डेली करेंट अफेयर्स और GK | 16 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 16 May 2020 19:47 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत तीसरे चरण की घोषणा की।

  • भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत तीसरे चरण की घोषणा की है।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत बीस लाख करोड़ रुपए के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी।
  • तीसरी किस्त में कृषि एवं इससे संबद्ध क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
  • ये घोषणा इस प्रकार है-
  1. कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए एक लाख 63 हजार करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा की है। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक्स और क्षमता निर्माण को मजबूत करना है।
  2. साथ ही किसानों के लिए एक लाख करोड़ रूपये का कृषि ढांचागत कोष बनाने की भी घोषणा की है। इसके द्वारा किसानों, कृषि उपज संगठनों, प्राथमिक सहकारी संगठनों, कृषि उद्यमियों और स्टार्टअप को फंड दिया जाएगा।
  3. इसके अलावा माइक्रो खाद्य उपक्रम, मवेशी टीकाकरण, डेयरी क्षेत्र, हर्बल खेती, मधुमक्खी पालन और फल तथा सब्जियों के लिए भी विभिन्न प्रकार की योजनाओं की घोषणा की गई है।
  4. साथ ही माइक्रो खाद्य उपक्रमों के लिए 10 हजार करोड़ रूपये की योजना की घोषणा की गई। इस योजना से दो लाख माइक्रो खाद्य उपक्रमों को लाभ होगा।

Atmanirbhar Bharat Yojana Part 3

(स्रोत: टाइम्स ऑफ़ इंडिया)

2. सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की घोषणा की।

  • हाल ही में सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू करने की घोषणा की है।
  • इस योजना के लिए 20 हजार करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है।
  • इसमें से 11 हजार करोड़ रूपये समुद्री और अंतरदेशीय गतिविधियों के लिए और नौ हजार करोड़ रूपये फिशिंग हारबर, कोल्ड चेन और विपणन जैसे बुनियादी ढांचे के लिए दिया जाएगा। इस योजना से 55 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
  • यह घोषणा वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में 20 लाख करोड़ रूपये के आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त की घोषणा के दौरान की।

(स्रोत: न्यूज़ ऑन ए आई आर)

  • इसके साथ ही मवेशियों के टीकाकरण के लिए 13 हजार 343 करोड़ रूपये का कोष बनाया गया है और 15 हजार करोड़ रूपये के पशुपालन बुनियादी ढांचा कोष की घोषणा की गई है।
  • हर्बल खेती को बढावा देने के लिए 4,000 करोड़ रूपये के कोष की घोषणा की गई है। इसके तहत अगले दो वर्ष में 10 लाख हेक्टेयर भूमि पर हर्बल खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • सरकार ने सभी फलों और सब्जियों को आपरेशन ग्रीन के अंतर्गत लाने की घोषणा की है, जिसके लिए 500 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। प्रारंभ में टमाटर, प्याज और आलू को इसके अंतर्गत लाया गया।
  • मधुमक्खी पालन के लिए भी 500 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

3. ईपीएफओ ने कंपनियों को विलंबित जमा के लिए जुर्माने से राहत दी।

  • हाल ही में ईपीएफओ ने लॉकडाउन के दौरान कंपनियों को विलंबित जमा के लिए जुर्माने से राहत देने की घोषणा की है।
  • यह घोषणा केंद्र ने ईपीएफ और एमपी अधिनियम 1952 के तहत आने वाली कंपनियों को दी है।
  • लॉकडाउन के दौरान विलंब को डिफ़ॉल्ट रूप से नहीं माना जाएगा और दंडात्मक क्षतिपूर्ति नहीं की जाएगी।

(स्रोत: न्यूज़ ऑन ए आई आर)

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO):
    • यह कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 द्वारा गठित एक सांविधिक निकाय है।
    • यह श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार से अंतर्गत कार्य करता है।
    • इसकी स्थापना 4 मार्च 1952 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

4. मानव संसाधन विकास मंत्री ने सैट ऑफ सेवेन टाईटल्स लॉन्च किया।

  • हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सात शीर्षक के सेट (Set of Seven Titles) ई- लॉन्च किया।
  • इस अध्ययन श्रृंखला के तहत ‘कोरोना महामारी और लॉकडाउन के सामाजिक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव व उसे कम करने के उपायों’ के बारे में बताया गया है।
  • श्रृंखला के ई-लॉन्च के साथ-साथ ई प्रिंट भी लॉन्च किया गया।
  • यह श्रृंखला नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित की गई है।
  • दुनिया के सामने आने वाली विकट परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए उल्लेखनीय और अनूठे उपयोगों के बारे में बताया गया है।

