डेली करेंट अफेयर्स और GK | 15 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 16 Apr 2020 16:35 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. देश में लॉकडाउन की अवधि 3 मई 2020 तक बढ़ाई गई।

  • सरकार ने देश में लॉकडाउन की अवधि 3 मई 2020 तक बढ़ा दी है।
  • कोरोना संक्रमण नये क्षेत्रों में न फैल सके, इसलिए इस दौरान विशेषकर 20 अप्रैल तक सभी हॉट-स्पॉट तथा संरोधन क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा लॉकडाउन का और सख्ती से पालन किया जायेगा।
  • इस समय में जिन राज्यों में हॉट-स्पॉट नहीं होंगे वहां 20 अप्रैल के बाद कुछ शर्तों के साथ महत्वपूर्ण गतिविधियों की अनुमति प्रदान की जायेगी।
  • सरकार ने यह नये दिशा निर्देश गरीब और दैनिक मजदूरों के हित को ध्यान में रख कर लिया है।

2. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 32 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने देश में कोविड-19 के प्रकोप के देखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की है।
  • इसके अंतर्गत केंद्र सरकार ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 32 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 29 हजार करोड़ रुपये से अधिक की नकद सहायता प्रदान की है।
  • साथ ही लगभग 5.29 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया है।
  • इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 97 लाख मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित किए गए हैं।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना:
    • यह योजना वर्ष 2016 में भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई थी।
    • वर्तमान में देश में कोविड-19 महामारी के चलते इसका दायरा बहुत बढ़ा दिया गया है।

3. कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम से हर समय सेवा का संचालन करेगी।

  • हाल ही में भारतीय नौसेना ने घोषण की है कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विशाखापत्तनम से हर समय 24x7 सेवा का संचालन किया जाएगा।
  • यह कार्य नौसेना की पूर्वी कमान के पोत आईएनएस डेगा के द्वारा पूरा किया जाएगा।
  • सभी आवश्यक सुरक्षा सेवाएँ और एयरफ़ील्ड सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विशेष उड़ानें, साथ ही, स्पाइसजेट की कार्गो उड़ान भी संचालन को जारी रखेगें। 
  • इसके अलावा वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में ईएनसी के प्रयासों को बढ़ाने के लिए डॉक्टरों और चिकित्सा उपकरणों का एयरलिफ्ट भी किया जा रहा है।
  • भारतीय नौसेना:
    • यह भारतीय सशस्त्र बलों की नौसेना शाखा है।
    • भारत का राष्ट्रपति भारतीय नौसेना का सर्वोच्च कमांडर होता है।
    • वर्तमान में नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह है।
    • इसकी स्थापना 5 सितंबर 1612 में हुई थी।

4. रबी मौसम के लिए देशभर में गेंहू की सरकारी खरीद शुरू।

  • हाल ही मे वर्तमान रबी मौसम के लिए देशभर में गेंहू की सरकारी खरीद शुरू की गई है।
  • परंतु सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए खरीद केंद्रों पर सुरक्षित दूरी बनाये रखने के लिये भी कहा गया है।
  • रबी फसल की बोवाई नवंबर माह में की जाती है, जबकि इसकी कटाई मार्च या अप्रैल माह में होती है। गेंहू, चना और सरसों प्रमुख रबी फसल हैं।
  • गेहूं की फसल के लिए आदर्श दशाएं:
    • तापमान- 14° से 18° C
    • वर्षा- 50 से 100 सेमी वर्षा
    • मिट्टी- उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी या मिश्रित मिट्टी।
    • दाना पकते समय खिली हुई धूप।

5. ओएफबी ने सम्पूर्ण व्यक्तिगत सुरक्षा किट की आपूर्ति प्रारंभ की। 

  • आयुध निर्माणी बोर्ड ने सम्पूर्ण व्यक्तिगत सुरक्षा किट की आपूर्ति शुरू कर दी है।
  • यह किट आईएसओ क्लास थ्री एक्पोजर मानकों के अनुरूप है।
  • साथ ही बोर्ड ने दो मीटर के विशेष टैंट भी विकसित किए हैं जो आपातकालीन चिकित्सा स्थिति, जांच और क्वारंटीन के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
  • यह टैंट वाटरप्रूफ फैब्रिक, इस्पात और एल्यूमीनियम से बनाये गये हैं।
  • आयुध निर्माणी बोर्ड:
    • यह एक औद्योगिक संगठन है, जो भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।
    • इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1712 में की गई थी।

6. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और कस्टम बोर्ड ने कस्टम क्लीयरेंस को सुविधाजनक व तेज बनाने के उपाय किए।

