डेली करेंट अफेयर्स और GK | 18 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:26 AM IST

Happy February get 35% Off
Use Coupon code FEB26

january 2026 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
january 2026 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
january 2026 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
january 2026 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. भारतीय नौसेना मई के बाद अमेरिका से चार और पी-8 आई विमान प्राप्त करेगी।

  • भारतीय नौसेना मई से बोइंग के चार और पी-8 आई विमान प्राप्त करेगी।
  • पी-8 आई, लंबी दूरी का समुद्र टोही-पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान है।
  • यह प्रक्रिया जनवरी 2022 तक पूरी हो जाएगी।
  • ये विमान भी पहले के आठ विमानों के समान कॉन्फ़िगरेशन में होंगे।
  • अमेरिका के साथ मूलभूत समझौते संचार संगतता और सुरक्षा समझौते (COMCASA) के तहत भारत यह खरीद कर रहा है।

2. पिछले 3 वर्षों में 25 राज्यों में एससी, एसटी समितियों की कोई बैठक नहीं हुई।

  • केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संसद में बताया गया कि पिछले 3 वर्षों में 25 राज्यों में एससी, एसटी समितियों की कोई बैठक नहीं हुई।
  • राज्य स्तरीय एससी, एसटी समितियों का कार्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के कार्यान्वयन की निगरानी करना है।
  • नियमों के अनुसार संबंधित मुख्यमंत्रियों की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय समितियों को वर्ष में दो बार मिलना चाहिए।

3. फसल ऋण माफी योजना 2018 के लिए तेलंगाना सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए।

  • तेलंगाना, राज्य सरकार ने किसानों के लाभ के लिए फसल ऋण माफी योजना 2018 के कार्यान्वयन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
  • राज्य में किसानों की दुर्दशा को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने 01.04.2014 से 11.12.2018 तक के राज्य के सभी किसानों के बकाया फसली ऋण को माफ कर दिया है।
  • इसमें प्रत्येक परिवार पर 1 लाख रूपये तक की ऋण राशि माफी की गई है। जिसमें प्रोसेसिंग चार्ज, कानूनी शुल्क, बीमा, निरीक्षण शुल्क और इस तरह के अन्य ओवरहेड्स शामिल नहीं हैं।
  • किसान परिवार को परिवार के मुखिया, पति या पत्नी और आश्रित बच्चों के रूप में परिभाषित किया गया है।

4. कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण यूईएफए चैंपियनशिप 2020 को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

  • इस साल जून और जुलाई में होने वाली यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप को कोरोनोवायरस महामारी के कारण 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।
  • यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप:
    • यूईएफए यूरो एक वार्षिक फुटबॉल क्लब प्रतियोगिता है जिसे यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाता है।
    • यह 1960 से हर चार साल बाद आयोजित किया जाता है।

5. आरबीआई भुगतान एग्रीगेटर्स को विनियमित करेगा।

  • ऑनलाइन भुगतान में मध्यस्थों के महत्वपूर्ण कार्यों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक भुगतान एग्रीगेटर्स (पीए) की गतिविधियों को विनियमित करेगा।
  • मध्यस्थ, ई-कॉमर्स साइटों और व्यापारियों को अपने भुगतान दायित्वों को पूरा करने के लिए ग्राहकों से भुगतान उपकरणों को स्वीकार करने में सुविधा प्रदान करता है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक:
    • भारत का केंद्रीय बैंक है, जो भारतीय रुपये के मुद्दे और आपूर्ति को नियंत्रित करता है।
    • इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय मुम्बई में स्थित है।

6. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि देश में प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाई जा रही है।

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाई जा रही है।
  • साथ ही देश में दो त्वरित जांच प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जा रही हैं, जहां रोजाना 1400 नमूनों की जांच की जा सकेगी। ये प्रयोगशालाएं इस सप्ताह के आखिर तक काम करने लगेंगी।
  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR):
    • दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े चिकित्सा अनुसंधान निकायों में से एक है।
    • यह जैव चिकित्सा अनुसंधान, समन्वय और संवर्धन के लिए भारत में शीर्ष निकाय है।
    • इसकी स्थापना 1911 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली  में स्थित है।