5. नई दिल्ली में गोल (GOAL) कार्यक्रम का शुभारंभ।

  • हाल ही में जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में गोल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • गोल (GOAL) कार्यक्रम का पूर्ण रूप गोइंग ऑनलाईन एज़ लीडर्स  है।
  • इसका प्रारंभ फेसबुक के सहयोग से किया गया।
  • इसका उद्देश्य डिजिटल माध्यम से जनजातीय नौजवानों को शिक्षा और परामर्श उपलब्ध कराना है।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से 5,000 जनजातीय नौजवानों को कौशल का प्रशिक्षण देकर अधिकार संपन्न बनाया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम के द्वारा जनजातीय नौजवानों की छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने में मदद मिलेगी और वे समाज के सर्वांगीण विकास में अपना व्यक्तिगत योगदान कर सकेंगे।

6. पश्चिम बंगाल प्रमुख सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन परियोजना के लिए 145 मिलियन डॉलर का श्रृण।

  • हाल ही में एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने पश्चिम बंगाल प्रमुख सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन परियोजना के लिए 145 मिलियन डॉलर का श्रृण मंजूर किया गया।
  • इसके लिए भारत सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये हैं।
  • इसका उपयोग पश्चिम बंगाल में दामोदर घाटी कमान क्षेत्र में सिंचाई सेवाओं और बाढ़ प्रबंधन में सुधार के लिए किया जाएगा।
  • पश्चिम बंगाल प्रमुख सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन परियोजना से राज्य के पांच जिलों के लगभग 27 लाख किसानों को बेहतर सिंचाई सेवाओं के साथ वार्षिक बाढ़ से भी सुरक्षा मिलेगी।

(स्रोत: द हिन्दू)

  • एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB):
    • एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण का समर्थन करना है।
    • इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 25 दिसंबर 2015 को एक बहुपक्षीय संधि द्वारा की गई थी, और जनवरी 2016 में इसका परिचालन शुरू हुआ।

7. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा जांच अवसंरचना स्कीम को स्वीकृति प्रदान की।

  • हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा जांच अवसंरचना स्कीम को स्वीकृति प्रदान की है।
  • इस स्कीम का उद्देश्य घरेलू रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण को बढावा है।
  • इस क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक जांच अवसंरचना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है,जिसमें से अनुदान सहायता के रूप में 75% राशि केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगी और शेष 25% राशि भारतीय निजी कंपनियां और राज्य सरकारें वहन करेगी।
  • यह योजना पांच वर्ष तक जारी रहेगी।
  • साथ ही इसके तहत निजी उद्योग की भागीदारी में छह से आठ नए जांच केंद्र बनाने का प्रस्ताव है।
  • इस योजना से स्वदेशी रक्षा उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा, सैन्य उपकरणों का आयात घटेगा और सबसे महत्वपूर्ण देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

8. लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी शिप “आई एन एलसीयू एल 57” भारतीय नौसेना में कमीशन।

  • हाल ही में लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी शिप आई एन एलसीयू एल 57 (INLCU L57) पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया।
  • यह भारतीय नौसेना में शामिल होने वाला सातवां लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (LCU) MK-IV वर्ग है।
  • लेफ्टिनेंट कमांडर हर्षवर्धन वेणुगोपाल के साथ, 5 अधिकारियों और 45 नाविकों ने जहाज की कमान संभाली।
  • यह जहाज स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया, इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर एंड इंजीनियर्स, जीआरएसई, कोलकाता द्वारा बनाया गया है।
  • यह जहाज अत्याधुनिक उपकरणों और अग्रिम प्रणाली से सुसज्जित है।
  • इसमें अर्जुन, टी-72 जैसे मुख्य युद्धक टैंकों व बख्तरबंद वाहनों, सैनिकों और उपकरणों किनारे तक पहुंचाने की क्षमता है।
  • इस जहाज को खोज और बचाव, आपदा राहत अभियान, आपूर्ति और पुनःपूर्ति और दूर के द्वीपों से निकासी जैसी बहुस्तरीय गतिविधियों के लिए भी तैनात किया जा सकता है।

