डेली करेंट अफेयर्स और GK | 19-20 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 21 Apr 2020 19:41 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए व्यवसाय और कार्य संस्कृति को नई परिभाषित दी।

  • हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए व्यवसाय और कार्य संस्कृति को नई परिभाषा देने का आह्वान किया है।
  • प्रधानमंत्री के अनुसार व्यवसाय और कार्य संस्कृति को ए, ई, आई, ओ, यू के स्वरों पर फिर से परिभाषित किया जाना चाहिए।
  • जिसका विवरण इस प्रकार है-
    • – (एडेप्टेबिलिटी) अनुकूलन क्षमता के लिए।
    • - (एफीशिएंसी) क्षमता के लिए।
    • आई- (इन्क्लूसिविटी) समावेश के लिए।
    • - (अपौरचुनिटी) अवसरवादिता के लिए।
    • यू- (यूनिवर्सलिज्म) सार्वभौमिकता के लिए।
  • साथ ही उन्होंने ऐसा व्यापार मॉडल विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया जो गरीबों की देखभाल व सबसे कमजोर वर्ग को ग्रहण करने को उच्च प्राथमिकता देता हो।

2. केंद्र सरकार ने कोविड-19 के हॉटस्पॉट के बिना वाले क्षेत्रों में 20 अप्रैल से कुछ छूट प्रदान की।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने देश कोविड-19 के हॉटस्पॉट के बिना वाले क्षेत्रों में 20 अप्रैल से कुछ छूट प्रदान की है।
  • यह छूट दैनिक मजदूर व सीमांत किसानों व गरीबों को ध्यान में रखकर दी है।
  • इन क्षेत्रों में कोविड-19 से सुरक्षा व सामाजिक दूरी और आवश्यक उपायों का ध्यान रखा जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों को 3 मई तक राष्ट्रीय लॉकडाउन सख्ती से पालन करना होगा।
  • जिन क्षेत्रों को छूट प्रदान की गई है वो इस प्रकार है-
    • मछली पकड़ने के जलीय कृषि उद्योग के श्रमिकों के संचालन की अनुमति है।
    • ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, आईटी हार्डवेयर का निर्माण, कोयला उत्पादन, खदान और खनिज उत्पाद, पैकेजिंग सामग्री की निर्माण इकाइयों को संचालित करने की अनुमति दी गई है।
    • साथ ही अधिकतम 50 % श्रमिकों के साथ चाय, कॉफी और रबर के बागानों के संचालन की भी अनुमति है।
    • पोल्ट्री फार्म, पशुधन कृषि गतिविधि।
    • आईटी और आईटी सक्षम सेवाओं को 50 % श्रम के साथ कामकाज शुरू करने की अनुमति है।
    • स्व-नियोजित व्यक्तियों जैसे इलेक्ट्रीशियन, आईटी मरम्मत, प्लंबर, मोटर मैकेनिक और बढ़ई द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं को ऐसे सभी क्षेत्रों में संचालित करने की अनुमति दी गई जहाँ कोरोना संक्रमण नहीं है।

3. सरकार ने कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण मानव संसाधन का ऑनलाइन डेटा पूल लॉन्च किया।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण मानव संसाधन का ऑनलाइन डेटा पूल लॉन्च किया है।
  • यह डाटा पूल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है।
  • यह डाटा डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट कोविडवॉरियर्स डॉट जीओवी डॉट इन पर तैयार किया गया है।
  • डॉक्टरों, नर्सों, अन्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, राष्ट्रीय युवा केंद्रों के स्वयंसेवकों, एनसीसी, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और पूर्व सैनिकों का ऑनलाइन डेटा पूल, जमीनी स्तर पर राज्य, जिला प्रशासन या नगरपालिका के उपयोग के लिए बनाया गया है।
  • इसमें नोडल अधिकारियों के संपर्क विवरण के साथ विभिन्न समूहों से मानव संसाधनों के बड़े पूल की राज्यवार और जिलेवार उपलब्धता है।
  • डैशबोर्ड का उपयोग विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय में, उपलब्ध जनशक्ति के आधार पर संकट प्रबंधन और आकस्मिक योजनाओं को तैयार करने के लिए किया जा सकता है।
  • इस डेटाबेस का उपयोग स्वयंसेवकों की सेवाओं का उपयोग बैंकों, राशन की दुकानों, मंडियों में सामाजिक देरी को बनाये रखने और बुजुर्गों, दिव्यांगों और अनाथालयों को मदद प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।
  • यह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उनके उपयोग के लिए मानव संसाधनों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में भी मदद करेगा।

4. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का विभिन्न न्यायाधीशों की नियुक्ति संबंध में सिफारिश का निर्णय।

  • हाल ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न न्यायाधीशों की नियुक्ति व स्थानांतरण के संबंध में सिफारिश करने का निर्णय लिया है।
  • इसमें प्रमुख सिफारिशें इस प्रकार हैं-
    • कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दीपांकर दत्ता की बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति।
    • इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बिस्वनाथ सोमाडर की मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति।
    • मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक का ओडिशा उच्च न्यायालय में स्थानांतरण।
  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम:
    • कॉलेजियम अर्थात् भारत के मुख्य न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों का एक समूह है।
    • इस प्रणाली के तहत सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों, वकीलों की नियुक्ति, पदोन्नति और उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्थानांतरण आदि के निर्णय इस समूह के द्वारा लिए जाते हैं।
    • भारत के मूल संविधान में या क्रमिक संशोधनों में कॉलेजियम का कोई उल्लेख नहीं है।
    • यदि कॉलेजियम दूसरी बार सरकार के पास न्यायाधीशों व वकीलों के नाम भेजता है, तो उस स्थिति में कॉलेजियम की सिफारिशें केंद्र सरकार के लिए बाध्यकारी हैं।

5. डी जी सी ए ने एयरलाइनों को बुकिंग बंद करने के निर्देश दिये।

  • हाल ही में नागरिक उड्डन महानिदेशालय ने एयरलाइनों को बुकिंग बंद करने के निर्देश दिये हैं।
  • 3 मई तक लॉकडाउन है, उसके बाद 4 मई से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उडानों को शुरू करने के संबंध में कोई निर्णय अभी नहीं लिया गया है।
  • इसलिये एयरलाइनों को टिकट बुकिंग नहीं करने का निर्देष हुआ है।
  • डी जी सी ए ने कहा कि एयरलाइनों को उडान शुरू करने के लिए उचित सूचना और पर्याप्त समय दिया जाएगा।
  • नागरिक उड्डन महानिदेशालय (DGCA):
    • यह निदेशालय विमानन दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच करता है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1997 में की गई थी।
    • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को विमान संशोधन विधेयक 2020 के तहत वैधानिक निकाय दर्जा प्रदान किया गया है।

6. इंडोनेशिया में सोने की खान में भूस्खलन से नौ लोगों की मौत।

  • हाल ही में इंडोनेशिया के सुमात्रा प्रांत में एक अवैध सोने की खान में भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो गई।
  • इनमें आठ पुरुष और एक महिला शामिल है।
  • ये लोग उचित उपकरण या सुरक्षात्मक गियर के बिना सोना खोद रहे थे।
  • इंडोनेशिया अवैध खनन और बिना लाइसेंस वाली खदानों के लिए प्रचलित हैं।
  • इंडोनेशिया:
    • यह हिंद और प्रशांत महासागर के बीच दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में एक देश है।
    • इसकी राजधानी जकार्ता और मुद्रा इंडोनेशियाई रुपिया है।

7. एसी के प्रयोग से कोविड-19 का प्रसार नहीं होता है।

  • हाल ही में इस धारणा का खंडन किया गया है कि गर्मी में एसी को इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वे कोविड-19 फैलाते हैं।
  • प्रेस सूचना ब्यूरो ने यह बताया है कि विंडो एसी पुरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन केंद्रीय एयर कंडीशनिंग इतने सुरक्षित नहीं हैं।
  • यह धारणा भी गलत है कि उच्च तापमान कोविड-19 के प्रसार को रोकता है, क्योंकि गर्म मौसम वाले देशों में भी कोविड-19 फैल रहा है।
  • इसके अतिरिक्त इस बात का भी कोई सबूत नहीं है कि कोरोनावायरस पालतू जानवरों से मनूष्यों में फैलता है।

8. गोवा कोविड-19 मुक्त राज्य।

  • हाल ही में गोवा को कोविड-19 से मुक्त राज्य घोषित कर दिया गया है।
  • यह गोवा में देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसमें 3 अप्रैल से कोरोनोवायरस का कोई मामला नहीं आया है।
  • साथ ही राज्य में जो सात सकारात्मक मामले थे, वे भी अब नकारात्मक हो गये हैं।
  • गोवा के सभी सरकारी कार्यालय 20 अप्रैल 2020 से 100% काम फिर से शुरू कर देंगे।
  • गोवा:
    • गोवा पश्चिमी भारत में एक राज्य है, अरब सागर के साथ इसका समुद्र तट फैला हुआ है।
    • राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत व राज्यपाल सत्य पाल मलिक हैं।
    • गोवा की राजधानी पणजी है।
    • गोवा का राज्य पक्षी फ्लेम थ्रोटेड बुलबुल, राज्य पशु गौर और राज्य वृक्ष मैटी है।

