डेली करेंट अफेयर्स और GK | 26 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 18:31 PM IST

Happy February get 35% Off
Use Coupon code FEB26

january 2026 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
january 2026 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
january 2026 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
january 2026 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. क्वारंटीन लोगों की पहचान करने के लिए न मिटने वाली स्याही का प्रयोग किया जाएगा।

  • हाल ही में निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 के फैलाव को देखते हुए घर पर क्वारंटीन कर रहे लोगों की पहचान करने के लिए न मिटने वाली स्याही के प्रयोग की अनुमति प्रदान कर दी है।
  • निर्वाचन आयोग ने यह भी निर्देष दिया है कि संबंधित अधिकारियों को स्याही का उपयोग किसी व्यक्ति की बांये हाथ की उंगली पर नहीं करना है।
  • निर्वाचन आयोग:
    • भारत का चुनाव आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण है जो भारत में चुनाव प्रक्रियाओं को संचालित करने के लिए जिम्मेदार है।
    • इसका वर्णन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 में किया गया है।
    • इसकी स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

2. कोविड-19 के लिए जल्द ही निदानकारी किट का विकास किया जाएगा।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि कोविड-19 के लिए जल्द ही निदानकारी किट का विकास किया जाएगा।
  • इस किट के विकास के लिए सेल्युलर और आणविक जीवविज्ञान केंद्र (CCMB) व्यापक स्तर पर प्रयोग कर रहा है।  
  • सेल्युलर और आणविक जीवविज्ञान केंद्र (CCMB):
    • एक भारतीय जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान प्रतिष्ठान है।
    • यह हैदराबाद में स्थित है।
    • यह वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के तत्वावधान में संचालित होता है।
    • यह ग्लोबल मॉलिक्यूलर एंड सेल बायोलॉजी नेटवर्क, यूनेस्को (UNESCO) द्वारा एक "नामित उत्कृष्टता केंद्र" है।

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव वर्ष विक्रम सम्वत 2077 के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च 2020 से प्रारंभ हुए नव वर्ष विक्रम सम्वत 2077 के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।
  • चंद्र लग्न पर आधारित इस नव वर्ष को अलग-अलग क्षेत्र में लोगों के द्वारा विभिन्न नामों से जाना जाता है।
  • कुछ नाम इस प्रकार हैं -
    • उगाड़ी - आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक
    • गुड़ी पर्व - महाराष्ट्र
    • सजीबु चेराओबा-  मणिपुर व पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्य
    • नवरेह - कश्मीर  
    • नवरात्र - उत्तर भारत
    • चेटी चंद-  सिंधी समुदाय

4. सरकार ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन   के निर्यात पर रोक लगाई।

  • सरकार ने मलेरियारोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन   के निर्यात पर रोक लगा दी है।
  • कोविड-19 के फैलाव को रोकने में सहायक इस दवा की स्थानीय बाजार में निर्बाध आपूर्ति के लिए यह निर्णय लिया गया है।
  • परंतु मानवीय आधार पर विदेश मंत्रालय की सिफारिश पर दवा का निर्यात किया जा सकता है।
  • हाल ही में भारतीय औषधि अनुसंधान परिषद (ICMR) ने स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस के संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों को हाइड्रो क्लोरोक्विन देने की सिफारिश की थी।

5. सऊदी अरब ने जी-20 देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन बुलाने का प्रस्ताव किया।

  • कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सऊदी अरब ने जी-20 देशों के नेताओं का असाधारण शिखर सम्मेलन बुलाने का प्रस्ताव किया है।
  • इस बैठक की अध्यक्षता सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद करेंगे।
  • वर्तमान में सऊदी अरब जी-20 का अध्यक्ष है।  
  • इस बैठक में स्पेन, जार्डन, सिंगापुर और स्विट्जरलैंड के नेताओं के साथ ही विश्व के विभिन्न प्रमुख संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है।
  • जी-20 आर्थिक मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए प्रमुख प्राथमिक मंच है।
  • सऊदी अरब:
    • सऊदी अरब,पश्चिमी एशिया का एक देश है।
    • इसकी राजधानी रियाद और मुद्रा सऊदी रियाल है।
    • इसकी सीमाएं पश्चिम में लाल सागर, पूर्व में फारस की खाड़ी, इराक, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, यूएई और यमन से मिलती है।

6. भारत के पूर्व फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का गुवाहाटी में निधन हो गया।

  • हाल ही में भारत के पूर्व फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का गुवाहाटी में निधन हो गया है।
  • अब्दुल लतीफ, 1970 के बैंकाक एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के प्रमुख सदस्य थे।
  • अब्दुल लतीफ ने 1963-1967 तक मोहम्मडन स्पोर्टिंग का प्रतिनिधित्व किया और बाद में कोच का पद संभाला था।
  • उन्होंने 1968 में एशिया कप क्वालिफायर में म्यांमार में और 1969 में कुआलालंपुर में मर्देका कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया गया था।

