डेली करेंट अफेयर्स और GK | 26 और 27 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Apr 2020 09:58 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. संजय कोठारी ने मुख्य सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की।

  • हाल ही में संजय कोठारी ने मुख्य सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की है।
  • भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई।
  • संजय कोठारी हरियाणा के 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी हैं।
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC):
    • यह एक स्वतंत्र, सर्वोच्च सतर्कता संस्थान है।
    • केंद्र सरकार के संगठनों में विभिन्न अधिकारियों को उनके सतर्कता कार्य की योजना, क्रियान्वयन, समीक्षा और सुधार की सलाह देता है।
    • यह फरवरी, 1964 में के. संथानम समिति की सिफ़ारिश पर स्थापित किया गया था।
    •  2003 में, संसद द्वारा इसे वैधानिक दर्जा प्रदान किया गया था।

2. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन शेख का निधन।

  • हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन शेख का निधन हो गया है।
  • वे 68 वर्ष के थे।
  • उनका देहांत कोरोना संक्रमण के बाद हुआ है।
  • वे अमवाड नगर निगम, अहमदाबाद में पार्षद थे। 
  • वे राजनीति और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय थे।

3. केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नए सचिवों की नियुक्त की।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नए सचिवों, विशेष सचिवों और अतिरिक्त सचिवों की नियुक्ति की।
  • सूचना और प्रसारण सचिव रवि मित्तल को खेल सचिव नियुक्त किया गया है।
  • सचिव, उच्च शिक्षा अमित खरे को सूचना और प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।
  • सीबीएसई की चेयरपर्सन अनीता करवाल को स्कूली शिक्षा और साक्षरता का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • तरुण कपूर को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।
  • तरुण बजाज वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव बनाये गये।

4. नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ग्लोबल एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट (GEI) को आमंत्रित किया।

  • हाल ही में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने ग्लोबल एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट को आमंत्रित किया है।
  • इसका उद्देश्य लेह और दिल्ली में 10 हाइड्रोजन सेल आधारित इलेक्ट्रिक बसों और हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित इलेक्ट्रिक कारों की एक समान संख्या प्रदान करना है।
  • यह देश में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है, जिसमें हरित ऊर्जा से लेकर ईंधन सेल वाहन तक का संपूर्ण समाधान विकसित किया जाएगा।
  • यह पहल नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से की गई है।
  • हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों को लॉन्च करने का उद्देश्य वाहन और ऑटोमाबाइल सेक्टर को कार्बन मुक्त करना है।
  • नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC):
    • यह एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जो बिजली उत्पादन और संबद्ध गतिविधियों के व्यवसाय में लगा हुआ है।
    •  यह कंपनी अधिनियम 1956 के तहत निगमित कंपनी है।
    • एनटीपीसी एक महारत्न कंपनी है।
    • इसकी स्थापना 1975 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

5. भारत ने बांग्लादेश को 1 लाख हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट सहित अन्य आपातकालीन चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति की।

  • हाल ही में भारत ने बांग्लादेश को 1 लाख हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट और 50 हजार सर्जिकल दस्ताने सहित अन्य आपातकालीन चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति की है।
  • यह साम्रगी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास को सौंपी गई।
  • इससे पहले, भारत ने कोविद-19 आपातकालीन निधि के तहत सहायता की पहली किश्त में 25 मार्च को बांग्लादेश को 30 हजार सर्जिकल मास्क और 15 हजार हेड-कवर प्रदान किए थे।
  • बांग्लादेश:
    • बंगाल की खाड़ी पर भारत के पूर्व में स्थित, एक दक्षिण एशियाई देश है।
    • इसकी राजधानी ढ़ाका और मुद्रा बांग्लादेशी टका है।

6. रसायन और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र पहली बार देश का शीर्ष निर्यातक।

  • रसायन और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र पहली बार देश का शीर्ष निर्यातक बन गया है।
  • अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 के दौरान रसायनों का निर्यात पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले में 7.43% बढ़ा है।
  • इस अवधि में रसायनों का कुल निर्यात 2.68 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो कि कुल निर्यात का 14.35% है।
  • रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों ने उद्योग को पहली बार सबसे अधिक निर्यात खंड बनने में सक्षम बनाया है।

7. कोविड-19 गंध और स्वाद के नुकसान के कारण सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है।                                                                                               

  • हाल ही में एक अध्ययन से यह ज्ञात हुआ है कि कोविड-19 गंध और स्वाद के नुकसान के कारण सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है।
  • यह अध्ययन आईआईटी, जोधपुर के वैज्ञानिकों ने किया है।
  • इस अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने कोविड-19 वायरस के न्यूरोइंवेसिव प्रकृति का पता लगाते हुए बताया है, जिसमें कहा गया है कि संक्रमित रोगियों की गंध और स्वाद की हानि उनके पूरे सेंट्रल नर्वस सिस्टम और मस्तिष्क में अंतर्निहित संरचनाओं पर विनाशकारी प्रभाव डालती है।
  • इस कारण से उस व्यक्ति को भविष्य में भी वायरल संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।
  • इस तथ्य के लिए गंध या स्वाद के नुकसान को जिम्मेदार ठहराया है क्योंकि यह वायरस मुख्यतः नाक और मुंह के द्वारा ही शरीर में प्रवेश करता है।

