डेली करेंट अफेयर्स और GK | 18 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 19 Apr 2020 12:52 PM IST

Celebrate India's Epic T20 Win get 35% Off
Use Coupon code INDIAT20

half yearly current affairs jan june 2024 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs in hindi jan june 2024 in detail Rs.219/- Read More
half yearly financial awareness jan july 2024 Rs.199/- Read More
six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More


Half Yearly (Jan- June 2024 , Detailed)
2024 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा की वार्ता।

  • हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा की कोविड-19 के उपायों को लेकर वार्ता संपन्न हुई।
  • दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न घरेलू, क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया।
  • श्री मोदी ने महामारी के लिए एक महाद्वीप-व्यापक प्रतिक्रिया के समन्वय के लिए, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपति रामफोसा की भूमिका की सराहना की।
  • दक्षिण अफ्रीका:
    • दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे दक्षिणी छोर पर एक देश है।
    • यह बोत्सवाना, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, स्वाज़ीलैंड, लेसोथो और ज़िम्बाब्वे द्वारा सीमाबद्ध है।
    • इसकी विधायी राजधानी केप टाउन और मुद्रा दक्षिण अफ्रीकी रैंड है।

2. किसान रथ मोबाइल एप लांच किया गया।

  • हाल ही में कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किसान रथ मोबाइल एप लांच किया गया।
  • यह एप राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह एप कृषि और बागवानी उत्पादों के परिवहन में सुगमता लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
  • किसान रथ एप से देश में किसानों, किसान उत्पादक संघों और सहकारी समितियों को सुविधा होगी।
  • इस एप से कृषि उत्पादों को बाजार तक ले जाने में उचित परिवहन सुविधा प्राप्त करने में आसानी होगी।
  • इतना ही नहीं देश के कृषि क्षेत्र को सरकार द्वारा रियायतें भी दी गई हैं।
  • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC):
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक संलग्न कार्यालय है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • यह संस्थान 1976 में स्थापित किया गया था।

3. चंडीगढ़ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी ने कोरोनावायरस की जीनोम अनुक्रमण की शुरुआत की।

  • हाल ही में चंडीगढ़ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी ने कोरोनावायरस की जीनोम अनुक्रमण की शुरुआत की है।
  • इससे पहले, सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी और इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटेड बायोलॉजी ने इस पर काम करना शुरू कर दिया था।
  • पूर्ण जीनोम अनुक्रम के द्वारा शोधकर्ताओं को वायरस की उत्पत्ति, उसके उपभेदों व भारत में  फैलने वाले कोरोनावारयस के विभिन्न उपक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
  • साथ ही इस अनुक्रमण से प्राप्त जीनोमिक संसाधन से कोविड-19 के निदान और दवाओं के लिए नए लक्ष्यों की पहचान करने में भी सहायता होगी।
  • संपूर्ण-जीनोम अनुक्रमण एक विशिष्ट जीव के जीनोम के पूर्ण डीएनए अनुक्रम को निर्धारित करने के लिए उपयोग की जाने वाली विधि है।
  • अब तक 9000 नमूनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंजा डेटा के अनुसार अनुक्रमित किया गया है। यह मंच डब्ल्यूएचओ द्वारा 2008 में विभिन्न देशों को जीनोम अनुक्रम साझा करने के लिए शुरू किया गया था।

4. सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के कामकाज की नई दिल्ली में समीक्षा बैठक।

  • हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के कामकाज और उनके द्वारा नागरिक अधिकारियों की नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की।
  • इस बैठक में सशस्त्र बल के कर्मियों को परामर्श जारी करने, क्वारंटीन सुविधाओं के संबंध में नागरिक अधिकारियों की सहायता करने और मौजूदा स्थिति में अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था करने संबंधी विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
  • एएमसी सेंटर एंड कॉलेज, लखनऊ और सशस्त्र बल चिकित्सा कॉलेज, पुणे में प्रशिक्षण की गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं।
  • साथ ही एएफएमसी में स्नातकोत्तर प्रशिक्षण ले रहे लगभग 650 चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा के लिए वापस उनकी यूनिट में भेजा जायेगा।
  • इसके अलावा 100 चिकित्सा अधिकारियों को उन अस्पतालों में भेजा जा रहा है, जहां कोविड वार्ड स्थापित किए जा रहे हैं।
  • सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा:
    • रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है, जो सरकार द्वारा निर्धारित कुछ भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को पूरा करता है।
    • भारत के सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक का पद अगस्त 1948 में बनाया गया था।

