डेली करेंट अफेयर्स और GK | 25 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 25 Apr 2020 18:40 PM IST

Ganesh Chaturthi OFFER get 25% Off
Use Coupon code GANESHA

six months current affairs 2023 jan june Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness jan june 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs in hindi january july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jan- June 2023 , InShort)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. गृह मंत्रालय ने दुकानों की कुछ श्रेणियों को खोलने की अनुमति दी।

  • हाल ही में गृह मंत्रालय ने दुकान और स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत दुकानों की कुछ श्रेणियों को श्रमिकों की 50 फीसदी ताकत के साथ खोलने की अनुमति प्रदान की है।
  • यह छूट हॉटस्पॉट्स और कन्टेनमेंट ज़ोन में लागू नहीं होगी।
  • इस अनुमति के अनुसार नगर निगम और नगर पालिका सीमा के बाहर बाजार परिसरों की दुकानों को लॉकडाउन प्रतिबंधों से छूट प्रदान की गई है।
  • परंतु नगर पालिका क्षेत्रों में स्थित मल्टी-ब्रांड और सिंगल-ब्रांड मॉल में दुकानें 3 मई तक बंद रहेंगी।
  • शराब और अन्य वस्तुओं की बिक्री प्रतिबंधित है।

2. सरकार ने बैंकिंग उद्योग को छह महीने के लिए सार्वजनिक उपयोगिता सेवा घोषित किया।

  • हाल ही में सरकार ने औद्योगिक विवाद अधिनियम के प्रावधानों के तहत बैंकिंग उद्योग को छह महीने के लिए सार्वजनिक उपयोगिता सेवा घोषित किया है।
  • यह प्रावधान 21 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।
  • इस अधिनियम के प्रावधानों के तहत बैंकिंग सेवाओं को लाने का अर्थ है कि 21 अप्रैल से शुरू होने वाले इस समय के दौरान बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों या अधिकारियों द्वारा कोई हड़ताल नहीं की जायेगी।
  • सार्वजनिक उपयोगिता एक व्यवसाय है जो बड़े पैमाने पर जनता के लिए रोजमर्रा की आवश्यकता को पूरा करता है। जैसे कि पानी, बिजली, प्राकृतिक गैस, टेलीफोन सेवा और अन्य आवश्यक वस्तुएँ। सार्वजनिक उपयोगिताएँ सार्वजनिक या निजी स्वामित्व में हो सकती हैं।
  • औद्योगिक विवाद अधिनियम:
    • यह भारतीय श्रम कानून को अब तक नियंत्रित करता है, ताकि ट्रेड यूनियनों के साथ-साथ भारतीय मुख्य भूमि क्षेत्र में किसी भी उद्योग में काम करने वाले कर्मचारी की चिंताओं को हल किया जा सके।
    • यह अधिनियम 11 मार्च 1947 को अधिनियमित हुआ और 1 अप्रैल 1947 से लागू हुआ था।

3. प्रधानमंत्री ने एकीकृत ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक एकीकृत ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया है।
  • यह पोर्टल पंचायती राज मंत्रालय की एक नई पहल है।
  • इससे ग्राम पंचायतों को अपनी विकास योजनाएं बनाने और लागू करने में सहायता होगी।
  • साथ ही इसके द्वारा निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने में भी सहायता होगी।
  • -ग्राम स्वराज ऐप अर्थात् सिम्पलीफाईड वर्क वेट अकाउंटिंग एप्लीकेशन फॉर पंचायती राज।
  • यह ग्राम पंचायतों के सम्पूर्ण डिजिटलीकरण की तरफ एक बड़ा कदम है।
  • इससे भविष्य में ग्राम पंचायत के अलग-अलग कामों का सिंगल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड रखने में मदद होगी।
  • स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री ने 6 राज्यों में प्रायोगिक तौर पर इसकी शुरूआत की है।
  • इसके द्वारा नवीनतम सर्वेक्षण पद्धतियों और ड्रोन का इस्तेमाल कर ग्रामीण आवासन भूमि का मानचित्रण किया जाएगा।
  • इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में नियोजनव राजस्व संग्रह को सुचारू बनाने और संपत्ति संबंधित विवादों का समाधान करने में भी सहायता होगी।

4. आयकर न्यायाधिकरण ने पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की।

  • हाल ही में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण की एक खंडपीठ ने जिसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी.पी.भट्ट हैं, के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक जरूरी स्टे याचिका को सुनकर उसे निपटाया गया।
  • 79 साल पुराने ट्रिब्यूनल के इतिहास में यह पहला मौका था।
  • आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण:
    • आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण 25 जनवरी 1941 को स्थापित किया गया था।
    • यह प्रत्यक्ष करों के तहत दूसरा अपीलीय प्राधिकारी है।
    • यह कानून और न्याय मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है।