9. प्रख्यात साहित्यकार, शिक्षाविद् और राष्ट्रीय प्रोफेसर अनीसुज्जमां का निधन।

  • हाल ही में बांग्लादेश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, शिक्षाविद् और राष्ट्रीय प्रोफेसर अनीसुज्जमां का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
  • उनकी मृत्यु के समय उन्हें कोरोना सकारात्मक पाया गया था।
  • प्रो. अनीसुज़्ज़मन एक मुक्ति संग्राम सेनानी थे, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बंगाली भाषा आंदोलन में भी भाग लिया।
  • उनका जन्म 1937 में कोलकाता में हुआ था, उनका परिवार 1947 में भारत की स्वतंत्रता के तुरंत बाद बांग्लादेश चला गया था।
  • उन्हें भारत सरकार द्वारा 2014 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

10. विश्व बैंक का भारत के कोविड-19 सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम में एक अरब डॉलर का सहयोग।

  • हाल ही में विश्व बैंक का भारत के कोविड-19 सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम में एक अरब डॉलर का सहयोग करेगा।
  • विश्व बैंक ने भारत में कोविड-19 से निपटने के कुल दो अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता की है।
  • पिछले महीने भी बैंक ने स्वास्थ्य क्षेत्र का समर्थन करने के लिए 1 अरब डॉलर के ऋण को मंजूरी प्रदान की थी।
  • यह नई सहयोग राशि दो चरणों में जारी की जाएगी। पहले चरण में वित्त वर्ष 2020 के लिए 75 करोड़ डॉलर और दूसरे चरण में वित्त वर्ष 2021 के लिए 25 करोड़ डॉलर दिया जाएगा।
  • इस आर्थिक पैकेज का पहला चरण देशभर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के जरिये लागू किया जाएगा।
  • विश्व बैंक की सहायता के दूसरे चरण में सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।

  • विश्व बैंक:
    • विश्व बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो पूंजीगत परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गरीब देशों की सरकारों को ऋण और अनुदान प्रदान करता है।
    • इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1944 में की गई थी।
    • विश्व बैंक के भारत निदेशक जुनैद कमल अहमद हैं।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए कितना धन आवंटित किया है?

  1. 1 लाख 63 हजार करोड़ रूपये
  2. 2 लाख 63 हजार करोड़ रूपये
  3. 1 लाख 36 हजार करोड़ रूपये
  4. 2 लाख 36 हजार करोड़ रूपये

2. हाल ही में सरकार ने सभी फलों और सब्जियों को किस आपरेशन के अंतर्गत लाने की घोषणा की है?

  1. आपरेशन ब्राउन
  2. आपरेशन ग्रीन
  3. आपरेशन गोल्डन
  4. आपरेशन हॉटीकल्चर

3. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन किस मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है?

  1. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  2. श्रम और रोजगार मंत्रालय
  3. गृह मंत्रालय
  4. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

4. हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा लॉन्च किये गये सैट ऑफ सेवेन टाईटल्स का संबंध किस विषय से है?

  1. कोरोना महामारी और लॉकडाउन
  2. शिक्षा और स्वास्थ्य
  3. रक्षा और सीमा विवाद
  4. आर्थिक विकास और महामारी

5. हाल ही में शुरू किये गये गोल कार्यक्रम का संबंध किस समूह विशेष से है?

  1. छात्रों
  2. शिक्षक
  3. जनजाती
  4. वृद्ध एवं विकलांग

6. हाल ही में एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने किस राज्य की प्रमुख सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन परियोजना के लिए 145 मिलियन डॉलर का श्रृण मंजूर किया है?

  1. बिहार
  2. तमिलनाडु
  3. गुजरात
  4. पश्चिम बंगाल

7. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा जांच अवसंरचना स्कीम के तहत अत्याधुनिक जांच अवसंरचना के लिए कितने धन का प्रावधान किया है?

  1. 600 करोड़ रुपये
  2. 800 करोड़ रुपये
  3. 500 करोड़ रुपये
  4. 400 करोड़ रुपये

8. आई एन एलसीयू एल 57 क्या है?

  1. जहाज
  2. सरसों की नई प्रजाति
  3. नई गैलेक्सी
  4. नया वैंटीलेटर

9. हाल ही में प्रख्यात साहित्यकार, शिक्षाविद् और राष्ट्रीय प्रोफेसर अनीसुज्जमां का निधन हो गया, वे किस देश के नागरिक थे?

  1. ईरान
  2. अफगानिस्तान
  3. बांग्लादेश
  4. म्यांमार

10. जुनैद कमल अहमद वर्तमान में किस संस्था के भारतीय निदेशक हैं?

  1. विश्व बैंक
  2. विश्व स्वास्थ्य संगठन
  3. एशियाई विकास बैंक
  4. यूनेस्को

 

उत्तर:

1. A

2. B

3. B

4. A

5. C 

6. D

7. D

8. A

9. C

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x