5. केन्द्र सरकार ने पैरासिटामोल से बनी औषधियों के निर्यात पर लगी रोक हटायी।

  • हाल ही में केन्द्र सरकार ने पैरासिटामोल से बनी औषधियों के निर्यात पर लगी रोक हटा दी है। इसमें फिक्स्ड डोज कम्बीनेशन भी शामिल है।
  • हालांकि, पैरासिटामोल एक्टिव फार्मास्युटिकल घटक, एपीआई, निर्यात के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
  • पैरासिटामोल, एसिटामिनोफेन अर्थात् एक दर्द निवारक और बुखार निवारक है।
  • पेरासिटामोल का उपयोग सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, गठिया, पीठ दर्द, दांत दर्द, जुकाम और बुखार जैसी कई स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है।

6. विश्व बैंक-आईएमएफ की विकास समिति की बैठक संपन्न।

  • हाल ही में विश्व बैंक-आईएमएफ की विकास समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई।
  • भारत की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बैठक में भाग लिया।
  • बैठक के दौरान, श्रीमती सीतारमण ने कोविड-19 से निपटने के लिए किए गए उपायों को साझा किया।
  • साथ ही कोविड-19 फास्ट ट्रैक रिस्पॉन्स सुविधा को शुरू करने में विश्व बैंक समूह की त्वरित प्रतिक्रिया और दक्षता की सराहना की।
  • विश्व बैंक:
    • विश्व बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो पूंजीगत परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गरीब देशों की सरकारों को ऋण और अनुदान प्रदान करता है।
    • इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1944 में की गई थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF):
    • यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
    • इसे  वैश्विक मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।
    • इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी सी में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1945 में हुई थी।
    • आई एम एफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा है।

7. चित्रा जीन लैम्प-एन नामक एक नया नैदानिक कोविड-19 परीक्षण किट विकसित की गई।

  • हाल ही में केरल स्थित श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ने कोविड-19 के निदान के लिए चित्रा जीन लैम्प-एन नाम का एक नया नैदानिक परीक्षण किट विकसित किया है।
  • यह किट जीन के दो क्षेत्रों का पता लगा सकता है।
  • यह नई जांच किट बहुत तीव्रता से 100 % शुद्धता के साथ वायरस का परीक्षण कर सकती है।
  • संस्थान के अनुसार जांच केवल 10 मिनट में हो जाएगी और दो घंटे से कम में रिपोर्ट मिल जाएगी।
  • एक मशीन में एक ही बैच में कम से कम 30 नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है।
  • एक अन्य लाभ यह है कि यह बहुत सस्ती भी है।

8. भारतीय रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कई नियामक उपायों की घोषणा की।

  • हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कई नियामक उपायों की घोषणा की है।
  • इस घोषणा का उद्देश्य रुपये में गिरावट और वित्तीय बाजार के अन्य क्षेत्रों में अस्थिरता को कम करना है।
  • आर बी आई ने रिवर्स रैपोरेट को 4% से घटाकर 3.75% करने की घोषणा की है, जबकि रैपोरेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • साथ ही रिजर्व बैंक के गवर्नर ने लॉकडाउन के कारण हुए नुकसान से लघु और मध्यम उद्योगों को उबारने के लिये  50,000 करोड़ रुपये के पैकेज की भी घोषणा की है।
  • इसके अलावा बैंकों के फंसे कर्जों के लिए समाधान योजना की अवधि नब्बे दिन तक बढ़ा दी है।
  • रिजर्व बैंक ने यह भी घोषण की है कि गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs)  द्वारा रियल एस्टेट कंपनियों को दिये गये ऋणों पर अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा दिये जाने वाले लाभ के समान लाभ दिया जायेगा।
  • भारतीय रिजर्व बैंक:
    • भारत का केंद्रीय बैंक है, जो भारतीय रुपये के मुद्दे और आपूर्ति को नियंत्रित करता है। पूरे भारत में बैंकिंग क्षेत्र का नियामक है।
    • इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 में की गई थी।