  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और कस्टम बोर्ड ने कस्टम क्लीयरेंस को सुविधाजनक बनाने और तेज करने के लिए कई उपाय किए हैं।
  • लॉकडाउन के दौरान सी बी आई सी ने कस्टम क्लीयरेंस को ऑनलाइन स्वचालित और पेपरलेस बनाया है।
  • साथ ही सी बी आई सी ने कहा है कि ई-गेट पास के बिल व पीडीएफ आधारित अंतिम इलेक्ट्रॉनिक की चार्ज कॉपी के इलेक्ट्रॉनिक संचार को आयातकों और कस्टम ब्रोकरों के लिए सक्षम बनाने का निर्णय लिया है।
  • यह 15 अप्रैल 2020 से लागू होगा।
  • साथ ही संबंधित कस्टम ब्रोकरों को बिल की प्रविष्टि और ई-गेटपास की प्रतियां ईमेल की जाएंगी।
  • -गेटपास का उपयोग कस्टोडियन के गेट अधिकारी द्वारा आयातित सामानों के भौतिक निकास के लिए किया जाएगा।
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और कस्टम बोर्ड:
    • यह भारत सरकार की नोडल राष्ट्रीय एजेंसी है।
    • यह भारत में सीमा शुल्क, जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा कर और नारकोटिक्स के संचालन के लिए जिम्मेदार है।
    • इसकी स्थापना 1 जनवरी 1964 को हुई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • इसके अध्यक्ष एम. अजीत कुमार हैं।

7. अमेरिका ने देश में विस्तारित प्रवास के लिए एच-1 बी वीजा आवेदन स्वीकार किये।

  • हाल ही में अमेरिकी सरकार ने देश में विस्तारित प्रवास के लिए एच-1 बी वीजा आवेदन को स्वीकार करने का निर्णय लिया है।
  • इस निर्णय से कोरोनावायरस महामारी के कारण अमेरिका में फंसे हजारों भारतीय पेशेवरों को लाभ होगा।
  • एच-1 बी वीजा:
    • एक गैर-आप्रवासी वीजा है।
    • यह आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 101 के तहत संयुक्त राज्य के लिए दिया जाता है, जो अमेरिकी नियोक्ताओं को विशेष रूप से विदेशी कर्मचारियों को अस्थायी रूप से विशेष व्यवसायों में नियोजित करने की अनुमति देता है।

8. लीबिया की राजधानी त्रिपोली में रॉकेटों की बारिश की गई।

  • हाल ही में लीबिया की राजधानी त्रिपोली में रॉकेटों की बारिश की गई।
  • यह रॉकेट लीबिया के सैन्य ताकतवर खलीफा हफ्तार की सेना ने की है।
  • यूएन द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एकता की सरकार ने खलीफा हफ्तार पर बदला लेने का आरोप लगाया है, क्योंकि उसे सरकारी वफादारों द्वारा शहर से बेदखल कर दिया गया था।
  • इन रॉकेटों की बारिश से मितिगा एयरबेस के आसपास कई घरों में आग लग गई थी।
  • लीबिया:
    • यह उत्तरी अफ्रीका का एक देश है।
    • इसकी सीमा भूमध्य सागर, मिस्र, सूडान, चाड, में नाइजर, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया से मिलती है।
    • इसकी राजधानी त्रिपोली और मुद्रा लीबिया दीनार है।

Maghreb Map

9. भारत अमेरिका से हारपून पोतरोधी मिसाइल और कमवजनी मार्क 54 टोरपीडो आयात करेगा।

  • हाल ही में भारत ने अमेरिका से क्षेत्रीय खतरों से मुकाबले में सक्षम बनने और देश की घरेलू रक्षा आवश्यकताओं को सशक्त करने के लिए हारपून पोतरोधी मिसाइल और कमवजनी मार्क-54 टोरपीडो खरीदने का फैसला किया है।
  • हारपून मिसाइल को पी-81 पनडुब्बी रोधी लड़ाकू विमान में लगाया जाएगा ताकि जमीन से होने वाले हमलों को बेकार कर पोतों की रक्षा की जा सके।
  • एम-के-54 टोरपीडो से भारत को पनडुब्बी को नष्ट करने की क्षमता हासिल होगी।
  • ज्ञातव्य है कि अमेरिका ने 2016 में भारत को प्रमुख रक्षा भागीदार देश का दर्जा दिया था।

10. कर्नाटक के तुमकुरू में कमान और नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया गया है।

