डेली करेंट अफेयर्स और GK | 13 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 10:26 AM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs in hindi july december 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. पुणे के अगरकर रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने अंगूर की एक नई संकर किस्म विकसित की।

  • हाल ही में पुणे के अगरकर रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने अंगूर की एक नई संकर किस्म ए आर आई-516(ARI-516) विकसित की है।
  • अंगूर की यह नई किस्म जूस और रेड वाइन सहित खाद्य उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला बनाने के लिए उपयुक्त है।
  • अंगूर की यह नई संकर प्रजाति कवक प्रतिरोधी है।
  • अंगूर की फसल कटाई के बाद 16% तक नुकसान होता है। जिसका उपयोग जूस उत्पादन में करके इस क्षति को कम किया जा सकता है।
  • भारत में देश के कुल अंगूर उत्पादन का 80% से अधिक उत्पादन महाराष्ट्र अकेले करता है।

2. इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) विधेयक 2020 को राज्यसभा से पारित किया गया।

  • हाल ही में राज्यसभा ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) विधेयक 2020 पारित कर दिया है।
  • लोकसभा द्वारा इसे पहले ही पारित कर दिया गया था।
  • यदि कंपनी अपने भुगतानों में चूक करती है तो कोड लेनदारों को एक दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति देता है।
  • पिछले वित्त वर्ष में नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल ने करीब 43 हजार मामले निपटाये थे जिनमें से 15 हजार दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता पर आधारित थे।

3. कैबिनेट ने असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजीज रेगुलेशन बिल को मंजूरी दी।

  • सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में कई प्रगतिशील कदम उठाए हैं।
  • कैबिनेट ने सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी विनियमन (असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजीज रेगुलेशन-एआरटी), बिल को मंजूरी प्रदान कर दी है।
  • इस बिल का उद्देश्य प्रभावित महिलाओं और बच्चों को शोषण से बचाने के लिए असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नॉलॉजी सर्विस को विनियमित करना है।
  • यह विधेयक आईवीएफ क्लीनिक में काम करने वाले लोगों के लिए एक आचार संहिता बनाने और लागू करने के लिए एक राष्ट्रीय बोर्ड के निर्माण का भी प्रावधान करता है।

4. विंग्स इंडिया 2020 का हैदराबाद में शुभारंभ किया गया।

  • तीन दिवसीय विमानन कारोबार प्रदर्शनी और एयर शो-विंग्स इंडिया-2020 का आयोजन हैदराबाद में शुरू हो गया है।
  • इस शो का आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने फिक्की के साथ मिलकर किया है।
  • इस दौरान विभिन्न कम्पनियों के प्रमुखों और कार्यकारी अधिकारियों का गोलमेज सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
  • इस आयोजन में दुनियाभर से लगभग एक हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे।
  • नागरिक उडडयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी गोलमेज सम्मेलन में शामिल होगें। 

5. नितिन गडकरी ने ‘उद्यम सखी’ पोर्टल का व्यापक प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया।

  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने सरकारी कार्यक्रमों के बारे में महिलाओं को जानकारी देने वाले उद्यम सखी पोर्टल का व्यापक प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया।
  • 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा उद्यम सखी पोर्टल लॉन्च किया है।
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत इंस्टीट्यूट फॉर डिजायन ऑफ इलेक्ट्रिकल मेजरिंग इनस्ट्रूमेंट्स- नाम के एक स्वायत्त संगठन ने यह पोर्टल बनाया है।
  • अब तक केवल 2,012 महिलाओं ने ही इस पोर्टल का फायदा उठाया है।

6. महाराष्ट्र विधानसभा ने जाति वैधता प्रमाण पत्र बिल को अनुमति प्रदान की।

  • हाल ही में महाराष्ट्र राज्य विधानसभा द्वारा जाति वैधता प्रमाण पत्र बिल सर्वसम्मति से पारित किया गया।
  • महाराष्ट्र में ग्राम पंचायतें अब अपने सदस्यों को चुनाव जीतने के एक साल के भीतर अपने जाति वैधता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अनुमति देंगी।
  • यह विधेयक सुनिश्चित करता है कि इच्छुक उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने में जाति प्रमाण पत्र संबंधी बाधा उत्पन्न ना हो।
  • वर्तमान में, नियम कहता है कि एक उम्मीदवार को नामांकन दाखिल करने के समय अपना जाति वैधता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

