डेली करेंट अफेयर्स और GK | 22 और 23 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 18:32 PM IST

Happy February get 35% Off
Use Coupon code FEB26

january 2026 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
january 2026 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
january 2026 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
january 2026 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने पर जोर दिया।

  • केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने पर जोर दिया है ।
  • इसके लिए केंद्र ने कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशभर के 75 जिलों में आपात सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवायें बंद करने का आदेश दिया है।
  • इन जिलों में लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, कोलकाता, देहरादून, जयपुर, चेन्नई, पुणे, मुंबई, नागपुर, तिरुवनंतपुरम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, बेंगलुरू, श्रीनगर, जम्मू, फरीदाबाद, अहमदाबाद, गांधीनगर, वड़ोदरा, दिल्ली, चंडीगढ़ और विजयवाड़ा आदि शामिल हैं।
  • साथ ही देशभर में उप-नगरीय तथा मेट्रो रेल सेवाएं और अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
  • देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 16 से 17 हजार मामलों की जांच हो चुकी है।
  • वर्तमान में देश के पास प्रति सप्ताह ऐसे 50 से 70 हजार मामलों की जांच करने की क्षमता है।

2. भारत में वर्तमान में क्लोरोक्विन और हाइड्रोक्सिक्लोरोक्विन की कोई कमी नहीं है।

  • हाल ही में राष्ट्रीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने बताया है कि देश में क्लोरोक्विन और हाइड्रोक्सिक्लोरोक्विन की कोई कमी नहीं है।
  • देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण दवाओं, मास्क, सैनीटाइजर और दस्ताने आदि वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी की आंशका के चलते यह घोषणा की गई है।
  • राष्ट्रीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण:
    • नेशनल फ़ार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी एक सरकारी नियामक एजेंसी है जो भारत में फार्मास्यूटिकल दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करती है।  
    • इसकी स्थापना 29 अगस्त 1997 को की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित इलेक्ट्रॉानिक्स विनिर्माण क्लस्टर्स योजना को वित्तीय सहायता की मंजूरी प्रदान की।

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक विनिर्मिाण क्लस्टर्स के द्वारा विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास के लिए संशोधित इलेक्ट्रॉानिक्स विनिर्माण क्लस्टर्स योजना को वित्तीय सहायता की मंजूरी प्रदान कर दी है।
  • इस योजना का उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और मोबाइल फोन विनिर्माण तथा विशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में बड़े निवेश को आकर्षित करना है।
  • सरकार द्वारा इस क्षेत्र में 20 लाख करोड़ रूपये का निवेश किया जाएगा, जिससे अगले 5 वर्ष में 25 लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा।
  • इस योजना के द्वारा विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास में भी मदद मिलेगी।

4. अफगान सरकार और तालिबान ने संभावित कैदी एक्सचेंजों की व्यवस्था पर अपनी पहली चर्चा की।

  • हाल ही में अफगान सरकार और तालिबान ने संभावित कैदी एक्सचेंजों की व्यवस्था पर अपनी पहली चर्चा की।
  • यह चर्चा हाल ही में दोहा,  कतर में संपन्न हुई अमेरिका-तालिबान शांति वार्ता के तहत की गई है।
  • अफगानिस्तान:
    • अफगानिस्तान, आधिकारिक तौर पर अफ़ग़ानिस्तान का इस्लामिक गणराज्य, एशिया का एक देश है।
    • अफगानिस्तान की सीमाएं पाकिस्तान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, चीन, आदि देशों से लगती हैं।
    • इसकी राजधानी काबुल और मुद्रा अफगान अफगानी है।

afghanistan-map-pendulumedu

5. भारत के महान फुटबॉलर प्रदीप कुमार बैनर्जी का कोलकाता में निधन।

  • हाल ही में भारत के महान फुटबॉलर और 83 वर्षीय पूर्व कोच प्रदीप कुमार बैनर्जी का कोलकाता में निधन हो गया है।
  • पी.के बैनर्जी काफी समय से बीमार चल रहे थे। 
  • पी.के. बैनर्जी 1962 में जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य थे।
  • उन्हें 1961 में अर्जुन पुरस्कार और 1990 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • फीफा ने उन्हें 2004 में शताब्दी आर्डर ऑफ मेरिट सम्मान प्रदान किया था।