  • हाल ही में कर्नाटक के तुमकुरू में कमान और नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया गया है।
  • यह केंद्र स्मार्ट सिटी क्षमताओं से भी युक्त है।
  • इस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना कुशलता से कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए की गई है।
  • यह केन्द्र कोविड-19 महामारी से संबंधित संगृहीत मामलों की ट्रैकिंग और अनुरेखण करता है, कर्तव्यों का आवंटन करता है और प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं का संचालन करता है।
  • साथ ही यह केन्द्र टेली-काउंसलिंग और टेली-मेडिसिन सेवाएं भी प्रदान करता है।
  • सूरत और पुणे में भी महामारी को नियंत्रण में रखने के लिए इसी तरह का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है।

11. ई-नाम पोर्टल के चार वर्ष पूरे हुए।

  • 14 अप्रैल 2020 को -नाम पोर्टल के चार वर्ष पूरे हुए हैं।
  • यह संपूर्ण भारत में लागू एग्रीकल्चर ट्रेडिंग पोर्टल है।
  • ई-नाम पोटर्ल ने कृषि उत्पादों के लिए वन नेशन वन मार्केट के सपने को साकार करने में मदद की है।
  • वर्तमान में ई-नाम प्लेटफॉर्म पर 1.66 करोड़ से अधिक किसान और 1.28 लाख व्यापारी पंजीकृत हैं।
  • -नाम पोटर्ल:
    • यह पोटर्ल 14 अप्रैल 2016 को 21 मंडियों में लॉन्च किया गया था।
    • यह कृषि मदों के लिए एकीकृत राष्ट्रीय नेटवर्क प्रदान करता है।
    • इसे लघु कृषक कृषि व्यवसाय कंसोर्टियम द्वारा भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत लागू किया जा रहा है।

12. कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने में कारगर है, आरोग्य सेतु ऐप।

  • हाल ही में किये गये अनुभवों से यह पाया गया है कि आरोग्य सेतु ऐप कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने में सहायक है।
  • लॉन्च होने के केवल 12 दिनों के भीतर ही चार करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।
  • इस ऐप की विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व बैंक ने भी प्रशंसा की है।
  • आरोग्य सेतु ऐप:
    • कोविद-19 संक्रमण को ट्रैक करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया गया है।
    • सरकार द्वारा यह ऐप सार्वजनिक-निजी साझेदारी में विकसित किया गया है।
    • वर्तमान में यह एप 11 भाषाओं में उपलब्ध है।
    • यह एप लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण को पहचानने में और जोखिम का आकलन करने में सक्षम बनाता है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. सरकार ने देश में लॉकडाउन की अवधि कब तक बढ़ा दी है?

  1. 30 अप्रैल 2020
  2. 3 मई 2020
  3. 1 जून 2020
  4. 14 मई 2020

2. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना किस वर्ष प्रारंभ की गई थी?

  1. 2015
  2. 2019
  3. 2020
  4. 2016

3. भारतीय नौसेना का सर्वोच्च कमांडर कौन होता है?

  1. प्रधानमंत्री
  2. राष्ट्रपति
  3. गृह मंत्री
  4. रक्षा मंत्री

4. गेहूं की फसल के लिए कितनी वर्षा की आवश्यकता होती है?

  1. 50 से 100 सेमी
  2. 100 से 150 सेमी
  3. 25 से 50 सेमी
  4. 150 से 200 सेमी

5. आयुध निर्माणी बोर्ड का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. नई दिल्ली
  2. हैदराबाद
  3. पूणे
  4. कोलकाता

6. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और कस्टम बोर्ड की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1950
  2. 1947
  3. 1964
  4. 1975

7. एच-1 बी वीजा किस देश के द्वारा जारी किया जाता है?

  1. ब्रिटेन
  2. अमेरिका
  3. रूस
  4. चीन

8. त्रिपोली किस देश की राजधानी है?

  1. सीरिया
  2. बहरीन
  3. लीबिया
  4. सूडान

9. भारत किस देश से कमवजनी मार्क 54 टोरपीडो आयात करेगा?

  1. फ्रांस
  2. अमेरिका
  3. जर्मनी
  4. जापान

10. कोविड-19 से निपटने के लिए कमान और नियंत्रण केन्द्र कहां स्थापित किया गया हैं?

  1. तुमकुरू
  2. सूरत
  3. पुणे
  4. उपरोक्त सभी

11. -नाम पोटर्ल के संबंध में क्या सही है?

  1. 14 अप्रैल 2020 को ई-नाम पोर्टल के चार वर्ष पूरे हुए हैं।
  2. यह एक अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल है।
  3. भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत लागू किया जा रहा है।
  4. उपरोक्त सभी सही हैं।

 

उत्तर

1. B

2. D

3. B

4. A

5. D

6. C

7. B

8. C

9. B

10. D

11. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x