7.  जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर वाहनों का आवागमन बंद।

  • उधमपुर और बनिहाल के बीच विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और शूटिंग के पत्थरों के कारण 300 किलोमीटर लंबे, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग-44:
    • यह भारत का सबसे लंबा रनिंग राष्ट्रीय राजमार्ग है।
    • यह श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है।
    • यह राजमार्ग केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु से गुजरता है।

8. बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान (बीएनपी) का इको-सेंसिटिव जोन लगभग 100 वर्ग किमी तक कम किया गया।

  • हाल ही में बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान (बीएनपी) का इको-सेंसिटिव जोन लगभग 100 वर्ग किमी तक कम किया गया है।
  • संरक्षित क्षेत्रों के आसपास विनियमित बफर क्षेत्र की कमी के लिए कड़े प्रतिरोध के बावजूद, इसे कम करने के लिए मंजूरी दी गई है।
  • पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र या इको-सेंसिटिव जोन, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संरक्षित क्षेत्रों, राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के आसपास अधिसूचित क्षेत्र हैं।
  • बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान:
    • बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक  में 1970 में स्थापित किया गया था और 1974 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
    •  2002 में पार्क का एक हिस्सा, बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान  बन गया।

9. भारत के पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) अधिनियम को अद्यतन किया जाएगा।

  • हाल ही में पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) अधिनियम को अद्यतन करने के लिए एक मसौदा तैयार किया गया है।
  • इसके द्वारा पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिनियम-2006 को अपडेट किया जाएगा।
  • इस मसौदे में पर्यावरण के लिए बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से उत्पन्न खतरे का मूल्यांकन करने के लिए न्यूनतम 30 दिन का समय निर्धारित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन में होने वाले विलंब को कम करना है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में पुणे के अगरकर रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित की गई ए आर आई-516 किस फल की एक प्रजाति है?

  1. आम
  2. केला
  3. अंगूर
  4. अमरूद

2. हाल ही में कैबिनेट ने एआरटी बिल को मंजूरी प्रदान की है, इसका संबंध किस विषय से है?

  1. सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी
  2. कला और संस्कृति
  3. पुरानी ईमारतों का जीर्णोद्धार
  4. समाज के पिछड़े वर्ग का कल्याण

3. विंग्स इंडिया-2020 का आयोजन कहां किया जा रहा है?

  1. नई दिल्ली
  2. बेंगलुरू
  3. जयपुर
  4. हैदराबाद

4. सरकारी कार्यक्रमों के बारे में महिलाओं को जानकारी देने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के द्वारा कौन सा पोटर्ल शुरू किया गया है?

  1. उद्यमिता और विकास पोर्टल
  2. महिला और विकास पोर्टल
  3. उद्यम सखी पोर्टल  
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

5. हाल ही में किस राज्य की विधानसभा ने जाति वैधता प्रमाण पत्र बिल पारित किया है?

  1. राजस्थान
  2. हरियाणा
  3. पंजाब
  4. महाराष्ट्र

6. राष्ट्रीय राजमार्ग-44 किन दो स्थानों को आपस में जोड़ता है?

  1. श्रीनगर -कन्याकुमारी
  2. वाराणसी- कोलकाता
  3. कोलकाता- पेशावर
  4. पूणे -कन्याकुमारी

7. बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है?

  1. मध्य प्रदेश
  2. केरल
  3. कर्नाटक
  4. पश्चिम बंगाल

8. हाल ही में किस वर्ष बने पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिनियम को अपडेट करने के लिए एक मसौदा तैयार किया गया है?

  1. 2005
  2. 2007
  3. 2006
  4. 2010

 

उत्तर

1. C

2. A

3. D

4. C

5. D

6. A

7. C

8. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x