डेली करेंट अफेयर्स और GK | 07 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 14 Apr 2020 19:07 PM IST

Happy November get 35% Off
Use Coupon code NOV25

half yearly financial awareness mcqs june dec 2024 Rs.99/- Read More
current affairs for ssc and railway exams 2025 Rs.99/- Read More
current affairs book of last six months january august 2024 in hindi Rs.199/- Read More
current affairs book of last six months january august 2024 Rs.199/- Read More


1. एन एच ए आई ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान अब तक का सर्वाधिक निर्माण किया।

  • हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में उसके द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों का अब तक का सर्वाधिक निर्माण किया गया है।
  • एनएचएआई ने वर्ष 2019-20 के दौरान 3,979 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण कार्य पूरा किया है।
  • प्राधिकरण ने 2018-19 में 3,380 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया था।
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI):
    • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, भारत सरकार की एक स्वायत्त एजेंसी है।
    • यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक नोडल एजेंसी है।
    • इसकी स्थापना 1988 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • अध्यक्ष: सुखबीर सिंह संधू

2. यू जी सी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक-सामाजिक चिंताओं को दूर करने के उपाय किये जाएंगे।

  • हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से कोविड-19 के प्रकोप के कारण होने वाले किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव और मानसिक-सामाजिक चिंताओं को दूर करने के लिए, उपाय करने का अनुरोध किया है।
  • अतः यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य, मनोसामाजिक चिंताओं और छात्रों की भलाई के लिए हेल्प लाइन स्थापित करने का सुझाव दिया है।
  • इसके साथ ही छात्रों को शांत और तनाव मुक्त रहने के लिए बातचीत के माध्यम से नियमित रूप से सलाह देने के लिए भी कहा है।
  • यह सुझाव टेलीफोन, ई-मेल, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC):
    • भारत का विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत, यूजीसी अधिनियम 1956 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है।
    • उच्च शिक्षा के मानकों के समन्वय, निर्धारण और रखरखाव का कार्यभार इस संस्था को सौंपा गया है।
    • इसकी स्थापना 1956 में हुई थी।
    • अध्यक्ष: डी पी सिंह

3. केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से जानवरों में कोविड-19 फैलने से रोकने के लिए जरूरी उपाय करने को कहा है।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को राष्ट्रीय उद्यानों, अभयारण्यों और बाघ अभयारण्यों में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए जरूरी उपाय करने की सलाह जारी की है।
  • हाल ही में कोविड-19 से संक्रमित टाइगर की खबर आने के कारण पर्यावरण मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वायरस के प्रसार को मनुष्यों से जानवरों और जानवरों से मनुष्यों में रोकने के लिए तत्काल प्रतिबंधात्मक उपाय करने के लिए कहा है।
  • इसके साथ ही मानव वन्यजीव इंटरफेस को कम करने के लिए राष्ट्रीय उद्यानो, अभयारण्यों और बाघ अभयारण्यों में लोगों की आवाजाही को कम करने के लिए कहा है।
  • साथ ही मंत्रालय ने फील्ड मैनेजर्स, वेटरनरी डॉक्टरों, फ्रंटलाइन स्टाफ के साथ एक टास्क फोर्स या रैपिड एक्शन फोर्स गठित करने का सुझाव दिया है ताकि स्थिति पर जल्द से जल्द नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
  • इसके अतिरिक्त सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को किसी भी मामले के त्वरित प्रबंधन के लिए एक नोडल अधिकारी के साथ राउंड द क्लॉक रिपोर्टिंग तंत्र बनाने के लिए कहा है।
  • केंद्र और राज्य सरकार दोनों एक क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य घोषित कर सकते हैं।
  • जबकि टाइगर रिज़र्व राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा वन्य जीवन संरक्षण, संशोधन अधिनियम, 2006 के माध्यम से परियोजना टाइगर के तहत केंद्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत घोषित किए जाते हैं।

4. वरिष्ठ राजनयिक अनुराग श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नियुक्त।

