डेली करेंट अफेयर्स और GK | 02 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 14 Apr 2020 19:08 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. कैबिनेट सचिव ने सभी राज्यों को तबलीगी जमात के संपर्क में आये लोगों की त्चरित खोज के आदेश दिये।

  • कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को तबलीगी जमात के सदस्यों के संपर्क में आये लोगों (कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग) का अतिशीघ्र पता लगाने का आदेश दिया है।
  • तबलीगी जमात के सदस्यों के देश में इतनी बड़ी संख्या में छिपे होने की घटना से कोविड-19 महामारी का जोखिम काफी बढ़ गया है।
  • कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग - सार्वजनिक स्वास्थ्य में, संपर्क अनुरेखण/ कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग उन व्यक्तियों की पहचान की प्रक्रिया है जो किसी वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं और संभावित रूप से दूसरों को संक्रमित करते हैं।
  • तब्लीगी जमात:
    • तब्लीगी जमात, एक इस्लामिक मिशनरी आंदोलन है जो मुसलमानों को अपने धर्म का पालन करने के लिए पुरानी इस्लामिक संस्कृति की ओर वापस जाने पर जोर देता है।
    • इसमें इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के जीवनकाल और विशेष रूप से अनुष्ठान, पोशाक और व्यक्तिगत व्यवहार का अभ्यास किया जाता है।
    • इसकी स्थापना 1926 में की गई थी।
    • इसके संस्थापक मुहम्मद इलियास कांधलवी थे।

2. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश में “लाइफलाइन” उड़ान पहल शुरू की ।

  • हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लाइफलाइन उड़ान पहल का प्रारंभ किया है।
  • इस उड़ान का उद्देश्य देशभर में कोविड-19 के प्रकोप को कम करने के लिए चिकित्सा उपकरण की ढुलाई करना है।  
  • इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 74 उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।
  • इस उद्देश्य हेतु एअर इंडिया और भारतीय वायु सेना ने लद्दाख, दीमापुर, इम्फाल, गुवाहाटी और पोर्ट ब्लेयर के लिए आपसी साझेदारी की है।
  • घरेलू कार्गो परिचालक, ब्लू डार्ट और स्पाइसजेट विमानन कम्पनियां वाणिज्यिक आधार पर कार्गो उड़ानों का परिचालन कर रही हैं।

3. एनपीपीए ने 883 दवाओं के मूल्य संशोधन की अनुमति दी।

  • हाल ही में राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने देश में 883 दवाओं के मूल्य संशोधन की अनुमति प्रदान कर दी है।
  • प्राधिकरण ने यह निर्णय कोविड-19 महामारी के कारण बाधित दवाओं की आपूर्ति सामान्य होने के बाद लिया है।
  • परंतु यह भी कहा गया है कि कोई भी निर्माता और आयातक 12 महीने से पहले कीमत में 10% से अधिक की वृद्धि नहीं कर सकता है।
  • साथ ही सरकार उन 24 चिकित्सा उपकरणों का नियमन कर रही है, जिन्हें ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स 1945 के तहत दवाओं के रूप में अधिसूचित और विनियमित किया गया है।
  • सभी चिकित्सा उपकरणों को मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 के प्रावधानों के तहत लाया जाएगा।
  • यह प्रावधान 1 अप्रैल 2020 से लागू हो गए हैं।
  • राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA):
    • यह एक सरकारी नियामक एजेंसी है जो भारत में फार्मास्यूटिकल दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करती है।
    • इसकी स्थापना 21 अगस्त 1997 को हुई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

4. सरकार ने राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड का शुभारंभ किया है।

  • हाल ही में सरकार ने कोविड-19 पर शिकायतों के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड का शुभारंभ किया।
  • इस बोर्ड को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा विकसित और कार्यान्वित किया गया है।
  • इस बोर्ड पर दैनिक आधार पर सरकार में वरिष्ठ स्तर पर शिकायतों को मॉनिटर किया जाएगा।
  • प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG), भारत सरकार की एक नोडल एजेंसी है। यह प्रशासनिक सुधार के साथ-साथ, सामान्य रूप से राज्यों से संबंधित और विशेष रूप से केंद्र सरकार की एजेंसियों से संबंधित शिकायतों के निवारण का कार्य करती है।

