डेली करेंट अफेयर्स और GK | 21 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:26 AM IST

Happy February get 35% Off
Use Coupon code FEB26

january 2026 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
january 2026 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
january 2026 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
january 2026 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. कर्नाटक राज्य वन्यजीव बोर्ड ने रेलवे लाइन को मंजूरी दी।

  • कर्नाटक राज्य वन्यजीव बोर्ड, ने बेंगलुरु में विवादित हुबली-अंकोला रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है।
  • इस परियोजना की घोषणा 1997 में की गई थी।
  • पर्यावरण को होने वाली हानि के कारण इसे सर्वोच्च न्यायालय की केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति, पर्यावरण और वन मंत्रालय और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण आदि के द्वारा खारिज कर दिया गया था।
  • हुबली-अंकोला रेलवे लाइन काली और सह्याद्री टाइगर रिजर्व के बीच से गुजरती है।

2. ट्रंप जी-7 को वीडियोकांफ्रेंस के द्वारा संबोधित करेंगे।

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जी-7 को वीडियोकांफ्रेंस के द्वारा  संबोधित करेंगे।
  • जी-7 शिखर सम्मेलन इस वर्ष अप्रैल-मई में वॉशिंगटन के पास कैंप डेविड में आयोजित किया जाना था।
  • विश्व महामारी कोरोना वायरस के चलते जी-7 समूह के द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
  • जी-7:
    • विश्व की सात उन्नत अर्थव्यस्थाओं का राजनीतिक संगठन है।
    •  इसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
    • इसकी स्थापना 1975 में की गई थी।

3. आर. गांधी और अनंत नारायण यस बैंक के पुनर्निर्माण बोर्ड में शामिल।

  • हाल ही में आर. गांधी और अनंत नारायण को यस बैंक के पुनर्निर्माण बोर्ड में शामिल किया गया है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक के पुनर्निर्माण बोर्ड में आर. गांधी और अनंत नारायण को अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
  • श्री गांधी भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर हैं।
  • अनंत नारायण, एस. पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में एक एसोसिएट प्रोफेसर हैं।
  • दोनों को 26 मार्च से दो साल की अवधि के लिए बोर्ड में नियुक्त किया गया है।

4. रक्षामंत्री ने रक्षा खरीद मसौदा 2020 जारी किया।

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में रक्षा खरीद मसौदा 2020 जारी किया।
  • यह मसौदा 1 अप्रैल, 2020 से लागू होगा और यह डीपीपी 2016 का स्थान लेगा।
  • यह डीपीपी 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगा।
  • इस नीति का उद्देश्य मेक इन इंडिया पहल के तहत निजी क्षेत्र को विनिर्माण गतिविधियों में शामिल कर भारत को रक्षा विनिर्माण का एक प्रमुख वैश्विक केन्द्र बनाना है।
  • सरकार ने लीज प्रक्रिया के तहत विभिन्न श्रेणियों में किफायती दरों पर रक्षा उपकरणों की खरीद की व्यवस्था भी शुरू की है।

5. उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें अवमानना मामलों में पासपोर्ट आत्मसमर्पण का आदेश दे सकती हैं।

  • हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें अवमानना मामलों में पासपोर्ट आत्मसमर्पण का आदेश दे सकती हैं।
  • अवमानना ​​कार्यवाही में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए, न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है।
  • जस्टिस आर. बनुमथी और ए.एस. बोपन्ना की बैंच ने यह निर्णय लिया है।
  • अदालत ने दिल्ली में एक विवादित संपत्ति के विभाजन पर दीवानी मुकदमे के संबंध में एक अवमानना ​​मामले की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया है।
  • शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि विचारक केवल अदालत के पास अपना पासपोर्ट जमा करेंगे।

6. लोकसभा ने पांच और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (INI) का दर्जा देने के लिए एक विधेयक पारित किया।

  • हाल ही में लोकसभा ने पांच और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (INI) का दर्जा देने के लिए एक विधेयक पारित किया है।
  • इस विधेयक में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) अधिनियम, 2017 के तहत सूरत, भोपाल, भागलपुर, अगरतला और रायचूर में स्थित पांच संस्थानों - को  अन्य 15 आईआईआईटी के समान लाने का प्रस्ताव है।
  • मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि इस तरह के संस्थान 100% प्लेसमेंट दर्ज करते हैं और आरक्षण नीति का पालन करते हैं।

7. 21 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस।

  • हर साल 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस सभी प्रकार के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2020 का विषय-“वन और जैव विविधता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (IDF) घोषित किया था।
  • प्रत्येक अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर वृक्षारोपण अभियान जैसी गतिविधियों को आयोजित करने के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाता है।

8. आंध्र प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि पटटों के वितरण पर कोई आपत्ति नहीं।

  • हाल ही में आंध्र प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि पटटों के वितरण पर कोई आपत्ति नहीं है।
  • राज्य में 7 मार्च से आचार संहिता लागू होने के बाद से सरकार की गरीबों को घर देने की योजना के तहत पट्टा प्रदान करने पर रोक लगा दी गई थी।
  • इस योजना को उच्चतम न्यायालय ने बहाल करने के लिए आदेश दिया था।
  • जिसे अब राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी स्वीकृति दे दी है।
  • आदर्श आचार संहिता (MCC), चुनाव आयोग द्वारा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को विनियमित करने के लिए जारी दिशानिर्देशों का एक समूह है।
  • राज्य चुनाव आयोग एक संवैधानिक निकाय है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हुबली-अंकोला रेलवे लाइन किस टाइगर रिजर्व के बीच से गुजरती है?

  1. काली
  2. सह्याद्री
  3. A और B दोनों
  4. उपरोक्त में से काई नहीं

2. निम्नलिखित में से कौन सा देश जी-7 समूह का सदस्य नहीं है?

  1. जर्मनी
  2. इटली
  3. जापान
  4. भारत

3. हाल ही में आर. गांधी और अनंत नारायण को किस बैंक के पुनर्निर्माण बोर्ड में शामिल किया गया है?

  1. येस बैंक
  2. पंजाब नेशनल बैंक
  3. स्टैट बैंक ऑफ इंडिया
  4. केनरा बैंक

4. रक्षा खरीद मसौदा नीति 2020 किस वर्ष तक जारी रहेगी?

  1. 2022
  2. 2024
  3. 2025
  4. 2026

5. उच्चतम न्यायालय ने अदालत की अवमानना मामलों में क्या जब्त करने का आदेश दिया है?

  1. पासपोर्ट
  2. वोटर आई डी कार्ड
  3. पैन कार्ड
  4. आधार कार्ड

6. लोकसभा ने हाल ही में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने के लिए एक विधेयक पारित किया है। इनमें में किस स्थान पर स्थित संस्थान इस सूची में शामिल है?

  1. सूरत
  2. भोपाल
  3. भागलपुर
  4. उपरोक्त सभी

7. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 21 मार्च
  2. 22 अप्रैल
  3. 24 मई
  4. 26 जून

8. राज्य निर्वाचन आयोग किस प्रकार की संस्था है?

  1. वैधानिक
  2. संवैधानिक
  3. गैर संवैधानिक
  4. गैर वैधानिक

 

उत्तर

1. C

2. D

3. A

4. C

5.  A

6. D

7. A

8. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

JANUARY 2026

SAGA

Buy Now



x