9. इस्लामिक सहयोग संगठन ने कहा कि भारत में इस्लामोफोबिया बढ़ रहा है।

  • हाल ही में इस्लामिक सहयोग संगठन ने कहा कि भारत में इस्लामोफोबिया बढ़ रहा है।
  • संगठन का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण के बीच भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय भेदभाव और हिंसा का सामना कर रहा है।
  • बीते दिनों यू एस अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग द्वारा भी इसी प्रकार की टिप्पणी की गई थी।
  • हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने इन बातों का खंडन किया है।
  • यू एस अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF):
    • यह एक अमेरिकी संघीय सरकार आयोग है जो 1998 के अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम द्वारा बनाया गया है।
    • इसका मुख्यालय वाशिंगटन, डी. सी, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 28 अक्टूबर 1998 को की गई थी।
  • इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC):
    • इस्लामिक सहयोग संगठन एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसमें 57 सदस्य राष्ट्र शामिल है।
    • इसका मुख्यालय जेद्दा, सऊदी अरब में है।
    • इसकी स्थापना 1969 में हुई थी।

10. पीएमसी ने किसान आपके द्वार योजना लॉन्च की।

  • हाल ही में पनवेल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने ‘किसान आपके द्वार’ योजना की शुरुआत की है।
  • यह योजना लॉकडाउन के दौरान निवासियों को सब्जियों और फलों को खरीदना आसान बनाने और किसानों की मदद करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
  • क्योंकि लॉकडाउन के कारण एक तरफ तो किसानों की फसल खराब हो रही है तो दूसरी ओर आम लोगों को फल व सब्जी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
  • अतः यह योजना पुणे, सांगली, सतारा और नासिक के किसानों को पनवेल, कलांबोली, खारघर और कामोथे में खेत के ताजे उत्पादन की आपूर्ति करने की सुविधा प्रदान करती है।
  • पीएमसी ने अपनी आवश्यकताओं को पंजीकृत करने के लिए नागरिकों के लिए पनवेल एनयूएलएम सीएलसी नामक एक ऐप भी लॉन्च किया है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई नए व्यवसाय और कार्य संस्कृति की नई परिभाषा के अनुसार स्वर ओ का अर्थ क्या है?

  1. ऑप्शन
  2. अपौरचुनिटी
  3. ओप्टिमिस्टिक
  4. ओवल

2. सरकार ने 20 अप्रैल के बाद आई टी क्षेत्र को कितने कार्यबल के साथ कार्य करने की छृट प्रदान की है?

  1. 20%
  2. 40%
  3. 50%
  4. 60%

3. हाल ही में कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए किस मंत्रालय के द्वारा महत्वपूर्ण मानव संसाधन का ऑनलाइन डेटा पूल लॉन्च किया गया है?

  1. मानव संसाधन मंत्रालय
  2. रक्षा मंत्रालय
  3. गृह मंत्रालय
  4. स्वास्थ्य एवं  परिवार कल्याण मंत्रालय

4. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के संबंध में क्या सही है?

  1. भारत के मुख्य न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों के एक समूह है।
  2. भारत के मूल संविधान में इसका वर्णन है।
  3. A और B दोनों सही हैं।
  4. A  और B दोनों गलत हैं।

5. नागरिक उड्डन महानिदेशालय का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. मुम्बई
  2. बेंगलुरू
  3. नई दिल्ली
  4. हैदराबाद

6.  इंडोनेशिया की राजधानी ___________ है।

  1. जकार्ता
  2. जावा
  3. माली
  4. सुमात्रा

7. हाल ही में कौन सा राज्य कोविड-19 मुक्त घोषित किया गया है?

  1. केरल
  2. गुजरात
  3. गोवा
  4. पश्चिम बंगाल

8.  इस्लामिक सहयोग संगठन का मुख्यालय किस देश में है?

  1. कुवैत
  2. बहरीन
  3. ईरान
  4. सऊदी अरब

9. हाल ही में किस म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने किसान आपके द्वार योजना की शुरुआत की है?

  1. पनवेल
  2. कोच्ची
  3. मदुरई
  4. गाँधी नगर

 

उत्तर

1. B

2. C

3. D

4. A

5. C

6. A

7. C

8. D

9. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x