डेली करेंट अफेयर्स और GK | 31 मार्च 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 31 Mar 2020 18:34 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट ने अपनी प्रदर्शनी के आभासी दौरे का प्रारंभ किया।

  • हाल ही में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट ने अपनी प्रदर्शनी के आभासी दौरे का प्रारंभ किया है।
  • यह आभासी प्रदर्शनी, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट ने अपनी स्थापना के 66 वर्षों के उत्सव के दौरान शुरु की है।
  • कला संस्थान ने  लॉकडाउन  के दौरान दर्शकों के लाभ के लिए इस आभासी दौरे की शुरुआत की है।
  • इस दृश्य दौरे में मूर्तियां, पेंटिंग और प्रिंट, कला संस्थान के आरक्षित संग्रह के छिपे हुए खजाने को प्रदर्शित किया जा रहा है।
  • नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट:
    • नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली प्रमुख आर्ट गैलरी है।
    • इसके मुख्य संग्रहालय की स्थापना 29 मार्च 1954 को, नई दिल्ली के जयपुर हाउस में, भारत सरकार द्वारा की गई थी।
    • इसके अतिरिक्त बाद में दो शाखाएँ मुंबई और बैंगलुरू में भी स्थापित की गई थी।
    • वर्तमान में अद्वैत गडनायक, नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट के महानिदेशक है।

2. एशियाई विकास बैंक भारतीय ढांचागत क्षेत्र के विकास के लिए दस करोड़ डॉलर प्रदान करेगा।

  • हाल ही में एशियाई विकास बैंक ने घोषणा की है कि वह भारतीय ढांचागत क्षेत्र के विकास के लिए दस करोड़ डॉलर का निवेश करेगा।
  • यह राशि एडीबी द्वारा भारत सरकार प्रायोजित राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (NIIF) के अंतर्गत प्रदान की जाएगी।
  • भारत सरकार ने व्यावसायिक रूप से रुकी हुई अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 2015 में 40,000 करोड़ के निवेश के साथ एनआईआईएफ कोष (NIIF) की स्थापना की थी।
  • एशियाई विकास बैंक (ADB):
    • यह एक क्षेत्रीय विकास बैंक है।
    • इसकी स्थापना 19 दिसंबर 1966 को हुई थी।
    • इसका मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है।
    •  इसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

3. भारत सरकार ने पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस और रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम भुगतान की अवधि बढ़ायी।

  • हाल ही में भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के चलते पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस और रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम भुगतान की अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
  • इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या पैनल्टी भी नहीं लगाई जाएगी।
  • सरकार के इस कदम से लगभग 13 लाख पॉलिसी धारकों को लाभ होगा।
  • पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) 1 फरवरी 1884 को ब्रिटिश भारत में शुरू किया गया था, जबकि ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) योजना 1995 में ग्रामीण आबादी के लाभ के लिए मल्होत्रा समिति की सिफारिश पर प्रारंभ किया गया था। 

4. सरकार ने फसल ऋण वापसी का विस्तार 31 मई तक किया।

  • भारत सरकार ने कोविद -19 के कारण राष्ट्रीय लॉकडाउन होने के चलते सभी फसलों के लिए ऋण वापसी का विस्तार 31 मई 2020 तक कर दिया है।
  • शासन ने बैंकों को 2% ब्याज सबवेंशन का लाभ देने का फैसला किया है।
  • साथ ही बैंकों द्वारा दिए गए 3 लाख रुपये तक के सभी फसली ऋणों के लिए जिनकी भुगतान तिथि 1 मार्च, 2020 और 31 मई, 2020 के बीच है, सभी किसानों को 31 मई, 2020 तक ऋण वापसी पर 3% शीघ्र पुनर्भुगतान प्रोत्साहन दिया जाएगा।
  • सरकार का यह कदम किसानों को बिना किसी पैनल्टी के 4% की वार्षिक ब्याज पर विस्तारित अवधि तक ऋणों को चुकाने में मदद करेगा।
  • ब्याज उपकर या इंटरेस्ट सबवेंशन का अर्थ ब्याज दर में सब्सिडी या छूट से है। ये सब्सिडी मुख्य रूप से प्राथमिकता वाले क्षेत्र को ऋण देने के लिए केंद्रित होती है जैसे कि कृषि, आवास, शिक्षा आदि। सरकार समय-समय पर किसानों या छात्रों  के कल्याण के लिए ये सब्सिडी जारी करती है।

