डेली करेंट अफेयर्स और GK | 17 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:26 AM IST

Happy February get 35% Off
Use Coupon code FEB26

january 2026 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
january 2026 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
january 2026 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
january 2026 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई राज्यसभा के लिए नामित।

  • हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया है।
  • नवंबर में सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति गोगोई ने 9 नवंबर को संवेदनशील अयोध्या भूमि शीर्षक विवाद में फैसला सुनाने वाली पांच-न्यायाधीश पीठ का नेतृत्व किया था।
  • राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान में वर्णित अनुच्छेद 80 के अंतर्गत यह नामांकन किया है।
  • राज्य सभा में यह स्थान फरवरी माह में के. टी. एस तुलसी की सेवानिवृत्ति के पश्चात रिक्त हुआ था।

2. बीजेपी के दो विधायकों ने कर्नाटक सरकार पर केएफडी की अनदेखी का आरोप लगाया है।

  • बीजेपी के दो विधायकों ने कर्नाटक सरकार पर क्यासानुर वन रोग (KFD) की अनदेखी का आरोप लगाया है।
  • उनका दावा है कि पिछले एक साल में यह रोग मलनाड क्षेत्र में चार लोगों की जान ले चुका है।
  • क्यासानुर वन रोग:
    • यह रोग वायरस परिवार फ्लेविविराइड (Flaviviridae) के एक सदस्य के कारण होता है।
    • केएफडी कर्नाटक राज्य के लिए स्थानिक है।
    • इसे स्थानीय लोगों द्वारा बंदर बुखार के रूप में भी जाना जाता है।
    • इस रोग की पहचान सर्वप्रथम 1957 में , कर्नाटक के शिमोगा जिले में हुई थी।         

3. तमिलनाडु काजू प्रोसेसर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन चाहते हैं कि सरकार द्वारा इस वर्ष फरवरी में जारी की गई अधिसूचना को वापस ले लिया जाए।

  • तमिलनाडु काजू प्रोसेसर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन चाहते हैं कि सरकार द्वारा इस वर्ष फरवरी में जारी की गई अधिसूचना को वापस ले लिया जाए, जिसमें कहा गया था कि विशेष आर्थिक क्षेत्रों और निर्यात उन्मुख इकाइयों के तहत न्यूनतम आयात मूल्य लागू नहीं होगा।
  • इन संस्थाओं ने केंद्र से विशेष आर्थिक क्षेत्र और एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट्स के तहत आने वाली इकाइयों में काजू गुठली पर न्यूनतम आयात मूल्य लागू करने का आग्रह किया है।    
  • न्यूनतम आयात मूल्य, वह न्यूनतम मूल्य है जो किसी उत्पाद के प्रति टन पर भारतीय फर्मों को भारत में उत्पादों का आयात करते समय चुकाना पड़ता है।
  • विशेष आर्थिक क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें व्यापार कानून देश के बाकी हिस्सों से अलग होते हैं।

4. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक 2019 राज्य सभा में पारित।

  • हाल ही में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक 2019 राज्य सभा में पारित कर दिया गया है।
  • राज्यसभा ने इस विधेयक को ध्वनि मत से पारित किया है।
  • इस विधेयक में देश के तीन विश्वविद्यालयों राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, दिल्ली, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, नई दिल्ली, और राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, तिरुपति को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का प्रावधान है।
  • देश में प्राचीन भाषाओं के उपयोग को बढ़ावा देना इस विधेयक का उद्देश्य है।

5. येस बैंक ने अपने निदेशक मंडल के पुर्नगठन की घोषणा की।

  • हाल ही में येस बैंक ने अपने निदेशक मंडल के पुर्नगठन की घोषणा की है।
  • एसबीआई के पूर्व सीएफओ और डिप्टी एमडी प्रशांत कुमार, संकटग्रस्त येस बैंक के नए सीईओ और एमडी होंगे।
  • इसके अलावा अब पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी अध्यक्ष, सुनील मेहता, येस बैंक के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।
  • साथ ही महेश कृष्णमूर्ति और अतुल भेड़ा गैर-कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्त किये गये हैं।