9. कर्नाटक सरकार ने अकरमा-सकरमा योजना को पुनर्जीवित किया।

  • हाल ही में कर्नाटक राज्य सरकार ने अकरमा-सकरमा योजना को पुनर्जीवित किया है।
  • यह योजना कोविड-19 महामारी द्वारा निर्मित आर्थिक संकट के कारण, अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न करने के उद्देश्य से पुनर्जीवित की गई है।
  • अकरमा-सकरमा:
    • कर्नाटक सरकार द्वारा भवन मानदंडों का उल्लंघन करने वाली संपत्तियों के नियमितीकरण करने के लिए अकरमा सकराम योजना शुरू की गई थी।
    • बैंगलुरू में निर्माणाधीन संपत्तियों के लिए अकरमा-सकरामा योजना मान्य नहीं है। राज्य सरकार ने 2013 से पहले निर्मित संपत्तियों के लिए योजना को लागू करने का निर्णय लिया था।

10. सरकार ने लघु वन उपज को लॉकडाउन से छूट दी।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने लघु वन उपज को लॉकडाउन से छूट दी है।
  • इस उपज में बांस, अन्य घास, खाद्य या उपयोगी जड़ें, बीज, फल, फूल और पौधों जैसे गैर-लकड़ी के सामान शामिल हैं।
  • अनुसूचित जनजातियों और अन्य वन निवास समुदायों के कई लोग अपनी आजीविका के लिए ऐसी वस्तुओं के संग्रह और बिक्री पर निर्भर करते हैं।
  • प्रतिबंधों के कारण पुलिस वनवासियों को लघु वन उपज इकट्ठा करने के लिए उनके घरों से निकलने से रोक रही थी।

11. 18 अप्रैल: विश्व विरासत दिवस।

  • स्मारक और स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस जिसे विश्व विरासत दिवस के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 18 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयासों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
  • यह दिन 1982 में आईसीओएमओएस (ICOMOS) द्वारा प्रस्तावित किया गया था और यूनेस्को महासभा ने इसे 1983 में मंजूरी दी थी।
  • इस वर्ष इसकी थीम-साझा संस्कृति, साझा विरासत, साझा जिम्मेदारी  है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. दक्षिण अफ्रीका की सीमा निम्नलिखित में से किस देश से मिलती है?

  1. बोत्सवाना
  2. मोज़ाम्बिक
  3. नामीबिया
  4. उपरोक्त सभी

2. हाल ही में लॉन्च किया गया किसान रथ एक ____________ है।

  1. वाहन
  2. मोबाइल एप
  3. योजना
  4. फसल

3. कोरोनावायरस के जीनोम अनुक्रमण से क्या लाभ होगा?

  1. वायरस की उत्पत्ति का ज्ञान
  2. कोविड-19 के लक्षण पहचानने में सहायक
  3. वायरस के विभिन्न उपक्रमों का ज्ञान
  4. उपरोक्त सभी

4. सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक का पद किस वर्ष सृजित किया गया था?

  1. 1973
  2. 1948
  3. 1955
  4. 1965

5. केन्द्र सरकार ने हाल ही में किस दवा से बनी औषधियों के निर्यात पर लगी रोक हटा दी है?

  1. पैरासिटामोल
  2. डॉक्सीसाइक्लिन
  3. एमोक्सीलीन
  4. एजिथ्रोमाइसिन

6. विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. जिनेवा
  2. वाशिंगटन डी.सी
  3. हेग
  4. पेरिस

7. हाल ही में चित्रा जीन लैम्प-एन नाम का एक नया नैदानिक कोविड-19 परीक्षण किट किस राज्य में स्थित संस्थान द्वारा विकसित की गई है?

  1. केरल
  2. गुजरात
  3. मध्य प्रदेश
  4. कोलकाता

8. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. नई दिल्ली
  2. कोलकाता
  3. चेन्नई
  4. मुम्बई

9. अकरमा-सकरमा किस राज्य सरकार की योजना है?

  1. कर्नाटक
  2. बिहार
  3. उत्तर प्रदेश
  4. तमिलनाडु

10. विश्व विरासत दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 17 अप्रैल
  2. 18 अप्रैल
  3. 19 अप्रैल
  4. 20 अप्रैल

 

उत्तर

1. D

2. B

3. D

4. B

5. A

6. B

7. A

8. D

9. A

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x