5. तमिलनाडु में मोदी रसोई का प्रारंभ।

  • हाल ही में तमिलनाडु के कोयम्बटूर में मोदी रसोई का प्रारंभ किया गया है।
  • इस रसोई की क्षमता हर दिन 500 थाली भोजन परोसने की है।
  • रसोई के द्वारा 10 किलोमीटर के दायरे में फूड पार्सल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
  • रसोई का आयोजन कॉमन सर्विस सेंटर के पदाधिकारियों द्वारा किया गया है।
  • यह रसोई लॉकडाउन के दौरान 14 अप्रैल तक सेवा प्रदान करेगी।

6. झारखंड सरकार ने प्रगयाम मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

  • हाल ही में झारखंड सरकार ने प्रगयाम (PRAGYAAM) मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
  • राज्य सरकार ने कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के वितरण से जुड़े सभी लोगों को ई-पास जारी करने के उद्देश्य से यह मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
  • ये पास नियमित आपूर्ति सेवाओं, चिकित्सा, बैंकिंग और अन्य आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को जारी किए जाएंगे।
  • यह ऐप स्थानीय रूप से डिज़ाइन किया गया है।
  • ऐप के माध्यम से अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद जिला परिवहन अधिकारियों को वाहनों को ऑनलाइन ई-पास जारी करने का भी अधिकार प्राप्त है।

7. एक्सपो 2020 दुबई एक साल के लिए स्थगित किया जा सकता है।

  • हाल ही में एक्सपो 2020 के आयोजकों ने सूचित किया है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण एक्सपो 2020 दुबई एक साल के लिए स्थगित किया जा सकता है।
  • हालांकि अंतिम निर्णय ब्यूरो इंटरनेशनल डेस एक्सपोजिशंस (BIE) के द्वारा ही लिया जाएगा।
  • एक्सपो 2020 संयुक्त अरब अमीरात, दुबई द्वारा आयोजित होने वाला एक विश्व एक्सपो है, जिसे 20 अक्टूबर, 2020 को आयोजित किया जाना था।
  • भारत भी एक्सपो 2020 में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाला था। साथ ही भारत की कला और संस्कृति, अंतरिक्ष, फार्मास्यूटिकल्स, सूचना प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और दूरसंचार क्षेत्रों में उपलब्धियों का भी यहां प्रदर्शन होना था।
  • ब्यूरो इंटरनेशनल डेस एक्सपोजिशंस (BIE):
    • यह एक अंतर सरकारी संगठन है जो अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों की निगरानी के लिए बनाया गया है।
    • इसकी स्थापना 22 नवंबर 1928 को की गई थी।
    • इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है।

8. नॉर्थ मैसेडोनिया नाटों का 30 वां सदस्य बन गया है।

  • हाल ही में नॉर्थ मैसेडोनिया नाटों का 30 वां सदस्य बन गया है। 
  • उत्तर मैसेडोनिया:
    • उत्तर मैसेडोनिया दक्षिण पूर्व यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप में एक देश है। यह 1991 में यूगोस्लाविया से स्वतंत्र हुआ था।
    • इसकी राजधानी स्कोप्जे और मुद्रा मैसेडोनियन दीनार है।

(स्रोत: ब्रिटानिका)

  • नाटों (NATO):
    • वाशिंगटन संधि द्वारा स्थापित, यह एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है।
    • इसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई थी।
    • इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है।

9. 30 मार्च: भारतीय राज्य राजस्थान का स्थापना दिवस।

  • 30 मार्च को राजस्थान हर साल अपना स्थापना दिवस मनाता है।
  • राजस्थान की स्थापना 30 मार्च 1949 को हुई थी।
  • राजस्थान:
    • यह क्षेत्रफल के मामले मे भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
    • इसकी राजधानी जयपुर, को प्रतिष्ठित वास्तुकला विरासत और जीवंत संस्कृति के कारण 2019 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था।
    • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्रा है।
    • राज्य में लोकसभा की 25 और राज्यसभा की 10 सीटें हैं।
    • राज्य में देश की सबसे बड़ी अंतर्देशीय खारे पानी की सांभर झील, जो कि एक रामसर साइट भी है, स्थित है।
    • राज्य का राजकीय पशु चिंकारा तथा ऊंट ,राजकीय पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड और राजकीय पुष्प रोहिड़ा या टेकोमेला उण्डुलता है।

10. चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट ने कामराजार पोर्ट लिमिटेड की 67% हिस्सेदारी हासिल की।

  • हाल ही में चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट ने अपनी सहायक कंपनी कामराजार पोर्ट लिमिटेड की 67%  हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
  • इसके लिए चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट ने कामराजार पोर्ट लिमिटेड को 2,383 करोड़ रूपये चुकाये हैं।
  • यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
  • चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन पी. रवींद्रन ने बताया कि इस खरीद का उद्देश्य केपीटी में मौजूदा क्षमता का अधिकतम उपयोग करना और आने वाले वर्षों में 100 मिलियन टन के कार्गो हैंडलिंग को प्राप्त करना है।
  • कामराजार पोर्ट लिमिटेड जिसे पूर्व में एन्नोर पोर्ट भी कहा जाता था कोरोमंडल तट पर स्थित है। यह भारत का 12 वां प्रमुख बंदरगाह है।
  • यह भारत में पहला बंदरगाह है जो एक सार्वजनिक कंपनी है।

11. बीपी कानूनगो, आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के पद पर फिर से नियुक्त।

  • हाल ही में बीपी कानूनगो को एक साल के लिए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के पद पर फिर से नियुक्त किया गया है।
  • उनका कार्यकाल 3 अप्रैल से प्रारंभ होगा।
  • नियुक्ति पैनल ने 3 अप्रैल से एक साल के लिए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में कानूनगो के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दी है।
  • कानूनगो के अलावा, आरबीआई के अन्य तीन डिप्टी गवर्नर्स में एन.एस विश्वनाथन, एम.के. जैन और माइकल पात्रा शामिल हैं।
  • रिज़र्व बैंक के मामलों का संचालन केंद्रीय निदेशक मंडल द्वारा किया जाता है।
  • केंद्रीय निदेशक मंडल में एक गवर्नर व अधिकतम चार डिप्टी गवर्नर शामिल होते हैं।
  • इनकी नियुक्ति भारत सरकार द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम के अनुसार की जाती है।
  • इन्हें चार साल की अवधि के लिए नियुक्त / नामित किया जाता है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1967
  2. 1954
  3. 1975
  4. 1947

2. एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. नई दिल्ली
  2. मनीला
  3. हनोई
  4. टोक्यो

3. ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना किस वर्ष प्रारंभ की गई थी?

  1. 1965
  2. 1955
  3. 1985
  4. 1995

4. हाल ही में किस राज्य में मोदी रसोई का प्रारंभ किया गया है?

  1. राजस्थान
  2. मध्य प्रदेश
  3. केरल
  4. तमिलनाडु

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रगयाम मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?

  1. झारखंड 
  2. बिहार
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पश्चिम बंगाल

6. ब्यूरो इंटरनेशनल डेस एक्सपोजिशंस का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. पेरिस
  2. नई दिल्ली
  3. मॉस्को
  4. न्यूयॉर्क

7. हाल ही में नॉर्थ मैसेडोनिया नाटों का कौन सा सदस्य बन गया है?

  1. 33 वां
  2. 32 वां
  3. 31 वां
  4. 30 वां 

8. राजस्थान में लोकसभा की कितनी सीटें हैं?

  1. 35
  2. 30
  3. 25
  4. 40

9. निम्नलिखित में से किस पोर्ट को एन्नोर पोर्ट के नाम से भी जाना जाता है?

  1. कामराजार पोर्ट
  2. विशाखापट्टनम पोर्ट
  3. जवाहर लाल पोर्ट
  4. कोलकाता पोर्ट

10. हाल ही में किसे आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के पद पर फिर से नियुक्त किया गया है?

  1. अनंत कुमार
  2. बीपी कानूनगो
  3. विश्वास राव  
  4. सुकुमार सेन

 

उत्तर-

1. B

2. B

C. D

4. D

5. A

6. A

7. D

8. C

9.  A

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x