डेली करेंट अफेयर्स और GK | 29 और 30 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Mar 2020 22:07 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs in hindi july december 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड में सभी से यथासंभव योगदान करने की अपील की।

  • हाल ही में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से देश में उत्पन्न हुई परिस्थितियों से निपटने के लिए, पीएम केयर्स फंड में सभी से यथासंभव योगदान करने की अपील की है।
  • साथ ही उन्होंने कहा है कि हर योगदान स्वयं में महत्वपूर्ण हैं।
  • लोग यूपिआई (UPI), नेट बैंकिंग, NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) और RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) और डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके फंड दान कर सकते हैं।
  • पीएम केयर्स फंड:
    • यह पीएम की नागरिक सहायता और आपात स्थिति में राहत (पीएम-केयर्स) के लिए फंड है।
    • यह फंड आपातकालीन या संकट की स्थिति से निपटने के उद्देश्य से बनाया गया एक राष्ट्रीय कोष है।
    • प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।
    • रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री इसके सदस्य हैं।
    • लोग कम मात्रा में भी योगदान दे सकते हैं।
    • इस फंड में किये गए दान को धारा 80(जी) के तहत आयकर से छूट दी जाएगी।

2. डॉ. हर्षवर्धन द्वारा राष्ट्रीय दूर संचार परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया।

  • हाल ही में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन द्वारा कोविड-19 से जुड़े लोगों के सवालों के जवाब देने के लिए एम्स, नई दिल्ली में राष्ट्रीय दूर संचार परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया है।
  • यह परामर्श केंद्र एक टेलीमेडिसिन हब है, जिसके माध्यम से, विभिन्न नैदानिक ​​डोमेन के विशेषज्ञ डॉक्टर कोविड-19 से संबंधित सभी सवालों के जवाब देने के लिए 24x7 उपलब्ध होंगे।
  • सरल मोबाइल टेलीफोनी, व्हाट्स, स्काइप और गूगल डुओ आदि संचार माध्यमों का उपयोग करके लोग अपने सवालों के जवाब जान सकते हैं।
  • यह केंद्र राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज नेटवर्क (NMCN) के साथ एकीकृत है। 1 एनएमसीएन टर्मिनल में नेटवर्क पर सभी 50 मेडिकल कॉलेजों के साथ दो तरफा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो सकती है।

3. अरूणाचल प्रदेश की जनजातियों ने पुरानी लॉकडाउन परंपरा को पुर्नजीवित किया।

  • हाल ही में अरूणाचल प्रदेश की जनजातियों ने पुरानी लॉकडाउन परंपरा को पुर्नजीवित किया है।
  • पश्चिमी सियांग क्षेत्र, भौगोलिक रूप से चीन के हुबेई प्रांत के सबसे नज़दीकी है जहाँ हाल ही में कोविड-19 का प्रकोप शुरू हो गया है।
  • अरुणाचल प्रदेश की 26 प्रमुख जनजातियों में से एक गैलोस, पश्चिम सियांग जिले में काफी संख्या में रहती है।
  • गैलोस आदिवासियों के द्वारा स्वेच्छा से लगाये गये इस लॉकडाउन को अर्र-रिनम कहा जाता है। अली-तरणम के बाद अर्र-रिनम होता है।
  • कोरोनोवायरस ने अभी तक यहां पर हमला नहीं किया है, परंतु इन लोगों ने सुरक्षा के चलते यह कदम उठाया है।
  • पिछले तीन चार दशकों में यह लागू नहीं किया गया है।

4. स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत बीमा योजना को मंजूरी।

  • हाल ही में सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत बीमा योजना को अनुमति प्रदान कर दी है।
  • यह बीमा कोविड-19 को फैलने से रोकने में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए है।
  • इस योजना के द्वारा 90 दिनों के लिए 22.12 लाख सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को 50 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
  • साथ ही इस योजना के तहत प्रदान किया गया बीमा लाभार्थी द्वारा प्राप्त किए जा रहे किसी भी अन्य बीमा कवर से अलग होगा।
  • इस योजना में कोविड-19 के अनुबंध के अंतर्गत जान-माल की आकस्मिक हानि भी शामिल होगी।

5. प्रकाश जावड़ेकर ने एमपीएलएडी फंड से केंद्रीय राहत कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया।

  • सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए अपने एमपीएलएडी फंड से केंद्रीय राहत कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
  • साथ ही उन्होंने पुणे के अस्पतालों के लिए एमपीएलएडी -फंड से एक करोड़ रुपये भी दिये हैं, जिससें कि कोरोनोवायरस के प्रकोप से लड़ने के लिए उपकरण की खरीद की जा सके।
  • एमपीएलएडीफंड (MPLAD-FUND) योजना:
    • यह योजना दिसंबर 1993 में शुरू की गई थी।
    • इसके अंतर्गत हर सांसद को अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्येक  वर्ष 5 करोड़ रूपये प्रदान किये जाते हैं।
    • सांसदों को हर साल इस फंड का 15% अनुसूचित जाति की आबादी वाले क्षेत्रों के विकास के लिए और 7.5% अनुसूचित जनजाति  द्वारा बसाये गये क्षेत्रों के लिए व्यय करने की अनुशंसा करनी होती है।

