डेली करेंट अफेयर्स और GK | 14 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:26 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. येस बैंक के पुनर्गठन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी।

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने येस बैंक के पुनर्गठन के लिए रिर्जव बैंक के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
  • एक सप्ताह के भीतर बैंक के नए बोर्ड का गठन किया जाएगा।
  • भारतीय स्टेट बैंक, येस बैंक के 49% शेयरों में निवेश करेगा।
  • यस बैंक:
    • यस बैंक लिमिटेड एक भारतीय सार्वजनिक बैंक है।
    • इसकी स्थापना 2004 में राणा कपूर और अशोक कपूर ने की थी।
    •  इसका मुख्यालय मुंबई में है।

2. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धी।

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धी की है।
  • अब कुल महंगाई भत्ता 17% से बढ़कर 21% हो जाएगा।
  • इस वृद्धी से केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशन धारकों को लाभ होगा।
  • यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2020 से देय होगा।
  • महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकार पर 14, 595 करोड़ रूपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

3. गंगा आमंत्रण अभियान का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया।

  • हाल ही में गंगा आमंत्रण अभियान का उद्घाटन नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया गया।
  • इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि भारत ने दुनिया को भाषा, विज्ञान, धार्मिक अनुसंधान, आध्यात्मिकता और मूल्यों से संबंधित सबसे अधिक ज्ञान दिया है और गंगा इसका प्रतीक है।
  • गंगा:
    • गंगा गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है और लगभग 2500 किमी की दूरी तय करने के बाद बंगाल की खाड़ी से मिलती है।
    • गंगा की सहायक नदियों में बाएं किनारे से रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी और महानंदा और दाहिने किनारे से यमुना, तमसा, सोन और पुनपुन शामिल हैं।

4. 11 मार्च 2020, राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो का 35 वां स्थापना दिवस।

  • 11 मार्च 2020 को राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (NCRB) का 35 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
  • इस अवसर पर गंभीर अपराधों और अंतरराज्यीय समन्वय से जुड़े मामलों में जानकारी के आदान-प्रदान के लिए क्राइम मल्टी एजेंसी सेंटर (क्राइ-मैक) की शुरूआत की गई है।
  • साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध प्रशिक्षण केन्द्र (NCTC) का भी शुभारंभ किया गया।
  • राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (NCRB):
    • एक भारतीय सरकारी एजेंसी है जो भारतीय दंड संहिता और स्थानीय कानूनों द्वारा परिभाषित अपराध डेटा एकत्र करने और उसका विश्लेषण करने का कार्य करता है।
    • इसकी स्थपना 11 मार्च 1986 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

5. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने छोटे टेलीकॉम प्रदाताओं की मदद करने के लिए एक बिल पर हस्ताक्षर किया।

  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने छोटे टेलीकॉम प्रदाताओं की मदद करने के लिए एक बिल पर हस्ताक्षर किया।
  • यह बिल छोटे टेलीकॉम प्रदाताओं को चीनी कंपनियों हुआवेई और जेडटीई द्वारा बनाए गए उपकरणों को बदलने में मदद करने के लिए 1 बिलियन यूएस डॉलर प्रदान करता है।
  • कानून एक प्रतिपूर्ति कार्यक्रम बनाता है जिसे छोटे दूरसंचार प्रदाता उस समय उपयोग कर सकते हैं जब निकाय द्वारा निर्मित उपकरणों को हटाकर उनकी जगह ऐसे उपकरणों द्वारा ले ली जाती है जो कि राष्ट्र सुरक्षा के लिए खतरा समझे जाते हैं।

6. अरिगनार अन्ना प्राणी उद्यान में एक सफारी वर्ल्ड स्थापित किया जाएगा।

  • हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने घोषणा की कि 11.5 करोड़ रुपये की लागत से वंडलूर में अरिगनार अन्ना प्राणी उद्यान में एक सफारी वर्ल्ड स्थापित किया जाएगा।
  • यह सफारी वर्ल्ड आगंतुकों को जंगली जानवरों को करीब से देखने में मदद करेगा।
  • अरिगनार अन्ना प्राणी उद्यान:
    • यह वंडलूर चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है, वंडलूर, तमिलनाडु में स्थित एक प्राणि उद्यान है।
    • 1855 में स्थापित, यह भारत का पहला सार्वजनिक चिड़ियाघर है।

7. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट आयोजित करने का अनुरोध किया।

  • हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से विधानसभा सत्र में 16 मार्च से शुरू होने वाले सत्र में एक फ्लोर टेस्ट आयोजित करने का अनुरोध किया है।
  • फ्लोर टेस्ट या शक्ति परीक्षण, विधानसभा में बहुमत साबित करने की प्रक्रिया है। इसमें विधायक स्पीकर या प्रोटेम स्पीकर के सामने अपनी पार्टी के लिए वोट करते हैं।
  • मध्यप्रदेश:
    • मध्यप्रदेश, राजस्थान के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। 
    • इसकी राजधानी भोपाल है।
    • मध्य प्रदेश का राज्य पशु बारासिंहा और राजकीय पक्षी दूधराज है।

8. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज “निफ्टी” ने बीयर मार्केट में प्रवेश किया।

  • हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज “निफ्टी” ने बीयर मार्केट में प्रवेश किया है।
  • निफ्टी ने यह फैसला विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोरोनवायरस को विश्वस्तर पर महामारी (पैंडेमिक) घोषित करने के बाद लिया है।
  • बीयर बाज़ार, एक ऐसी स्थिति है जिसमें लोग यह सोचते हैं कि बाजार में कीमतें गिरेंगी वे शेयरों को बेचना चाहते हैं तो उन्हें मदड़िये या बीयर कहते हैं। यह आमतौर पर प्रचलित एक नकारात्मक भावना और बाजार या किसी विशेष स्टॉक में बड़े पैमाने पर बिकवाली को दर्शाता है।
  • इसके विपरीत जो लोग यह सोचते हैं कि बाजार तेजी के रुख में रहेगा तो लाभ की आशा में वे और शेयर खरीदना चाहते हैं इसीलिये उन्हें तेजड़िये या बुल कहते हैं।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. येस बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. नई दिल्ली
  2. हैदराबाद
  3. चेन्नई
  4. मुम्बई

2. हाल ही में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत की वृद्धी की गई है?

  1. 5
  2. 6
  3. 4
  4. 7

3. निम्नलिखित में से कौन गंगा की दाहिने हाथ की सहायक नदी नहीं है?

  1. सोन
  2. पुनपुन
  3. यमुना
  4. कोसी

4. राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो की स्थापना कब की गई थी?

  1. 11 मार्च 1986
  2. 15 मार्च 1987
  3. 10 मार्च 1985
  4. 20 मार्च 1988

5. हुआवेई और जेडटीई किस देश की तकनीकी कंपनियां है?

  1. जापान
  2. चीन
  3. रूस
  4. उत्तर कोरिया

6. अरिगनार अन्ना प्राणी उद्यान किस राज्य में स्थित है?

  1. केरल
  2. आंध्र प्रदेश
  3. तमिलनाडु
  4. कर्नाटक

7. मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल के संबंध में देश में कौन सा स्थान है?

  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. चौथा

8. ऐसा शेयर बाजार जहां लोग लाभ की आशा रखते हैं क्या कहलाता है?

  1. बुल बाजार
  2. बीयर बाजार
  3. प्राथमिक बाजार
  4. द्वितीयक बाजार

 

उत्तर

1. D

2. C

3. D

4. A

5. B

6. C

7. B

8. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x