5. भारत और चीन के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे।

  • हाल ही में भारत और चीन के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे हुए हैं।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति को बधाई दी।
  • परंतु दोनों देश कोविड-19 महामारी के कारण इस अवसर पर कोई उत्सव फिलहाल नहीं मना रहे हैं।
  • अतः इस महामारी पर नियंत्रण करने के बाद इस ऐतिहासिक वर्षगांठ का उत्सव मनाने पर दोनों देश विचार-विमर्श करेंगे।
  • दोनों देश फिलहाल इस विशेष अवसर के लिए लोगो तैयार करने का संयुक्त प्रयास कर रहे हैं।
  • चीन:
    • चीन पूर्वी एशिया का एक देश है और दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यह क्षेत्रफल के मामले में विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है।
    • इसकी राजधानी बीजिंग और मुद्रा रेनमिनबी है।
    • भारत चीन के साथ 3488 किलोमीटर की सीमा साझा करता है, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश चीन के साथ सीमा बनाते हैं।

6. गैर-सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस के एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 61.50 रुपये की कमी।

  • हाल ही में गैर सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस के एल.पी.जी सिलिंडर की कीमत में 61.50 रुपये की कमी की गई है।
  • यह कमी अंतर्राष्ट्रीय मूल्य में गिरावट के कारण की गई है।
  • एलपीजी (LPG):
    • तरल पेट्रोलियम गैस या एलपीजी ईंधन के रूप में उपयोग किए जाने वाले हाइड्रोकार्बन गैसों की ज्वलनशील मिश्रण हैं।
    • इसमें मुख्य घटक प्रोपेन या ब्यूटेन होते हैं।

7. स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोनोवायरस के 25 हॉटस्पॉट की पहचान की है।

  • हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोनोवायरस के 25 हॉटस्पॉट की पहचान की गई है।
  • बेंगलुरु अर्बन और मैसूरु, देश के शीर्ष 25 कोविद -19 हॉटस्पॉट में शामिल हैं, जबकि चिक्काबल्लापुर हॉटस्पॉट के रूप में तेजी से उभर रहा है।
  • 31 मार्च तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बेंगलुरु उच्च मामले के शीर्ष सात शहरों में शामिल है।
  • इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने 24 उभरते हुए कोविड-19 हॉटस्पॉट की भी पहचान की है।
  • कर्नाटक में 13 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक राज्य में 101 कोरोनोवायरस सकारात्मक मामलों की पहचान की गई है, जिनमें 3 मौतें और 8 डिस्चार्ज शामिल हैं।

8. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूरू ने स्वदेशी वेंटिलेटर का एक नमूना तैयार किया है।

  • हाल ही में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूरू के वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने स्वदेशी वेंटिलेटर का एक नमूना तैयार किया है।
  • भारत में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में वेंटिलेटर की कमी को दूर करने के लिए यह प्रयास किया गया है।
  • कोविड-19 संकट के गहराने की स्थिति में भारत में 1000 में से लगभग 6 लोगों को वेंटिलेटर की आवश्यकता का अनुमान है।
  • इस हिसाब से देश की इतनी बड़ी जनसंख्या के लिए आपात स्थिति में लगभग 75,000 वेंटिलेटर की जरूरत होगी।
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कोरोना वायरस संकट के कारण वेंटिलेटर की होने वाली आपूर्ति बाधित हुई है।
  • वेंटिलेटर:
    • वेंटिलेटर एक मशीन है जो सांस लेने वाली हवा को फेफड़ों से अंदर और बाहर स्थानांतरित करके यांत्रिक वेंटिलेशन प्रदान करता है और रोगी की सांस लेने में असमर्थता या अपर्याप्त रूप से सांस लेने की समस्या को दूर करता है।
    • ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के तहत वेंटिलेटर को रेगुलेट नहीं किया जाता है।