8. दक्षिणी यमन में अलगाववादियों ने स्व-शासन की घोषणा की।

  • हाल ही में दक्षिणी यमन में अलगाववादियों ने स्व-शासन की घोषणा की है।
  • यह घोषणा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के साथ नवंबर में हस्ताक्षर किए गए एक शांति समझौते को तोड़ते हुए की है।
  • अदन स्थित दक्षिणी संक्रमणकालीन परिषद ने आपातकाल की स्थिति की घोषणा करते हुए कहा कि वह बंदरगाह शहर और अन्य दक्षिणी प्रांतों पर शासन करेगा।
  • दक्षिणी संक्रमणकालीन परिषद ने आरोप लगाया कि सरकार अपने कर्तव्यों को निभाने में विफल रही है।
  • ज्ञातव्य है कि हुथी विद्रोही उत्तर के अंधिकांश हिस्से पर अधिकार रखते हैं।
  • यमन:
    • यह पश्चिमी एशिया में अरब प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक देश है।
    • इसकी राजधानी सना और मुद्रा येमेनी रियाल है।

9.  बोस्फोरस जलसंधि में डॉल्फ़िन की पुनः क्रीडा।

  • हाल ही में बोस्फोरस जलसंधि में डॉल्फ़िन की पुनः क्रीडा देखी गई हैं।
  • कोरोना वायसर संक्रमण के चलते तुर्की में 2700 से अधिक की जान जा चुकी है। अतः तुर्की ने देश में 23 अप्रैल से लॉकडाउन घोषित कर दिया था।  
  • इस कारण से समुद्र में भी जहाजों की आवाजाही कम हो जाने के कारण इस क्षेत्र की मछलियों को पुनः निर्बाध रूप से भ्रमण करने का अवसर मिल गया है।
  • बोस्फोरस जलसंधि जो यूरोप और एशिया के बीच स्थित है, समुद्री स्तनधारी डॉल्फ़िन का एक प्रमुख निवास स्थान है।
  • तुर्की:
    • तुर्की पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया की सीमा पर स्थित एक राष्ट्र है।
    • इसकी राजधानी अंकारा और मुद्रा तुर्की लीरा है।

10. 26 अप्रैलः विश्व बौद्धिक संपदा दिवस।

  • हर साल 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस बौद्धिक नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है।
  • विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2020 का विषय- हरित भविष्य के लिए नवाचार है।
  • वर्ष 2000 में, वीपो के सदस्य देशों ने 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की, क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व बौद्धिक संपदा कन्वेंशन लागू हुआ था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में किसने मुख्य सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की है?

  1. विजय अरोड़ा
  2. एस रामाकृष्णन
  3. संजय कोठारी
  4. बिमल सचान

2. हाल ही में बदरुद्दीन शेख का कोविड-19 महामारी के कारण निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंध रखते थे?

  1. पत्रकारिता
  2. राजनीति
  3. अभिनय
  4. चित्रकारी

3. हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में कौन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है?

  1. रवि मित्तल
  2. विकास मलिक
  3. तरुण कपूर
  4. अमित खरे

4. नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1965
  2. 1975
  3. 1985
  4. 1955

5. रीवा गांगुली दास निम्नलिखित में से किस देश में भारत की उच्चायुक्त हैं?

  1. मलेशिया
  2. बांग्लादेश
  3. नेपाल
  4. मालदीव

6. भारत में अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 के दौरान कौन सा क्षेत्र शीर्ष निर्यातक रहा है?

  1. कृषि उत्पाद
  2. रसायन और पेट्रोकेमिकल्स
  3. सुती वस्त्र
  4. स्वर्ण एवं आभूषण

7. हाल ही में किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने बताया है कि कोविड-19 गंध और स्वाद के नुकसान के कारण सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है?

  1. आईआईटी कानपुर
  2. आईआईटी दिल्ली
  3. आईआईटी जोधपुर
  4. आईआईटी गोवाहाटी

8. सना किस देश की राजधानी है?

  1. यमन
  2. बहरीन
  3. कतर
  4. इराक

9. बोस्फोरस जलसंधि किन दो महाद्वीपों को जोड़ती है?

  1. यूरोप और एशिया
  2. यूरोप और उत्तर अमेरिका
  3. एशिया और उत्तर अमेरिका
  4. उत्तर व दक्षिणी अमेरिका

10. विश्व बौद्धिक संपदा दिवस प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाया जाता है?

  1. 22 अप्रैल
  2. 24 अप्रैल
  3. 26 अप्रैल
  4. 18 अप्रैल

 

उत्तर

1. C

2. B

3. C

4. B

5. B

6. B

7. C

8. A

9. A

10. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x