डेली करेंट अफेयर्स और GK | 16 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 19 Apr 2020 10:05 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. केंद्र सरकार ने 3 मई 2020 तक देशव्यापी लॉकडाउन के लिए व्यापक दिशा निर्देश जारी किये।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई 2020 तक बढ़ाने की घोषणा की थी जिसके लिए अब व्यापक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
  • केंद्र ने जनता के लिए कठिनाई को कम करने और दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और किसानों के लिए प्रावधानों में ढ़ील दी है।
  • साथ ही ऐसे क्षेत्र जहां कोविड-19 संक्रमण नहीं है, 20 अप्रैल से वहां कुछ विशेष छूट दी जाएगी।
  • इसके अलावा, सभी वित्त संबंधी संस्थान और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं पूरी तरह कार्यात्मक रहेंगी।
  • मनरेगा कार्यों को सामाजिक दूरियों के मानदंडों और फेस मास्क के सख्त कार्यान्वयन के साथ अनुमति दी जाएगी।
  • पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, सीएनजी, एलपीजी, पीएनजी जैसे उत्पादों के शोधन, परिवहन, वितरण, भंडारण और खुदरा बिक्री सहित तेल और गैस क्षेत्र के संचालन की भी अनुमति है।
  • होटल, होमस्टे, लॉज और मोटल, जो लॉकडाउन के कारण फंसे पर्यटकों और व्यक्तियों को समायोजित कर रहे हैं, वे ऑपरेशन में बने रहेंगे।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं, फार्मास्यूटिकल्स चिकित्सा उपकरणों, उनके कच्चे माल और मध्यवर्ती और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों सहित आवश्यक वस्तुओं की विनिर्माण इकाइयां कार्यात्मक रूप से बनी रहेंगी।
  • साथ ही भारत सरकार के सभी कार्यालय, स्वायत्त और अधीनस्थ कार्यालय खुले रहेंगे।
  • पुलिस, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, अग्नि और आपातकालीन सेवाएं, आपदा प्रबंधन, जेल और नगरपालिका सेवाएं बिना किसी प्रतिबंध के कार्यात्मक होंगी।
  • लॉकडाउन के उपायों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

2. अखिल भारतीय कृषि परिवहन कॉल सेंटर का शुभारंभ।

  • हाल ही में नई दिल्ली में कृषि भवन में अखिल भारतीय कृषि परिवहन कॉल सेंटर का शुभारंभ किया गया।
  • इस कॉल सेंटर का उद्घाटन कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया।
  • यह सेंटर कोविड-19 के कारण लॉकडाउन की वर्तमान स्थिति में पेरिशबल्स के अंतर-राज्य स्थानांतरण की सुविधा प्रदान करेगा।
  • यह 24x7 कॉल सेंटर कृषि विभाग, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग की एक पहल है।

3. देशभर में 170 हॉट-स्पॉट और 207 नॉन हॉट-स्पॉट।

  • हाल ही में देश में कोविड-19 महामारी के चलते 170 हॉट-स्पॉट और 207 नॉन हॉट-स्पॉट पहचान की गयी है।
  • देश के ज़िलों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। ये ज़िले इस प्रकार हैं-
    • हॉट-स्पॉट ज़िले - ये ऐसे ज़िले है जहां बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं या जहां कोविड-19 रोगियों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।
    • नॉन हॉट-स्पॉट ज़िले -इस श्रेणी में ऐसे ज़िलों को शामिल किया गया है जहां, संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
    • ग्रीन ज़ोन ज़िले - इस श्रेणी में ऐसे ज़िले होंगे जहां कोविड-19 का कोई रोगी नहीं है।
  • देश में व्यापक स्तर पर संक्रमण, क्लस्टर संक्रमण, कंटेनमेंट रणनीति, बफर और कंटेनमेंट जोन की पहचान और निकास बिंदुओं को परिभाषित कर कोरोना संक्रमण के फैलाव को कम करने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया है।

4. ई-प्लेटफ़ॉर्म व सहयोग एप विकसित किया गया।

  • हाल ही में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत, सर्वे ऑफ इंडिया ने एक ई-प्लेटफ़ॉर्म व सहयोग एप विकसित किया है।
  • यह प्लेटफ़ॉर्म देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर भू-आकृतिक जानकारी एकत्र करेगा।
  • इसके द्वारा सरकार और सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों को वर्तमान कोविड-19 महामारी की स्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता होगी।
  • इस प्लेटफ़ॉर्म का समर्थन करने के लिए, सहयोग नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन भी बनाया गया है।
  • यह ऐप सामुदायिक कार्यकर्ताओं की मदद से स्थान विशिष्ट का डेटा एकत्र करने में सहायता करेगा।
  • यह प्लेटफ़ॉर्म हाल ही में लॉन्च किए गए आरोग्य सेतु ऐप का भी पूरक होंगा।
  • सर्वे ऑफ इंडिया:
    • यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत देश का राष्ट्रीय सर्वेक्षण और मानचित्रण संगठन है।
    • यह भारत सरकार का सबसे पुराना वैज्ञानिक विभाग है।
    • इसकी स्थापना 1767 में हुई थी। 
    • इसका मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड में है।

