डेली करेंट अफेयर्स और GK | 30 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Apr 2020 22:55 PM IST

Happy February get 35% Off
Use Coupon code FEB26

january 2026 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
january 2026 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
january 2026 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
january 2026 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. स्वयं-सहायता समूहों के द्वारा एक करोड़ से अधिक मास्क तैयार किए गये।

  • स्वयं सहायता समूहों के द्वारा देशभर में एक करोड़ से अधिक मास्क तैयार किए गये हैं।
  • इन स्वयं सहायता समूहों ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य करते हुए ये मास्क तैयार किये हैं।
  • महाराष्ट्र के समृद्धि परिसंघ द्वारा महिलाओं के सहयोग से 50,000 मास्क तैयार किए हैं।
  • असम में नौगांव का स्वयं-सहायता समूह रुनझुन पारंपरिक असमी गमछे, जिसे गमोसा कहा जाता है, से मास्क तैयार कर रहा है।
  • जम्मू-कश्मीर के कठुआ में स्वयं सहायता समूह प्रयास के सदस्य तीन रंगों वाले मास्क तैयार कर रहे हैं।
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन:
    • इस मिशन को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 23 सितंबर, 2013 को लॉन्च किया गया था।
    • इस योजना ने स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना का स्थान लिया था।
    • योजना का उद्देश्य कौशल विकास और अन्य उपायों के माध्यम से आजीविका के अवसरों में वृद्धि कर गरीबी को कम करना है।

2. जाने-माने अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को मुंबई में निधन।

  • 54 वर्षीय जाने-माने अभिनेता इरफान खान का न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से निधन हो गया।
  • इरफान खान ने 1988 में मीरा नायर की ‘सलाम बॉम्बे’ से बॉलीवुड में शुरुआत की। उन्होंने मकबूल, लाइफ इन ए मेट्रो, पान सिंह तोमर, पीकू, स्लमडॉग मिलियनेयर, ए माइटी हार्ट, जुरासिक वर्ल्ड और लाइफ ऑफ पाई जैसी फिल्मों में काम किया।
  • उन्हें 2011 में पद्म श्री व पान सिंह तोमर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजा जा चुका है।

3. टी. एस. तिरुमूर्ति संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले राजदूत।

  • हाल ही में टी. एस. तिरुमूर्ति को संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले राजदूत या स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • वह सैय्यद अकबरुद्दीन का स्थान लेंगे।
  • श्री तिरुमूर्ति 1985 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।
  • वर्तमान में वह विदेश मंत्रालय में सचिव के पद पर हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र (UN):
    • यह एक अंतरसरकारी संगठन है।
    • इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।
    • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को की गई थी।
    • इसकी आधिकारिक भाषायें अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ्रेंच, रूसी व स्पेनिश है।
    • एंटोनियो गुटेरेस संस्था के महासचिव हैं।

4. श्री सुरेश एन पटेल ने सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली।

  • हाल ही में श्री सुरेश एन पटेल ने नई दिल्ली में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की है।।
  • उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी ने शपथ दिलाई है।
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC):
    • यह एक स्वतंत्र, सर्वोच्च सतर्कता संस्थान है।
    • यह बहु सदस्यीय निकाय है, जिसमें एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (अध्यक्ष) होता है, और अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। इन सभी की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
    • केंद्र सरकार के संगठनों में विभिन्न अधिकारियों को उनके सतर्कता कार्य की योजना, क्रियान्वयन, समीक्षा और सुधार की सलाह देता है।
    • यह फरवरी 1964 में के. संथानम की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिश पर स्थापित किया गया था।
    •  2003 में, संसद द्वारा इसे वैधानिक दर्जा प्रदान किया गया था।

