डेली करेंट अफेयर्स और GK | 21 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 22 Apr 2020 19:32 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. लॉकडाउन के कारण कोरोना संक्रमण दोगुना होने की दर धीमी हुई।

  • हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि लॉकडाउन के कारण देश में कोरोना संक्रमण दोगुना होने की दर धीमी हुई है।
  • जहाँ लॉकडाउन लागू होने से पहले कोरोना के मरीजों की संख्या 3.5 दिन में दोगुनी हो रही थी वहीं लॉकडाउन के बाद अब संख्या दोगुनी होने में 7.5 दिन का समय लग रहा है।
  • देश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या लगभग 17, 265 हो गई है।
  • वहीं अब तक 2,546 कोविड-19 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।
  • साथ ही 19 अप्रैल तक की स्थिति के अनुसार 18 राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।
  • ज्ञातव्य है कि भारत सरकार ने कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से 14 अप्रैल 2020 तक देश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी, बाद में जिसकी अवधि 3 मई  2020 तक बढ़ा दी गई।

2. मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शिक्षा प्लेटफॉर्म स्वयम और शिक्षा चैनल स्वयंप्रभा की समीक्षा की गई।

  • हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने राष्ट्रीय ऑन लाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म स्वयम और 32 डीटीएच टेलिविजन शिक्षा चैनलों स्वयंप्रभा की नई दिल्ली में समीक्षा की।
  • स्वयम के तहत फिलहाल 1902 पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को ऑनलाइन तथा दूरस्थ शिक्षा संबंधी दिशा-निर्देश तैयार किये जा रहें हैं।
  • स्वयम-  स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है। यह शिक्षा नीति के तीन कार्डिनल सिद्धांतों, पहुंच, इक्विटी और गुणवत्ता को प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • स्वयंप्रभा-32 डीटीएच चैनलों का एक समूह है, जो जीसैट-15 उपग्रह का उपयोग करके 24x7 उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए समर्पित है।

3. बी आर ओ ने सुबनसिरी नदी पर मात्र 27 दिनों में पुल का निर्माण किया।

  • सीमा सड़क संगठन ने अरुणाचल प्रदेश में सुबनसिरी नदी पर मात्र 27 दिनों के रिकॉर्ड समय में दापोरीजो पुल का निर्माण किया है।
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पुल का उद्घाटन किया और यह पुल सार्वजनिक उपयोग के लिए खोल दिया गया है।
  • भारत और चीन के बीच एल ए सी तक जाने वाली सड़कों को जोड़ने के लिए यह पुल रणनीतिक रूप में सबसे महत्वपूर्ण है।
  • निर्माण राज्य में ऊपरी सुबनसिरी जिले की भविष्य की आधारभूत संरचना आधारित विकासात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
  • सीमा सड़क संगठन (BRO):
    • सीमा सड़क संगठन, भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों और मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क का विकास और रखरखाव करता है।
    • इसकी स्थापना 1960 में जवाहरलाल नेहरू के द्वारा की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। 

4. कोरोना उपचार के लिए कॉन्वेलेसेंट प्लाज्मा थेरेपी के नैदानिक ​​परीक्षण में भाग लेने के उत्साहजनक आवेदन।

  • हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा कोरोना उपचार के लिए कॉन्वेलेसेंट प्लाज्मा थेरेपी के नैदानिक ​​परीक्षण में भाग लेने के आवेदन आमंत्रित किये गये थे।
  • आई सी एम आर की इस पहल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
  • कॉन्वेलेसेंट प्लाज्मा थेरेपी:
    • इस थेरेपी में हाल ही में संक्रमण से ठीक वाले व्यक्ति के प्लाज्मा को कोविड-19 के अन्य मरीज में इंजेक्ट किया जाता है, क्योंकि रोग से ठीक होने वाले रोगी में एंटीबॉडी होंगे जो अन्य रोगियों को कोरोनोवायरस से मुक्त होने में सहायता कर सकते हैं।