5. ‘देखो अपना देश’ नामक वेबीनार श्रृंखला का दूसरा भाग प्रारंभ।

  • हाल ही में ‘देखो अपना देश’ नामक वेबीनार श्रृंखला का दूसरा भाग प्रारंभ हो गया है।
  • यह वेबीनार पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रारंभ की गई है।
  • इस वेबीनार में लोगों को कोलकाता की संस्कृति से अवगत होने का अवसर मिलेगा।
  • वेबीनार श्रृंखला कई गंतव्यों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने और अतुल्य भारत की संस्कृति और धरोहर की गहरी झलक दिखाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
  • पहला वेबीनार 14 अप्रैल 2020 आयोजित किया गया था, जिसमें दिल्ली के इतिहास का वर्णन किया गया था।

6. अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की वित्तीय सहायता रोकी।

  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को अमेरिका से दी जाने वाली वित्तीय सहायता रोक दी है।
  • अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन पर नोवल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में ठीक से प्रबंधन नहीं करने और सही जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
  • अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन को हर वर्ष चालीस करोड़ से पचास करोड डॉलर देता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO):
    • यह अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
    • इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी।
    • इसके वर्तमान अध्यक्ष डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस हैं।

7. यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44 वां सत्र स्थगित।

  • हाल ही चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के फ़ूझो में होने वाला यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44 वां सत्र स्थगित कर दिया गया है।
  • यह निर्णय कोविड-19 वैश्विक महामारी को ध्यान में रखकर सर्वसम्मति से लिया गया है।
  • इस सत्र का आयोजन 29 जून से 9 जुलाई 2020 के मध्य में होने वाला था।
  • नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
  • यूनेस्को (UNESCO):
    • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन पेरिस, फ्रांस में स्थित संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
    •  इसकी स्थापना 16 नवंबर 1945 में हुई थी।
  • विश्व धरोहर समिति:
    • यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों के रूप में सूचीबद्ध होने वाली साइटों का चयन करती है।
    • इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है।
    • इसकी स्थापना नवंबर 1976 में हुई थी।

8. प्रसिद्ध साइकिल रेस टूर डी फ्रांस स्थगित।

  • दुनिया की सबसे प्रसिद्ध साइकिल रेस टूर डी फ्रांस को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है।
  • तीन सप्ताह तक चलने वाली यह दौड़ 27 जून 2020 को रिवेरा शहर नाइस में शुरू होने वाली थी।
  • इसे अब अगस्त के लिए निर्धारित किया गया है।
  • इससे पूर्व इस रेस को प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ही रोका गया था।
  • टूर डी फ्रांस:
    • यह मुख्य रूप से फ्रांस में आयोजित पुरुषों की एक कई स्टेज वार्षिक साइकिल रेस है। 
    • यह प्रतियोगिता यूसीआई वर्ल्ड टूर द्वारा आयोजित की जाती है।
    • इसका पहला संस्करण 1 जुलाई 1903 में आयोजित किया गया था।

9. डीआरडीएल ने कोविड-19 नमूना संग्रह किऑस्क विकसित किया।

  • हाल ही में हैदराबाद की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला ने अपनी तरह का पहला कोविड नमूना संग्रह किऑस्क विकसित किया है।
  • इस किऑस्क का उपयोग कोविड-19 के संदिग्ध संक्रमित रोगियों के नमूने लेने के लिए किया जा सकेगा।
  • यह किऑस्क मिसाइल प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह किऑस्क एक चैम्बर की तरह है, जिसे एक बार इस्तेमाल के बाद बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के संक्रमण मुक्त किया जा सकेगा।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला:
    • यह रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अंतर्गत कार्यरत एक मिसाइल प्रणाली प्रयोगशाला है।
    • यह भारतीय सशस्त्र बलों के लिए विभिन्न प्रकार की मिसाइल प्रणालियों के डिजाइन, विकास और उड़ान मूल्यांकन पर विशेष कार्य करती है।
    • इसका मुख्यालय हैदराबाद में है।

