डेली करेंट अफेयर्स और GK | 11 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:06 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने विभिन्न बीमाकर्ताओं को अल्पकालिक कोरोना कवच स्वास्थ्य बीमा लॉन्च करने की अनुमति दी।

  • हाल में भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण IRDAI) ने विभिन्न बीमाकर्ताओं को अल्पकालिक कोरोना कवच स्वास्थ्य बीमा लॉन्च करने की अनुमति दी है।
  • इसमें 29 सामान्य और स्वास्थ्य बीमाकर्ता शामिल हैं। 
  • यह पॉलिसी कोविड-19 बीमारी के कारण होने वाले चिकित्सा खर्चों को कवर करेगी।
  • पॉलिसी की बीमित राशि 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये के बीच होगी है।
  • यह पॉलिसी 18 से 65 वर्ष के बीच के व्यक्तियों द्वारा प्राप्त की जा सकती है।
  • लोग स्वयं, पति या पत्नी, माता-पिता, और 25 वर्ष तक के आश्रित बच्चों के लिए कोरोना कवच नीति का लाभ उठा सकते हैं।
  • यह पॉलिसी अस्पताल में भर्ती होने की अवधि के दौरान कोविड-19 के कारण उत्पन्न किसी भी सह-रुग्ण स्थिति के लिए बीमा कवर प्रदान करेगी।
  • एक चिकित्सा व्यवसायी की सलाह पर 14 दिनों की अवधि के लिए होम केयर खर्चों को भी पॉलिसी में शामिल किया जाएगा।
  • बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI)-
    • बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण भारत की एक स्वायत्त, वैधानिक निकाय है।
    • इसका उद्देश्य भारत में बीमा और पुनः बीमा उद्योगों को विनियमित और बढ़ावा देना है।
    • यह 1999 में स्थापित किया गया था।
    • इसका मुख्यालय हैदराबाद में है।

(Source: News on AIR)

2. राष्ट्रीय मछली किसान दिवसः 10 जुलाई।

  • हर साल 10 जुलाई को वैज्ञानिकों डॉ, के, एच. अलिकुन्ही और डॉ. एचएल चौधरी की याद में राष्ट्रीय मछली किसान दिवस मनाया जाता है।
  • उन्होंने 10 जुलाई, 1957 को भारतीय मेजर कार्प्स में प्रेरित प्रजनन (हाइपोफिजेशन) की तकनीक का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया था।
  • इस अवसर पर मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने देश के विभिन्न हिस्सों में फिश क्रायोबैंक स्थापित किए जाने की घोषणा की।
  • यह दुनिया में पहली बार होगा जब फिश क्रायोबैंक की स्थापना की जाएगी।
  • क्रायोबैंक मछली किसानों को वांछित प्रजातियों के मछली शुक्राणुओं की हर समय उपलब्धता की सुविधा प्रदान करेंगे। ।
  • नेशनल फिशरी डेवलपमेंट बोर्ड, नेशनल ब्यूरो ऑफ़ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज के सहयोग से फिश क्रायोबैंक स्थापित किये जाएंगे।

(Source: News on AIR)

3. जनजातीय मामलों के मंत्रालय व फेसबुक ने गोल परियोजना पर सांसदों के संवेदीकरण के लिए वेबिनार आयोजित की।

  • हाल ही में जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने नई दिल्ली में फेसबुक इंडिया के साथ अनुसूचित जनजाति निर्वाचन क्षेत्रों के संसद सदस्यों के एक वेबिनार आयोजित की।
  • इस वेबिनार का उद्देश्य हाल ही में जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू किये गये गोल परियोजना के लिए इन सांसदों का संवेदीकरण करना था।
  • इसमें केंद्रीय जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता, जनजातीय मामलों के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, मायगोव और फेसबुक इंडिया ने वेबिनार में भाग लिया।
  • गोल कार्यक्रम-  
    • हाल ही में जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में गोल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
    • गोल (GOAL) कार्यक्रम का पूर्ण रूप गोइंग ऑनलाईन एज़ लीडर्स है।
    • इसका प्रारंभ फेसबुक के सहयोग से किया गया।
    • इसका उद्देश्य डिजिटल माध्यम से जनजातीय नौजवानों को शिक्षा और परामर्श उपलब्ध कराना है।

(Source: News on AIR)

4. नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने धोखाधड़ी वेबसाइटों के खिलाफ एक नई सलाह जारी की।

  • हाल ही में नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने धोखाधड़ी वेबसाइटों के खिलाफ एक नई सलाह जारी की है।
  • यह सलाह पीएम-कुसुम योजना के पंजीकरण का दावा करने वाली फेक वेबसाइटों के खिलाफ है।
  • हाल ही में यह देखा गया है कि दो नई वेबसाइटों ने पीएम-कुसुम योजना के लिए पंजीकरण पोर्टल पर अवैध रूप से दावा किया है।
  • किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान- कुसुम योजना-
    • इसे 2019-20 के बजट में घोषित किया गया था।
    • इसका उद्देश्य किसानों के बीच सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है।
    • इसके अंतर्गत किसानों की सहायता के लिए 28,250 मेगावाट तक के विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 1.4 लाख करोड़ खर्च किये जाएंगे।
    • योजना में सौर पंपों की स्थापना, मौजूदा ग्रिड से जुड़े कृषि पंपों के सौरकरण और ग्रिड से जुड़े नवीकरणीय बिजली संयंत्रों की स्थापना के लिए प्रावधान है।

