डेली करेंट अफेयर्स और GK | 14 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 15 May 2020 18:20 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. भारत सरकार ने एमएसएमई की परिभाषा में परिवर्तन किया।

  • हाल ही में भारत सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की परिभाषा में परिवर्तन किया।
  • भारत सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास अधिनियम, 2006 के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की परिभाषा में सेवा व विनिर्माण क्षेत्र को अलग रखा था। परंतु अब दोंनों को मिलाकर एक नई परिभाषा दी है, जिसमें लागत या निवेश और वार्षिक टर्नओवर को आाधार बनाया गया है।
  • यह परिभाषा इस प्रकार है-
    • सूक्ष्म उद्यम- निवेश अधिकतम 1 करोड़ तक और वार्षिक टर्नओवर अधिकतम 5 करोड़ तक।
    • लघु उद्याम- निवेश अधिकतम 10 करोड़ तक और वार्षिक टर्नओवर अधिकतम 50 करोड़ तक।
    • मध्यम उद्यम- निवेश अधिकतम 20 करोड़ तक और वार्षिक टर्नओवर अधिकतम 100 करोड़ तक।

2. सरकार ने आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन पैकेज का ब्यौरा दिया।

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित प्रोत्साहन पैकेज का विस्तार से ब्यौरा दिया।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत बीस लाख करोड रुपए के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी।
  • इसके अंतर्गत श्रीमती सीतारामन ने 6,40,000 करोड रुपए के 15 विशेष वित्तीय पैकेजों की घोषणा की है, जिसका लाभ एम.एस.एम.ई, विद्युत वितरण कंपनियों, रियल एस्टेट, मध्यम वर्ग, करदाताओं और अन्य लोगों को होगा।
  • साथ ही एम.एस.एम.ई का दायरा बढा भी दिया गया है और छोटे तथा सूक्ष्म उद्यमों का भी इसमें शामिल कर लिया गया है।
  • एम.एस.एम.ई क्षेत्र को बढावा देने के लिए 3,00,000 करोड रुपए के ऋण, बिना किसी जमानत के दिये जाएंगे।
  • साथ ही ब्याज या मूलधन की वापसी के लिए 12 माह का समय देने की घोषणा की है।
  • इस ऋण से 45 लाख छोटी और मझोली इकाइयों को फायदा होगा।
  • एम एस एम ई को ई-मार्केट से भी जोडने की घोषणा की गई है जिससे छोटे आर मझोले उद्योगों को अपने उत्पादों की ब्रिकी में मदद मिलेगी।
  • 20,000 करोड रुपए के एक अन्य पैकेज से आर्थिक संकट से गुजर रही दो लाख इकाइयों को लाभ होगा।

3. वित्त वर्ष 2019-20 के आयकर रिटर्न भरने की तारीख 30 नवंबर 2020 तक बढ़ा दी गई।

  • हाल ही में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने वित्त वर्ष 2019-20 के आयकर रिटर्न भरने की तारीख 30 नवंबर 2020 तक बढ़ा दी है।
  • इसके अतिरिक्त भारत सरकार ने टीडीएस और टीसीएस दरों में भी 25% की कटौती की है।
  • सरकार के इस निर्णय से आम लोगों को 50,000 करोड़ रुपए से अधिक नकद राशि उपलब्ध हो सकेगी।
  • स्रोत पर काटा गया कर (TDS) और स्रोत पर एकत्रित कर (TCS) दो ऐसे कर हैं, जो आय के मूल बिंदु पर लगाये जाते हैं।
  • टीडीएस - यदि भुगतान सीमा से अधिक है, तो कंपनियों और व्यक्तियों द्वारा किए गए भुगतान के समय कर घटाया जाता है।
  • टीसीएस - यह कर खरीददार द्वारा माल क्रय करते समय एक विक्रेता को दिया जाता है।
  • इसके साथ ही विवाद से विश्वास योजना के अंतर्गत अतिरिक्त राशि के भुगतान की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

4. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एससीओ के सदस्य देशों से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा वार्ता की।

  • हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा वार्ता की।
  • इस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एससीओ (SCO) के सदस्य देशों के साथ कोविड-19 महामारी के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
  • साथ ही उन्होंने सूचना, विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने की अपनी तत्परता के लिए भारत की मज़बूत प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।
  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO):
    • शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन या शंघाई पैक्ट, एक यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा गठबंधन है।
    • इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में है।
    • इसकी स्थापना 26 अप्रैल 1996 को की गई थी।
    • भारत और पाकिस्तान 9 जून 2017 को, अस्ताना में एक शिखर सम्मेलन में, एससीओ में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए थे।

5. केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की सभी कैंटीन में अब केवल स्वदेशी उत्पाद की बिक्री।

  • हाल ही में गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि अब केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की सभी कैंटीन में केवल स्वदेशी उत्पाद ही बेचे जाएंगे।
  • देशभर में सीएपीएफ की सभी कैंटीन में 1 जून 2020 से यह निर्णय लागू होगा।
  • इसके तहत लगभग 2800 करोड़ रुपए के सामान की खरीद की जाएगी।
  • इससे सीएपीएफ के लगभग 10 लाख कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित होंगें।
  • स्वदेशी उत्पादों का उपयोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का ही एक हिस्सा है।
  • केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सेवा चयन बोर्ड, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और असम राइफल्स जैसे 7 बल शामिल हैं।

6. देखो अपना देश वेबिनार सीरीज के तहत वेबिनार 18 वीं वेबिनार आयोजित।

  • हाल ही में देखो अपना देश वेबिनार सीरीज के तहत वेबिनार 18 वीं वेबिनार आयोजित की गई
  • पर्यटन मंत्रालय की देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला की इस वेबिनार का शीर्षक- ओडिशा इंडियाज बेस्ट केप्ट सीक्रेट था।
  • इसके तहत प्रतिभागियों को ओडिशा की एक आभासी यात्रा पर ले जाया गया।
  • ओडिशा की प्राचीन सभ्यता, वास्तुकला की कलिंग शैली के साथ प्रसिद्ध मंदिर, लंबी तटरेखा संपन्न सुंदर समुद्र तटों, कला और हस्तशिल्प, संस्कृति, ओडिसी, गोटीपुआ, जैसे लोकप्रिय नृत्य रूपों के बारे में भी बताया गया।
  • साथ ही आभासी यात्रा में भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य, उदयपुर बीच, मंगलाजोडी अद्वितीय वेटलैंड, सतपाड़ा, चिलिका झील, सिमलिपाल नेशनल पार्क, देब्रिगढ़ नेशनल पार्क, हीराकुंड जलाशय आदि के मनोरम दृश्य भी दिखाये गये।

7. वी. विद्यावती भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की नई महानिदेशक नियुक्त।

  • हाल ही में वी. विद्यावती भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की नई महानिदेशक नियुक्त हुई हैं।
  • सुश्री विद्यावती 1991 बैच की कर्नाटक कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।
  • वह भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत रहेंगी।
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI):
    • यह संस्कृति मंत्रालय से जुड़ी एक भारतीय सरकारी एजेंसी है।
    • यह पुरातात्विक अनुसंधान और देश में सांस्कृतिक स्मारकों के संरक्षण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है।
    • इसकी स्थापना 1861 में अलेक्जेंडर कनिंघम ने की थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

8. आईसीएमआर ने कोविड-19 के लिए तेजी से एंटीबॉडी टेस्ट किट पर मार्गदर्शन जारी किया।

  • हाल ही में आईसीएमआर ने कोविड-19 के लिए तेजी से एंटीबॉडी टेस्ट किट पर मार्गदर्शन जारी किया है।
  • इस मार्गदर्शन में स्पष्ट कहा गया है कि कोविड-19 के संक्रमण के निदान के लिए इन तीव्र एंटीबॉडी परीक्षणों का उपयोग नहीं किया जा सकता।
  • पूर्व में आई सी एम आर ने कहा कहा था कि इस तरह के परीक्षण किट का उपयोग केवल निगरानी उद्देश्य के लिए किया जाना है।
  • नऐ मार्गदर्शन के अनुसार ये परीक्षण रक्त, सीरम, प्लाज्मा नमूनों पर किए जा सकते हैं, जिसके परिणाम 30 मिनट के भीतर उपलब्ध होते हैं, जबकि संक्रमण परीक्षण के 7-10 दिनों के बाद सकारात्मक आता है।
  • इसके साथ ही आई सी एम आर ने एंटीबॉडी परीक्षण किट निर्माताओं को भी सूचीबद्ध किया है।
  • इसमें चीन की दो कंपनियां गुआंगज़ौ वोंडो बायोटेक और झुहाई लिवज़ोन डायग्नोस्टिक्स भी है, जिनका पिछले महीने केंद्रीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) द्वारा लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।
  • इन दोनों कंपनियों के नाम उन फर्मों के बीच भी हैं जिनके परीक्षण किट अब तक एनआईवी पुणे में मान्य किए गए हैं।

9. ब्रिक्स के नये विकास बैंक (NDB) ने भारत को एक बिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किया।