5. गृह मंत्रालय ने केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों की चार अतिरिक्त टीम बनाई।

  • हाल ही में गृह मंत्रालय ने केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों की चार अतिरिक्त टीम बनाई है।
  • यह टीमें अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और चेन्नई के लिए अपर सचिव स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में बनाई गई हैं।
  • ये टीमें दिशा निर्देशों के अनुसार विभिन्न मुद्दों पर कार्य करती हैं-
    • लॉकडाउन उपायों को लागू करने और अनुपालन करना।
    • आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति।
    • सामाजिक दूरी बनाये रखना।
    • स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा तैयार करना।
    • स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और मजदूरों व गरीब लोगों के लिए राहत शिविरों की स्थिति पर नजर रखना।
  • सरकार इससे पहले भी मौके पर जाकर कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने, समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न मंत्रालयों की छह टीम बनाई थी।

6. आयुष मंत्रालय ने अल्पकालिक अनुसंधान परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए एक तंत्र की घोषणा की है।

  • हाल ही में आयुष मंत्रालय ने अल्पकालिक अनुसंधान परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए एक तंत्र की घोषणा की है।
  • इस तंत्र के द्वारा कोविड-19 के प्रोफीलैक्सिस और नैदानिक प्रबंधन में आयुष हस्तक्षेपों और दवाओं के प्रभाव का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • इसके अंतर्गत संस्थागत आचार समिति की मंजूरी के साथ अधिकतम छह महीने की अवधि के परियोजना प्रस्तावों को तकनीकी जनशक्ति और प्रयोगशाला जांच पर खर्च को पूरा करने के लिए 10 लाख रुपये तक का समर्थन किया जाएगा।

7. विश्व बैंक ने एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया।

  • हाल ही में विश्व बैंक ने अखिल भारतीय प्रबंधन संघ के साथ मिलकर एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया।
  • इस कार्यशाला का आयोजन जम्मू-कश्मीर में झेलम तवी बाढ़ निवारण परियोजना की प्रबंधन इकाई के लिए आपात स्थिति में अनुबंध प्रबंधन पर किया गया है।
  • यह कार्यशाला विश्व बैंक की आर्थिक सहायता वाली परियोजनाओं और अनुबंध प्रबंधन पर कोरोना महामारी के संभावित दुष्प्रभाव को कम करने में सहभागियों को सक्षम बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। 
  • अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA):
    • ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन भारत में प्रबंधन पेशे का एक राष्ट्रीय शीर्ष निकाय है।
    • यह 67 स्थानीय प्रबंधन संघों पर आधारित एक संघ है।
    •  इसकी स्थापना 1957 में हुई थी।

8. नासा ने कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए नया हाई प्रेशर वेंटिलेटर “वाइटल” बनाया।

  • हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इंजीनियरों ने एक नया हाई प्रेशर वेंटिलेटर वाइटल (वेंटीलेटर इंटरफेरन्स टेक्नोलॉजी एक्सेसिबल लोकली) बनाया है।
  • यह वेंटिलेटर विशेष रूप से कोविड-19 रोगियों के उपचार के उद्देश्य से बनाया गया है।
  • इस वेंटिलेटर को आसानी से बनाया जा सकता है।
  • कोविड-19 के लिए न्यूयार्क के इकॉन स्कूल ऑफ मेडिसिन के सभी महत्वपूर्ण टैस्ट में यह वेंटिलेटर सफल रहा है।
  • यह वेंटिलेटर कोविड-19 के मामूली लक्षण वाले रोगियों के उपचार के लिए तैयार किया गया है।
  • वेंटिलेटर:
    • वेंटिलेटर एक मशीन है, जो सांस लेने वाली हवा को फेफड़ों से अंदर और बाहर स्थानांतरित करके यांत्रिक वेंटिलेशन प्रदान करता है और रोगी की सांस लेने में असमर्थता या अपर्याप्त रूप से सांस लेने की समस्या को दूर करता है।
    • टैंक वेंटिलेटर पहली बार 1838 में स्कॉटिश चिकित्सक जॉन डेलज़िल द्वारा वर्णित किया गया था।

9. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा नोवल कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीका विकसित।

