डेली करेंट अफेयर्स और GK | 15 और 16 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:26 AM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल ने ओमान ओपन ट्राफी जीत ली है।

  • शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल ने शानदार प्रदर्शन के द्वारा आईटीटीएफ चैलेंजर प्लस ओमान ओपन ट्राफी जीत ली है।
  • उन्होंने फाइनल में पुर्तगाल के शीर्ष वरीयता प्राप्त मार्कोस फ्रेटास को हराया है।
  • यह फाइनल मैच मस्कट, ओमान में खेला गया।
  • 37 साल के शरथ ने अपना अंतिम खिताब 2010 में मिस्र ओपन में जीता था।
  • इसके बाद वह 2011 मोरक्को ओपन और 2017 इंडिया ओपन में दो बार सेमीफाइनल में पहुंचे थे, लेकिन ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाये थे।

2. संसदीय पैनल ने मछुआरों का बीमा कवर बढ़ाने की सिफारिश की है।

  • हाल ही में संसदीय पैनल ने मछुआरों का बीमा कवर बढ़ाने की सिफारिश की है, क्योंकि उनके सामने उच्च स्तर का जोखिम होता है।
  • इस पैनल की अध्यक्षता पी.सी. गद्दीगौदर ने की थी।
  • पैनल की रिपोर्ट के अनुसार एक करोड़ 60 लाख मछुआरों में से, देश में केवल 29 लाख 25 हजार मछुआरे ही बीमा योजना के दायरे में आते हैं।
  • जिन्हें मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता के लिए 1-2 लाख रुपये और आंशिक स्थायी विकलांगता के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये तक प्रदान किये जाते हैं।

3. सरकार ने फेस मास्क और हैंड सैनिटाइज़र को आवश्यक वस्तु घोषित किया।

  • सरकार ने अगले 100 दिनों के लिए फेस मास्क और हैंड सैनिटाइज़र को आवश्यक वस्तुओं के रूप में घोषित किया है।
  • इस कदम का उद्देश्य कोरोनोवायरस बीमारी के प्रसार को कम करना और इन वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाज़ारी को रोकने की कोशिश करना है।
  • सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की अनुसूची में संशोधन करके 30 जून, 2020 तक इन वस्तुओं को आवश्यक वस्तु के रूप में अधिसूचित किया है।
  • यह निर्णय सट्टेबाजों, ओवर प्राइसिंग और ब्लैक मार्केटिंग में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी अधिकार देता है।

4. केन्द्र सरकार ने नोवल कोरोना वायरस को अधिसूचित आपदा घोषित किया है। 

  • केन्द्र सरकार ने देश में नोवल कोरोना वायरस को अधिसूचित आपदा घोषित किया है ताकि इससे निपटने के लिए राज्य आपदा राहत कोष - एस डी आर एफ से मदद दी जा सके।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस को पहले ही विश्व स्तर पर (पैंडेमिक) महामारी घोषित कर चुका है।
  • आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत, एसडीआरएफ फंड का उपयोग केवल चक्रवात, भूकंप, सूखा, भूस्खलन, ओलावृष्टि, बादल फटने, हिमस्खलन, ठंढ, कीट के हमले और शीत लहरों के लिए किया जाता है।

5. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों ने कोविड -19 के 11 उपभेदों को अलग किया।

  • पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में वैज्ञानिकों ने कोविड -19 के 11 उपभेदों को अलग किया है।
  • भारत, जापान, थाईलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद वायरस के उपभेदों को सफलतापूर्वक अलग करने वाला विश्व का पांचवां देश बन गया है।
  • यह कदम कोविड -19 के लिए टीकों और दवाओं के विकास में मददगार साबित होगा।

6. मोबाइल फोन पर जीएसटी दर को 12% से बढ़ाकर 18% किया जाएगा।

  • गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स काउंसिल ने 1 अप्रैल से मोबाइल फोन पर जीएसटी दरों को 12% से बढ़ाकर 18% करने का फैसला किया है।
  • यह फैसला जीएसटी परिषद की नई दिल्ली में संपन्न हुई बैठक में लिया गया है।
  • परिषद ने विमान के लिए रखरखाव, मरम्मत व अन्य सेवाओं पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5 % करने का भी निर्णय लिया, जबकि हस्तनिर्मित और मशीन से बनी माचिस की कर दर को 12% तक युक्तिसंगत बनाया गया है।
  • काउंसिल ने जीएसटीएन को डिजाइन करने वाले इंफोसिस को जुलाई, 2020 तक बेहतर जीएसटीएन सिस्टम प्रदान करने के लिए कहा है।

7. मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राज्य के खेल व्यक्तियों और कलाकारों के कल्याण के लिए सबसे बड़ी योजना की घोषणा की।

  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के खेल व्यक्तियों और कलाकारों के कल्याण के लिए सबसे बड़ी योजना की घोषणा की है।
  • इन योजनओं के नाम मुख्यमंत्री अखन्नबा सनोरोईजिंग जी तेंगबांग (सीएमएएसटी) और मुख्यमंत्री कलाकार सिंग जी तेंगबांग (सीएमएटी) हैं।
  • सीएमएएसटी योजना के तहत, सरकारी सेवाओं में उपयुक्त खेल व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने चयनित खेल प्रतियोगिताओं में अधिसूचित विषयों में पदक जीते हैं।
  • सीएमएटी योजना को विभिन्न क्षेत्रों में कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाया गया है और एक वर्ष में 4000 कलाकारों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

8. बसीर अहमद खान की जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार के रूप में नियुक्ति।

  • गृह मंत्रालय (MHA) ने हाल ही में संभागीय आयुक्त कश्मीर, बसीर अहमद खान की उपराज्यपाल के सलाहकार के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
  • सलाहकार, बसीर अहमद खान अपने कार्यों के प्रभावी निर्वहन में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की सहायता करेंगे।
  • ज्ञातव्य है कि जम्मू-कश्मीर 31 अक्टूबर 2019 से एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में स्थापित किया गया है।

9. 15 मार्च: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस।

  • हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।
  • उपभोक्ता अधिकारों और जरूरतों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष इसकी थीम है-“द सस्टेनेबल कंज्यूमर”
  • भारत में केंद्र सरकार ने 1986 के पुराने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जगह उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 को उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और विवादों के समय पर निपटान के लिए अधिनियमित किया है।

10. प्लास्टिक, अपशिष्टों ने वृषभावती नदी का मार्ग अवरूद्ध कर दिया है।

  • उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषक, कच्चा मल और प्लास्टिक कचरा आदि ने वृषभावती नदी का मार्ग अवरूद्ध कर दिया है।
  • वृषभावती नदी बेंगलुरु, कर्नाटक में बहती है।
  • यह नदी कभी इतनी पवित्र थी कि इसके पानी को पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता था और प्रसिद्ध गली अंजनेया मंदिर द्वारा भी उपयोग किया जाता था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. अचंता शरथ कमल का संबंध किस खेल से है? 

  1. टेबल टेनिस
  2. हॉकी
  3. क्रिकेट
  4. वॉलीबॉल

2. हाल ही में संसदीय पैनल ने मछुआरों का बीमा कवर बढ़ाने की सिफारिश की है, इस पैनल की अध्यक्षता किसने की?

  1. एस एन चतुर्वेदी
  2. पी सी गद्दीगौदर
  3. सी एस मांगलिक
  4. बी एन मिश्रा

3. हाल ही में सरकार ने किस अधिनियम की अनुसूची में संशोधन करके फेस मास्क और हैंड सैनिटाइज़र को आवश्यक वस्तु घोषित किया है?

  1. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955
  2. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1965
  3. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1975
  4. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1985

4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी कहां स्थित है?

  1. हैदराबाद
  2. बेंगलुरू
  3. इंदौर
  4. पुणे

5. गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स काउंसिल ने मोबाइल फोन पर जीएसटी दर को 12% से बढ़ाकर कितना करने का निर्णय लिया है?

  1. 15 %
  2. 18 %
  3. 28 %
  4. 30 %

6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने स्पोर्ट्सपर्सन्स के लिए मुख्यमंत्री अखन्नबा सनोरोईजिंग जी तेंगबांग नामक योजना की घोषणा की है?

  1. केरल
  2. त्रिपुरा
  3. कर्नाटक
  4. मणिपुर

7. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार के रूप में किसकी नियुक्ति की गई है?

  1. अब्दुल अहमद खान
  2. सलमान बसीर
  3. बसीर अहमद खान
  4. अंजुम चौधरी

8. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाया जाता है?

  1. 12 मार्च          
  2. 18 मार्च
  3. 15 मार्च
  4. 20 मार्च

9. वृषभावती नदी किस राज्य में बहती है? 

  1. तमिलनाडु
  2. कर्नाटक
  3. आंध्र प्रदेश
  4. छत्तीसगढ़

10. आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत राज्य आपदा राहत कोष का उपयोग निम्नलिखित में से किन परिस्थितियों में किया जा सकता है?

  1. कीट के हमले
  2. शीत लहर
  3. भूस्खलन
  4. उपरोक्त सभी

 

उत्तर

1. A

2. B

3. A

4. D

5. B

6. D

7. C

8. C

9. B

10. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x