  • हाल ही में वरिष्ठ राजनयिक अनुराग श्रीवास्तव ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में कार्यभार संभाला है।
  • उन्होंने रवीश कुमार का स्थान लिया है।
  • अनुराग श्रीवास्तव 1999 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।
  • इससे पूर्व श्री श्रीवास्तव, इथियोपिया में भारत के राजदूत के रूप में सेवा दे रहे थे।

5. पेंच टाइगर रिजर्व में एक बाघ की मृत्यु।

  • हाल ही में पेंच टाइगर रिजर्व में एक 10 वर्षीय बाघ की वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गई है।
  • प्रथम दृष्टया यह एक सांस की बीमारी का नियमित मामला प्रतीत हो रहा है।
  • परंतु हाल ही में अमेरिका में चिड़ियाघर में एक बाघ में कोरोना वायरस की पुष्टी के बाद यह मामला सदेंहास्पद हो गया है।
  • अतः बाघ में कोरोना वायरस की जांच का प्रस्ताव दिया गया है।
  • इस कारण से राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA)  के अधिकारियों ने बाघ के आंत के नमूनों को संरक्षित कर लिया है।
  • इसे जांच के लिए जबलपुर में पशु चिकित्सा अनुसंधान कॉलेज के साथ-साथ भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली, उत्तर प्रदेश में भेजा जाएगा।
  • पेंच टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में स्थित है।
  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA):
    • इसे टाइगर टास्क फोर्स की सिफारिश के बाद दिसंबर 2005 में स्थापित किया गया था। 
    • यह टास्क फोर्स टाइगर रिज़र्व्स के पुनर्गठन के लिए भारत के प्रधान मंत्री द्वारा गठित किया गया था।

6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद के अधिनियम 1954 में संशोधन अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की।

  • हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन से संबंधित संसद के अधिनियम 1954 में संशोधन के अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की है।
  • इसके तहत अब संसद के सभी सदस्यों के वेतन में 30% कटौती और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLAD scheme) के दो साल के निलंबन को मंजूरी दी गई है।
  • बचाई गई इस राशि का प्रयोग कोराना वायरस से लड़ने के लिए भारत के समेकित कोष में किया जाएगा।
  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के साथ-साथ सभी गवर्नरों ने भी 30% वेतन कटौती का फैसला किया है। बचाई गई सभी राशि भारत के समेकित कोष में जाएगी।
  • समेकित कोष (Consolidated Fund):
    • सभी सरकारी खातों में भारत का समेकित कोष सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा प्राप्त आय और इसके द्वारा किए गए खर्च, असाधारण वस्तुओं को छोड़कर, समेकित निधि का हिस्सा हैं।
    • भारत का संविधान केंद्र सरकार के लिए निम्नलिखित तीन प्रकार के फंड प्रदान करता है-

1. भारत का समेकित कोष -अनुच्छेद 266(1)

2. भारत का सार्वजनिक खाता -अनुच्छेद 266

3. भारत का आकस्मिक निधि -अनुच्छेद 267

7. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 मामलों का विश्लेषण जारी किया।

  • हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 मामलों का विश्लेषण जारी किया है।
  • इस विश्लेषण के अनुसार देश में  कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,281 हो गई है। इसमें से 319 ठीक हो चुके हैं और 111 लोगों की मृत्यु हो गई है।
  • साथ ही विश्लेषण से पता चला है कि महिलाओं की तुलना में पुरुष इस बीमारी से 76 अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा मृतकों में भी 73 पुरूष शामिल हैं।
  • मृत लोगों में से 63 प्रतिशत हिस्सा वरिष्ठ नागरिकों का है।
  • इसके अलावा मरने वालों में 86 फीसदी अतिरिक्त चिकित्सा स्थितियां, जैसे मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप आदि से पीड़ित थे।
  • आईसीएमआर के महामारी विज्ञान के निदेशक डॉ. आर.आर. गंगाखेड़कर ने कहा कि परिषद प्रतिदिन 25,000 कोविद परीक्षण कर रहा है।