  • हाल ही में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा नोवल कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीका विकसित किया गया है।
  • वैज्ञानिक इस वर्ष जनवरी से इस टीके के विकास पर काम कर रहे थे।
  • इस बहुपरीक्षित टीके का मनुष्य पर पहला परीक्षण ब्रिटेन में शुरू हो गया है।
  • वैज्ञानिकों द्वारा इस टीके को 80% तक सफल बताया है। 
  • ब्रिटेन सरकार ने कोरोना वायरस टीका परीक्षण के लिए 200 लाख पाउंड की सहायता राशि की घोषणा की है।
  • यह टीका हानि रहित चिम्पाजी वायरस से विकसित किया गया है।
  • ब्रिटेन:
    • ब्रिटेन या यूनाइटेड किंगडम पश्चिमोत्तर यूरोप में एक द्वीप राष्ट्र है।
    • यह, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड से बना है।
    • इसकी राजधानी लंदन और मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग है।

10. 25 अप्रैल: विश्व मलेरिया दिवस।

  • विश्व मलेरिया दिवस, प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • यह दिन मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए निरंतर निवेश और राजनीतिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता को उजागर करने का एक अवसर है।
  • विश्व मलेरिया दिवस 2020 का विषय-जीरो मलेरिया र्स्टाट्स विद मी  है।
  • मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है। यह प्लास्मोडियम परजीवी के कारण होता है।
  • आमतौर पर मलेरिया एक संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है।                                                             

11. दक्षिण कोरिया में अगले सप्ताह से होम क्वारंटाईन लोगों को इलेक्ट्रॉनिक रिस्टबैंड लगाए जाएंगे।

  • दक्षिण कोरिया में कोविड-19 संक्रमण के चलते अगले सप्ताह से होम क्वारंटाईन आदेशों की अनदेखी करने वाले लोगों को इलेक्ट्रॉनिक रिस्टबैंड लगाए जाएंगे।
  • इसके साथ ही उन्हें एक ट्रैकिंग ऐप डाउनलोड करना भी आवश्यक है।
  • ताकि यदि वे लोग घर से निकलते हैं या बैंड को हटाने का प्रयास करते हैं तो रिस्टबैंड ब्लूटूथ के माध्सम से अधिकारियों को सूचना प्राप्त हो सकेगी।
  • दक्षिण कोरिया:
    • यह एक पूर्वी एशियाई देश है।
    • इसकी राजधानी सिओल व मुद्रा दक्षिण कोरियन वोन है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में सरकार ने किन दुकानों को 50% श्रमिक शक्ति के साथ खेलने की अनुमति प्रदान की है?

  1. मल्टी-ब्रांड मॉल
  2. सिंगल-ब्रांड मॉल
  3. A और B दोनो
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

2. औद्योगिक विवाद अधिनियम किस वर्ष लाया गया था?

  1. 1950
  2. 1947
  3. 1965
  4. 1980

3. हाल ही में ग्रामीण आवासन भूमि का मानचित्रण करने के लिए सरकार ने किस योजना का प्रारंभ किया है?

  1. भू आधार योजना
  2. गृह योजना
  3. स्वामित्व योजना
  4. स्वाधार योजना

4. आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 1951
  2. 1941
  3. 1961
  4. 1971

5. हाल ही में गृह मंत्रालय ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए कौन से छेत्रों के लिए अतिरिक्त टीमें बनाई हैं?

  1. अहमदाबाद
  2. हैदराबाद
  3. चेन्नई
  4. उपरोक्त सभी

6. हाल ही में किसके सहयोग से अखिल भारतीय प्रबंधन संघ ने जम्मू-कश्मीर में एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया?

  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन
  2. विश्व बैंक
  3. यूनिसेफ
  4. एशियाई विकास बैंक

7. हाल ही में कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए नया हाई प्रेशर वेंटिलेटर वाइटल किसने बनाया है?

  1. नासा
  2. इसरो
  3. यूरोपियन स्पेस एजेंसी
  4. डी आर डी ओ

8. नोवल कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु विकसित टीके का मानव पर परीक्षण किस देश में किया जा रहा है?

  1. ब्रिटेन
  2. भारत
  3. चीन
  4. अमेरिका

9. विश्व मलेरिया दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 22 मार्च
  2. 25 अप्रैल
  3. 30 सितंबर
  4. 10 अक्टूबर

10. हाल ही में किस देश ने होम क्वारंटाईन आदेशों की अनदेखी करने वाले लोगों को इलेक्ट्रॉनिक रिस्टबैंड लगाए जाने की घोषणा की है?

  1. दक्षिण अफ्रीका
  2. दक्षिण कोरिया
  3. इंडोनेशिया
  4. अमेरिका

 

उत्तर            

1. D

2. B

3. C

4. B

5. D

6. B

7. A

8. A

9. B

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x