7. चीन में हंता वायरस की दस्तक।

  • चीन में कोरोना वायरस के बाद हंता वायरस का खतरा भी बढ़ गया है।
  • हाल ही में चीन के यूनान प्रांत में हंता वायरस से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
  • हंता वायरस:
    • यह एक आरएनए वायरस है।
    • इसके कारण हंटवायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (HPS) होता है जो एक गंभीर श्वसन रोग है।
    • यह खासतौर पर चीजों को कुतरने वाले जीवों (रोडेंट्स) से फैलता है जैसे चूहे और गिलहरी।
    • अब तक इसकी वैक्सीन तैयार नहीं हो सकी है।

 

आज का विषय -“मंदिर निर्माण की शैलियां”

 

भारत के विभिन्न हिस्सों में मंदिर निर्माण की अलग-अलग शैलियां प्रसिद्ध है। इन मंदिरों की विशिष्ट स्थापत्य शैली का विकास भौगोलिक, जातीय और ऐतिहासिक विविधता का परिणाम है।

देश में मंदिर स्थापत्य कला की दो प्रमुख शैलियों कों उत्तर में नागर और दक्षिण में द्रविड़ के रूप में जाना जाता है।

नागर शैली

नागर शैली की विशेषताएं इस प्रकार हैं-

  • उत्तर भारत में एक पूरे मंदिर को पत्थर के ऊँचे मंच पर बनाया जाता था।
  • इसमें साधारणतया बड़ी दिवारों का घेरा और प्रवेश द्वार नहीं होते थे।
  • प्रारंभ में मंदिरों में सिर्फ एक मीनार या शिखर था, जिसे गर्भग्रह कहा जाता था। बाद के मंदिरों में मुख्य शिखर के साथ कई अन्य शिखर भी बनाये जाने लगे थे।
  • गर्भगृह में मुख्य देवता को स्थापित किया जाता था। 
  • गर्भगृह हमेशा सबसे ऊंचे टॉवर के नीचे स्थित होता था।
  • मंदिर के शिखर पर लगाये जाने वाले अमलख या कलश इस शैली एक अन्य विशेषता है।
  • मध्य प्रदेश में स्थित कंदरिया महादेव मंदिर नागर वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसे 1986 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया था।

 

द्रविड़ शैली

द्रविड़ शैली की विशेषताएं इस प्रकार हैं-

  • द्रविड़ मंदिर के चारो ओर बड़ी दीवारों का घेरा होता है। जिसमें से अंदर प्रवेश के लिए विशालकाय गेट लगा होता है जिसे गोपुरम कहा जाता है।
  • मुख्य मंदिर में ज्यामितीय आकार का पिरामिड की तरह का एक टॉवर होता है जिसे विमान के रूप में जाना जाता है। 
  • मंदिर की सीमा के भीतर एक बड़े पानी के जलाशय होता था।
  • इसमें सहायक मंदिर भी बनाये जाते थे। सहायक मंदिरों को या तो मुख्य मंदिर के टॉवर के भीतर शामिल किया जाता था, या मुख्य मंदिर के बगल में छोटे मंदिरों के रूप में स्थित किया जाता है।
  • तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित बृहदिश्वर मंदिर द्रविड़ वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. भारत के चुनाव आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1976
  2. 1950
  3. 1960
  4. 1947

2. सेल्युलर और आणविक जीवविज्ञान केंद्र कहां स्थित है?

  1. हैदराबाद
  2. नई दिल्ली
  3. कोलकाता
  4. नागपुर

3. किस राज्य में नव वर्ष को उगाडी के नाम से संबोधित किया जाता है?

  1. आंध्र प्रदेश
  2. मध्य प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अरूणाचल प्रदेश

4. हाल ही में सरकार ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन    के निर्यात पर रोक लगा दी है। हाइड्रोक्लोरोक्विन  किस रोग के निदान के लिए प्रयोग होने वाली दवा है?

  1. मलेरिया
  2. खसरा
  3. क्षय रोग
  4. मधुमेह

5. सऊदी अरब की सीमा निम्नलिखित में से किस देश से मिलती है?

  1. यमन
  2. कुवैत
  3. कतर
  4. उपरोक्त सभी

6. चर्चित अब्दुल लतीफ का संबंध किस खेल से है?

  1. फुटबॉल
  2. क्रिकेट
  3. हॉकी
  4. कुश्ती

7. हंता वायरस के संबंध में क्या सही है?

  1. यह एक आरएनए वायरस है।
  2. रोडेंट्स जीवों से फैलता है।
  3. हाल ही में चीन में इस वायरस से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
  4. उपरोक्त सभी

 

उत्तर

1. B

2. A

3. A

4. A

5. D

6. A

7. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

JANUARY 2026

SAGA

Buy Now



x