डेली करेंट अफेयर्स और GK | 19 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:26 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. भारतीय पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों में अनुसंधान पर बैठक का आयोजन नई दिल्ली में।

  • हाल ही में भारतीय पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों में अनुसंधान पर एक विशेष बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की।
  • इस बैठक का उद्देश्य ज्ञान के प्राचीन और आधुनिक शैलियों का समन्वय करके समाज के विकास को सुनिश्चित करना है।
  • इस अवसर पर श्री पोखरियाल ने कहा कि भारतीय पारंपरिक ज्ञान न केवल तार्किक है, बल्कि वैज्ञानिक भी है।

2. राज्य सभा ने दो नये राष्ट्रीय आयोग विधेयक को मंजूरी प्रदान की।

  • हाल ही में राज्य सभा ने दो नये राष्ट्रीय आयोग विधेयक को मंजूरी प्रदान की है।
  • राज्यसभा ने भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग विधेयक 2019 और होम्योपैथी चिकित्सा विधेयक आयोग 2019 पारित कर दिया है।
  • दोनो विधेयक राज्य सभा में ध्वनि मत से पारित किये गये।
  • इन आयोगों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य गुणवत्ता चिकित्सा पेशेवरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करके इक्विटी को बढ़ावा देना है और चिकित्सा सेवाओं के सभी पहलुओं में उच्च नैतिक मानकों को लागू करना है।

3. देश में भिखारियों के व्यापक पुनर्वास के लिए एक योजना का प्रस्ताव।

  • हाल ही में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देश में भिखारियों के व्यापक पुनर्वास के लिए एक योजना के पुनर्गठन और निर्माण का प्रस्ताव दिया है।
  • यह योजना वित्तीय वर्ष 2020-2021 के दौरान भिखारी समुदाय की अधिक संख्या वाले चुने गये शहरों में ही लागू की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्‍य सरकारों, स्‍थानीय शहरी निकायों और स्‍वयंसेवी संगठनों की मदद से भिखारियों की पहचान करके उनका पुनर्वास किया जाएगा।
  • साथ ही उनके लिए चिकित्‍सा सुविधा, शिक्षा और कौशल विकास का भी कार्य किया जाएगा।

4. राज्य सभा में बिहार और पश्चिम बंगाल से 5-5 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये।

  • हाल ही में राज्य सभा में बिहार और पश्चिम बंगाल से 5-5 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये हैं।
  • राज्य सभा:
    • राज्य सभा एक निरंतर चलने वाली संस्था है। इसके एक तिहाई सदस्य हर दो साल के बाद सेवानिवृत्त होते हैं।  
    • इन सीटों को अप्रत्यक्ष चुनाव के द्वारा फिर से भरा जाता है।
    • संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्य सभा के सदस्यों के लिए प्रावधान हैं।
    • वर्तमान में, राज्य सभा में 245 सदस्य हैं, जिनमें 233 निर्वाचित सदस्य और 12 राष्ट्रपति द्वारा नामित हैं।
    • संवैधानिक सीमा के अनुसार, राज्य सभा में 250 से अधिक सदस्य नहीं हो सकते हैं।

5. तमिलनाडु के तंजावुर मंदिर में प्रवेश 31 मार्च तक निषिद्ध।

  • तमिलनाडु के प्रशंसित तंजावुर मंदिर में तीर्थयात्रियों के प्रवेश को 31 मार्च तक प्रतिबंधित कर दिया गया है।
  • जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस महामारी के कारण इस निर्णय की घोषणा की गई है।
  • हालांकि, मंदिर के चार बार के दैनिक अनुष्ठानों को हमेशा की तरह किया जाएगा।
  • तंजावुर मंदिर:
    • तंजावुर मंदिर या बृहदिश्वर मंदिर, जिसे राजाराजेशवरम भी कहा जाता है, तमिलनाडु के तंजावुर में कावेरी नदी के तट पर स्थित है।
    • यह द्रविड़ वास्तुकला का एक अनुकरणीय उदाहरण है।
    • यह तमिल राजा राज राजा चोल द्वारा 1003 और 1010 ईस्वी के बीच बनवाया गया था।
    • मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का एक हिस्सा है, जिसे "ग्रेट लिविंग चोल मंदिर" के रूप में जाना जाता है।

6. भारतीय वायु सेना के लिए 83 स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी।

  • हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने भारतीय वायु सेना के लिए 83 स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी है।
  • रक्षा अधिग्रहण परिषद ने स्वदेशी रक्षा उपकरणों के अधिग्रहण के लिए लगभग 1,300 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
  • रक्षा अधिग्रहण परिषद की अध्यक्षता भारत के रक्षा मंत्री द्वारा की जाती है।
  • तेजस:
    • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित, विमान विकास एजेंसी (ADA) द्वारा स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किया गया लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है।
    • इसकी रेंज 3000 किमी और भार 6500 किग्रा है।

7. 18 मार्च 2020: देश के आयुध कारखानों का 219 वां स्थापना दिवस।

  • भारत के आयुध कारखानों ने 18 मार्च 2020 को अपना 219 वां स्थापना दिवस मनाया।
  • भारत का पहला आयुध निर्माण कारखाना, गन एण्‍ड शैल फैक्‍टरी, कोलकाता के काशीपुर में इसी दिन वर्ष 1801 में स्थापित किया गया था।
  • आयुध निर्माणियों के अंतर्गत सेना के लिए विभिन्‍न प्रकार की सामग्री बनाने वाले 41 कारखाने शामिल हैं।
  • आयुध निर्माणी बोर्ड (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड) का गठन 2 अप्रैल 1979 को किया गया था।
  • बोर्ड का कॉर्पोरेट मुख्‍यालय कोलकाता में है।

