डेली करेंट अफेयर्स और GK | 20 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:26 AM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्‍थान विधेयक 2020 लोकसभा से पारित।

  • आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्‍थान विधेयक 2020 को लोकसभा से पारित कर दिया गया है।
  • यह विधेयक लोकसभा में ध्वनिमत से पारित किया गया है।
  • इस विधेयक का उद्देश्‍य गुजरात के जामनगर में आयुर्वेद शिक्षण तथा अनुसंधान संस्‍थान की स्‍थापना करना है।
  • इस संस्‍थान में आयुर्वेद शिक्षण, प्रशिक्षण तथा अनुसंधान और संबंधित क्षेत्रों में गुणवत्‍ता तथा उत्‍कृष्‍टता को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा।
  • केरल और अरूणाचल प्रदेश में आयुर्वेद संस्‍थानों की स्थापना पर भी सरकार द्वारा विचार किया जाएगा। साथ ही आयुर्वेद के इलाज को भी अब बीमा कवर दिया जाएगा।

2. संसदीय समिति के द्वारा प्रत्येक राज्य में फोरेंसिक प्रयोगशाला बनाने की सिफारिश की गई है।

  • एक संसदीय समिति द्वारा गृह मंत्रालय से 2 वर्ष के अंदर देश के प्रत्येक राज्य की राजधानी में एक फोरेंसिक प्रयोगशाला बनाने की सिफारिश की गई है।
  • इस समिति की अध्यक्षता डॉ. सत्यनारायण जटिया ने की।
  • संसदीय समिति ने रिपोर्ट में कहा कि वर्तमान में दुष्‍कर्म  के 86.6%  मामलों में से केवल 32% अपराधियों को ही सजा मिल पाती है।
  • फोरेंसिक प्रयोगशालाओं का मजबूत नेटवर्क अपराधियों को सजा दिलाने में बहुत मददगार साबित होगा।

3. सरकार ने सीएपीएफ में एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक देने का निर्णय लिया है।

  • हाल ही में सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सीएपीएफ में सीधे प्रवेश परीक्षाओं में एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक देने का निर्णय लिया है।
  • एनसीसी 'सी' प्रमाणपत्र धारकों को परीक्षा के अधिकतम अंकों का 5%, एनसीसी 'बी' प्रमाण पत्र धारकों को परीक्षा के अधिकतम अंकों का 3% और एनसीसी 'ए' प्रमाण पत्र धारकों को परीक्षा के अधिकतम अंकों का 2% बोनस अंकों के रूप में दिया जाएगा।
  • एनसीसी में भारत के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
  • यह प्रावधान सशस्त्र बलों की परीक्षाओं में पहले से ही मौजूद है।
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC):
    • राष्ट्रीय कैडेट कोर सशस्त्र बलों की युवा शाखा है।
    •  यह स्वैच्छिक आधार पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए खुला है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 16 अप्रैल 1948 में की गई थी।

4. भारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2025 तक कुल प्रजनन दर 2.1% करने के लक्ष्य के लिए तैयार।

  • भारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2025 तक कुल प्रजनन दर 2.1% करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार है।
  • यह बात योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के द्वारा राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कही गई।
  • साथ ही सरकार का तत्काल उद्देश्य बुनियादी प्रजनन और बाल स्वास्थ्य देखभाल के लिए एकीकृत सेवा वितरण प्रदान करना है।
  • देश में स्वास्थ्य सेवाओं में अच्छी गुणवत्ता प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 को लागू किया गया है।
  • प्रजनन दर, एक महिला द्वारा उसके प्रजनन काल में उत्पन्न किये गये बच्चों की कुल संख्या है।

5. ग्रीस ने ओलंपिक की मशाल टोक्यो के हवाले की।

  • हाल ही में ग्रीस ने ओलंपिक की मशाल टोक्यो के हवाले की।
  • टोक्यो, जापान ओलंपिक खेलों को 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 तक आयोजित किया जाना है।
  • ओलंपिक खेल:
    • आधुनिक ओलंपिक खेल, अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन हैं, जिसमें दुनिया भर के हजारों एथलीट विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।
    • पहला आधुनिक ओलंपिक 1896 में ग्रीस के एथेंस में आयोजित किया गया था।
    • अगले ओलंपिक का आयोजन 2024 में पेरिस, फ्रांस में प्रस्तावित है।

6. हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने हिमाचल पुलिस के लिए दो नई प्रणालियों का शुभारंभ किया।

  • हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने हाल ही में हिमाचल पुलिस की सहायता के लिए दो नई प्रणालियों का शुभारंभ किया है।
  • हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने शिमला में हिमाचल पुलिस के लिए पुलिस स्टेशन आगंतुक सर्वेक्षण प्रणाली और ई-नाइट बीट चेकिंग प्रणाली का शुभारंभ किया।
  • पुलिस स्टेशन आगंतुक सर्वेक्षण प्रणाली का उपयोग पुलिस स्टेशनों, पुलिस चौकियों और अन्य सभी पुलिस इकाइयों में आने वाले आगंतुकों की निगरानी के लिए किया जाएगा और यह आगंतुकों का डेटाबेस बनाने में मदद करेगा।
  • ई-नाइट बीट चेकिंग प्रणाली राज्य पुलिस को रात में चलने वाले संदिग्ध वाहनों और अपराधियों पर नज़र रखने में मदद करेगी।

