डेली करेंट अफेयर्स और GK | 25 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 18:32 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. वित्तवर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तिथि 30 जून 2020 तक बढ़ाई गई।

  • हाल ही में वित्तमंत्री सीतारामन द्वारा वित्तवर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तिथि 30 जून 2020 तक बढ़ाई गई है।
  • यह निर्णय देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते नागरिकों और व्यापार जगत को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।
  • साथ ही आयकर देने में देरी पर लगने वाला ब्याज दर 12% से घटाकर 9% कर दिया गया है।
  • इसके अतिरिक्त पैन कार्ड और आधार कार्ड को जोड़ने और विवाद से विश्वास योजना की अवधि भी 30 जून तक बढ़ा दी गई है।
  • जो लोग इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं उन्हें अतिरिक्त 10% अब नहीं देना पड़ेगा।

2. टोक्यो ओलंपिक 2020 एक वर्ष के लिए स्थगित।

  • हाल ही में टोक्यो ओलंपिक 2020 एक वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया है।
  • यह निर्णय वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के कारण लिया गया है।
  • जापान के प्रधान मंत्री और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख शिंजो आबे ने यह फैसला सुनाया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति:
    • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति एक गैर-सरकारी खेल संगठन है।
    • यह आधुनिक ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक खेलों  का आयोजन करता है।
    • इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लुसाने में स्थित है।
    • इसकी स्थापना वर्ष 1894 में की गई थी।

3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को नौरोज की शुभकामनाएं दीं।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को टेलीफोन पर नौरोज की शुभकामनाएं दीं।
  • नौरोज दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
  • नौरोज:
    • यह ईरानी नव वर्ष है, जिसे दुनिया भर में विभिन्न जातीय-भाषाई समूहों द्वारा मनाया जाता है।
    • नौरोज मौखिक विषुव का दिन है, और उत्तरी गोलार्ध में वसंत की शुरुआत को चिह्नित करता है।
    • यह  2016 में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया था।

4. मयिलादुथुराई तमिलनाडु का 38 वां जिला होगा।

  • हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मयिलादुथुराई नामक एक नया जिला बनाने की घोषणा की है।
  • मयिलादुथुराई जिला, नागपट्टनम जिले के विभाजन के बाद एक नया जिला बनाया जा रहा है।
  • तमिलनाडु:
    • यह दक्षिण भारत एक राज्य है।
    • इसकी राजधानी चेन्नई है।
    • तमिलनाडु, अपने द्रविड़ शैली के हिंदू मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। मदुरै में, मीनाक्षी अम्मन मंदिर और पम्बन द्वीप पर रामनाथस्वामी मंदिर एक तीर्थस्थल है।
    • भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर कन्याकुमारी शहर, सूर्योदय अनुष्ठान का स्थल है।

5.  लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के संक्रमण के कारण देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है।
  • इस  लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
  • कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी किए गए आदेशों को महामारी रोग अधिनियम, 1897 के तहत तैयार किया गया है।
  • इस तरह के आदेशों का उल्लंघन करने के लिए भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188 के तहत सजा का प्रावधान है।

6. सरकार द्वारा रक्षा उद्योग को आधुनिक बनाने के लिए उपाय।

  • सरकार ने रक्षा उद्योग को आधुनिक बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय किये हैं।
  • यह कदम इस प्रकार हैं-
    • रक्षा खरीद प्रक्रिया (DPP) को 2016 में संशोधित किया गया है जिसमें घरेलू रक्षा उद्योग के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विशिष्ट प्रावधान किए गए हैं।
    • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नीति को संशोधित किया गया है, जिसके तहत स्वचालित मार्ग से 49% तक और सरकारी मार्ग के माध्यम से 49% से अधिक एफडीआई की अनुमति है।
    • इसके साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता को भी रक्षा क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है।
    • इतना ही नहीं रक्षा उत्पादन पारिस्थितिकी तंत्र में अधिक से अधिक बौद्धिक संपदा बनाने के उद्देश्य से मिशन रक्षा ज्ञानशक्ति 2018-19 में शुरू किया गया था।

7. 900 से अधिक यक्षगान लिपियों को डिजिटल रूप दिया गया।

  • हाल ही में, यक्षवाहिनी नाम के ट्रस्ट द्वारा  900 से अधिक यक्षगान लिपियों को डिजिटल रूप दिया गया।
  • यह डिजिटल रूप ऑनलाइन मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • यक्षगान:
    • यक्षगान, कर्नाटक के पारंपरिक थिएटर का एक प्रकार है।
    • यह लोक कला 10 वीं और 16 वीं शताब्दी के बीच कहीं उत्पन्न हुई है।
    •  यक्षगान वैष्णव भक्ति आंदोलन से काफी प्रभावित है। जिसमें पौराणिक कहानियों और पुराणों को दर्शाया जाता है।