8. विश्व स्वास्थ्य दिवस: 7 अप्रैल।

  • विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है क्योंकि 1948 में इसी दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2020 नर्सों और मिडवाइफ के योगदान को याद करते हुए मनाया है और दुनिया को स्वस्थ रखने में उनकी भूमिकाओं की पहचान सुनिश्चित कर रहा है।
  • वर्ष 2020 को विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा नर्स और मिडवाइफ का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया था।
  • इस वर्ष इस दिन की थीम –“नर्सों और मिडवाइफ का समर्थन करें “ है।

 

आज का विषय- “मुद्रा”

मुद्रा वस्तु विनिमय का एक सुलभ साधन है। धन या मुद्रा कोई भी वस्तु या सत्यापन योग्य रिकॉर्ड है जिसे आम तौर पर वस्तुओं और सेवाओं के लिए भुगतान और ऋणों के पुनर्भुगतान के रूप में स्वीकार किया जाता है।

मुद्रा के प्रकार- संकीर्ण मुद्रा, व्यापक मुद्रा, फिएट मुद्रा, क्रिप्टोक्यूरेंसी, आदि।

1. संकीर्ण मुद्रा- यह अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति का एक पैमाना है। यह लोगों द्वारा अपने पास रखी गई मुद्रा का योग है, बैंकों के साथ शुद्ध मांग जमा और डाकघर बचत बैंकों के साथ रखी गई बचत जमा है।

2. व्यापक मुद्रा- यह अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति का एक उपाय भी है। लेकिन, इसमें संकीर्ण धन की तुलना में अधिक वित्तीय चीजें शामिल हैं। यह लोगों द्वारा अपने पास रखी गई मुद्रा, वाणिज्यिक बैंकों के साथ शुद्ध मांग और समय जमा और पोस्ट ऑफिस बचत बैंकों के साथ रखी गई कुल जमा राशि का योग है।

3. फिएट मनी- फिएट मनी शब्द का अर्थ नोटों और सिक्कों से है। नोट्स और सिक्कों को फिएट मनी कहा जाता है क्योंकि उनका अपने आप में कोई मूल्य नहीं होता है। लेकिन, उनका मूल्य आरबीआई द्वारा औपचारिक रूप से अधिकृत है।

4. क्रिप्टोक्यूरेंसी- इसे आभासी मुद्रा या डिजिटल मुद्रा के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि क्रिप्टो मुद्रा कानूनी निविदा नहीं है, इसका उपयोग वित्तीय लेनदेन करने के लिए किया जाता है। क्रिप्टो करेंसी ब्लॉकचेन तकनीक के अनुसार काम करती है। बिटकॉइन पहली क्रिप्टो करेंसी थी जिसे 2009 में लॉन्च किया गया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1985
  2. 1988
  3. 1990
  4. 1996

2. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग किस प्रकार का निकाय है?

  1. वैधानिक
  2. संवैधानिक
  3. उपरोक्त दोनो
  4. कोई नहीं 

3. हाल ही में किसे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है?

  1. सुकुमार सेन
  2. अनुराग श्रीवास्तव
  3. रवीश कुमार
  4. देवेश चौधरी

4. पेंच टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

  1. कर्नाटक
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मध्य प्रदेश

5. भारत का समेकित कोष किस अनुच्छेद के अंतर्गत वर्णित किया गया है?

  1. अनुच्छेद 296
  2. अनुच्छेद 267
  3. अनुच्छेद 266 (1)
  4. अनुच्छेद 265

6. हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 मामलों का विश्लेषण जारी किया है, इस संबंध में क्या सही नहीं है?

  1. महिलाओं की तुलना में पुरुष इस बीमारी से 76 अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
  2. मृत लोगों में से 63 प्रतिशत हिस्सा वरिष्ठ नागरिकों का है।
  3. A और B दोनो सही हैं।
  4. इनमे से कोई भी नहीं।

7. विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 9 अप्रैल
  2. 7 अप्रैल
  3. 6 अप्रैल
  4. 5 अप्रैल

 

उत्तर-

1. B

2. A

3. B

4. D

5. C

6. C

7. B

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

OCTOBER 2025

SAGA

Buy Now



x