7. सरकार ने कुछ रसायनों पर आयात प्रतिबंध हटा दिया है।

  • हाल ही में सरकार ने कुछ रसायनों पर आयात प्रतिबंध हटा दिया है जिनमें जिंक ड्रॉस, लाइट, हैवी और फुल रेंज नेफ्था शामिल हैं।
  • अब बिना लाइसेंस के जिंक ड्रॉस के आयात की अनुमति है। इससे पहले, आयात के लिए एक लाइसेंस की आवश्यकता थी।
  • इसका उपयोग पेंट उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्र में किया जाता है।
  • साथ ही सरकार ने उड़ान क्लबों को कुछ शर्तों के साथ विमानन गैसोलीन का स्वतंत्र रूप से आयात करने की भी अनुमति दी है।
  • इसके अतिरिक्त अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए, राज्य व्यापार उद्यमों के माध्यम से विमानन गैसोलीन के आयात की अनुमति है।

8. 20 मार्च: इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस।

  • हर साल 20 मार्च को इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष की थीम है- सभी के लिए खुशी (हैप्पीनेस फॉर ऑल टूगैदर)
  • संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 12 जुलाई 2012 को अपने संकल्प 66/281 में 20 मार्च को खुशी के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया था।
  • पहली बार 20 मार्च 2013 को खुशी के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया था।
  • खुशी के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुये वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 17 सतत विकास लक्ष्यों की घोषणा की थी।

9. श्रीकांतेश्वर मंदिर तत्काल प्रभाव से श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया।

  • मैसूरु जिले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के दायरे में श्रीकांतेश्वर मंदिर और चार अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
  • कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।
  • हालांकि, सभी मंदिरों के पुजारी परंपरा के अनुसार दैनिक अनुष्ठान और प्रार्थना करेंगे।
  • श्रीकांतेश्वर मंदिर:
    • श्रीकांतेश्वर मंदिर नंजनगुड, कर्नाटक में स्थित एक प्राचीन मंदिर है।
    • यह भगवान श्रीकांतेश्वर (शिव) को सर्मपित है।
    • श्रीकांतेश्वर मंदिर कावेरी की सहायक नदी कपिला नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है।
    • नंजनगुड को दक्षिण काशी और दक्षिण का प्रयाग के नाम से भी जाना जाता है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्‍थान विधेयक 2020 के द्वारा किस राज्य में शिक्षण संस्‍थान स्थापित किया जाएगा?

  1. हरियाणा
  2. केरल
  3. असम
  4. गुजरात

2. हाल ही में संसद की किस समिति द्वारा प्रत्येक राज्य में एक फोरेंसिक प्रयोगशाला बनाने की सिफारिश की गई है?

  1. सत्यनारायण जटिया
  2. कृष्णपाल सिंह
  3. श्रीकांत रेड्डी
  4. एस कुमार राव

3. हाल ही में सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सीधे प्रवेश परीक्षाओं में एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को कितने प्रतिशत बोनस अंक देने का निर्णय लिया है?

  1. 5
  2. 4
  3. 3
  4. 2

4. हाल ही में भारत सरकार ने किस वर्ष तक कुल प्रजनन दर 2.1% करने का लक्ष्य निर्धारित किया है?

  1. 2022
  2. 2023
  3. 2025
  4. 2024

5. ओलंपिक खेलों का आयोजन जुलाई 2020 में किस देश में किया जाना प्रस्तावित है?

  1. भारत
  2. जापान
  3. ब्रिटेन
  4. रूस

6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पुलिस की सहायता के लिए दो नई प्रणालियों का शुभारंभ किया है?

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. अरूणाचल प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश
  4. महाराष्ट्र

7. हाल ही में सरकार ने कुछ रसायनों पर आयात प्रतिबंध हटा दिया है, इनमें से कौन उस सूची में शामिल है?

  1. जिंक ड्रॉस
  2. हैवी और फुल रेंज नेफ्था
  3. A और B दोनों
  4. उपरोक्त में से काई नहीं

8. इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस पहली बार किस दिन मनाया गया था?

  1. 20 मार्च 2013
  2. 20 अप्रैल 2015
  3. 20 मार्च 2014
  4. 20 मई 2015

9. श्रीकांतेश्वर मंदिर निम्नलिखित में से किस देवता को समर्पित है?

  1. ब्रह्मा
  2. विष्णु
  3. शिव
  4. कृष्ण

 

उत्तर

1. D

2. A

C. D

4. C

5. B

6. A

7. C

8. A

9. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x