7. लोकसभा ने विमान संशोधन विधेयक, 2020 पारित किया।

  • हाल ही में लोकसभा ने विमान संशोधन विधेयक, 2020 पारित कर दिया है।
  • यह विधेयक लोकसभा में ध्वनिमत से पारित किया गया है।
  • इस विधेयक के द्वारा विमान अधिनियम, 1934 में संशोधन किया जाएगा।
  • इस के द्वारा देश में विमान संचालन की सुरक्षा का स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

8. नौसेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन को मंजूरी प्रदान की गई।

  • हाल ही में भारतीय नौसेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन को उच्चतम न्यायालय द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।
  • न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की पीठ ने सबके लिए समान अवसरों की आवश्यकता के आधार पर यह फैसला सुनाया है।
  • न्यायालय ने सेवानिवृत्त हो चुकी, उन महिला अधिकारियों को भी पेंशन का लाभ देने की मंजूरी दी है जिन्हें स्थायी कमीशन नहीं दिया गया था।

9. कोविड-19 महामारी के कारण अफ्रीकी लॉयन सैन्य अभ्यास निरस्त।

  • कोविड-19 महामारी के कारण अफ्रीकी लॉयन सैन्य अभ्यास इस वर्ष निरस्त कर दिया गया है।
  • अभ्यास को रद्द करने का निर्णय कोरोनावायरस से जुड़े अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों और अमेरिका तथा साझेदार देश के सदस्यों के संपर्क में आने के जोखिम को कम करने के लिए किया गया है।
  • अफ्रीकी लॉयन एक वार्षिक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है जिसे पारस्परिक समझ, प्रौद्योगिकी और ज्ञान के हस्तांतरण को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

10. बिहार सरकार ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया।

  • हाल ही में बिहार सरकार ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया है।
  • यह कदम सरकार को संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए विशेष अधिकार देता है।
  • यदि कोविड-19 से पीड़ित कोई व्यक्ति एडमिट होने या अलगाव से इनकार करता है, तो अधिकृत अधिकारियों के पास 14 दिनों की अवधि के लिए ऐसे व्यक्ति को जबरदस्ती एडमिट करने या अलग करने की शक्तियां होंगी।  

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. भारतीय नौसेना किस देश से पी-8 आई विमान प्राप्त करेगी?

  1. रूस
  2. फ्रांस
  3. अमेरिका
  4. जापान

2. राज्य स्तरीय एससी/एसटी समितियों की अध्यक्षता कौन करता है?

  1. राज्यपाल
  2. मुख्यमंत्री
  3. मुख्य सचिव
  4. विशेष अधिकारी

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने फसल ऋण माफी योजना का प्रारंभ किया है?

  1. तेलंगाना
  2. राजस्थान
  3. मध्य प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश

4. यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप किस वर्ष से शुरू हुई थी?

  1. 1965
  2. 1960
  3. 1975
  4. 1985

5. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. मुम्बई
  2. नई दिल्ली
  3. हैदराबाद
  4. कोलकाता

6. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 1956
  2. 1911
  3. 1935
  4. 1951

7. विमान संशोधन विधेयक 2020 के द्वारा किस अधिनियम में संशोधन किया जाएगा?

  1. विमान अधिनियम 1934
  2. विमान अधिनियम 1935
  3. विमान अधिनियम 1936
  4. विमान अधिनियम 1937

8. हाल ही में चर्चा में रहने वाला अफ्रीकी लॉयन एक______________है।

  1. बिमारी
  2. अफ्रीकी शेर
  3. सैन्य अभ्यास
  4. नक्षत्र

9. हाल ही में किस भारतीय राज्य ने कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित किया है?

  1. गुजरात
  2. हरियाणा
  3. बिहार
  4. कर्नाटक

 

उत्तर

1. C

2. B

3. A

4. B

5. A

6. B

7. A

8. C

9. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

JANUARY 2026

SAGA

Buy Now



x