 

आज का विषय- “राष्ट्रपति”

भारत की लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था में राष्ट्रपति सबसे प्रतिष्ठित पद है।

नियुक्ति-

भारत में राष्ट्रपति के चुनाव का वर्णन संविधान के अनुच्छेद 54 में है। भारत के राष्ट्रपति का चुनाव एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है।

कार्यकाल-

भारत के संविधान के अनुच्छेद 56, भाग V के अनुसार, राष्ट्रपति पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए पद पर बने रह सकते हैं। वह पुनर्निर्वाचन का पात्र होता है। वह चाहे कितनी बार भी पद के लिए चुनाव लड़ सकता है।

महाभियोग-

राष्ट्रपति को 5 वर्ष से पूर्व महाभियोग के आधार पर पद से हटाया जा सकता है। इसका वर्णन अनुच्छेद 61 में किया गया है।

  • भारत के राष्ट्रपति को केवल संविधान के उल्लंघन के लिए हटाया जा सकता है, परंतु संविधान, संविधान के उल्लंघन के अर्थ को परिभाषित नहीं करता है।
  • राष्ट्रपति के विरूद्ध महाभियोग संसद के किसी भी सदन में प्रारंभ किया जा सकता है। इसके संकल्प पर संसद के एक चौथाई सदस्यों के हस्ताक्षर आवश्यक हैं। साथ ही इसके लिए 14 दिन की अग्रिम सूचना आवश्यक है।
  • यदि संकल्प संसद से दो तिहाई बहुमत से पारित कर दिया जाता है तो राष्ट्रपति को पद से त्यागपत्र देना पड़ता है।

शक्तियां और कार्य-

भारतीय संविधान द्वारा राष्ट्रपति को निम्नलिखित शक्तियां प्रदान की गई हैं-

1. प्रशासनिक- अनुच्छेद 77 के अंतर्गत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के कार्य राष्ट्रपति के नाम पर किये जाते हैं । राष्ट्रपति भारत के महान्यायवादी, राज्यपाल, उपराज्ययपाल, वित्त आयोग व अन्य की नियुक्ति करता है।

2. सैन्य- राष्ट्रपति तीनों सेनाओं का प्रमुख होता है।

3. राजनीतिक-  राष्ट्रपति विभिन्न देशों के साथ संबंधों को नेतृत्व प्रदान करता है। 

4. विधायी - राष्ट्रपति संसद के सत्र आहूत करता है। समय समय पर संसद को संबोधित करता है। विभिन्न प्रतिवेदनों को संसद के पटल पर रखवाता है। विभिन्न विधेयकों को मंजूरी प्रदान करता है। राज्यसभा के लिए 12 सदस्यों को नामित करता है। आदि।

5. न्याययिक-  संविधान राष्ट्रपति को अनुच्छेद 123 के अंतर्गत अध्यादेश निकालने की शक्ति प्रदान करता है। साथ ही अनुच्छेद 72 में राष्ट्रपति की क्षमादान क्षमता का वर्णन है। 

6. आपात-  राष्ट्रपति को भारतीय संविधान के द्वारा विभिन्न आपातकालीन शक्तियां भी प्रदान की जा सकती है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तिथि कब तक बढ़ा दी गई है?

  1. 30 जून 2020
  2. 30 मई 2020
  3. 30 अप्रैल 2020
  4. 30 जुलाई 2020

2. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. स्विट्जरलैंड
  2. अमेरिका
  3. भारत
  4. रूस

3. नौराज को किस वर्ष यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया था?

  1. 2014
  2. 2016
  3. 2019
  4. 2013

4. हाल ही में मयिलादुथुराई किस राज्य का 38 वां जिला बनाया गया है?

  1. गुजरात
  2. तमिलनाडु
  3. उत्तराखंड
  4. मध्य प्रदेश

5. भारत में महामारी रोग अधिनियम किस वर्ष लाया गया था?

  1. 1997
  2. 1897
  3. 1857
  4. 1957

6. मिशन रक्षा ज्ञानशक्ति किस क्षेत्र से संबंधित है?

  1. शिक्षा
  2. रक्षा
  3. विदेश
  4. समाज

7. यक्षगान निम्नलिखित में से किस राज्य का पारंपरिक थिएटर है?

  1. केरल
  2. तमिलनाडु
  3. आंध्र प्रदेश
  4. कर्नाटक

 

उत्तर

1. A

2. A

3. B

4, B

5. B

6. B

7. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x