10. एफ आई ई ओ ने निर्यात आधारित विनिर्माण ईकाइयों को लॉकडाउन से छूट का स्वागत किया है।

  • भारतीय निर्यात संगठनों के परिसंघ ने निर्यात आधारित विनिर्माण ईकाइयों को लॉकडाउन से छूट देने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है।
  • सरकार के इस कदम से धीरे-धीरे 80% से 85% विनिर्माण ईकाइयों को खोलने में मदद मिलेगी।
  • भारतीय निर्यात संगठन परिसंघ (FIEO):
    • यह भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय व निजी व्यापार संघ द्वारा गठित  सर्वोच्च व्यापार संवर्धन संगठन है।
    • यह संगठन विदेशी बाजारों में भारतीय उद्यमियों और निर्यातकों का प्रतिनिधित्व और सहायता करने के लिए जिम्मेदार है।
    • इसकी स्थापना 1965 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • परिसंघ के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ हैं।

11. रूस की फर्म पीएम केयर्स फंड में 2 मिलियन डॉलर का सहयोग करेगी।

  • हाल ही में रूस की राज्य के स्वामित्व वाली रक्षा निर्यात कंपनी रोसोबोरोन एक्सपोर्ट ने घोषणा की है कि वह कोविड-19 महामारी के लड़ने के लिए बनाये गये पीएम केयर्स फंड में 2 मिलियन डॉलर का सहयोग करेगी।
  • विदेशी राज्य द्वारा संचालित संस्थाओं से भारत द्वारा लिया गया यह पहला धन होगा। 
  • यह फर्म भारत के हथियारों के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है।
  • यह फर्म भारत को एस- 400 एयर डिफेंस सिस्टम, स्टील्थ फ्रिगेट्स और असॉल्ट राइफलों सहित अन्य रक्षा उपकरणों की आपूर्ति करती है।

12. आईएमडी के अनुसार इस वर्ष मानसून सामान्य रहेगा।

  • हाल ही में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि इस वर्ष मानसून सामान्य रहेगा।
  • यह अनुमान सांख्यिकीय मॉडल पर आधारित है।
  • डायनामिक मॉडल मौसम विज्ञानियों द्वारा मानसून के पूर्वानुमान में विश्वसनीय नहीं माना जाता है।
  • वहीं अतिरिक्त बारिश या सूखे की संभावनाएं 9% हैं।
  • इस वर्ष एलनीनों प्रभाव उदासीन रहने की संभावना है। एलनीनो एक जलवायु घटना है जो पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में पानी का एक विशाल पूल के असामान्य रूप से गर्म हो जाने के कारण होती है। यह भारतीय मानसून पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD):
    • यह विभाग भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक एजेंसी है।
    • यह मौसम संबंधी टिप्पणियों, मौसम पूर्वानुमान और भूकंपीय विज्ञान के लिए जिम्मेदार प्रमुख एजेंसी है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1875 में की गई थी।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. देश में कोविड-19 महामारी के चलते कितने हॉट-स्पॉट बनाये गये हैं?

  1. 150
  2. 160
  3. 170
  4. 200

2. हाल ही में सहयोग एप किसके द्वारा विकसित किया गया है?

  1. सर्वे ऑफ इंडिया
  2. एन एस एस ओ
  3. डी आर डी ओ
  4. सी एस आई आर

3. देखो अपना देश नामक वेबीनार किस मंत्रालय की पहल है?

  1. विदेश मंत्रालय
  2. पर्यटन मंत्रालय
  3. रक्षा मंत्रालय
  4. गृह मंत्रालय

4. विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. जिनेवा
  2. पेरिस
  3. हेग
  4. न्यूयॉर्क

5. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 1930
  2. 1945
  3. 1942
  4. 1954

6. टूर डी फ्रांस एक ______________है।

  1. पर्यटन नीति
  2. साइकिल रेस
  3. फ्रांस में एक स्थान
  4. कुश्ती प्रतियोगिता

7. रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला कहाँ स्थित है?

  1. नई दिल्ली
  2. हैदराबाद
  3. पूणे
  4. कोलकाता

8. भारतीय निर्यात संगठन परिसंघ किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 1955
  2. 1945
  3. 1965
  4. 1975

9. रोसोबोरोन एक्सपोर्ट किस देश की रक्षा निर्यात कंपनी है?

  1. जर्मनी
  2. ब्राजील
  3. फ्रांस
  4. रूस

10. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग किस मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है?

  1. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
  2. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  3. खान मंत्रालय
  4. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

 

उत्तर

1. C

2. A

3. B

4. A

5. B

6. B

7. B

8. C

9. D

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x