5. मछली के गलफड़ों से बने इलेक्ट्रो-उत्प्रेरक की शुरुआत।

  • हाल ही में मछली के गलफड़ों से एक कुशल, कम लागत वाले इलेक्ट्रो-उत्प्रेरक की शुरुआत हुई है।
  • यह प्रयोग नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, मोहाली के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है।
  • यह प्रयोग पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा रूपांतरण उपकरणों को विकसित करने में मदद कर सकता है।
  • यह जैव-प्रेरित कार्बन नैनोस्ट्रक्चर कई अक्षय ऊर्जा रूपांतरण और भंडारण प्रौद्योगिकियों जैसे ईंधन सेल, जैव ईंधन सेल, और धातु व एयर बैटरी आदि को बनाने में आ रही बाधाओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • साथ ही इसे ऊर्जा रूपांतरण और भंडारण अनुप्रयोगों के लिए अगली पीढ़ी के कार्बन आधारित इलेक्ट्रो-उत्प्रेरक के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

6. कपिल देव त्रिपाठी राष्ट्रपति के सचिव नियुक्त।

  • हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • श्री त्रिपाठी का कार्यकाल राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के पद पर बने रहने तक होगा।
  • श्री कपिल देव त्रिपाठी 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के असम-मेघालय कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
  • वर्तमान में वे सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

7. कोविड-19 के रोगियों में मृत्यु दर को कम करने के लिए डी सी जी आई ने एक दवा के परीक्षण को मंजूरी दी।

  • हाल ही में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 के रोगियों में मृत्यु दर को कम करने के लिए एक दवा के परीक्षण को मंजूरी प्रदान की है।
  • कौंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) के सहयोग से कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने यह दवा विकसित की है।
  • इस दवा का उपयोग ग्राम-नकारात्मक जीवाणु सेप्सिस से पीड़ित रोगियों के इलाज के लिए किया जाता है।
  • कोविड-19 और ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरियल सेप्सिस से पीड़ित रोगियों की नैदानिक ​​विशेषताओं के बीच समानता को देखते हुए, अब इस दवा का गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 के रोगियों के लिए नियंत्रित नैदानिक ​​परीक्षण शुरू किया जा रहा है।
  • दवा बिना किसी प्रणालीगत दुष्प्रभाव के सुरक्षित है।
  • ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI):
    • यह भारत सरकार के केंद्रीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन का एक विभाग है।
    • यह भारत में विभिन्न श्रेणियों की दवाओं के लाइसेंस को मंजूरी देता है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

8. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक डैशबोर्ड की शुरुआत की।

  • हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ढाबों और ट्रकों की जानकारी देने के लिए एक डैशबोर्ड की शुरुआत की है।
  • इस डैशबोर्ड का उद्देश्य ट्रकों और माल ढुलाई कर रहे चालकों और सफाई कर्मियों के लिए यात्रा को आसान बनाना है।
  • इसके लिए एक नम्बर भी शुरू किया गया है ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबों तथा मरम्मत की सुविधा वाली दुकानों के बारे में उन्हें सूचना दी जा सके।
  • इन केंद्रों पर लोगों को कोविड-19 को रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय करने होंगे। अर्थात् परस्पर सुरक्षित दूरी बनाए रखनी होगी और मास्क का उपयोग भी करना होगा।

9. महाराष्ट्र सरकार ने पुणे शहर, थाणे जिला और पिम्परी चिंचवड़ को अत्याधिक संक्रमित क्षेत्र घोषित किया।

  • हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने पुणे शहर, थाणे जिला और पिम्परी चिंचवड़ को अत्याधिक संक्रमित क्षेत्र घोषित किया है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने यह निर्णय कोविड-19 के मरीजो की राज्य में बढ़ती संख्या के कारण लिया है।
  • महाराष्ट्र में 20 अप्रैल 2020 को पिछले 24 घंटों के दौरान 553 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये जो कि एक दिन में सर्वाधिक हैं।
  • इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 4204 हो गई है।
  • महाराष्ट्र:
    • महाराष्ट्र भारत के पश्चिमी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में एक राज्य है, यह दक्कन के पठार के एक बड़े हिस्से पर फैला है।
    • यह क्षेत्रफल के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा राज्य और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
    • इसके राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हैं।
    • प्रदेश की राजधानी मुंबई है।
    • महाराष्ट्र का राज्य पशु विशालकाय गिलहरी, राज्य पक्षी पीले पैर वाले हरे कबूतर, राज्य वृक्ष आम और राज्य पुष्प जारूल है।