6. पुस्तक 'द मोंक, जो भारत को दुनिया के सामने ले गए' का शुभारंभ।

  • श्री रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद ने द हिंदू ग्रुप ऑफ पब्लिकेशंस द्वारा लाई गई पुस्तक 'द मोंक, जो भारत को दुनिया के सामने ले गए' का शुभारंभ किया।
  • यह पुस्तक स्वामी विवेकानंद पर आधारित है।
  • स्वामी विवेकानंद एक हिंदू भिक्षु और भारत के सबसे प्रसिद्ध आध्यात्मिक नेताओं में से एक थे।
  • उनका जन्मदिन, 12 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण के प्रमुख शिष्य थे।

7. उत्तराखंड में फूलदेई त्यौहार का प्रारंभ।

  • हाल ही में उत्तराखंड में फूलदेई उत्सव शुरू हो गया है।
  • यह वसंत ऋतु के आगमन का उत्सव है। जिसमें देई शब्द इस दिन बनने वाले मिष्ठान के लिए प्रयुक्त किया जाता है।
  • यह उत्सव हर साल चैत्र माह के प्रथम दिन से प्रारंभ हो जाता है।
  • हालांकि यह त्यौहार पूरे महीने मनाया जाता है परंतु प्रथम दिन का अलग महत्व होता है।

8. अमरीका में कोविड -19 के वैक्सीन के लिए मनुष्य पर पहला परीक्षण प्रारंभ।

  • कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार के लिए वैक्सिन विकसित करने हेतु मनुष्य पर पहला परीक्षण अमरीका में शुरू हो गया है।
  • अमरीका में 18 से 55 वर्ष तक की उम्र के 45 स्वस्थ लोगों पर 6 सप्ताह तक ये परीक्षण किये जाएंगें।
  • कोरोनावायरस रोग 2019 (COVID-19) एक संक्रामक रोग है।
  • इस बीमारी की पहचान सबसे पहले वुहान, चीन में 2019 में हुई थी।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में भारत के राष्ट्रपति ने किस अनुच्छेद के अंतर्गत रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया है?

  1. अनुच्छेद 80
  2. अनुच्छेद 72
  3. अनुच्छेद 103
  4. अनुच्छेद 110

2. क्यासानुर वन रोग किसके कारण होता है?

  1. जीवाणु
  2. कवक
  3. विषाणु
  4. शैवाल

3. वह न्यूनतम मूल्य जो किसी उत्पाद के प्रति टन पर भारतीय फर्मों को भारत में उत्पादों का आयात करते समय चुकाना पड़ता है, क्या कहलाता है?

  1. अधिकतम आयात मूल्य
  2. न्यूनतम आयात मूल्य
  3. न्यूनतम सहायता मूल्य
  4. अधिकतम सहायता मूल्य

4. राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ कहां स्थित है?

  1. आंध्र प्रदेश
  2. केरल
  3. कर्नाटक
  4. तमिलनाडु

5. हाल ही में किसे येस बैंक का नया सीईओ नियुक्त किया गया है?

  1. सुनील मेहता
  2. अतुल भेड़ा
  3. महेश कृष्णमूर्ति
  4. प्रशांत कुमार

6. पुस्तक ‘द मोंक, जो भारत को दुनिया के सामने ले गए’, किस महापुरूष पर आधारित है?

  1. राजाराम मोहन रॉय
  2. महात्मा गांधी
  3. स्वामी विवेकानंद
  4. ईश्वर चंद्र विद्यासागर

7. फूलदेई किस राज्य का पारंपरिक वंसतोत्सव है?

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. उत्तराखंड
  3. अरूणाचल प्रदेश
  4. त्रिपुरा

8. हाल ही में किस देश ने कोविड-19 के वैक्सीन के लिए मनुष्य पर पहला परीक्षण प्रारंभ किया है?

  1. चीन
  2. भारत
  3. रूस
  4. अमरीका

 

उत्तर

1. A

2. C

3. B

4. A

5. D

6. C

7. B

8. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

JANUARY 2026

SAGA

Buy Now



x