डेली करेंट अफेयर्स और GK | 23 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Apr 2020 10:48 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकृति रेटिंग में वृद्धि।

  • हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मतदान एजेंसी मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा 1 जनवरी से 14 अप्रैल के बीच के आंकड़े जारी किये गये हैं।
  • इन आंकड़ो के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकृति रेटिंग 1 जनवरी से 14 अप्रैल के बीच 62% से बढ़कर 68% हो गई है।
  • इस वृद्धि का प्रमुख कारण भारत में कोविड-19 प्रकोप की अवधि में श्री मोदी द्वारा लिए गये फैसले हैं।
  • इस दौरान प्रधान मंत्री ने पहले 14 अप्रैल तक 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन किया जिसे बाद में 3 मई तक बढ़ा दिया गया।
  • इस समय में श्री मोदी की लोकप्रियता ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल जैसे वैश्विक नेताओं की तुलना में बेहतर रही है।
  • मॉर्निंग कंसल्ट:
    • मॉर्निंग कंसल्ट एक वैश्विक, प्राइवेट प्रौद्योगिकी और मीडिया कंपनी है।
    • इसे डेलॉयट द्वारा उत्तरी अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ती प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक भी नामित किया गया था।
    • इसकी स्थापना 2013 में की गई थी।

2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महामारी आपदा अधिनियम, 1897 में संशोधन के लिए अध्यादेश  लाने के लिए मंजूरी दी। 

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति के चलते महामारी आपदा अधिनियम, 1897 में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने के लिए मंजूरी प्रदान की है।
  • इसके अनुसार अब स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हिंसक कार्रवाई को संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध बना दिया गया है।
  • स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को चोट पहुंचाने या उन्हें नुकसान पहुंचाने या संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने पर क्षतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है।
  • साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के मामले की जांच 30 दिन के अंदर पूरी की जाएगी और अधिकतम एक वर्ष के अंदर न्याय किया जाएगा।
  • इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों के वाहनों या क्लीनिक को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों से क्षतिग्रस्त सम्पत्ति के मूल्य का दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा।
  • अध्यादेश:
    • अध्यादेश किसी अति आवश्यक विषय पर उस समय लाया जाता है जब संसद या राज्य विधान मंडल सत्र में नहीं होते।
    • भारत का संविधान अनुच्छेद 123 के द्वारा राष्ट्रपति को और अनुच्छेद 213 के अंतर्गत राज्यपाल को आध्यादेश लाने की शक्ति प्रदान करता है।

3. भारत ने नेपाल को 23 टन से अधिक दवाइयाँ उपहार में दी।

  • हाल ही में भारत ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए नेपाल को 23 टन से अधिक दवाइयाँ उपहार में दी है।
  • इस उपहार में पैरासिटामोल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन सहित आवश्यक दवाओं की 8 लाख 25 हजार खुराक शामिल हैं।
  • यह उपहार भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • नेपाल:
    • नेपाल एक लैंडलॉक देश है, यह तीन तरफ से भारत से घिरा हुआ है और एक तरफ तिब्बत की ओर खुला है
    • नेपाल की राजधानी काठमांडू और मुद्रा नेपाली रूपिया है।
    • नेपाल, भारतीय राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के साथ सीमा साझा करता है।

4. राष्ट्रीय कार्यक्रम विद्यादान 2.0 का शुभारंभ।   

  • हाल ही में मानव संसाधन और विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यक्रम विद्यादान 2.0 का शुभारंभ किया।
  • यह कार्यक्रम ई-शिक्षण सामग्री योगदान को आमंत्रित करने के लिए की गई एक पहल है।
  • इस कार्यक्रम को कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति की पृष्ठभूमि में को स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों में छात्रों के लिए ई.लर्निंग सामग्री की बढ़ती आवश्यकता के कारण शुरू किया गया है। 
  • विद्यादान ई-लर्निंग सामग्री को विकसित करने और योगदान करने और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त करने का एक आम राष्ट्रीय कार्यक्रम है।
  • इस शिक्षण सामग्री का उपयोग दीक्षा ऐप पर किया जाएगा।
  • यह दीक्षा एप 2017 से 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ काम कर रहा है।

5. सीसीईए ने वर्ष 2020-21 के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक उर्वरकों पर एनबीएस दरों के निर्धारण की मंजूरी दी।