10. आयनोस्फेरिक इलेक्ट्रॉन घनत्व की भविष्यवाणी करने के लिए एक वैश्विक मॉडल विकसित।

  • हाल ही में आयनोस्फेरिक इलेक्ट्रॉन घनत्व की भविष्यवाणी करने के लिए एक वैश्विक मॉडल विकसित किया गया है।
  • इस मॉडल का विकास इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ जियो मैग्नेटिस्म, नवी मुंबई के शोधकर्ताओं के द्वारा किया गया है।
  • यह मॉडल बड़े डेटा कवरेज के साथ, संचार और नेविगेशन के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है।
  • इस नये कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क आधारित वैश्विक आयनोस्फेरिक मॉडल का विकास, आयनोस्फेरिक इलेक्ट्रॉन घनत्व और शिखर मापदंडों की भविष्यवाणी करने के लिए दीर्घकालिक आयनोस्फेरिक अवलोकनों का उपयोग करके किया गया है।
  • आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क पैटर्न में वर्गीकरण, क्लस्टरिंग, सामान्यीकरण, रैखिक और नॉनलेयर डेटा फिटिंग, और समय श्रृंखला भविष्यवाणी जैसी समस्याओं को हल करने के लिए मानव मस्तिष्क में प्रक्रियाओं को दोहराया जाता है।
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ जियो मैग्नेटिस्म एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान है, जो भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 1971 में स्थापित किया गया था।

11. 21 अप्रैलः सिविल सेवा दिवस।

  • हर साल 21 अप्रैल को भारत में सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है ।
  • इस दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्र भारत में मेटकाफ हाउस, लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में सिविल सेवकों के पहले बैच को संबोधित किया था।
  • यहां उन्होंने सिविल सेवकों को भारत का स्टील फ्रेम कहकर संबोधित किया था।
  • इस अवसर पर, प्राथमिकता कार्यक्रम और नवाचार श्रेणियों के कार्यान्वयन के लिए प्रधानमंत्री सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार जिलों / कार्यान्वयन इकाइयों को दिए जाते हैं।
  • ज्ञातव्य है कि लॉर्ड कॉर्नवालिस को भारत में सिविल सेवाओं का जनक कहा जाता है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. स्वयम एक__________है।

  1. विकलांगों के लिए विशेष उपकरण
  2. राष्ट्रीय ऑन लाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म
  3. महिला सुरक्षा पोर्टल
  4. वृद्धजन कल्याण योजना

2. सुबनसिरी नदी निम्नलिखित में से किस राज्य से होकर बहती है?

  1. केरल
  2. गुजरात
  3. मध्य प्रदेश
  4. अरूणाचल प्रदेश

3. किस बीमारी से निदान के लिए कॉन्वेलेसेंट प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है?

  1. क्षय रोग
  2. एड्स
  3. कोविड-19
  4. रेबीज

4. हाल ही में किस जंतु के अंग का उपयोग कम लागत वाले इलेक्ट्रो-उत्प्रेरक बनाने के लिए किया गया है?

  1. मछली
  2. वानर
  3. सिंह
  4. मकड़ी

5. हाल ही में किसे भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का सचिव नियुक्त किया गया है?

  1. एस कृपाशंकर
  2. कपिल देव त्रिपाठी
  3. विजय श्री पट्नायक
  4. अजय कुमार गर्ग

6. ग्राम-नेगेटिव सेप्सिस किस सुक्ष्म जीव के कारण होता है?

  1. जीवाणु
  2. विषाणु
  3. कवक
  4. शैवाल

7. क्षेत्रफल के मामले में महाराष्ट्र का देश में कौन सा स्थान है?

  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. चौथा

8. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ जियो मैग्नेटिस्म किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 1961
  2. 1971
  3. 1981
  4. 1991

9. भारत में हर साल सिविल सेवा दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 20 मार्च
  2. 21 अप्रैल
  3. 5 जून
  4. 15 जुलाई

 

उत्तर

1. B

2. D

3. C

4. A

5. B

6. A

7. C

8. B

9. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x