 

आज का विषय- “सरकारी योजनाएँ

1. प्रधानमंत्री किसान योजना

  • यह 100 % केंद्र प्रायोजित योजना है। इसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम से भी जाना जाता है।
  • प्रधानमंत्री किसान योजना को 24 फरवरी, 2019 को प्रारंभ किया गया था।
  • इसे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
  • हाल ही में इस योजना का सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा हुआ है।
  • पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्य इस योजना को लागू कर रहे हैं।
  • इस योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा प्रति वर्ष 6,000 रुपये, 2000 रूपये की तीन समान किस्तों में, 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि वाले, कमजोर भूमिधारी किसान परिवार के बैंक खातों में हस्तांतरित किये जाते हैं।
  • इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक फसल चक्र के अंत में, प्रत्याशित कृषि आय के साथ उचित फसल स्वास्थ्य और उचित पैदावार सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न आदानों की खरीद के लिए लघु और सीमांत किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करना है।

2. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-

  • उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में की गई थी।
  • यह योजना पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से क्रियांवित की जा रही है।
  • इस योजना में गरीब परिवार को नया एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।
  • इस योजना के तहत, सामाजिक.आर्थिक जाति जनगणना के माध्यम से पहचान की गई गरीबी रेखा से नीचे के परिवार की एक वयस्क महिला सदस्य को केंद्र सरकार द्वारा प्रति कनेक्शन 1,600 रुपये की वित्तीय सहायता के साथ निः शुल्क एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है।
  • साथ ही योग्य घरों की पहचान राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के परामर्श से की जाती है।
  • योजना के लाभ-
    • महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा होगी, साथ ही उनका सशक्तीकरण होगा।
    • जीवाश्म ईंधन को जलाकर घर के अंदर वायु प्रदूषण के कारण होने वाली तीव्र श्वसन बीमारियों से छोटे बच्चों की रक्षा होगी।
    • जीवाश्म ईंधन के दहन से खाना पकाने के कारण, संबंधित गंभीर स्वास्थ्य खतरों में कमी आयेगी। साथ ही ग्रामीण स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा।
    • खाना पकाने के अशुद्ध ईंधन के कारण भारत में होने वाली मौतों की संख्या में कमी आयेगी। 

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में चर्चा में रहने वाला तब्लीगी जमात क्या है?

  1. इस्लामिक मिशनरी आंदोलन
  2. कुवैत में एक मस्जिद
  3. कोरोना के खिलाफ एक इस्लामिक संगठन
  4. मुगल कालीन दरबारी

2. देशभर में कोविड-19 के प्रकोप को कम करने के लिए चिकित्सा उपकरण की ढुलाई के लिए कौन सी पहल का प्रारंभ किया गया है?

  1. उड़ान जिंदगी
  2. जीवन उड़ान
  3. लाइफलाइन उड़ान
  4. उड़ान नमस्ते

3. राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 1987
  2. 1995
  3. 1997
  4. 1985

4. कोविड-19 पर शिकायतों के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड का शुभारंभ किसने किया है?

  1. डी ए आर पी जी
  2. नीति आयोग
  3. गृह मंत्रालय
  4. एन एच आर सी

5. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राज्य चीन के साथ सीमा नहीं बनाता है?

  1. उत्तराखंड
  2. सिक्किम
  3. असम
  4. अरुणाचल प्रदेश

6. तरल पेट्रोलियम गैस का मुख्य घटक क्या है?

  1. प्रोपेन
  2. पेंटीन
  3. प्रोपीन
  4. पेंटेन

7. हाल ही में किस संस्थान ने स्वदेशी वेंटिलेटर का एक नमूना तैयार किया है?

  1. आई आई टी, दिल्ली
  2. आई एस सी, बेंगलूरू
  3. डी आर डी ओ
  4. इसरो

 

उत्तर

1. A

2. C

3. C

4. A

5. C

6. A

7. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x