नया परीक्षण तैयार किया है ।
  • नया परीक्षण क्वांटम सिक्के की निष्पक्षता का परीक्षण करने के लिए एंटेगलमेंट का उपयोग करता है।
  • इस तरह के परीक्षण क्वांटम सेंसर में मूल्यवान हैं।
  • रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट बेंगलुरू, कर्नाटक में स्थित है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. पहले खेलो इंडिया विंटर गेम्स का शुभारंभ हाल ही में कहां हुआ है?

  1. जम्मू कश्मीर
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. अरूणाचल प्रदेश
  4. तमिलनाडु

2. हाल ही में देश भर में किस दिन जन औषधी दिवस मनाया गया है?

  1. 1 मार्च
  2. 3 मार्च
  3. 5 मार्च
  4. 7 मार्च

3. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना किस मंत्रालय के अंतर्गत चलायी जा रही है?

  1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  2. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  3. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  4. पेयजल एंव स्वच्छता मंत्रालय

4. हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया ने स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ ईयर किसे चुना है?

  1. सायना नेहवाल
  2. पी वी सिंधु
  3. भाईचुंग भूटिया
  4. जसपाल राणा

5. भारत ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के मध्य टी-20 विश्व कप का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

  1. सिडनी
  2. ब्रिसबेन
  3. मेलबर्न
  4. पर्थ

6. लगातार 5 वर्ष से दुनिया के शीर्ष एनजीओ के रूप में किस देश का एनजीओ सम्मानित हो रहा है?

  1. ब्रिटेन
  2. बांग्लादेश
  3. भारत
  4. अमेरिका

7. कच्चातीवू द्वीप पर किस देश का आधिपत्य है?

  1. जापान
  2. चीन
  3. श्रीलंका
  4. न्यूजीलैंड

8. रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट कहाँ स्थित है?

  1. बेंगलुरू
  2. हैदराबाद
  3. नई दिल्ली
  4. पूणे

 

उत्तर

1. A

2. D

3. B

4. B

5. C

6. B

7. C

8. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x