  • हाल ही में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने आज वर्ष 2020-21 के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक उर्वरकों पर न्यूट्रिएंट आधारित सब्सिडी (NBS) दरों के निर्धारण के लिए अपनी मंजूरी दे दी।
  • नाइट्रोजन के लिए 18 रुपये 78 पैसे प्रति किलो, फास्‍फोरस के लिए 14 रुपये 88 पैसे, पोटाश के लिए 10 रुपये 11 पैसे और सल्फर के लिए 2 रुपये 37 पैसे प्रति किलो सब्सिडी निर्धारित की गई है।
  • फास्‍फोरस और पोटेश्यिम पर यह सब्सिडी सीधे ऊर्वरक कम्‍पनियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
  • समिति ने अमोनियम फास्‍फेट जैसे जटिल ऊर्वरक को भी सब्सिडी योजना के तहत लाने की मंजूरी प्रदान की है।
  • आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।

6. ईरान ने अपना पहला सैन्य उपग्रह नूर सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।        

  • हाल ही में ईरान ने अपना पहला सैन्य उपग्रह नूर सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है।
  • ईरान ने अमेरिका के साथ तनाव को एक किनारे कर यह कार्य किया है।
  • उपग्रह नूर को सफलतापूर्वक पृथ्वी से 425 किलोमीटर दूर कक्षा में स्थापित किया गया है।
  • यह उपग्रह इस्‍लामिक रिवॉल्युशनरी गार्ड कोर के स्थापना दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल 2020 को प्रक्षेपित किया गया है।
  • ईरान:
    • यह पश्चिमी एशिया का एक देश है।
    • इसकी राजधानी तेहरान और मुद्रा ईरानी रियाल है।

7. इस वर्ष दुनियाभर में प्रवासी लोगों से होने वाली प्राप्तियों में 20% कमी की आशंका।

  • हाल ही में विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष दुनियाभर में प्रवासी लोगों से होने वाली प्राप्तियों में 20% कमी की आशंका है।
  • विश्व बैंक के अनुसार 2019 में प्रवासी लोगों से प्राप्त रेमिटेंस 554 अरब डॉलर था जो इस वर्ष 445 अरब डॉलर रहने की आशंका है।
  • कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन व वैश्विक मंदी और बेरोजगारी के कारण लोग अपने परिवारों को पैसा नहीं भेज पा रहे हैं।
  • यह हाल के इतिहास में यह सबसे बड़ी गिरावट होगी।    
  • इस महामारी के कारण विकासशील देशों को अपने राजस्व के मुख्य स्रोत में नुकसान झेलना पड़ रहा है।
  • विश्व बैंक:
    • विश्व बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो पूंजीगत परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गरीब देशों की सरकारों को ऋण और अनुदान प्रदान करता है।
    • इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1944 में की गई थी।

8. जी-20 के कृषि मंत्रियों का वैश्विक खाद्य सुरक्षा व पोषण की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्णय।

  • हाल ही में जी-20 के कृषि मंत्रियों ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा और पोषण की सुरक्षा के लिए खाद्य और कृषि उत्पादों के निरंतर प्रवाह को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।
  • इन मंत्रियों ने सऊदी प्रेसीडेंसी द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में यह निर्णय लिया है।
  • भारत की ओर से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जी-20 कृषि मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। श्री तोमर ने जी-20 देशों को एक साथ लाने के लिए सऊदी अरब द्वारा की गई पहल का स्वागत किया।
  • वर्तमान में सऊदी अरब जी-20 समूह का अध्यक्ष है।
  • जी-20:
    • जी- 20 19 देशों और यूरोपीय संघ की सरकारों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों का एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है।
    • इसकी स्थापना सितंबर 1999 में की गई थी।

9. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 10 जिलों को कोरोना मुक्त घोषित किया।

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 10 जिलों को कोरोना मुक्त घोषित किया है।
  • इन जिलों में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हाथरस, बरेली, प्रयागराज, महाराजगंज, शाहजहाँपुर, बाराबंकी, हरदोई और कौशाम्बी शामिल हैं।
  • इस बीच पिछले 24 घंटों में 112 नए कोरोना पॉजिटिव केस के साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,449 हो गई है।
  • ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं।
  • उत्तर प्रदेश:
    • उत्तर प्रदेश उत्तर भारत का एक राज्य है। यह भारत में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
    • यह 1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत के रूप में बनाया गया था और 1950 में इसका नाम बदल कर उत्तर प्रदेश किया गया था।
    • राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल है।
    • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
    • उत्तर प्रदेश का राज्य पशु स्वैंप हिरण, राज्य पक्षी सरस क्रेन, राज्य वृक्ष अशोक और राज्य पुष्प ब्रह्म कमल है।

