डेली करेंट अफेयर्स और GK | 17 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Apr 2020 20:06 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. सरकार ने शिक्षण संस्थानों को लॉकडाउन व उसके बाद स्थिति सामान्य न होने तक फीस भुगतान का दबाव बनाने से मना किया।

  • हाल ही में सरकार ने कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को लॉकडाउन समाप्त होने और उसके बाद स्थिति सामान्य होने तक फीस के भुगतान का दबाव न बनाने का निर्देश दिया है।
  • सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के वेतन और अन्य भत्ते ना रोके जाएं, और उनका समय पर भुगतान किया जाए।
  • इस संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संबंधित मुख्य सचिवों को कहा गया है कि वे कॉलेजों और संस्थानों की फीस की क्षतिपूर्ति करें। 
  • जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन

संशोधित शैक्षिक कैलेंडर जारी करेंगे।

  • ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE):
    • यह एक वैधानिक निकाय है।
    • यह तकनीकी शिक्षा के लिए एक राष्ट्रीय-स्तर की परिषद है, जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के अधीन है।
    • इसकी स्थापना नवंबर 1945 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

2. छोटी आईटी इकाइयों को चार माह के किराया भुगतान से राहत।

  • हाल ही में सरकार ने कोविड-19 के कारण लगाये गये लॉकडाउन के दौरान भारत के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्कों से बाहर काम करने वाली छोटी आईटी इकाइयों को चार माह के किराया भुगतान से राहत प्रदान की है।
  • यह छूट 1 मार्च से 30 जून 2020 तक के किराया भुगतान से इन इकाइयों को राहत प्रदान करेगी।
  • इस पहल से इन केंद्रों से संचालित लगभग 200 आईटी और आईटीईएस एमएसएमई को लाभ होगा।
  • भारत का सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (STPI):
    • यह भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्थापित एक स्वायत्त संस्था है, और इसके देश भर में 60 केंद्र हैं।
    • यह भारत के सॉफ्टवेयर के निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाई गई है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • यह वर्ष 1991 में स्थापित किया गया था।

3. भारत 55 देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन भेजेगा।

  • हाल ही में भारत ने 55 देशों को मलेरियारोधी दवाई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन भेजने का निर्णय लिया है।
  • इनमें से 21 देशों को वाणिज्यिक आधार पर यह दवा भेजी जाएगी।
  • जबकि अन्य देशों को बहुत कम मात्रा में अनुदान के रूप में इस दवा की आपूर्ति की जाएगी।
  • साथ ही भारत व्यक्तिगत सुरक्षा किट (PPE) के लिए भी प्रमुख एजेंसियों से समन्वय कर रहा है। देश में जल्द ही बड़ी संख्या में पीपीई किट उपलब्ध होंगी।
  • भारत स्वयं भी जल्द ही दक्षिण कोरिया से कोविड-19 जांच किट प्राप्त करेगा। 

4. गृह मंत्रालय ने जूम का उपयोग करने से मना किया।

  • हाल ही में गृह मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग प्लेटफ़ॉर्म ‘ज़ूम’ के उपयोग के खिलाफ चेतावनी दी है।
  • गृह मंत्रालय ने कहा है कि यह एक सुरक्षित मंच नहीं है।
  • ज़ूम एक लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफ़ॉर्म है।
  • भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने कहा है कि ज़ूम के असुरक्षित उपयोग से साइबर अपराधियों को संवेदनशील जानकारी जैसे कि बैठक के विवरण और सूचनायें मिल सकती है।
  • भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-in):
    • यह टीम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत एक कार्यालय है।
    • यह हैकिंग और फ़िशिंग जैसे साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए नोडल एजेंसी है।
    • इसकी स्थापना 19 जनवरी 2004 को हुई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