5. चिनवाल नामक, अमूर फाल्कन की मणिपुर वापिसी।

  • हाल ही में चिनवाल नाम का अमूर फाल्कन, जिसे जीपीएस सैटेलाइट से टैग किया गया था, वह वापिस मणिपुर तक पहुँच गया।
  • ज्ञातव्य है कि नवंबर 2019 के पहले सप्ताह में मणिपुर से 5 अमूर फाल्कन्स को जीपीएस सैटेलाइट के साथ टैग करके छोड़ा गया था।
  • इनमें से एक अमूर फाल्कन दक्षिण अफ्रीका के सोमालिया तक लगभग 20,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद वापस मणिपुर लौट आया।
  • भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के वैज्ञानिकों के सहयोग से मणिपुर वन विभाग और स्थानीय लोगों ने यह प्रयोग किया था।
  • शेष पक्षियों में से दो पक्षी बराक और ईरानी अभी भी सोमालिया में हैं, जबकि एक पक्षी का पता नहीं चल सका है। एक अन्य पक्षी उड़ान के कुछ दिन बाद ही मर गया था।
  • 2018 में टैगिंग मिशन किया गया था परंतु वह विफल रहा।
  • हालांकि, मिशन इस बार सफल रहा है और मणिपुर में चुराचंदपुर जिले में व कुछ अन्य रोस्टिंग साइटों को टैगिंग के माध्यम से पहचाना गया है।
  • इस ट्रैकिंग मिशन ने उप-महाद्वीप में पक्षियों की प्रकृति और जलवायु परिस्थितियों के बारे में बहुत अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
  • अमूर फाल्कन:
    • फाल्कन परिवार का एक छोटा सा रैप्टर है।
    • यह दक्षिण-पूर्वी साइबेरिया, उत्तरी चीन और भारत भर में पाये जाते हैं।
    • इनकी आईयूसीएन (IUCN) स्थिति कम से कम चिंता अर्थात् लीस्ट कंसर्न है।

6. मध्यप्रदेश में दीनदयाल समितियों का गठन किया जाएगा।

  • हाल ही में मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने वार्ड और पंचायत स्तर पर दीनदयाल समितियों का गठन करने का निर्णय लिया है।
  • इसका उद्देश्य कोरोनोवायरस संकट के दौरान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक सुनिश्चित करना है।
  • समितियाँ लोगों तक पहुँचने और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को सुनिश्चित करने के लिए निगरानी करेंगी और सरकारी सहायता के वितरण में भी मदद करेंगी।

7. कर्नाटक ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन करेगा।

  • हाल ही में कर्नाटक युवा सशक्तिकरण और खेल विभाग और यूनाइटेड कर्नाटक शतरंज एसोसिएशन ने एक ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट की मेजबानी करने की घोषणा की है।
  • इसके द्वारा सीएम कोविड-19 राहत कोष के लिए धन एकत्र किया जाएगा।
  • देश भर के शतरंज खिलाड़ी 50 रुपये दान करके मोबाइल प्रीमियर लीग गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करा सकते हैं।
  • टूर्नामेंट 2 और 3 मई को आयोजित किया जाएगा।

8. त्रिपुरा में मोबाइल कोविड-19 नमूना संग्रह कियोस्क तैयार किया गया।

  • हाल ही त्रिपुरा में मोबाइल कोविड-19 नमूना संग्रह कियोस्क तैयार किया गया है।
  • यह कियोस्क अगरतला नगर निगम ने अगरतला स्मार्ट सिटी मिशन के साथ मिलकर तैयार किया है।
  • एक तिपहिया ऑटो-रिक्शा में बदलाव करके मोबाइल कोविड-19 नमूना संग्रह कियोस्क तैयार किया गया है।
  • इस कियोस्क के द्वारा चिकित्सा कर्मी रोगियों के शारीरिक संपर्क में आए बिना उनके नमूने एकत्र कर सकते हैं।
  • मरीजों के नमूने एकत्र करते समय ऑटो-रिक्शा में लगा कांच का आवरण व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, पीपीई, की भांति कार्य करेगा।

9. अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज की प्रतिष्ठित सदस्यता के लिए तीन भारतीयों का चयन।

  • इस साल अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज की प्रतिष्ठित सदस्यता के लिए तीन भारतीयों को चुना गया है।
  • इनका विवरण इस प्रकार है-
    • भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के सॉलिड स्टेट और स्ट्रक्चरल केमिस्ट्री यूनिट से बिमन बागची। प्रो. बागची, एक सैद्धांतिक भौतिक रसायनज्ञ, को 2019 के लिए हम्बोल्ट विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह रसायन और सामग्री विज्ञान के लिए सांख्यिकीय यांत्रिकी, और जैविक और रासायनिक प्रक्रियाओं में जल जैसी पुस्तकों के लेखक हैं।
    • जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च बेंगलुरु से, शोभना नरसिम्हन।
    • दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ आर्ट्स और सौंदर्यशास्त्र से कविता सिंह।
  • यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मानद सदस्यता पूर्व में अल्बर्ट आइंस्टीन, अकीरा कुरोसावा, नेल्सन मंडेला और चार्ल्स डार्विन को भी प्राप्त हो चुकी है।
  • अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज:
    • यह संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराने विद्वता समूहों में से एक है।
    • इसकी स्थापना 1780 में हुई थी।
    • यह अकादमी उत्कृष्टता और नेतृत्व का सम्मान करने के लिए समर्पित है।