10. टीसीएस द्वारा इजरायल का पहला पूरी तरह से डिजिटल बैंक लॉन्च किया जाएगा।

  • भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज इजरायल का पहला पूरी तरह से डिजिटल बैंक लॉन्च करेगी।
  • इसका अभी तक कोई नाम निर्धारित नहीं किया गया है, परंतु 40 से अधिक वर्षों में इजराइल में बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त करने वाला पहला है।
  • इस डिजिटल बैंक को 2021 में लॉन्च किया जाएगा।
  • यह एक ऑनलाइन वित्तीय सुपरस्टोर के रूप में काम करेगा, जिसके माध्यम से बीमा और क्रेडिट कार्ड जैसी सेवाएं इजरायल के नागरिकों को प्रदान की जाएंगी।
  • इजरायल:
    • यह भूमध्य सागर के किनारे पर बसा एक मध्य पूर्वी देश है।
    • इसकी राजधानी जेरूसलम और मुद्रा इजरायली शेकेल है।

11. फेसबुक ने रिलायंस जियो में 5.7 बिलियन डॉलर का निवेश किया।

  • हाल ही में कोरोनोवायरस वैश्विक महामारी के बीच फेसबुक ने रिलायंस जियो में 5.7 बिलियन डॉलर का निवेश किया है।
  • इस डील के बाद अब जियो 9.9% शेयर 5.7 बिलियन डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) निवेश के बदले में फेसबुक के नाम हो गये हैं।
  • इस बड़ी डील के बाद फेसबुक अब जियो की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर कंपनी बन गई है।
  • फेसबुक के इस निवेश के बाद जियो प्लैटफॉर्म्स की इंटर्जे वेल्यू 4.62 लाख करोड़ हो गई है।
  • दोनों कंपनियों की साझेदारी से रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे और साथ ही बिजनेस भी बढ़ेगा।
  • भारत में टेक्नॉलजी सेक्टर में यह एफडीआई के तहत यह अब तक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट है।
  • एफडीआई- एक देश में किसी अन्य देश में स्थित इकाई द्वारा किसी व्यवसाय में नियंत्रित स्वामित्व के रूप में किया गया एक निवेश है। प्रत्यक्ष नियंत्रण की यह धारणा विदेशी पोर्टफोलियो निवेश से अलग होती है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. जस्टिन ट्रूडो किस देश के प्रधानमंत्री हैं?

  1. ब्राजील
  2. केन्या
  3. कनाडा
  4. पुर्तगाल

2. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस वर्ष लाये गये महामारी आपदा अधिनियम में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने के मंजूरी प्रदान की है?

  1. 1897
  2. 1987
  3. 1857
  4. 1957

3. इनमें से किस राज्य की सीमा नेपाल से मिलती है?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. पश्चिम बंगाल
  3. सिक्किम
  4. उपरोक्त सभी

4. दीक्षा एप किस वर्ष लॉन्च किया गया था?

  1. 2019
  2. 2017
  3. 2016
  4. 2015

5. हाल ही में किस देश ने अपना पहला सैन्य उपग्रह नूर सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है?

  1. बहरीन
  2. ओमान
  3. कतर
  4. ईरान

6. विश्व बैंक के अनुसार इस वर्ष रेमिटेंस में कितनी कमी रहने की आशंका है?

  1. 13
  2. 34
  3. 20
  4. 30

7. वर्तमान में जी-20 समूह का अध्यक्ष देश कौन सा है?

  1. भारत
  2. सऊदी अरब
  3. रूस
  4. जापान

8. उत्तर प्रदेश का राज्य पुष्प कौन सा है?

  1. गुलाब
  2. गुड़हल
  3. ब्रह्म कमल
  4. गेंदा

9. टीसीएस द्वारा 2021 में किस देश का पहला पूरी तरह से डिजिटल बैंक लॉन्च किया जाएगा?

  1. इजरायल
  2. फ्रांस
  3. अफगानिस्तान
  4. यमन

10. फेसबुक ने हाल ही में जियो के कितने प्रतिशत शेयर खरीदें हैं?

  1. 19
  2. 9.9
  3. 20
  4. 15

 

उत्तर

1. C

2. A

3. D

4. B

5. D

6. C

7. B

8. C

9. A

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x