5. खरीफ फसलों की बुवाई के लिए एसओपी जारी की गई।

  • हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा कोविड-19 महामारी के खतरे के बीच खरीफ फसलों के रोपण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की गई है।
  • यह प्रक्रिया किसानों को सुरक्षा सावधानियों के साथ खरीफ फसलों की रोपाई के लिए जारी की गई हैं। 
  • धान और सब्जियों की रोपाई श्रम-गहन गतिविधियाँ हैं।
  • अतः किसानों को इनकी रोपाई के समय सामाजिक दूरी, स्वच्छता और मास्क पहनने के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना महत्वपूर्ण है।
  • खरीफ फसल:
    • भारतीय उपमहाद्वीप के मानसून के मौसम में बोई जाने फसलें, खरीफ फसल कहलाती है।
    • इन्हें साधारणतया जून-जुलाई में बोया जाता है और अक्टूबर-नवंबर तक काट लिया जाता है।
    • प्रमुख खरीफ फसलें चावल, मक्का, कपास, ज्वार, बाजरा आदि हैं।

6. अपोलो-13 अंतरिक्ष यान में खराबी।

  • हाल ही में अंतरिक्ष यान अपोलो-13 के विद्युत उत्पादन प्रणाली में खराबी आ गई है।
  • इस प्रणाली को ईंधन सेल के रूप में जाना जाता है। यहाँ हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया के द्वारा विद्युत ऊर्जा बनती है।
  • इस प्रतिक्रिया के फलस्वरूप पानी और ऊष्मा उत्पन्न होती हैं। अंतरिक्ष यान में यह पानी अंतरिक्ष यात्रियों के द्वारा पीने के लिए उपयोग किया जाता था।
  • इस खराबी का कारण ज्ञात नहीं है।
  • इस कारण से अपोलो -13 अंतरिक्ष यात्रियों को उनकी चंद्रमा लैंडिंग योजना को स्थगित करना पड़ा।
  • अब इस प्रकार वे वापिस आने के लिए मजबूर हैं।
  • अपोलो-13:
    • अपोलो-13 नासा का चंद्रमा पर उतरने के उद्देश्य से छोड़ा जाने वाला तीसरा मिशन था।
    • जिसे 11 अप्रैल, 1970 को कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।

7. भारत पश्चिम एशिया में फंसे प्रवासी कामगारों की मदद के लिए प्रयासरत।

  • भारत पश्चिम एशिया में फंसे प्रवासी कामगारों की मदद के लिए प्रयासरत है।
  • खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों में भारत के प्रवासी कुल विदेशी मुद्रा प्रेषण में लगभग 40% का योगदान करते है।
  • उनका श्रम जीसीसी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
  • इनमें से अधिकांश लोग जो निर्वाह मजदूरी पर हैं, वे कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एक कठिन स्थिति का सामना कर रहे हैं।
  • दुबई, अबू धाबी और दोहा अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए महत्वपूर्ण स्थान पर भी हजारों भारतीय यात्री फंस गए हैं।
  • भारत उन्हें उनके भाग्य के सहारे असहाय नहीं छोड़ सकता।
  • उनकी समस्याओं को कम करने के लिए भारत इस क्षेत्र की सरकारों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रयासरत है। 
  • खाड़ी सहयोग परिषद (GCC):
    • एक क्षेत्रीय अंतर सरकारी राजनीतिक और आर्थिक संघ है।
    • इसकी स्थापना 25 मई 1981 में हुई थी।
    • इसका मुख्यालय रियाद, सऊदी अरब में है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन किस प्रकार का निकाय है?

  1. वैधानिक
  2. संवैधानिक
  3. न्यायिक
  4. गैर संवैधानिक

2. भारत का सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 1985
  2. 1991
  3. 1997
  4. 2001

3. भारत 55 देशों को कौन सी दवा भेजेगा?

  1. हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन
  2. एंथ्रासाइनिन
  3. सेफैड्रोसिल
  4. टेट्रासाइक्लिन

4. हाल ही में गृह मंत्रालय ने किस वीडियो कांफ्रेंसिंग प्लेटफ़ॉर्म के लिए चेतावनी जारी की है?

  1. वाट्सएप
  2. स्काइप
  3. जूम
  4. फेस टाइम

5. निम्नलिखित में से कौन एक खरीफ फसल नहीं है?

  1. कपास
  2. धान
  3. मक्का
  4. सरसों

6. अपोलो-13 किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी का मिशन था?

  1. भारत
  2. रूस
  3. चीन
  4. अमेरिका

7. खाड़ी सहयोग परिषद का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. सऊदी अरब
  2. ओमान
  3. जॉर्डन
  4. कुवैत

 

उत्तर 

1. A

2. B

3. A

4. C

5. D

6. D

7. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x