6. वर्ल्ड सिटीज समिट 2020 को स्थगित किया गया।

  • हाल ही में सिंगापुर में, जुलाई में होने वाले वर्ल्ड सिटीज समिट 2020 को स्थगित कर दिया गया है।
  • यह फैसला वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण लिया गया है।
  • अब यह समिट 20 जून 2021 को आयोजित किया जाएगा।
  • वर्ल्ड सिटीज समिट:
    • यह एक द्विवार्षिक समिट है।
    • इसे शहर की चुनौतियों का समाधान करने, एकीकृत शहरी समाधानों को साझा करने और नई साझेदारी बनाने के लिए आयोजित किया जाता है।
    • पहला वर्ल्ड सिटीज समिट, सिंगापुर में 23 से 25 जून, 2008 को हुआ था।

7. ब्रिटेन भारत की अगुवाई वाली सीडीआरआई की सह-अध्यक्षता करेगा।

  • हाल ही में ब्रिटेन की भारत के नेतृत्व वाले वैश्विक आपदा प्रतिरोधी संरचना गठबंधन (CDRI) पर गवर्निंग काउंसिल के पहले सह-अध्यक्ष के रूप में पुष्टि की गई।
  • वैश्विक आपदा प्रतिरोधी संरचना गठबंधन (CDRI):
    • यह एक स्वैच्छिक अंतर्राष्ट्रीय समूह है, जो सरकारों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, बैंकों, निजी क्षेत्र के समूहों, और शिक्षाविदों को आपदा जोखिमों पर बुनियादी ढांचे की व्यवस्था को विकसित करने के लिए प्रेरित करता है।
    • इस गठबंधन की स्थापना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी।
    • इसकी स्थापना 23 सितंबर 2019 को की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

8. महान संगीत गायक केनी रोजर्स का जॉर्जिया में निधन हो गया।

  • हाल ही में महान संगीत गायक केनी रोजर्स का जॉर्जिया में निधन हो गया।
  • केनी रोजर्स, को "ल्यूसिल", "लेडी", "द गैम्बलर" और "द आइलैंड इन द स्ट्रीम" जैसी वैश्विक हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।
  • केनी रोजर्स का करियर 6 दशक लंबा रहा है।
  • जिसमें उन्हें तीन ग्रैमी और छह सीएमए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

9. 23 मार्च: विश्व मौसम विज्ञान दिवस।

  • 23 मार्च, हर साल विश्व मौसम विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इस दिन 1950 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना की गई थी।
  • इस वर्ष की थीम – क्लाइमेट एण्ड वॉटर है।
  • इसका उद्देश्य समाज की सुरक्षा और भलाई के लिए मौसम और जलवायु की ओर लोगों का ध्यान आर्कषित करना है।
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन:
    • विश्व मौसम विज्ञान संगठन 193 देशों की सदस्यता वाला एक अंतर सरकारी संगठन है।
    • संगठन का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

10. 22 मार्चविश्व जल दिवस।

  • हर साल 22 मार्च विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिवस 1993 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य ताजे पानी के महत्व के संबंध में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
  • इस वर्ष विश्व जल दिवस का विषय-“ जल और जलवायु परिवर्तन” है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. नेशनल फ़ार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. नई दिल्ली
  2. हैदराबाद
  3. पूणे
  4. कोलकाता

2. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता की मंजूरी प्रदान की है?

  1. इलेक्ट्रॉानिक्स
  2. फ़ार्मास्युटिकल
  3. वस्त्र उद्योग
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

3. अफगानिस्तान की सीमा इनमें से किस देश से नहीं लगती है?

  1. चीन
  2. पाकिस्तान
  3. उज्बेकिस्तान
  4. ईराक

4. हाल ही में प्रदीप कुमार बैनर्जी का निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंधित थे?

  1. खेल
  2. विज्ञान
  3. साहित्य
  4. राजनीति

5. पहला वर्ल्ड सिटीज समिट किस वर्ष आयोजित किया गया था?    

  1. 2006
  2. 2008
  3. 2005
  4. 2009

6. वैश्विक आपदा प्रतिरोधी संरचना गठबंधन का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. नई दिल्ली
  2. न्यूयॉर्क
  3. बीजिंग
  4. मॉस्को

7. चर्चित केनी रोजर्स का संबंध किस क्षेत्र से है?

  1. संगीत
  2. विज्ञान
  3. चिकित्सा
  4. पर्यावरण

8. विश्व मौसम विज्ञान दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 21 मार्च
  2. 20 मार्च
  3. 23 मार्च
  4. 25 मार्च

9. विश्व जल दिवस 2020 का विषय क्या है?

  1. जल और जलवायु परिवर्तन
  2. जल और कल
  3. जल और विज्ञान
  4. जल और युवा

 

उत्तर

1. A

2. A

3. D

4. A

5. B

6. A

7. A

8. C

9. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

JANUARY 2026

SAGA

Buy Now



x