डेली करेंट अफेयर्स और GK | 24 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 18:32 PM IST

Celebrate India's Epic T20 Win get 35% Off
Use Coupon code INDIAT20

half yearly current affairs jan june 2024 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs in hindi jan june 2024 in detail Rs.219/- Read More
half yearly financial awareness jan july 2024 Rs.199/- Read More
six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More


Half Yearly (Jan- June 2024 , Detailed)
2024 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

  • भाजपा के नेता शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी ।
  • मध्य प्रदेश:
    • मध्य प्रदेश का देश में क्षेत्रफल के मामले में राजस्थान के बाद दूसरा स्थान है।
    • राज्य का राजकीय पशु बारासिंहा है।
    • मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी दूधराज है।
    • राज्य का राजकीय फूल सफ़ेद लिली है।
    • यह राज्य सांची का स्तूप और भीमबेटका की गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है।

2. वित्त विधेयक- 2020, संसद ने पारित किया।

  • हाल ही में संसद ने वित्त विधेयक- 2020 को बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया है।
  • इसके साथ ही सरकार ने बजटीय प्रक्रिया पूरी कर ली है।
  • वित्त विधेयक:
    • वित्त विधेयक ऐसे विधेयक होते हैं, जिनका संबंध धन से होता है।
    • भारतीय संविधान में तीन वित्तीय विधेयक बताए गये हैं जिनका वर्णन अनुच्छेद 110,  117(1) और 117(3) के अंतर्गत किया गया है।
    • अनुच्छेद 110 के अंतर्गत आने वाला धन विधेयक भी एक प्रकार का वित्तीय विधेयक ही है।

3. राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक, 2020 लोकसभा में पेश किया गया।

  • गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक, 2020 पेश किया है।
  • इस विधेयक का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यक शैक्षणिक ज्ञान, व्यावसायिक कौशल और सामुदायिक अभिविन्यास के साथ पुलिस और सुरक्षा सेवाएं प्रदान करना है।
  • इस विधेयक के द्वारा, राज्य सरकार के अधीन स्थापित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात को अपग्रेड करके राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, यानी राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में गठन प्रस्तावित है।
  • इसके साथ ही लोकसभा में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक, 2020 पेश किया गया। एक राष्ट्रीय फोरेंसिक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जिसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया जायेगा ।

4. 24 मार्च: विश्व क्षय रोग दिवस।

  • हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है।
  • टीबी के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को बढ़ाने के लिए विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस मनाया जाता है।
  • 1882 में इस दिन डॉ. रॉबर्ट कोच ने टीबी का कारण बनने वाले जीवाणु की खोज की थी, जिसने इस बीमारी का निदान और इलाज करने का मार्ग खोल दिया।
  • इस वर्ष की थीम है- यह समय” - वैश्विक नेताओं द्वारा किए गए प्रतिबद्धताओं पर कार्य करने के लिए है
  • भारत ने देश में 2025 तक टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।

5. कनाडा, टोक्यो ओलंपिक 2020 से बाहर आने वाला पहला देश बन गया।

  • कनाडा, 24 जुलाई से शुरू होने वाले, टोक्यो ओलंपिक 2020 से बाहर आने वाला पहला देश बन गया है।
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति अगले चार सप्ताह में खेलों के भाग्य का फैसला करने वाली है।
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति:
    • यह स्विट्जरलैंड के लुसाने में स्थित एक गैर-सरकारी खेल संगठन है।
    • इसकी स्थापना वर्ष 1894 में हुई थी।

6. भारत में उच्च शिक्षा के लिए विदेशी छात्रों के लिए इंड-सेट मध्य मई में आयोजित किया जाएगा।

  • विदेशी छात्रों के लिए भारत सरकार की स्टडी इन इंडिया (SII) स्कीम के तहत इंडियन स्कोलास्टिक असेसमेंट (IND-SAT) की परीक्षा मध्य मई में आयोजित की जाएगी।
  • यह मौखिक, मात्रात्मक और तार्किक तर्क में छात्रों के आकलन के लिए बहुविकल्पीय प्रश्नों की एक ऑनलाइन परीक्षा है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बांग्लादेश में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।
  • इस वर्ष बजट 2020-21 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस योजना की घोषणा की गई थी।
  • यह योजना बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस और तंजानिया सहित 13 एशियाई और अफ्रीकी देशों के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की परिकल्पना करती है।

7. एनबीएफसी के लिए भी प्राथमिकता क्षेत्र का वर्गीकरण किया जाएगा।

  • हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए एनबीएफसी को बैंक ऋण के लिए प्राथमिकता क्षेत्र वर्गीकरण का विस्तार करने का निर्णय लिया है।
  • एनबीएफसी और एचएफसी को, कुल बैंक ऋण का 5% तक प्राथमिकता वाले क्षेत्र को उधार देने की अनुमति दी जाएगी।
  • एनबीएफसी:
    • गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत पंजीकृत एक कंपनी है।
    • यह ऋण और अग्रिमों, शेयरों / बॉन्ड / डिबेंचर / सिक्योरिटी के अधिग्रहण में लगी हुई है, जो सरकार या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा जारी की गई है।