(Source: News on AIR)

5. केन्‍द्रीय कौशल विकास और उद्यमि‍ता मंत्रालय ने असीम पोर्टल शुरू किया है।

  • हाल ही में केन्‍द्रीय कौशल विकास और उद्यमि‍ता मंत्रालय ने असीम अर्थात्-आत्‍मनिर्भर स्किल्‍ड एम्‍पॅलाई-एम्‍लायर मैपिंग, पोर्टल शुरू किया है।
  • असीम पोर्टल का उद्देश्य कुशल लोगों को आजीविका के अवसर तलाश करने में मदद करना है।
  • यह पोर्टल क्षेत्र और स्‍थानीय उद्योगों की मांग के अनुरूप कर्मचारियों की विस्‍तृत जानकारी दर्ज करेगा और कुशल श्रमिकबल की मांग और आपूर्ति के बीच सेतु बनेगा।
  • इस पोर्टल से नियोक्‍ता की कुशल कार्यबल तक पहुंच होगी और वह उनको नौकरी पर रखने की योजना बना सकेगा।

(Source: News on AIR)

6. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक स्वतंत्र पैनल का गठन किया है।

  • हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक स्वतंत्र पैनल का गठन किया है।
    • यह पैनल कोविड-19 महामारी से निपटने में विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका और सरकारों की प्रतिक्रिया की समीक्षा करेगा।
    • न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधान मंत्री हेलेन क्लार्क और पूर्व लाइबेरियाई राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ पैनल का नेतृत्व करेंगे साथ ही सह-अध्यक्ष अन्य सदस्यों का चयन करेंगे।
    • यह पैनल नवंबर में स्वास्थ्य मंत्रियों की एक वार्षिक बैठक में एक अंतरिम रिपोर्ट प्रदान करेगा और अगले मई में एक ठोस रिपोर्ट पेश करेगा।
  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की कड़ी आलोचना की और चीन केंद्रित होने का आरोप लगाया गया था।
  • अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ से बाहर आने की औपचारिक सूचना भी संयुक्त राष्ट्र को दे दी है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)-
    • यह अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
    • इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी।
    • डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस हैं।

(Source: News on AIR)

7. बांग्लादेश सरकार ने घोषणा की है कि भाषण चार द्वीप पर बसे रोहिंग्याओं को हटाया नहीं जाएगा।

  • हाल ही में बांग्लादेश सरकार ने घोषणा की है कि भाषण चार द्वीप पर बसे रोहिंग्याओं को हटाया नहीं जाएगा।
  • बांग्लादेश ने अप्रैल में कोरोना महामारी के कारण रोहिंग्याओं को कॉक्स बाजार के भीड़भाड़ वाले शिविरों से भाषण चार द्वीप पर विस्थापित कर दिया था।
  • रोंहिग्या 2017 में म्यांमार के रखाइन प्रांत में सैन्य तबाही के बाद भागकर बांग्लादेश में आ गये थे।
  • भाषण चार द्वीप-
    • यह एक निर्जन द्वीप है जहां बांग्लादेश की सरकार ने एक लाख रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए आश्रय गृह बनाए हैं।
    • हालांकि, भाषण चार पारिस्थितिक रूप से नाजुक क्षेत्र है, यहां बाढ़, कटाव और चक्रवात का खतरा बना रहता है।
    • इसे चार पिया के नाम से भी जाना जाता है।
    • यह बांग्लादेश में एक द्वीप है। यह बंगाल की खाड़ी में स्थित है।
    • इस द्वीप का गठन 2006 में हिमालयन गाद से हुआ था।

8. बेंगलूरू में आंखों की पुतली से चलने वाला कम्प्‍यूटर विकसित किया गया।

  • हाल ही में भारतीय विज्ञान संस्‍थान, बेंगलूरू के सेंटर फॉर प्रोडक्‍ट डिजाइन एंड मैन्‍युफैक्‍चरिंग ने आंखों की पुतली से चलने वाला कम्प्‍यूटर विकसित किया है।
  • यह कम्प्‍यूटर शा‍रीरिक और मानसिक रूप से अक्षम लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
  • यह कम्‍प्‍यूटर विशेषतौर पर ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने अंगों पर नियंत्रण नहीं रख पाते और बोलने में भी सक्षम नहीं हैं।
  • इस कम्‍प्‍यूटर को रोबोटिक हाथ से जोड़ा गया है, जिसके द्वारा मात्र आंखों की पुतलियों के माध्‍यम से ऐसे लोग कई काम स्‍वतंत्र रूप से कर सकते हैं।
  • इस रोबोटिक आर्म का इस्‍तेमाल ई-लर्निंग, ऑटोमेटिव और एरोनॉटिकल एपलीकेशन के लिए किया जा सकता है।