6. ईपीएफ योजना 1952 में संशोधन किया गया।

  • हाल ही में श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा ईपीएफ योजना 1952 में संशोधन किया गया है।
  • साथ ही इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है।
  • यह अधिसूचना देश में कोविड-19 महामारी के कारण ईपीएफ सदस्यों को गैर वापसी योग्य अग्रिम राशि को वापस लेने की अनुमति देती है।
  • अधिसूचना के अनुसार एक व्यक्ति महामारी के प्रकोप की स्थिति में ईपीएफ खाते में से राशि को निकाल सकता है। पंरतु यह राशि 3 माह के मूल वेतन और महंगाई भत्ते से या कुल क्रेडिट के  75 प्रतिशत से अधिक नहीं चाहिये।
  • संशोधित कर्मचारी भविष्य निधि योजना 28 मार्च, 2020 से लागू हो चुकी है।

7. 10 राज्य-संचालित बैंकों का विलय 1 अप्रैल 2020 से लागू होगा।

  • हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक ने बताया है कि 10 राज्य -चालित बैंकों विलय 1 अप्रैल 2020 से लागू होगा।
  • इन 10 बैंकों का विलय 4 बैंकों में कर दिया गया है।
  • इन विलयित बैंकों की शाखाएँ उन बैंकों के रूप में कार्य करेंगी जिनमें इन बैंकों का विलय किया गया है।
  • योजना के अनुसार, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को पंजाब नेशनल बैंक में विलय कर दिया जाएगा।
  • केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक; इलाहाबाद बैंक, इंडियन बैंक में; और आंध्र बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय हो गया है।
  • विलय वाले बैंकों के ग्राहकों को उन बैंकों के ग्राहकों के रूप में माना जाएगा, जिनमें इन बैंकों का विलय किया गया है।

8. आईएमएफ ने कहा है कि विश्व आर्थिक मंदी में प्रवेश कर चुका है।

  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है कि दुनिया कोरोना वायरस महामारी के कारण स्पष्ट रूप से आर्थिक मंदी में प्रवेश कर चुकी है।
  • यह वर्तमान मंदी 2009 की मंदी तुलना में अधिक खराब है।
  • हालांकि आने वाले साल में  इससे रिकवरी का भी एक अनुमान है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF):
    • यह 189 देशों का एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
    • इसे  वैश्विक मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।
    • इसकी स्थापना 1945 में हुई थी।
    • इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी सी में स्थित है।
    • आई एम एफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा है।

9. डीआरडीओ स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान करेगा।

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन नोवेल कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में जुटे देश के स्वास्थ्यकर्मियों को जल्द ही सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करायेगा।
  • इन उपकरणों में आधुनिक वेंटीलेटर, फेस मास्क और अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण शामिल होंगे।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO):
    • यह भारत सरकार की एक एजेंसी है, जो भारत में सेना के लिए अनुसंधान और विकास कार्यों में लगी हुई है।
    • इसकी स्थापना 1958 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • डॉ जी सतेश रेड्डी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

10. अमेरिका ने बहुपक्षीय हवाई अभ्यास रेड फ्लैग को रद्द कर दिया।

  • हाल ही में अमेरिकी वायु सेना ने अपने प्रमुख बहुपक्षीय हवाई अभ्यास रेड फ्लैग के पहले चरण को रद्द कर दिया है।
  • यह अभ्यास 30 अप्रैल से अलास्का में होने वाला था।
  • भारतीय वायु सेना इसमें अपने सुखोई-30 लड़ाकू जेट विमानों के साथ भाग लेने वाली थी।
  • रेड फ्लैग:
    • रेड फ्लैग, संयुक्त राज्य अमेरिका की वायु सेना द्वारा साल में कई बार आयोजित होने वाला, एक उन्नत हवाई युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास है।
    • इसका उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका और संबद्ध देशों के सैन्य पायलटों और अन्य उड़ान चालक दल के सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान करना है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर                                                 

1. पीएम केयर्स फंड के ट्रस्ट में सदस्यों में कौन शामिल है?

  1. रक्षा मंत्री
  2. गृह मंत्री
  3. वित्त मंत्री
  4. उपरोक्त सभी

2. गैलोस जनजाति किस राज्य में पायी जाती है?

  1. केरल
  2. तमिलनाडु
  3. आंध्र प्रदेश
  4. अरूणाचल प्रदेश

3. स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत बीमा योजना के अंतर्गत कितने दिन के लिए बीमा कवर प्रदान किया जाएगा?

  1. 45 दिन
  2. 50 दिन
  3. 90 दिन
  4. 60 दिन

4. सांसद क्षेत्रीय विकास फंड योजना की शुरूआत किस वर्ष की गई थी?

  1. 1997
  2. 1993
  3. 1995
  4. 1999

5. हाल ही में श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा किस वर्ष आयी ईपीएफ योजना में संशोधन किया गया है?

  1. 1942 
  2. 1952
  3. 1962
  4. 1972

6. केनरा बैंक में किस बैंक का विलय किया गया है?

  1. सिंडिकेट बैंक
  2. इलाहाबाद बैंक
  3. इंडियन बैंक
  4. आंध्र बैंक

7. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. नई दिल्ली
  2. वाशिंगटन डी. सी.
  3. हेग
  4. जेनेवा

8. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. नई दिल्ली
  2. हैदराबाद
  3. कौच्ची
  4. बेंगलुरू

9. रेड फ्लैग किस देश की वायुसेना का एक प्रशिक्षण सैन्य अभ्यास है?

  1. ब्रिटेन
  2. रूस
  3. चीन
  4. अमेरिका

 

उत्तर

1. D

2. D

3. C

4. B

5. B

6. A

7. B

8. A

9. D

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x