8. श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का पेनकुन्नी त्यौहार स्थगित कर दिया गया है।

  • श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का 10 दिवसीय पेनकुन्नी त्यौहार स्थगित कर दिया गया है।
  • केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कोविड-19 के लिए जारी दिशानिर्देशों के पालन में यह त्यौहार स्थगित किया गया है।
  • यह त्यौहार 30 मार्च को शुरू होने वाला था।
  • श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर:
    • पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित एक हिंदू मंदिर है।
    • मंदिर वास्तुकला की चेर और द्रविड़ शैली के मिश्रण द्वारा बनाया गया है।
    • इस मंदिर के मुख्य देवता भगवान विष्णु हैं।

9. राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के अंतर्गत देश में तीन और सुपर कंप्यूटर लगाये जाएगें।

  • राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के अंतर्गत देश में तीन और सुपर कंप्यूटर लगाये जाएगें।
  • अप्रैल 2020 तक, तीन और सुपर कंप्यूटर स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। यह सुपर कंप्यूटर आईआईटी-कानपुर, जेएन सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च, बेंगलुरु और आईआईटी-हैदराबाद में लगाये जाएगें।
  • राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन:
    • इस मिशन की घोषणा वर्ष 2015 में की गई थी।
    • इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, सीडीएसी (C-DAC), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और आईआईएससी बेंगलुरु द्वारा संयुक्त रूप से लागू किया गया है।
    • इसका उद्देश्य 70 से अधिक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग सुविधाओं से युक्त एक विशाल सुपरकंप्यूटिंग ग्रिड स्थापित करके देश भर में फैले राष्ट्रीय शैक्षणिक और आरएंडडी संस्थानों को सशक्त बनाना है।
    • इस योजना के अंतर्गत पहला कंप्यूटर वाराणसी बी.एच.यू में परम शिवाय लगाया गया था।

10. आईसीएमआर ने कोरोना संक्रमण मामलों के चिकित्साकर्मियों के लिए हाईड्रोक्सी-क्लोरोक्विन के प्रयोग का सुझाव दिया।

  • हाल ही में  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोरोना संक्रमण के रोगियों का इलाज कर रहे चिकित्साकर्मियों और मरीज़ों के सम्पर्क में आने वालों के लिए हाईड्रोक्सी-क्लोरोक्विन प्रयोग करने को कहा है।
  • इस निर्णय की भारत के औषध महानियंत्रक ने भी पुष्टि की है।
  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR):
    • दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े चिकित्सा अनुसंधान निकायों में से एक है।
    • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, जैव चिकित्सा अनुसंधान के निर्माण, समन्वय और संवर्धन के लिए भारत में शीर्ष निकाय है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • इसकी स्थापना वर्ष 1911 में हुई थी।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. भीमबेटका की प्रसिद्ध गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं?

  1. राजस्थान
  2. महाराष्ट्र
  3. मध्य प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश

2. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद का संबंध वित्तीय विधेयक से है?

  1. अनुच्छेद 110
  2. अनुच्छेद 117 (1)
  3. अनुच्छेद 117 (3)
  4. उपरोक्त तीनों

3. राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक, 2020 के द्वारा किस राज्य में स्थित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देना प्रस्तावित है?

  1. गुजरात
  2. झारखंड
  3. उत्तराखंड
  4. पंजाब

4. विश्व क्षय रोग दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 21 मार्च
  2. 22 मार्च
  3. 24 मार्च
  4. 16 मार्च

5. टोक्यो ओलंपिक 2020 से बाहर आने वाला पहला देश कौन सा है?

  1. भारत
  2. कनाडा
  3. अमेरिका
  4. इटली

6. भारत सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजना इंड-सेट का संबंध किस क्षेत्र से है?

  1. शिक्षा
  2. अंतरिक्ष
  3. व्यापार
  4. बाल कल्याण

7. गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी किस अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं?

  1. कंपनी अधिनियम 1956
  2. कंपनी अधिनियम 1950
  3. कंपनी अधिनियम 1965
  4. कंपनी अधिनियम 1962

8. पद्मनाभस्वामी मंदिर किस वास्तुकला शैली में बनाया गया है?

  1. चेर शैली
  2. द्रविड़ शैली
  3. A और B दोनों
  4. उपरोक्त में से काई नहीं

9. राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन किस वर्ष घोषित किया गया था?

  1. 2016
  2. 2015
  3. 2019
  4. 2020

10. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. बेंगलुरू
  2. पूणे
  3. नई दिल्ली
  4. हैदराबाद

 

उत्तर

1. C

2. D

3. A

4. C

5. B

6. A

7. A

8. C

9. B

10. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x