9. आईएएफ को बोइंग के 5 अपाचे हेलीकॉप्टरो की प्राप्ति हुई।

  • हाल ही में भारतीय वायु सेना को बोइंग के 5 अपाचे हेलीकॉप्टरो की प्राप्ति हुई।
  • इन्हें लद्दाख में चीन के साथ लेह एयर बेस पर तैनात किया गया था।
  • बोइंग ने भारतीय वायु सेना पांच एएच-64 ई अपाचे हेलीकॉप्टर सौंपकर अपना 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों का अनुबंध पूरा कर लिया है।
  • भारत ने सितंबर 2015 में अमेरिकी सरकार के विदेशी सैन्य बिक्री कार्यक्रम के माध्यम से बोइंग से 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों और 15 चिनूक हेलीकॉप्टरों का अनुबंध 3 बिलियन डॉलर के सौदे के तहत किया था।
  • फरवरी 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान, भारत और अमेरिका ने सेना के लिए छह अतिरिक्त अपाचे के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे।
  • एएच-64 अपाचे-
    • अमेरिकी सेना के लिए सबसे उन्नत बहु-भूमिका मुकाबला हेलीकॉप्टर है।
    • इसमें लक्ष्य प्राप्ति और नाइट विजन सिस्टम के लिए एक सेंसर साइट है।
    • इसे अप्रैल 1986 में लॉन्च किया गया था।
    • इसकी टॉप स्पीड 365 किमी/घंटा और रेंज 476 किमी है।

(Source: The Hindu)

10. विश्व जनसंख्या दिवस:11 जुलाई।

  • विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को विभिन्न जनसंख्या मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए को मनाया जाता है।
  • इस वर्ष कोविड-19 महामारी के बीच यह दिन महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और अधिकारों की रक्षा पर केंद्रित है।
  • विश्व जनसंख्या दिवस को 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की तत्कालीन गवर्निंग काउंसिल द्वारा स्थापित किया गया था,  क्योंकि 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या पांच बिलियन हो गयी थी।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के संबंध में क्या सही है?

1. हाल में प्राधिकरण ने विभिन्न बीमाकर्ताओं को अल्पकालिक कोरोना कवच स्वास्थ्य बीमा लॉन्च करने की अनुमति दी है।

2. यह भारत का एक स्वायत्त और वैधानिक निकाय है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2
  4. कोई नहीं

2. राष्ट्रीय मछली किसान दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 10 जुलाई
  2. 10 जून
  3. 10 मई
  4. 10 अप्रैल

3. गोइंग ऑनलाईन एज़ लीडर्स कार्यक्रम किस मंत्रालय के अंतर्गत चलाया जा रहा है?

  1. जनजातीय कार्य मंत्रालय
  2. विदेश मंत्रालय
  3. गृह मंत्रालय
  4. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

4. किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान के संबंध में क्या सही है?               

1. इसे 2020-21 के बजट में घोषित किया गया था।

2. इसका उद्देश्य किसानों के बीच सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

5. हाल ही में केन्‍द्रीय कौशल विकास और उद्यमि‍ता मंत्रालय ने असीम पोर्टल शुरू किया है। इसका उद्देश्य क्या है?

  1. कुशल लोगों को आजीविका के अवसर तलाश करने में मदद करना।
  2. विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापिस देश में लाना।
  3. विकलांगा जन की सहायतार्थ आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराना।
  4. वृद्धजन को कोविड-19 से सुरक्षा प्रदान करना।

6. हाल ही में कोविड-19 महामारी से निपटने में विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका और सरकारों की प्रतिक्रिया की समीक्षा करने के लिए पैनल गठित किया गया है। इसकी अध्यक्ष्ता कौन करेगा?

  1. न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधान मंत्री हेलेन क्लार्क
  2. पूर्व लाइबेरियाई राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ
  3. A और B दोनों
  4. कोई नहीं

7. चर्चा में रहने वाला भाषण चार द्वीप किस देश में स्थित है?            

  1. श्रीलंका
  2. म्यांमार
  3. लाओस
  4. बांग्लादेश

8. हाल ही में आंखों की पुतली से चलने वाला कम्प्‍यूटर किस संस्थान ने विकसित किया है?

  1. भारतीय विज्ञान संस्‍थान, बेंगलूरू
  2. आई आई टी मुंबई
  3. डी आर डी ओ
  4. सी एस आई आर

9. भारतीय वायु सेना को बोइंग अपाचे हेलीकॉप्टरो की आपूर्ति किस देश के द्वारा की गई है?

  1. रूस
  2. जापान
  3. फ्रांस
  4. अमेरिका

10. विश्व जनसंख्या दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 11 जुलाई
  2. 22 अप्रैल
  3. 22 मई
  4. 5 जून

 

उत्तर

1. C

2. A

3. A

4. B

5. A

6. C

7. D

8. A

9. D

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x