  • हाल ही में ब्रिक्स के नये विकास बैंक ने कोविड-19 से लड़ने के लिए भारत को एक बिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किया।
  • इस ऋण का नाम आपातकालीन सहायता कार्यक्रम ऋण है जों भारत को कोविड-19 के प्रसार को कम करने में मदद करने और कोरोनावायरस महामारी के कारण होने वाले मानवीय, सामाजिक और आर्थिक नुकसान को कम करने में मदद करने के लिए दिया गया है।
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB):
    • यह बैंक शंघाई में स्थित है।
    • इसकी स्थापना ब्रिक्स- ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका ने 2014 में की थी और इसकी अगुवाई अनुभवी भारतीय बैंकर के.वी. कामथ ने की थी।
    • इस बैंक का उद्देश्य ब्रिक्स देशों और अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों में बुनियादी ढाँचे और सतत विकास परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाना है।
    • साथ ही वैश्विक विकास के लिए बहुपक्षीय और क्षेत्रीय वित्तीय संस्थानों के मौजूदा प्रयासों का पूरक बनना है।

10. संयुक्त राष्ट्र ने विश्व अर्थव्यवस्था को 3.2% तक कम होने का पूर्वानुमान लगाया।

  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व अर्थव्यवस्था को कोविड-19 महामारी के कारण 3.2% तक कम होने का पूर्वानुमान लगाया।
  • जबकि जनवरी 2020 में कोविड-19 के महामारी बनने से पहले संयुक्त राष्ट्र ने 2020 में विश्व अर्थव्यवस्था में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि में मामूली तेजी का अनुमान लगाया था।
  • यू.एन. की मध्य-वर्ष की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोनोवायरस संकट के प्रभाव से वैश्विक आर्थिक उत्पादन में अगले दो वर्षों में लगभग 8.5 ट्रिलियन डॉलर की कमी आने की संभावना है।
  • यूएन के मुख्य अर्थशास्त्री इलियट हैरिस ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों के बड़े पैमाने पर प्रतिबंधों और अनिश्चितताओं के बढ़ने के कारण, वैश्विक अर्थव्यवस्था 2020 की दूसरी तिमाही में एक आभासी स्थिति में आ गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र:
    • यह एक अंतरसरकारी संगठन है।
    • इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।
    • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को की गई थी।
    • इसकी आधिकारिक भाषायें अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ्रेंच, रूसी स्पेनिश है।
    • एंटोनियो गुटेरेस संस्था के महासचिव हैं।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. एमएसएमई की नई परिभाषा के अनुसार मध्यम उद्यम में निवेश की अधिकतम सीमा क्या है?

  1. 10 करोड़
  2. 20 करोड़
  3. 1 करोड़
  4. 5 करोड़

2. सरकार ने 6,40,000 करोड रुपए के 15 विशेष वित्तीय पैकेजों की घोषणा की है, इनमें से कौन सा क्षेत्र उसमें शामिल है?

  1. विद्युत वितरण कंपनियां
  2. रियल एस्टेट
  3. एम एस एम ई
  4. उपरोक्त सभी

3. भारत सरकार ने टीडीएस और टीसीएस दरों में कितने प्रतिशत की कटौती की है?

  1. 20
  2. 15
  3. 25
  4. 20

4. भारत शंघाई सहयोग संगठन का सदस्य किस वर्ष बना था?

  1. 2011
  2. 2015
  3. 2017
  4. 2019

5. इनमें से कौन केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अंतर्गत नहीं आता है?

  1. राज्य विशेष पुलिस
  2. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
  3. सीमा सुरक्षा बल
  4. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस

6. इनमें से क्या ओडिशा में स्थित नहीं है?

  1. भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य
  2. सिमलिपाल नेशनल पार्क
  3. मंगलाजोडी अद्वितीय वेटलैंड
  4. नागार्जुन सागर बांध

7. हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

  1. वी. विद्यावती
  2. एस. कृष्णा
  3. एम. कुमार
  4. एल. सुब्बालक्ष्मी

8. केंद्रीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किस देश की दो एंटीबॉडी परीक्षण किट निर्माता कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था?

  1. रूस
  2. ब्रिटैन
  3. चीन
  4. अमेरिका

9. न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 2016
  2. 2014
  3. 2011
  4. 2012

10. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व अर्थव्यवस्था को कोविड-19 महामारी के कारण कितना तक कम होने का पूर्वानुमान लगाया है?

  1. 2%
  2. 4%
  3. 6%
  4. 3.2%

 

उत्तर

1. B

2. D

3. C

4. C

5. A

6. D

7. A

8. C

9. B

10. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x