8. मद्रास हाई कोर्ट ने एक फर्म पर 1.2 लाख का जुर्माना लगाया।

  • मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै खंडपीठ ने वी. वी. मिनरल्स के मैनेजिंग पार्टनर पर कारण बताओ नोटिस का ठीक से जवाब नहीं देने के कारण 1.2 लाख का जुर्माना लगाया।
  • वी. वी. मिनरल्स, एक समुद्र तट खनिज निर्यातक कंपनी है।
  • वी.वी. मिनरल्स,को खनन और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के तहत समुद्र तट रेत के खनन के लिए पट्टे पर दिया गया था।
  • परंतु केंद्र सरकार द्वारा समुद्र तट रेत खनिजों को परमाणु खनिज के रूप में शामिल करने के निर्णय के बाद, राज्य द्वारा वी.वी. मिनरल्स को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
  • खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 भारत में खनन क्षेत्र को नियंत्रित करता है और खनन कार्यों के लिए खनन पट्टों को प्राप्त करने और देने की आवश्यकता को निर्दिष्ट करता है।

9. उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा है कि सरकार का नुकसान अध्यादेश मनमाना है।

  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि सार्वजनिक और निजी संपत्ति अध्यादेश, 2020 मनमाना है।
  • साथ ही नुकसान अध्यादेश की वसूली पर सरकार से 25 मार्च तक जवाब मांगा है।
  • यह अध्यादेश नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान किये गये नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश की सरकार के द्वारा लाया गया था।
  • अध्यादेश:
    • अध्यादेश किसी अत्यंत आवश्यक तत्कालिक विषय पर उस समय लाये जाते हैं जब संसद या विधानमंडल सत्र में ना हो।
    • भारत के संविधान के अंतर्गत अनुच्छेद 123 के द्वारा राष्ट्रपति को और अनुच्छेद 213 के द्वारा राज्यपाल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई है।
    • इनकी क्षमता वही होती है जो संसद या विधानमंडल द्वारा बनाये गये कानून की होती है।

10. आर बी आई ने बैंकिंग सिस्टम में 10,000 करोड़ रूपये के निवेश का फैसला किया है।

  • भारतीय रिजर्व बैंक बैंकिंग प्रणाली में 10,000 करोड़ रुपये की तरलता का संचालन करेगा।
  • आर बी आई खुले बाजार की क्रिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियों को खरीदकर बैंकिंग प्रणाली में 10,000 करोड़ रूपये निवेश करेगा।
  • खुले बाजार की क्रिया:
    • खुले बाजार की क्रिया (OMO) का संचालन आरबीआई द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री या खरीद के माध्यम से किया जाता है।
    • केंद्रीय बैंक सिस्टम से तरलता हटाने के लिए सरकारी प्रतिभूतियों को बेचता है और सिस्टम में तरलता को बढ़ाने के लिए सरकारी प्रतिभूतियों को खरीदता है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. भारतीय पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों में अनुसंधान पर बैठक का आयोजन हाल ही में कहा किया गया?

  1. हैदराबाद
  2. भोपाल
  3. गांधीनगर
  4. नई दिल्ली

2. राज्य सभा ने किस नये राष्ट्रीय आयोग विधेयक को मंजूरी प्रदान की है?

  1. भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग विधेयक 2019
  2. होम्योपैथी चिकित्सा विधेयक आयोग 2019
  3. A और B दोनो
  4. कोई नहीं

3. देश में भिखारियों के पुर्नवास के लिए किस मंत्रालय के अंतर्गत योजना का प्रावधान किया जा रहा है?

  1. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  2. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  3. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय
  4. गृह मंत्रालय

4. वर्तमान में राज्य सभा में कुल कितने सदस्य हैं?

  1. 250
  2. 245
  3. 252
  4. 240

5. बृहदिश्वर मंदिर के बारे में क्या सत्य है?

  1. यह द्रविड़ वास्तुकला में बनाया गया है।
  2. इसे राज राजा चोल द्वारा बनवाया गया था।
  3. तंजावुर में कावेरी नदी के तट पर स्थित है।
  4. उपरोक्त सभी सत्य हैं।

6. रक्षा अधिग्रहण परिषद की अध्यक्षता निम्नलिखित में से कौन करता है?

  1. रक्षा मंत्री
  2. प्रधानमंत्री
  3. गृह मंत्री
  4. राष्ट्रपति

7. भारत का पहला आयुध निर्माण कारखाना कब बनाया गया था?

  1. 1901
  2. 1957
  3. 1801
  4. 1857

8. खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम किस वर्ष लाया गया था?

  1. 1947
  2. 1957
  3. 1985
  4. 1975

9. किसी राज्य का राज्यपाल किस अनुच्छेद के अंतर्गत अध्यादेश जारी कर सकता है?

  1. अनुच्छेद 123
  2. अनुच्छेद 213
  3. अनुच्छेद 231
  4. अनुच्छेद 131

10. केंद्रीय बैंक सिस्टम से तरलता हटाने के लिए सरकारी प्रतिभूतियों को किस प्रक्रिया के तहत बेचता है?

  1. खुले बाजार की क्रिया
  2. मांग मुद्रा की क्रिया
  3. बिल ऑफ एक्सचेंज
  4. खुदरा क्रेडिट अभियान

 

उत्तर  

1. D

2. C

3. A

4. B

5. D

6. A

7. C

8. B

9. B

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x