10. अमेरिका में कोरोनोवायरस से मरने वालों की संख्या अमेरिका वियतनाम युद्ध में अमेरिकियों से भी ज्यादा।

  • हाल ही में जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोनोवायरस से मरने वालों की संख्या अमेरिका वियतनाम युद्ध में अमेरिकियों से ज्यादा हो चुकी है।
  • अमेरिका में वर्तमान में कोरोनोवायरस से दस लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं, जो विश्व के कुल कोरोना संक्रमितों का एक तिहाई है और 60,000 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
  • वियतनाम युद्ध:
    • इसे द्वितीय इंडोचाइना युद्ध के रूप में भी जाना जाता है।
    • यह 1 नवंबर 1955 से 30 अप्रैल 1975 के मध्य चला था।
    • इसमें अमेरिका के 58,220 सैनिक मारे गये थे।
    • इस युद्ध के दौरान अमेरिका ने वियतनाम में हरियाली को हटाने के लिए मिथाइल ऑरेंज का प्रयोग किया था।

11. दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया।

  • महान अभिनेता ऋषि कपूर का भी 30 अप्रैल 2020 को मुंबई में कैंसर से निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।
  • फिल्म मेरा नाम जोकर में अपनी पहली भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • ऋषि कपूर ने 1973 में बॉबी फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने 4 दशक से अधिक समय तक हिन्दी सिनेमा में कार्य किया।
  • 2008 में, उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • उनकी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड, 15 जनवरी 2017 को रिलीज़ हुई थी।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन किस वर्ष प्रारंभ किया गया था?

  1. 2005
  2. 2008
  3. 2011
  4. 2013

2. अभिनेता इरफान खान को किस फिल्म के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के नेशनल फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

  1. पान सिंह तोमर
  2. पीकू
  3. स्लमडॉग मिलियनेयर
  4. ए माइटी हार्ट

3. संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

  1. पी. पी. कृष्णा
  2. टी.एस. तिरुमूर्ति
  3. एस. विजयशंकर
  4. संजय वाधवा

4. केंद्रीय सतर्कता आयोग किस प्रकार का निकाय है?

  1. संवैधानिक
  2. वैधानिक
  3. अर्द्ध न्यायिक
  4. गैर संवैधानिक

5. भारतीय वन्यजीव संस्थान कहाँ स्थित है?

  1. देहरादून
  2. बरेली
  3. नई दिल्ली
  4. इंदौर

6. कोरोनोवायरस संकट के दौरान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक सुनिश्चित करने के लिए किस राज्य द्वारा दीनदयाल समितियों के गठन का निर्णय लिया गया है?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. तमिलनाडु
  3. मध्य प्रदेश
  4. बिहार

7. किस राज्य के खेल विभाग के द्वारा ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा?

  1. केरल
  2. कर्नाटक
  3. गोवा
  4. असम

8. हाल ही में किस राज्य में मोबाइल कोविड-19 नमूना संग्रह कियोस्क तैयार किया गया है?

  1. गुजरात
  2. ओडिशा
  3. त्रिपुरा
  4. पश्चिम बंगाल

9. हाल ही में अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज की प्रतिष्ठित सदस्यता के लिए भारत से किसे चुना गया है?

  1. प्रो. बिमन बागची
  2. शोभना नरसिम्हन
  3. कविता सिंह
  4. उपरोक्त सभी

10. अमेरिका-वियतनाम युद्ध कितने वर्षों तक चला था?

  1. 2
  2. 5
  3. 20
  4. 10

 

उत्तर

1. D

2. A

3. B

4. B

5. A

6. C

7. B

8. C

9. D

10. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

JANUARY 2026

SAGA

Buy Now



x